Shahrukh might be honored at Locarno Movie Pageant in Switzerland | स्विट्जरलैंड के लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होंगे शाहरुख: करियर अचीवमेंट अवॉर्ड से साथ पियाजा ग्रैंडे अवॉर्ड भी मिलेगा

Shahrukh might be honored at Locarno Movie Pageant in Switzerland | स्विट्जरलैंड के लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित होंगे शाहरुख: करियर अचीवमेंट अवॉर्ड से साथ पियाजा ग्रैंडे अवॉर्ड भी मिलेगा

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन सिनेमा के किंग शाहरुख खान पूरे वर्ल्ड में अपने काम के लिए फेमस हैं। किंग खान अब तक देश विदेश में कई अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। स्विट्जरलैंड के लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख को अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि आगामी 7 अगस्त को स्विट्जरलैंड में लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। इस फिल्म फेस्टिवल में किंग खान को करियर अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ शाहरुख खान को पियाजा ग्रैंडे अवार्ड भी मिलेगा।

स्विट्जरलैंड में लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल 2024 का आयोजन 7 अगस्त से शुरू होगा। इसका समापन 17 अगस्त को समापन होगा। 10 अगस्त को शाहरुख खान को करियर अचीवमेंट और पियाजा ग्रैंडे अवार्ड भी मिलेगा। 11 अगस्त को शाहरुख खान एक पब्लिक सभा में भाग लेंगे। इस फिल्म फेस्टिवल के दौरान शाहरुख खान की फिल्म ‘देवदास’ की भी स्क्रीनिंग होगी।

लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के आर्टिस्टिक डायरेक्टर जियोना ए. नाजारो ने एक बयान में कहा- लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान को बुलाने का सपना सच हो गया है, इंडियन सिनेमा में उनका योगदान सराहनीय है। जनता से जुड़े हीरो हैं, जो कभी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। वो जमीन से जुड़े,जनता के सच्चे हीरो हैं।