लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा को बहुमत नहीं मिला है। इसका सीधा असर लोकसभा की कार्यवाली पर दिख रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कई मुद्दों को उठाकर सरकार को घेरने की कोशिश की, लेकिन हिंदुओं पर की गई टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर पहुंच गए।
By Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 09:51:54 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 09:51:54 PM (IST)
HighLights
- संसद में हिंदू समाज पर की गई राहुल गांधी के बयान से हंगामा।
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर धरना देने पहुंच गए भाजपा कार्यकर्ता।
एजेंसी, वाराणसी। संसद में राहुल गांधी के बयान के विरोध में देश भर में हंगामा हो रहा है। इस बीच वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के घर पर भाजपा कार्यकर्ता पहुंच गए। उनके विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने उनको रोकर वापस भेजा।
धरना के खिलाफ में बेटी के साथ थाने पहुंची अजय राय की पत्नी
भाजपा कार्यकर्ता अजय राय के घर पर पहुंचकर विरोध करते उससे पहले ही पुलिस ने उनको वापस भेज दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं के धरने के खिलाफ अजय राय की पत्नी रीना राय अपनी बेटी के साथ चेतगंज थाने में पहुंच गईं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत कर दी।
भाजपा कार्यकर्ताओं को किया जाए गिरफ्तार- रीना राय
उन्होंने अपनी तहरीर में शिकायत की कि मेरे पति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह संगठन के काम घर पर कम ही रुकते हैं। ऐसे में मुझे अपने बच्चों के साथ में घर पर अकेले ही रहना पड़ता है। भाजपा कार्यकर्ता आज मेरे घर तक पहुंच गए। उनकी इस हरकत से मेरे व बच्चों के अंदर काफी डर बैठ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाए। घर व परिवार को सुरक्षा दी जाए।