टी20 वर्ल्ड कप जीत का हर एक पल शानदार रहा. इंडिया को मिली जीत के बाद इन छोटे-छोटे पलों को देखकर मन गदगद हो रहा है. इस मैच के सैकड़ों वीडियो वायरल हो रहे हैं. हर एक वीडियो भावुक कर देने वाला है. एक ऐसा ही वीडिया टीम इंडिया के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह का है. टी20 फाइनल में जसप्रीत की धारदार बॉलिंग की वजह से ही टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से जीत छीनने में कामयाब हुई. जसप्रीत बुमराह ने अपने कोटे के चार ओवर किए.
इस दौरान उन्होंने केवल 18 रन देकर दो सबसे अहम विकेट चटकाए. जसप्रीत के साथ मिलकर पेशर अर्शदीप ने भी अच्छी बॉलिंग की और उन्होंने चार ओवर में 20 रन दिए. फिर हार्दिक पांड्या ने तीन ओवर में 20 रन देकर जीत इंडिया की झोली में डाल दी. ये तीनों टीम इंडिया के स्टार बॉलर रहे. लेकिन, टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक को लीड करने वाले बुमराह की बात ही अलग है. उन्होंने मैच के दौरान हर एक ओवर के वक्त टीम की जररूत पूरी की. यह देखकर फैन्स यह कहने पर मजबूर हुए कि यूं ही बुमराह दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज नहीं कहलाते है.
बुमराह ने संजना को लगाया लगे
खैर, टीम इंडिया की इस जीत के एक नायक रहे बुमराह अपनी इस सफलता के बाद आईसीसी की प्रेजेंटर संजना गणेशन को इंटरव्यू दे रहे थे. संजना गणेशन ICC की एक प्रेजेंटर हैं. वह ICC की तरफ से खिलाड़ियों के इंटरव्यू करती हैं. ट्रॉफी जीतने के बाद जब संजना गणेशन बुमराह का इंटरव्यू कर रहीं थीं तब सब कुछ प्रोफेशनल तौर पर ही हो रहा था मगर इंटरव्यू के अंत में आकर बुमराह ने संजना गणेशन को गले लगा लिया और प्रोफेशन की बाध्यता से हटकर उन्हें इस भावुक पल में संजना में एक ICC की प्रेजेंटर नहीं बल्कि अपनी पत्नी नजर आईं. जी हां, संजना गणेशन बुमराह की पत्नी भी हैं.





