झारखंड की राजनीति में एक बार फिर हेमंत सोरेन की एंट्री होने जा रही है। ईडी की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था और चम्पाई सोरेन को सीएम की कुर्सी सौंपी थी।
By Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 03 Jul 2024 11:45:32 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 03 Jul 2024 11:45:32 AM (IST)
ब्यूरो, रांची (Jharkhand Information)। हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में हाई कोर्ट से जमानत मिली है।
ताजा खबर है कि बुधवार को रांची में सत्ता पक्ष के विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में हेमंत को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद शपथ ग्रहण की तारीख और समय सामने आएगा।
दैनिक जागरण से बातचीत में चतरा के राजद विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुना जाएगा। इसके बाद चम्पाई सोरेन सीएम पद से त्यागपत्र देंगे।
हेमंत सोरेन के साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे। मंत्रियों की सूची में सत्यानंद का नाम भी है। यदि ऐसा होता है, तो सत्यानंद चतरा के पहले विधायक होंगे, जो मंत्री के रूप में पांचवीं बार शपथ लेंगे।
(खबर अपडेट हो रही है।)