, Mungeli Information: देश के न्याय प्रणाली के लिए ऐतिहासिक दिन : साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज देश के न्याय प्रणाली के लिए ऐतिहासिक दिन है। पुराने कानून को समाप्त करके नया कानून लागू किया गया है। जब कोई कानून बनाया जाता है, तो उसमें कानून बनाने वाले की सोच क्या है, उद्देश्य क्या है ये बड़ा महत्व रखता है। कोई पीड़ित दंड नहीं, न्याय चाहता है। इस नए कानून में समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप परिवर्तन किया गया

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 12:55:56 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 12:55:56 AM (IST)

HighLights

  1. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नए कानून की दी जानाकारी
  2. सिटी कोतवाली में अतिथियों को किताबों की एक- एक प्रति दी गई
  3. एसपी ने कहा त्वरित मिलेगा लोगों को न्याय

नईदुनिया न्यूज, मुंगेली : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज देश के न्याय प्रणाली के लिए ऐतिहासिक दिन है। पुराने कानून को समाप्त करके नया कानून लागू किया गया है। जब कोई कानून बनाया जाता है, तो उसमें कानून बनाने वाले की सोच क्या है, उद्देश्य क्या है ये बड़ा महत्व रखता है। कोई पीड़ित दंड नहीं, न्याय चाहता है। इस नए कानून में समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप परिवर्तन किया गया है।

इसके जरिए लोगों को पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर न्याय मिल सकेगा। डिप्टी सीएम साव ने जिला मुख्यालय मुंगेली के थाना सिटी कोतवाली में नवीन कानूनों के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के लागू होने पर जिलेवासियों को बधाई दी और कानून बनने की पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से बताया। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि नया कानून में अब लोग घर बैठे आनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। इसमें कई नए प्रावधान शामिल किए गए हैं। जिससे लोगों को अब त्वरित न्याय मिल सकेगा।

कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के अनुरूप कानून व्यवस्था होना बहुत आवश्यक है। इस कानून के जरिए लोकतंत्र को और सशक्त व मजबूत बनाया जा सकता है। इस कानून में दंड के बजाय न्याय को प्राथमिकता, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल तकनीकों को जगह दी गई है। पब्लिक सर्वेंट के लिए भी कई प्रावधान है। नए कानून में भारतीय दंड संहिता 1860 के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता 2023 को अधिसूचित किया गया है। इसी तरह दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 के स्थान पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को अधिसूचित किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर जायसवाल ने नए कानून की उपयोगिता और उसके महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज से नए कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। पूर्व में लागू कानून के समय परिस्थितियां अलग थी। आज समय के अनुसार काफी चीजों में बदलाव आ गया है। नए कानून का मुख्य उद्देश्य औपनिवेशिक कानूनों में बदलाव, नागरिक केन्द्रित एवं कल्याणकारी अवधारणा, महिला सुरक्षा एवं न्याय, अनुसंधान में वैज्ञानिक तकनीक, डिजीटल एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के प्रावधान, उचित नियंत्रण एवं संतुलन के साथ पुलिस का सामन्जस्यपूर्ण सशक्तिकरण और समयबद्ध प्रक्रिया, साक्ष्य संग्रह और प्रस्तुति की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के साथ ही

मूल्यांकन में पारदर्शिता और निष्पक्षता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर डीएफओ संजय यादव, नपा अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी व उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, जनपद के उपाध्यक्ष पवन पांडेय, शैलेष पाठक, विभिन्न संगठनों के सदस्यगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिवक्ता संघ मुंगेली के अध्यक्ष टीकम चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिकगण और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह और नवीन कानून से संबंधित किताब प्रदान कर सम्मानित किया। आभार प्रदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने किया।

T20 वर्ल्ड कप: कोहली के 5 रिकॉर्ड, जिसे कोई आज तक नहीं छू पाया, रोहित तो बहुत दूर…

नई दिल्ली. विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही क्रिकेट के इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. विराट-रोहित की इस विदाई के साथ ही क्रिकेट फैंस के बीच वही पुरानी तुलना शुरू हो गई, जो बरसों से चली आ रही है. विराट कोहली किंग या रोहित शर्मा महान… फैंस के अपने-अपने दावों के बीच यदि हम भारत के इन दोनों लाडलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बतौर क्रिकेटर विराट बेहतर नजर आते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

इतिहास में सबसे अधिक रन 
विराट कोहली के नाम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक 1292 रन दर्ज हैं. रोहित शर्मा 1220 रन के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही टी20 वर्ल्ड कप में शतक नहीं लगा सके हैं. कोहली का सर्वोच्च स्कोर 89 (नाबाद) और रोहित का बेस्ट 92 रन है.

सबसे ज्यादा औसत 
विराट कोहली के नाम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक औसत से रन बनाने का रिकॉर्ड भी है. इस टूर्नामेंट में विराट का औसत 58.72 रहा है. यह एक से अधिक टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले बैटर्स में सबसे अधिक है. रोहित शर्मा का औसत 34.85 रन रहा है.

सबसे अधिक फिफ्टी 
विराट कोहली के नाम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक फिफ्टी लगाने का भी रिकॉर्ड है. विराट ने इस टूर्नामेंट में 15 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में 12 फिफ्टी जड़े हैं. दुनिया के किसी भी बैटर से ज्यादा, मगर विराट से कम.

सीजन में सबसे अधिक रन 
विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2014 में 6 मैच में 319 रन बनाए थे. यह टूर्नामेंट के किसी एक एडिशन में किसी भी बैटर द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं. तिलकरत्ने दिलशान (317) दूसरे नंबर पर हैं. रोहित शर्मा 217 रन के साथ इस लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं.

फाइनल में 2 फिफ्टी
विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दो फिफ्टी लगाने वाले एकमात्र भारतीय हैं. उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 77 और 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन बनाए. गौतम गंभीर ने 2007 के फाइनल में 75 रन बनाए थे. कोहली-गंभीर के अलावा एक भी भारतीय टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में फिफ्टी नहीं मार सका है. रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के 3 फाइनल खेले, लेकिन रन 68 ही बना सके.

कप्तानी में विराट से आगे निकल गए रोहित
रोहित शर्मा बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं. वे वर्ल्ड कप जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान हैं. पहली बार 1983 में कपिल देव ने बतौर कप्तान भारत को वर्ल्ड कप जिताया था. इसके बाद 2007 और 2011 में एमएस धोनी ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिलाई. यानी जब भी कप्तानी की बात आएगी तो रोहित शर्मा अपने साथी विराट कोहली पर भारी पड़ेंगे. इसमें कोई शक नहीं है. लेकिन बतौर खिलाड़ी वे कोहली से पीछे हैं. इसमें भी कोई शक नहीं है.

Tags: Icc T20 world cup, Quantity Sport, Rohit sharma, T20 World Cup, Virat Kohli

Aayush Sharma advised the story of his marriage with Arpita Khan | आयुष शर्मा ने बताई अर्पिता खान से शादी की कहानी: बोले-‘पेरेंट्स ने कहा था कि कमाते कुछ हो नहीं, इतने बड़े घर की लड़की के खर्चे कैसे उठाओगे?’

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। आयुष ने सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी की है। एक इंटरव्यू में आयुष ने कहा है कि जब उन्होंने अपने पेरेंट्स को अर्पिता से शादी करने के बारे में बताया था तो वे परेशान हो गए थे।

आयुष हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचे थे जहां उन्होंने अर्पिता के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की।

डेटिंग के दिनों में आयुष और अर्पिता।

डेटिंग के दिनों में आयुष और अर्पिता।

उन्होंने उस टाइम को याद किया जब वो 24 साल के थे और उन्होंने अपने पेरेंट्स को अर्पिता के बारे में बताते हुए कहा था कि वो उनसे शादी करना चाहते हैं।

आयुष बोले कि जब उन्होंने शादी के बारे में बात की तो उनके पिता परेशान हो गए थे क्योंकि तब तक उनकी पहली फिल्म भी रिलीज नहीं हुई थी और वो कुछ कमाते भी नहीं थे।

बेटी आयत और बेटे आहिल के साथ अर्पिता और आयुष।

बेटी आयत और बेटे आहिल के साथ अर्पिता और आयुष।

पिता ने कहा-अर्पिता के खर्चे कैसे उठाओगे?

आयुष बोले, ‘पापा ने कहा कि तुम काम नहीं करते, कुछ कमा भी नहीं रहे। इसके बावजूद तुम ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हो जो इतने बड़े घर की है। तुम उसके खर्चे कैसे उठाओगे?’

आयुष के मुताबिक, उन्होंने अपने पिता से फाइनेंशियल हेल्प मांगी थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

आयुष ने ये भी बताया कि उनके पिता को रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन उनकी मां को इस बात की चिंता थी कि अलग-अलग बैकग्राउंड के परिवार कैसे तालमेल बैठा पाएंगे। बाद में जब उनके पेरेंट्स खान फैमिली से मिले तो उनके सारे डाउट्स क्लियर हो गए।

2014 में हुई थी आयुष-अर्पिता की शादी

आयुष और अर्पिता की शादी हैदराबाद के होटल फलकनुमा में 18 नवंबर 2014 को हुई थी। इस शादी की बागडोर खुद सलमान ने संभाली थी। शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई थी। अब आयुष और अर्पिता दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं।