मामला मध्य प्रदेश के अशोकनगर शहर का है। जब पूरे मामले का खुलासा हुआ तो रिश्ते एक बार फिर शर्मसार हो गए। यहां एक सौतेले पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इससे उसे गर्भ ठहर गया। जब उसने बेटी को जन्म दिया तो खुद ही इस बात का खुलासा किया उससे दुष्कर्म हुआ था।
By Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 04 Jul 2024 07:53:37 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 04 Jul 2024 07:53:37 AM (IST)
HighLights
- मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले का मामला।
- आरोपी ने बेटी से दुष्कर्म की बात स्वीकारी।
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, अशोकनगर। बेटी को जन्म देने वाली नाबालिग से उसके सौतेले पिता ने ही दुष्कृत्य किया था। रिश्तों को शर्मसार करने वाला यह खुलासा बुधवार को नाबालिग ने स्वयं किया तो पुलिस ने उसके आरोपित सौतेले पिता से कड़ाई से पूछताछ की।
दो साल से चल रही थी जांच
पुलिस के अनुसार, आरोपित ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि दो साल से पुलिस यह पता करने के प्रयास में जुटी हुई थी कि नाबालिग से किसने दुष्कृत्य किया था।
बहला-फुसलाकर ले गया था
जिले के देहात थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग दो साल पहले 15 वर्ष की थी, जब उसको एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया था।
![naidunia_image](https://img.naidunia.com/naidunia/ndnimg/articleimage/misdeed_demo_ashoknagar21.jpg)
जांच में हुआ गर्भवती होने का खुलासा
पुलिस ने युवक को पकड़कर नाबालिग को स्वजन के सुपुर्द कर दिया था, लेकिन मेडिकल जांच में नाबालिग गर्भवती निकली और जब उसका डीएनए टेस्ट कराया तो वह जिस युवक के साथ गई थी, उससे मैच नहीं हुआ।
नाबालिग से काउंसलिंग के माध्यम से पूछताछ
इसके बाद से पुलिस लगातार नाबालिग से काउंसलिंग के माध्यम से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही थी कि उसके साथ किसने दुष्कृत्य किया।
नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म
इस बीच करीब साल भर पहले नाबालिग ने बेटी को भी जन्म दिया। उसकी बेटी उसके पास ही है। बुधवार को नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके सौतेले पिता ने ही उसके साथ दृष्कृत्य किया था।
सौतेले पिता से सख्ती से पूछताछ की थी
पुलिस ने नाबालिग के बयान पर उसके सौतेले पिता से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। हालांकि पुलिस पीड़िता की बच्ची और आरोपित का डीएनए मिलान कराने की प्रक्रिया भी करा रही है। पीड़िता को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया गया है।