नई दिल्ली. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की ट्रॉफी जीत ली. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी. यह भारत की टी20 विश्व कप में दूसरी जीत है. इससे पहले टीम ने साल 2007 के टी20 विश्व कप में खिताब जीता था. जीत के बाद टीम इंडिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव रोहित शर्मा को मेसी की तरह ट्रॉफी उठाने के लिए कह रहे हैं.
जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है कुलदीप यादव रोहित शर्मा को मेसी की तरह ट्रॉफी उठाने के लिए कह रहे हैं. हालांकि, रोहित शर्मा उनकी बातों पर कुछ खास ध्यान नहीं देते हैं. वह इग्नोर कर देते हैं. वहीं, उनके साथ सूर्यकुमार यादव भी थे. सूर्यकुमार यादव हंसने लगे और उन्होंने कुलदीप यादव के सिर पर हल्का सा मारा भी. वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.
Kuldeep Instructing Rohit carry the Trophy like Messi
— Amit Shah (Parody) (@Motabhai012) June 30, 2024





