Anant Ambani-Radhika Product owner’s wedding ceremony rituals start | अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में शुरू: ‘मामेरु’ फंक्शन के लिए जुटे फैमिली मेंबर्स, जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया भी पहुंचे

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उनकी शादी में केवल 9 दिन ही बचे हैं। इसी बीच शादी से पहले मामेरु रस्म के लिए पूरा परिवार एक साथ नजर आया है। इस फंक्शन से राधिका और परिवार के बाकी मेंबर्स की तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान पूरे एंटीलिया को लाइटों से बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया गया। राधिका के लुक की बात करें तो उन्होंने इस फंक्शन के लिए पिंक कलर का बेहद ही खूबसूरत लहंगा कैरी किया हुआ है, जिसमें वो बिल्कुल दुल्हन जैसी नजर आ रही हैं। इस लुक को राधिका ने मांग टिका, गले में डायमंड की हैवी नेकपीस और कान में झुमके के साथ पूरा किया। इस फंक्शन में शामिल होने जान्हवी कपूर और रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी पहुंचे।

नीता अंबानी का खूबसूरत लुक।

नीता अंबानी का खूबसूरत लुक।

राधिका मर्चेंट को कार से उतरते हुए देखा जा सकता है।

राधिका मर्चेंट को कार से उतरते हुए देखा जा सकता है।

लहंगा पहने फंक्शन में पहुंचीं राधिका मर्चेंट।

लहंगा पहने फंक्शन में पहुंचीं राधिका मर्चेंट।

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया भी फंक्शन में पहुंचे।

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया भी फंक्शन में पहुंचे।

पिता और बच्चों के साथ दिखीं ईशा अंबानी।

पिता और बच्चों के साथ दिखीं ईशा अंबानी।

बच्चे का हाथ पकड़े हुए ईशा अंबानी।

बच्चे का हाथ पकड़े हुए ईशा अंबानी।

बच्चों के साथ बैठी हुई दिखीं ईशा अंबानी और श्लोका मेहता।

बच्चों के साथ बैठी हुई दिखीं ईशा अंबानी और श्लोका मेहता।

अनंत अंबानी के मामा रस्म में शामिल होने पहुंचे।

अनंत अंबानी के मामा रस्म में शामिल होने पहुंचे।

ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि भी फंक्शन में शामिल हुए।

ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि भी फंक्शन में शामिल हुए।

मानुषी छिल्लर ने भी शिरकत की।

मानुषी छिल्लर ने भी शिरकत की।

क्या है ‘मामेरू’ फंक्शन?

मामेरू का मतलब है मामा। इस रस्म में दुल्हन को दूल्हे के मामा से उपहार मिलते हैं जिसमें पारंपरिक कपड़े, आभूषण, पारंपरिक साड़ियां और चूड़ियां (हाथीदांत की चूड़ियां) सहित कई तोहफे दिए जाते हैं। बता दें, कपल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। यह शादी समारोह मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा जिसमें देश और दुनिया के कई नामी लोग शामिल होने वाले हैं।

अनंत और राधिका की शादी से जुड़ी और जानकारी के लिए ये भी पढ़ें

खबरें और भी हैं…
admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन