Sagar Information: कलेक्ट्रेट में महिला ने स्वयं पर केरोसिन डाला, आग लगाने की कोशिश

Sagar Information: कलेक्ट्रेट में महिला ने स्वयं पर केरोसिन डाला, आग लगाने की कोशिश

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अपनी पीड़ा सुनाई और जब अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की तो उसने यह कदम उठाया। इसके बाद अधिकारियों ने महिला के बयान लिए व उचित कार्रवाई की बात कही। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।

By Sanjay Pandey

Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 05:56:34 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 05:56:34 PM (IST)

पीड़ित मह‍िला को पुल‍ि‍स साथ ले जाते हुए।

HighLights

  1. मंगलवार को जन सुनवाई के दौरान घटना से मचा हड़कंप
  2. पिठोरिया गांव पुष्पा देवी सुनवाई नहीं होने पर यह कदम उठाया
  3. प्रशासनिक अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है

नवदुनिया प्रतिनिधि, सागर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार जनसुनवाई के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बांदरी इलाके से आई महिला ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने की काेशिश की। महिला के शरीर पर केरोसिन डालते ही लोगों ने उसे पकड़ लिया।

इस घटना से जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर कार्यालय में हड़कंप मच गया। जहां पुलिस ने महिला से केरोसिन की बोतल छीनकर उसकी जान बचाई, वहीं इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला की शिकायत पर उसके बयान लिए और उसे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जानकारी के मुताबिक कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में यह महिला बांदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिठोरिया गांव से आई थी। केरोसिन डालने से पहले महिला अपने दोनों बेटों के साथ करीब एक घंटे तक कलेक्टर कार्यालय के गेट पर बैठी रही। जब कोई अधिकारी महिला की सुध लेने नहीं आया तो उसने यह कदम उठाया।

पिठोरिया गांव निवासी पीड़िता पुष्पा देवी ने बताया कि उसकी साढ़े आठ एकड़ जमीन पर उसके परिवार के जितेंद्र रैकवार और इलाके के भाजपा नेता लोकेंद्र राजपूत और बंटी राजपूत ने मिलीभगत कर करीब सात एकड़ पर कब्जा कर लिया है। वे जबर्दस्ती खेती कर रहे है। इसकी उसने थाने से लेकर तमाम अधिकारियों में शिकायत की पर कोई सुनवाई नही हुई। आज जन सुनवाई में आई थी।