The publish written in opposition to Sonakshi’s father-in-law was deleted BY LUV SINHA | सोनाक्षी के ससुर के खिलाफ लिखी गई पोस्ट डिलीट की: लव सिन्हा बोले- मेरे शब्दों को गलत तरह पेश किया गया, अब और टिप्पणी नहीं करूंगा

The publish written in opposition to Sonakshi’s father-in-law was deleted BY LUV SINHA | सोनाक्षी के ससुर के खिलाफ लिखी गई पोस्ट डिलीट की: लव सिन्हा बोले- मेरे शब्दों को गलत तरह पेश किया गया, अब और टिप्पणी नहीं करूंगा

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली है। बीते कई दिनों से खबरें हैं कि सोनाक्षी-जहीर की शादी से उनके पिता और दोनों भाई लव, कुश नाराज हैं। इसी बीच लव सिन्हा ने एक पोस्ट शेयर कर हिंट दिया था कि वो सोनाक्षी के ससुर इकबाल रत्नासी के विवादित बैकग्राउंड से नाखुश हैं। उन्होंने लिखा था कि वो कुछ लोगों से कभी रिश्ता नहीं रखेंगे, चाहे जो हो जाए। हालांकि अब लव सिन्हा ने वो पोस्ट डिलीट कर दी है। उन्होंने सफाई में कहा है कि उनके बयान को गलत तरह से पेश किया गया है।

पुरानी पोस्ट डिलीट करने के बाद लव सिन्हा ने X प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर) पर लिखा है, ‘जिस बयान को मेरे हवाले से गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, वो मेरा नहीं बल्कि एक सीनियर जर्नलिस्ट का द्वारा लिखा गया था। अब ये मैटर बंद हो चुका है और मैं इस बारे में अब कभी आगे कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।’

क्या था लव सिन्हा का पुराना बयान?

लव सिन्हा ने 30 जून को X प्लेटफॉर्म में एक सीनियर जर्नलिस्ट का आर्टिकल शेयर किया था, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा के ससुर इकबाल रत्नासी से हुई ईडी पूछताछ का जिक्र था। उसमें लिखा गया था, ‘उनके (जहीर के) परिवार के फैमिली बिजनेस के बारे में सावधानी से तैयार की गईं क्यूरेटेड न्यूज स्टोरीज में किसी ने भी उनके मौजूदा ग्रे एरिया पर ध्यान नहीं दिया। दुल्हे के पिता के एक पॉलिटिशियन से रिश्ते, जिससे उनकी ईडी से हुई पूछताछ को वॉशिंग मशीन में धो दिया गया। न ही कहीं दुल्हे के पिता के दुबई में रहने की भनक हुई।’

इसके अगले दिन 1 जुलाई को लव सिन्हा ने इसी पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा था, ‘मेरी शादी अटेंड न करने की वजह बेहद साफ है, मैं कुछ लोगों से कभी नहीं जुड़ सकता, चाहे जो हो जाए। मैं खुश हूं कि किसी मीडिया के व्यक्ति ने पीआर टीम की बेवजह की क्रिएटिव स्टोरी पर भरोसा करने की जगह इस पर रिसर्च की है।’

बताते चलें कि लव सिन्हा ने बहन सोनाक्षी सिन्हा की शादी अटेंड नहीं की थी, जिसे उन्होंने खुद कन्फर्म किया है। वहीं कुश सिन्हा ने न्यूज 18 को दिए एक बयान में शादी से गैरमौजूदगी पर कहा था कि उन्होंने शादी अटेंड की थी, लेकिन वो लाइमलाइट से दूर थे।

विवादों में है सोनाक्षी सिन्हा की शादी

बताते दें कि सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद से ही सुर्खियों में हैं। खबरें थीं कि सोनाक्षी ने शादी के लिए इस्लाम कबूल कर लिया है, हालांकि उनके ससुर ने इन खबरों को अफवाह बताया था। इसके कुछ समय बाद ही बिहार की हिंदू शिवभवानी सेना ने शादी का विरोध करते हुए धमकी दी थी कि वो सोनाक्षी को बिहार में नहीं घुसने देंगे, क्योंकि उन्होंने मुस्लिम से शादी कर धर्म परिवर्तन को बढ़ावा दिया है।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन