Rajya Sabha Information: मल्लिकार्जुन खरगे बोले- ‘सोनिया गांधी ने मुझे बनाया’, सभापति जगदीप धनखड़ का पलटवार- ‘आपके जितना अपमान किसी ने नहीं किया’

Rajya Sabha Information: मल्लिकार्जुन खरगे बोले- ‘सोनिया गांधी ने मुझे बनाया’, सभापति जगदीप धनखड़ का पलटवार- ‘आपके जितना अपमान किसी ने नहीं किया’

राज्यसभा में सभापति और नेता प्रतिपक्ष के बीच कहा-सुनी का एक और घटनाक्रम मंगलवार को सामने आया। सभापति जगदीप धनखड़ ने मल्लिकार्जुन खरगे से यह भी कहा कि कितने मौके पर मैंने देखा है कि आपकी प्रतिष्ठा को पीछे से धक्का लगा है और मैंने बचाने की कोशिश की है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 01:00:15 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 01:00:15 PM (IST)

राज्यसभा में आपसी संवाद के दौरान सभापति और नेता प्रतिपक्ष।

HighLights

  1. राज्यसभा में एक बार फिर जगदीप धनखड़ Vs मल्लिकार्जुन खरगे
  2. सभापति जगदीप धनखड़ ने लगाया पद का अपमान करने का आरोप
  3. सोनिया गांधी की मौजूदगी में दोनों के बीच हुआ वार्तालाप, देखें वीडियो

एजेंसी, नई दिल्ली (Jagdeep Dhankhar vs Mallikarjun Kharge)। राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को सभापति जगदीप धनखड़ और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच बहस हो गई। सभापति ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष की कुर्सी का सबसे ज्यादा अपमान कांग्रेस की ओर से किया गया। यहां पढ़िए पूरा संवाद और देखिए वीडियो

समाचार एजेंसी ANI पर जारी वीडियो के अनुसार, निचले सदन की कार्यवाही के दौरान मल्लिकार्जुन खड़े होकर कहते हैं कि मुझे बनाने वाले यहां बैठे हैं, श्रीमती सोनिया गांधी जी। मुझे न जयराम रमेश बना सकता है, ना आप बना सकते हैं। इतना कहने के बाद खरगे बैठ जाते हैं।

फिर सभापति जगदीप धनखड़ कहते हैं कि मैं उस स्तर पर नहीं आना चाहता। मेरी बात ध्यान से सुनिए। आप हर बार अध्यक्ष की कुर्सी का अपमान नहीं कर सकते हैं। आप कभी भी खड़े हो जाते हैं, कुछ भी बोलने लगते हैं। मेरी बात समझते नहीं हैं।

सभापति ने आगे कहा, देश और राज्यसभा के इतिहास में इस अध्यक्ष पद का उतना अपमान कभी नहीं हुआ, जितना आपने किया। मैं कई बार यह बात कह चुका हूं।

बकौल सभापति, मुझमें बहुत सहनशक्ति है। मैं खून के घूंट पी सकता हूं। मैं क्या बर्दाश्त किया है, कितना बर्दाश्त किया है और आप कभी भी कुछ भी बोल देते है। आपको किसने बनाया, यह आप अपने आप जानें।