Bilaspur Crime Information: पुरानी रंजिश पर शराब की बोतल से हमला, लहूलुहान युवक पहुंचा थाने

चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कड़ार में रहने वाले सोनू सूर्यवंशी श्रमिक हैं। वे सिरगिट्टी स्थित चूना फैक्ट्री के पास रहकर काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे सात महीने पहले कमाने खाने के लिए उत्तर प्रदेश गए थे। वहां से वे दो दिन पहले रविवार को अपने घर आए।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 03 Jul 2024 12:53:13 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Jul 2024 12:53:13 AM (IST)

Bilaspur Crime News: पुरानी रंजिश पर शराब की बोतल से हमला, लहूलुहान युवक पहुंचा थाने

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र स्थित आइल मिल के पास शराब पीने के लिए बुलाकर युवक ने श्रमिक पर बोतल से हमला कर दिया। इससे लहूलुहान युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2),296, 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कड़ार में रहने वाले सोनू सूर्यवंशी श्रमिक हैं। वे सिरगिट्टी स्थित चूना फैक्ट्री के पास रहकर काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे सात महीने पहले कमाने खाने के लिए उत्तर प्रदेश गए थे। वहां से वे दो दिन पहले रविवार को अपने घर आए। सोमवार की शाम करीब सात बजे उनके दोस्त पतलु ने फोन कर आइल मिल के पास शराब पीने के लिए बुलाया। इस पर वे अपने दोस्त से मिलने चले गए। वहां पर दोनों शराब पीते हुए आपस में बातचीत कर रहे थे। रात करीब 10 बजे पतलु ने पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उसने सोनू के सिर पर शराब की बोतल से वार कर दिया। हमले में लहूलुहान सोनू किसी तरह अपने घर पहुंचा। उसने घटना की जानकारी जान-पहचान के लोगों को देने के बाद सिरगिट्टी थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

T20 World Cup, IND vs SA Reside Rating: भारत बना विश्व विजेता, रोमांचक फाइनल में साउथ अफ्रीका को दी मात – ind vs sa dwell scorecard barbados climate rain replace bharat south africa t20 world cup remaining india vs south africa cricket match commentary

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली. भारत की ओर से रखे गए 177 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 8 विकेट पर 169 रन बनाकर 7 रन से मुकाबला हार गई.

,

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA)  के बीच अभी तक 26 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. टीम इंडिया ने इनमें से 14 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं साउथ अफ्रीका ने 11 मैच जीते हैं. एक मैच बेनतीजा रहा है. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमें 6 मैचों में भिड़ी हैं जहां भारत को 4 में जीत मिली है वहीं साउथ अफ्रीका के नाम 2 जीत है. बारबाडोस में शनिवार को 46 प्रतिशत बारिश के चांस हैं. आसमान में बादल छाए रहेंगे वहीं दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मैच के बीच में बारिश खलल डाल सकती है.

,

रोहित-विराट साथ मिलकर छोड़ेंगे युवराज को पीछे… फाइनल में उतरते ही नाम कर लेंगे बड़ा रिकॉर्ड, धोनी-सचिन भी नहीं कर सके ऐसा

,

Bilaspur Crime Information: क्रिप्टो करंसी में मुनाफे का लालच देकर इंजीनियर से 10 लाख की धोखाधड़ी

सकरी क्षेत्र के आसमा सिटी में रहने वाले आकाश डांगे(28) इंजीनियर हैं। उन्हें वाट्सएप पर लिंक भेजकर टेलीग्राम के एक ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप में एक टीचर था, जो बाकि सदस्यों को क्रिप्टो करंसी ट्रेडिंग सिखाता था। साथ ही क्रिप्टो करंसी में रुपये निवेश करने के लिए कहता।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 03 Jul 2024 12:42:30 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Jul 2024 12:42:30 AM (IST)

क्रिप्टो करंसी में मुनाफे का लालच देकर 10 लाख की धोखाधड़ी

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। सकरी के आसमा सिटी में रहने वाले युवक को क्रिप्टो करंसी में मुनाफे का लालच देकर 10 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने आइपीसी की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सकरी क्षेत्र के आसमा सिटी में रहने वाले आकाश डांगे(28) इंजीनियर हैं। उन्हें वाट्सएप पर लिंक भेजकर टेलीग्राम के एक ग्रुप में जोड़ा गया। इस ग्रुप में एक टीचर था, जो बाकि सदस्यों को क्रिप्टो करंसी ट्रेडिंग सिखाता था। साथ ही क्रिप्टो करंसी में रुपये निवेश करने के लिए कहता। उसके कहने पर इंजीनियर ने पहले एक हजार रुपये निवेश किया। इसके बदले उन्हें 13 सौ रुपये दिए गए। बाद में उन्होंने तीन हजार रुपये लगाए तो 39 सौ रुपये वापस दिए गए। उन्हें यह मुनाफा एक वेबसाइड पर बनाए एकाउंट में ही दिखाई दे रहा था। उनके बैंक एकाउंट में रुपये नहीं आए थे। इसे सच मानकर इंजीनियर ने 15 सौ रुपये और निवेश किए। इस बार उनका खाता फ्रीज बताने लगा। अपने रुपये वापस पाने के लिए इंजीनियर आन लाइन पूछताछ की तो 39 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया। साथ ही पूरी रकम एक साथ वापस होने की बात कही गई। रकम जमा करने के बाद जालसाजों ने इंजीनियर को अलग-अलग बहानों से रुपये जमा करने के लिए कहा। झांसे में आए इंजीनियर ने अलग-अलग कर 10 लाख 88 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद भी उनके रुपये वापस नहीं हुए। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर इंजीनियर सकरी थाने में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

CG Excessive Court docket Information: हस्तक्षेप तभी होना चाहिए जब कोई महत्वपूर्ण सार्वजनिक हित हो रहा हो प्रभावित

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने न्यायिक हस्तक्षेप के लिए पर्याप्त आधार प्रस्तुत नहीं किया है। डिवीजन बेंच ने कहा कि मामूली प्रक्रियात्मक कमी पर ध्यान देने से महत्वपूर्ण यह है कि सार्वजनिक परियोजनाओं को पटरी से नहीं उतारा जाना चाहिए।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 03 Jul 2024 12:47:10 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Jul 2024 12:47:10 AM (IST)

CG High Court News: हस्तक्षेप तभी होना चाहिए जब कोई महत्वपूर्ण सार्वजनिक हित हो रहा हो प्रभावित
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला- प्रक्रिया पूरी होने के स्थिति में ठेके की नई प्रक्रिया शुरू करना अनुचित

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। प्रक्रिया पूरी होने के स्थिति में ठेके की नई प्रक्रिया शुरू करना अनुचित

नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में निविदा और अनुबंध के मामले में न्यायिक समीक्षा के दायरे को स्पष्ट किया है। कोर्ट ने कहा कि निविदा प्रक्रिया में हस्तक्षेप तभी होना चाहिए जब इससे कोई महत्वपूर्ण सार्वजनिक हित प्रभावित होता हो। प्रक्रिया पूरी होने के चरण में एक नई निविदा प्रक्रिया शुरू करने से कार्य मे अनावश्यक विलंब तो होता है साथ ही बजट पर भी प्रभाव पड़ता है।

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने न्यायिक हस्तक्षेप के लिए पर्याप्त आधार प्रस्तुत नहीं किया है। डिवीजन बेंच ने कहा कि मामूली प्रक्रियात्मक कमी पर ध्यान देने से महत्वपूर्ण यह है कि सार्वजनिक परियोजनाओं को पटरी से नहीं उतारा जाना चाहिए। खासकर तब जब निविदा प्रक्रिया मौलिक रूप से निष्पक्ष और प्रतिस्पर्धी हो। मामला जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट जांजगीर चांपा द्वारा निविदा देने को लेकर एक विवाद से संबंधित था। याचिकाकर्ता, जनमित्रम कल्याण समिति, जो छत्तीसगढ़ सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत एक गैर-सरकारी संगठन है। संगम सेवा समिति को ठेका देने के निर्णय को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। जनमित्रम समिति का कहना है कि ठेके की प्रक्रिया में आवश्यक पात्रता मानदंडों का पालन नहीं किया गया है। यह निविदा जांजगीर चांपा जिले में खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करने के लिए थी। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि संगम सेवा समिति ने चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा प्रमाणित टर्न ओवर प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किया था, जो निविदा की तकनीकी योग्यताओं (टेक्निकल बीड) के अनुसार एक अनिवार्य आवश्यकता थी। इसके बावजूद, उत्तरदाता अधिकारियों ने संगम सेवा समिति से अनुबंध कर ठेका दे दिया।

डिवीजन बेंच के सामने यह भी आया सवाल

याचिकाकर्ता ने कहा है कि संगम सेवा समिति की बोली, आवश्यक शर्तों को पूरा नहीं करने के कारण अयोग्य ठहराया जाना चाहिए था। सुनवाई के दौरान डिवीजन बेंच के समक्ष प्रश्न था कि निविदा प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना उचित होगा या नहीं। सार्वजनिक अधिकारियों से संबंधित अनुबंध मामलों में न्यायिक समीक्षा की सीमा क्या होनी चाहिए। मामले में यह भी सवाल उठाया गया कि निविदा मूल्यांकन समिति द्वारा निविदा शर्तों की व्याख्या और छूट देने में विवेकाधिकार का कैसे उपयोग किया गया।

हाई कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डिवीजन बेंच ने निविदा मामलों में न्यायिक समीक्षा के संबंध में कई महत्वपूर्ण टिप्पणियां और सिद्धांत स्पष्ट किया है। कोर्ट ने ऐसे मामलों में निष्पक्षता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि निविदा प्राधिकारी, निविदा शर्तों की व्याख्या में विवेकाधिकार रखते हैं। अधिकारियों को निष्पक्षता और उचित प्रक्रिया के दायरे में रहते हुए कार्य करना चाहिए।

IND vs SA फाइनल पर बारिश का साया, कितने बजे मैच शुरू हुआ तो होगा पूरा गेम? कब तक 10-10 ओवरों का मुकाबला संभव
हाइलाइट्स

भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही वर्ल्‍ड कप जीतने की मजबूत दावेदार हैं.रोहित शर्मा एंड कंपनी पिछले साल भारत में वर्ल्‍ड कप जीतने से चूक गई थी.बारबाडोज में आज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.

नई दिल्‍ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का फाइनल मैच वेस्‍टइंडीज के बारबाडोज में होने जा रहा है. इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. भारतीय समयानुसार देर शाम आसमान साफ था और सूरज भी निकला हुआ था. हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि मैच में बारिश का खलल पड़े. फैन्‍स के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच पूरा 20-20 ओवरों का होगा या नहीं. बारिश के खलल के चलते खेल प्रेमियों को 10-10 ओवरों का मुकाबला देखने को भी मिल सकता है.

वैसे तो इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है लेकिन अंपायर्स पूरी कोशिश करेंगे कि आज ही मुकाबले का नतीजा आए. ICC के नियमों के अनुसार, अगर गेम 60 मिनट से अधिक समय तक शुरू नहीं होता तो 40 ओवर का पूरा मैच होगा. लिहाजा अगर प्रतियोगिता भारतीय समयानुसार मैच 9 बजे से शुरू होता है, तो पूरा खेल देखने को मिलेगा. इसके बाद ओवरों की संख्या कमी की जाएगी.

यह भी पढ़ें:- वेस्‍टइंडीज से जुड़ी द्रविड़ की वो सबसे कड़वी यादें…

10-10 ओवरों का मैच कब तक संभव?
मैच जारी रखने के लिए, प्रत्येक टीम को कम से कम 10 ओवर तक बल्लेबाजी करनी होगी. ऐसी स्थिति में, 190 मिनट का बफर समय होता है. इसका मतलब है कि 10-ओवर प्रति टीम का खेल भारतीय समयानुसार रात 11.10 बजे के बाद शुरू नहीं हो सकता. अगर इसके बाद भी मैच नहीं शुरू हो सका तो इसे रद्द कर दिया जाएगा. इसके बाद मैच रिजर्व डे पर अगले दिन खेला जाएगा.

…तो सुपर ओवर से निकलेगा नतीजा
अगर रिजर्व डे पर भी बारिश के चलते मैच नहीं खेला जा सका तो अंपायर्स सुपर ओवर का आयोजन करेंगे. जो टीम सुपर ओवर जीतेगी वहीं, वर्ल्‍ड कप भी अपने नाम कर लेगी. अगर बारिश के कारण सुपर-ओवर भी नहीं हो सका तो दोनों टीमों को संयुक्‍त रूप से वर्ल्‍ड कप विजेता घोषित कर दिया जाएगा.

Tags: Icc T20 world cup, Ind vs sa, India vs South Africa, T20 World Cup

Bilaspur Accident Information: सड़क पर गिरे बिजली के तार से बचने एएसआइ ने कार रोकी तो पीछे से मारी टक्कर

सकरी क्षेत्र के सिद्धी नगर घुरु रोड में रहने वाले आमीर खान सकरी दूसरी बटालियन में एएसआइ हैं। साेमवार को वे अपने दोस्त के घर सरकंडा जन्मदिन की पार्टी में गए थे।

Bilaspur Crime Information: मंदिर में चोरों का धावा, कुंदा उखाड़कर दान पेटी से ले गए रुपये

तोरवा स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर कैंपस में रहने वाले पुजारी नारायण प्रसाद मिश्रा ने चोरी की शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात वे पूजा के बाद अपने घर चले गए।

By sarfraja

Publish Date: Wed, 03 Jul 2024 12:33:48 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Jul 2024 12:33:48 AM (IST)

Bilaspur Crime News: मंदिर में चोरों का धावा, कुंदा उखाड़कर दान पेटी से ले गए रुपये
पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। बुधवारी बाजार स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर का कुंदा उखाड़कर चोरों ने दानपेटी से रुपये पार कर दिए। मंदिर के पुजारी ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

तोरवा स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर कैंपस में रहने वाले पुजारी नारायण प्रसाद मिश्रा ने चोरी की शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात वे पूजा के बाद अपने घर चले गए। मंगलवार की सुबह जब वे पूजा के लिए आए तो शिवालय के दरवाजे का कुंदा उखड़ा हुआ था। चोरों ने मुख्य मंदिर के दरवाजे का भी कुंदा उखाड़ दिया था। मुख्य मंदिर के गर्भगृह में रखे दानपेटी को खोलकर चोरों ने रुपये पार कर दिए थे। पुजारी ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

एक महीने पहले भी हुई थी चोरी

करीब डेढ़ महीने के भीतर चोरों ने मंदिर को दूसरी बार निशाना बनाया है। पुजारी ने पुलिस को बताया कि 13 मई की रात भी चोरों ने मंदिर की दानपेटी से रुपये पार कर दिए थे। इसकी शिकायत उन्होंने तोरवा थाने में की है। मामले में अब तक चाेरों को नहीं पकड़ा जा सका है। अब चोरों ने एक बार फिर से चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़े..

सूने मकान में चोरों का धावा, नकदी और पीतल कांसे के बर्तन पार

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के खमतराई मुरुम खदान मे रहने वाले युवक के सूने मकान में धावा बोलकर चोरों ने नकदी रकम और कांसे पीतल का बर्तन पार कर दिया। युवक ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

रतनपुर के कोरबा भांवर में रहने वाले ओमप्रकाश श्यामले अपोलो में वार्ड ब्वाय हैं। उनका खमतराई मुरुम खदान में भी मकान है। शनिवार की शाम वे मकान में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव चले गए। सोमवार की शाम करीब छह बजे वे खमतराई स्थित अपने घर पहुंचे। इस दौरान उनके मकान का दरवाजा टूटा था। दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे से कांसे पीतल का बर्तन और आलमारी में रखे 10 हजार रुपये पार कर दिए थे। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

रोहित ने बैटिंग चुनकर कहीं गलती तो नहीं की, टी20 वर्ल्‍ड कप फाइनल का यह रिकॉर्ड है बेहद खौफनाक
हाइलाइट्स

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल में टॉस जीता.भारत ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका से पहले बॉलिंग कराने का निर्णय लिया.टी20 वर्ल्‍ड कप फाइनल में टॉस और जीत का रिकॉर्ड क्‍या कहता है?

नई दिल्‍ली. बारबाडोज में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल मैच में कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. पिच को देखते हुए यह सही फैसला माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि जैसे जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा पिच धीमी होती चाली जाएगी. ऐसे में भारत के स्पिनर इस पिच पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकते हैं. टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल के इतिहास पर नजर डालें तो रोहित शर्मा का टॉस जीतना कितना सही है. आइये हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

साल 2010 के बाद से टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में जिस भी टीम ने टॉस जीता है उसने मैच भी अपने नाम किया है. इस नजरिए से देखें तो सब कुछ कप्‍तान रोहित शर्मा के पक्ष में ही नजर आता है, लेकिन ऐसा नहीं है. सिक्‍के का एक दूसरा पहलू भी है, जो भारत नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के पक्ष में जाता है. पिछले चार टी20 वर्ल्‍ड कप पर नजर डालें तो यह पता चलता है कि रन चेज करने वाली टीम ने ही मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया है.

साल 2014 के टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में श्रीलंका ने रन चेज के दौरान भारत को मात दी थी. फिर 2016 के टी20 वर्ल्‍ड कप के दौरान वेस्टइंडीज ने इसे दौहराया. स्कोर चेज कर इंग्‍लैंड को मात देते हुए विंडीज ने खिताब पर कब्‍जा किया. इसके बाद टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले बैटिंग की थी और मैच गंवा दिया था. साल 2022 में पिछला टी20 वर्ल्‍ड कप खेला गया. जहां, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को रन चेज के दौरान हराया.

FIRST PUBLISHED : June 29, 2024, 20:33 IST

Mungeli Information: उपमुख्यमंत्री साव ने शिक्षक डा़ तिवारी को किया सम्मानित

विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोडखाम्ही से करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारधा में कार्यरत शिक्षक, साहित्यकार व समाजसेवक डा़ सत्यनारायण तिवारी को मुंगेली जिले से आगामी शिक्षक दिवस पांच सितम्बर को राजभवन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, व शिक्षामंत्री के करकमलों से राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए चयनित होने पर सम्मानित किया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 03 Jul 2024 12:09:35 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Jul 2024 12:09:35 AM (IST)

Mungeli News: उपमुख्यमंत्री साव ने शिक्षक डा़  तिवारी को किया सम्मानित

HighLights

  1. डिप्प्टी सीएम साव ने शिक्षक के कार्यों को सराहा
  2. विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में छात्रों से मिले
  3. शेड बनाने के लिए राशि की घोषणा की

नईदुनिया न्यूज, लोरमी : विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोडखाम्ही से करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारधा में कार्यरत शिक्षक, साहित्यकार व समाजसेवक डा़ सत्यनारायण तिवारी को मुंगेली जिले से आगामी शिक्षक दिवस पांच सितम्बर को राजभवन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, व शिक्षामंत्री के करकमलों से राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए चयनित होने पर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि डा़ तिवारी को दो सौ से अधिक शासकीय एवं अशासकीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

मुख्य अतिथि साव ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोडखाम्ही में कार्यरत व्याख्याता दुर्गा तिवारी, खेल व स्काउट में राज्यस्तरीय व राष्ट्रीय सम्मान पाने वाले विद्यार्थियो को भी सम्मानित किया। उन्होनें कक्षा पहली से लेकर बारहवी तक के छात्र-छात्राओं को गणवेश और पुस्तक वितरण कर शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को सम्पन्न किया। उपमुख्यमंत्री ने अनुशासन, लगन, मेहनत को शिक्षा व जीवन का आधार बतलाया तथा लोरमी के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करते रहने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर धनीराम यादव, गुरमीत सलूजा महाजन जायसवाल विक्रम सिंह, वर्षा विक्रम सिंह, रानू संजय केशरवानी अंकिता शुक्ला एपीसी अजयनाथ बीईओ डीएस राजपूत, एबीईओ राजेन्द्र निर्मलकर, सुनील शर्मा प्राचार्य, सुरेश शुक्ला, अभिजीत तिवारी, दयाराम साहू, उमेंद लाल डडसेना, माधव दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Mungeli Information: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जलाया पुतला

देश की संसद में राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक, नफरती, और असत्य बताने के आक्रोश में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाह न पर मुंगेली शहर में पैदल मार्च कर भगवान परशुराम चौक में राहुल गांधी का पुतला जलाया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 03 Jul 2024 12:05:55 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Jul 2024 12:05:55 AM (IST)

HighLights

  1. संसद में राहुल के हिन्दू विरोधी बयान पर उपजा आक्रोश
  2. भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर निकाली भड़ास
  3. राहुल की बयान को निंदा करते हुए माफी मांगने की बात कही

नईदुनिया न्यूज, मुंगेली : देश की संसद में राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक, नफरती, और असत्य बताने के आक्रोश में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाह न पर मुंगेली शहर में पैदल मार्च कर भगवान परशुराम चौक में राहुल गांधी का पुतला जलाया।

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष शैलेष पाठक ने कहा कि जिस प्रकार से राहुल गांधी द्वारा बार-बार हिदुओं को अपमानित करने का कार्य किया जाता है यह दुर्भाग्यजनक है। हिदुओं को हिंसक कहने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। हिन्दू वो धर्म है जहां पशु पक्षियों में नदी से समुद्र तक वृक्ष से जंगल तक को भगवान के रूप में पूजा जाता है। इंडी गडबंधन के नेता तेजस्वी यादव जो नवरात्र में मछली खाकर हिंदुओं को शर्मसार करते हैं हिंदुओं का मजाक बनाते हैं , इन सभी नेताओं को हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।

युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस अथवा राहुल गांधी के द्वारा इस प्रकार के कृत्य अगर दोहराया जाता है तो देश के वातावरण खराब होने की पूरी जिम्मेदारी इन विवादित नेताओं की होगी। अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए परशुराम चौक सिटी कोतवाली के सामने पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस के साथ पुतला को लेकर छीनाझपटी भी हुई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश शुक्ला, सुनील पाठक, कोटूमल दादवानी, रामशरण याद , सौरभ वाजपेयी, यश गुप्ता, राजा तंबोली, राजेश्वर सिंह टंडन, संतोष जांगड़े , यश राजा ठाकुर, वैभव ताम्रकार, आदर्श जयसवाल, वासुदेव देवांगन, रवि साहू, ऋतुराज सिंह, वासु पांडेय, राहुल साहू, शशांक तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।