नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी. भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिर ओवर में 7 रन की रोमांचक जीत दर्ज करते हुए दूसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. टीम इंडिया के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ संन्यास पर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी भावुक नजर आए और अपनी प्रतिक्रिया दी.
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाथ से निकल चुके मैच में हार्दिक पंड्या द्वारा लिए एनरिक क्लासेन के विकेट हासिल करने के बाद वापसी की. महज 27 बॉल पर 52 रन बनाकर खेल रहे क्लासेन ने मैच का रुख साउथ अफ्रीका की तरफ मोड़ दिया था. ऋषभ पंत के हाथों उनको कैच कराकर हार्दिक ने मैच भारत की झोली में डाल दिया. इस विकेट के गिरने के बाद भारत ने लगातार विकेट लेकर मैच अपने नाम कर लिया.
#WATCH | On the retirement of Rohit Sharma and Virat Kohli from T20 worldwide cricket, cricketer Hardik Pandya says, ” There’s numerous time for 2026. I’m very glad for each Rohit and Virat…two giants and legends of Indian cricket completely deserved this. It has been… pic.twitter.com/Jzejc0oixu
— ANI (@ANI) June 29, 2024





