T20 World Cup Last: टी20 विश्व कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के जीतते ही शहर में देर रात दीपावली सा माहौल हो गया. युवा ही नहीं हर आयु वर्ग के लोग, महिलाएं व युवतियां भी घरों से बाहर निकल आए और जीत की खुशियां मनाने लगे. शहरवासियों ने जमकर आतिशबाजी की. हर गली-मोहल्लों में पटाखे गूंजने लग गए.





