Sagar News: सागर कलेक्ट्रेट में महिला ने खुद पर केरोसिन डाला, जन सुनवाई के दौरान आग लगाने की कोशिश

Sagar Information: सागर कलेक्ट्रेट में महिला ने खुद पर केरोसिन डाला, जन सुनवाई के दौरान आग लगाने की कोशिश

सागर में कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार जनसुनवाई के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने की काेशिश की। लोगों ने महिला को शरीर पर केरोसिन डालते ही पकड़ लिया। महिला जनसुनवाई में जमीन संबंधी शिकायकत लेकर आई थी।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 05:53:31 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 05:53:31 PM (IST)

सागर कलेक्ट्रेट के सामने खुद पर केरोसीन डालती महिला।

HighLights

  1. सागर कलेक्ट्रेट के सामने महिला ने की आत्मदाह की कोशिश
  2. जनसुनवाई में पहुंची महिला ने खुद पर डाला केरोसीन
  3. आग लगाने से पहले लोगों ने महिला को पकड़ा

नवदुनिया प्रतिनिधि, सागर: कलेक्ट्रट के सामने एक महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने की काेशिश की, सागर कलेक्ट्रट में मंगलवार जनसुनवाई के दौरान अचानक हुई इस घटना के वक्त अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने महिला को शरीर पर केरोसिन डालते ही पकड़ लिया। पुलिस ने महिला से केरोसिन की बोतल छीन ली। इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला की शिकायत पर उसके बयान लिए और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जानकारी के मुताबिक कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में यह महिला बांदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिठोरिया गांव से आई थी। केरोसिन डालने से पहले महिला अपने दोनों बेटों के साथ करीब एक घंटे तक कलेक्टर कार्यालय के गेट पर बैठी रही, जब कोई अधिकारी महिला की सुध लेने नहीं आया, उसने यह कदम उठाया।

महिला की आठ एकड़ जमीन पर कब्जे का आरोप

पिठोरिया गांव की रहने वाली पीड़िता पुष्पा देवी ने बताया, उसकी साढ़े आठ एकड़ जमीन पर उसके परिवार के जितेंद्र रैकवार और इलाके के भाजपा नेता लोकेंद्र राजपूत और बंटी राजपूत ने मिली भगत कर करीब सात एकड़ पर कब्जा कर लिया है, वे जबर्दस्ती खेती कर रहे हैं। इसकी उसने थाने से लेकर तमाम अधिकारियों में शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने उठाया कदम

महिला मंगलवार को जन सुनवाई में आई थी। कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अपनी पीड़ा सुनाई और जब अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की तो उसने यह कदम उठाया। इसके बाद अधिकारियों ने महिला के बयान लिए व उचित कार्रवाई की बात कही। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग का कहना है, इस मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।