Akshay Kumar helped Jackie Bhagnani | अक्षय कुमार ने की जैकी भगनानी की मदद: बोले- जब तक कास्ट और क्रू की पेमेंट नहीं होती, मेरी फीस रोक दी जाए

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कई दिनों से जैकी भगनानी और उनके पिता वाशु भगनानी का नाम विवादों में है। उनके प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट पर क्रू मेंबर्स ने पेमेंट न देने का आरोप लगाया था। क्रू का कहना था कि अभी तक बड़े मियां छोटे मियां की कास्ट एंड क्रू को फीस भी नहीं दी गई है। अब फिल्म प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया है कि अक्षय कुमार ने किस तरह उनकी मदद की है। अक्षय कुमार ने प्रोड्यूसर्स से कहा कि जब तक पूरी कास्ट और क्रू की पेमेंट नहीं हो जाती है, तब तक उनकी पेमेंट रोक दी जाए।

जैकी भगनानी, अक्षय कुमार और वाशु भगनानी।

जैकी भगनानी, अक्षय कुमार और वाशु भगनानी।

जैकी भगनानी ने जारी किया स्टेटमेंट

जैकी भगनानी ने हाल ही में एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा- अक्षय सर ने हाल ही में इस मामले पर चर्चा करने के लिए मुझसे मुलाकात की। पूरे मामले के बारे में जानने के बाद अक्षय सर ने आगे आकर क्रू मेंबर्स का सपोर्ट करने में एक बार भी नहीं सोचा। उन्होंने कहा- हमारे प्रोजेक्ट में काम करने वाले हर एक्टर और क्रू मेंबर को जब तक उनका पूरा और आखिरी पेमेंट नहीं मिल जाता, तब तक उनकी फीस को रोक दिया जाए। जैकी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- अक्षय सर की इस महानता के लिए हम उनके बहुत आभारी हैं। फिल्म बिजनेस मजबूत रिश्तों पर टिका है और हम इंडस्ट्री में इसी भावना को बढ़ावा देने की कोशिश करते हैं।

पूजा एंटरटेनमेंट की कई फिल्मों में अक्षय ने काम किया है

अक्षय कुमार ने जैकी भगनानी के प्रोडक्शन में बनीं बेल बॉटम, मिशन रानीगंज और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों में काम किया है। लेकिन सभी बिग बजट की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा नहीं रहा है।

मामले की पूरी जानकारी के लिए ये पढ़ें

खबरें और भी हैं…
, Mungeli Information: जिले के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला एनक्यूएएस प्रमाणपत्र

: केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जिले के तीन स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण और मूल्यांकन के बाद एनक्यूएएस प्रमाणपत्र जारी किया है। इनमें उच्च स्तरीय गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय किये जाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दशरंगपुर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगेली एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर टेमरी शामिल है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 12:43:37 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 12:43:37 AM (IST)

HighLights

  1. दशरंगपुर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगेली एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर टेमरी शामिल
  2. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी
  3. उच्च स्तरीय गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय किये जाने पर मिला पत्र

नईदुनिया न्यूज, मुंगेली : केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जिले के तीन स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण और मूल्यांकन के बाद एनक्यूएएस प्रमाणपत्र जारी किया है। इनमें उच्च स्तरीय गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय किये जाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दशरंगपुर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगेली एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर टेमरी शामिल है।

सौ अंकों के मानक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दशरंगपुर ने 89.55 प्रतिशत एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगेली ने 82.52 प्रतिशत तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर टेमरी ने 90.29 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। कलेक्टर राहुल देव ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी है और आगे भी इसी तरह कार्य करने कहा है।

गौरतलब है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेशन 12 मानकों के आधार पर किया जाता है। इसके लिए संस्था द्वारा सेवा प्रदायगी, मरीज संतुष्टि, क्लिनिकल सर्विसेस, इनपुट, संक्रमण नियंत्रण, सपोर्ट सर्विसेस, गुणवत्तापूर्ण प्रबंध, आउटपुट जैसे मानकों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाता है। मूल्यांकन में खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।

Alirajpur Information: फांसी के फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव, ग्रामीण बोले- हत्या हुई

मध्य प्रदेश में आलीराजपुर जिले के राउडी गांव के एक घर में किसान राकेश सिंह, उनकी पत्नी ललिता और दो बेटे और एक बेटी के शव फांसी पर लटके मिले। ग्रामीण इसे हत्या बता रहे हैं। इधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिए हैं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 01 Jul 2024 11:38:30 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 06:40:14 AM (IST)

Alirajpur News: फांसी के फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव, ग्रामीण बोले- हत्या हुई
आलीराजपुर जिले में किसान का पूरा परिवार फंदे पर लटका मिला। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. राउडी गांव में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला पूरा परिवार।
  2. ग्रामीण जता रहे हत्या की आशंका, पुलिस कर रही है जांच।
  3. ये हत्या या आत्महत्या… पुलिस बोली जल्द हो जाएगा साफ।

Alirajpur Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के राउडी गांव में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार गुनेरी पंचायत के राउडी गांव के एक घर में राकेश सिंह, पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले। कुछ ग्रामीणों ने हत्या कर शवों को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है।

हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच

इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच की जा रही है। आलीराजपुर एसपी राजेश व्यास भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार के पड़ोस में रहने वाले लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।

naidunia_image

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश सिंह किसान थे। सोमवार सुबह राकेश सहित पूरे परिवार के शव फंदे पर लटके मिलने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही साफ हो जाएगा कि यह हत्या है या खुदकुशी।

स्वजन पहुंचे तो लटके मिले शव

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह जब स्वजन उनके घर पहुंचे तो पांचों के शव फंदे पर लटके मिले। इसके बाद उन्होंने आस-पास के लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी। इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह का कहना है कि यह परिवार खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठा सकता है, यह हत्या है। पुलिस को इसकी जल्द जांच करना चाहिए।

अनुष्का के कमेंट का विराट ने दिया जवाब-'कुछ भी नहीं होता अगर…'

भारत ने टी20 क्रिकेट वर्ल्डकप अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया. भारत ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया. इस ऐतिहासिक मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की और मैन ऑफ द मैच बने. इसके साथ ही उन्होंने टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. उनके संन्यास के बाद एक्ट्रेस और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट लिखा और विराट कोहली को सबसे प्यारा इंसान बताया.

Tabu narrated the story associated to the movie ‘Virasat’ | तब्बू ने सुनाया फिल्म ‘विरासत’ से जुड़ा किस्सा: बोलीं- डायरेक्टर प्रियदर्शन ने मेरे बालों पर तेल की बोतल उड़ेल दी थी

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अनिल कपूर और तब्बू स्टारर फिल्म विरासत 1997 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी कमल हासन ने लिखी थी। भारतन ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था। विरासत में अनिल कपूर, अमरीश पुरी, पूजा बत्रा और मिलिंद गुनाजी भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तब्बू ने विरासत के दिनों का एक मजेदार किस्सा सुनाया कि कैसे प्रियदर्शन ने उन्हें गेहना ठाकुर के किरदार के लिए तैयार किया।

तेल की बोतल मेरे सिर पर डाल दी

प्रियदर्शन चाहते थे कि मेरे बाल ऑयली हों और एक गांव की औरत का लुक हो। इसलिए, हेयर स्टाइलिस्ट ने मुझे थोड़ा जेल लगाने के लिए कहा ताकी मेरे हेयर ऑयली दिखाई दें। जब मैं सेट पर गई, तो उन्होंने कहा, ‘मैंने तुमसे तेल लगाने के लिए कहा था।’ मैंने कहा, ‘हां, थोड़ा सा लगाया है। देखिए बालों में शाइन आ रही है, तो उन्होंने कुछ बोला नहीं और फिर पीछे से नारियल के तेल की एक बोतल लेकर वापस आए और पूरा तेल मेरे सिर पर डाल दिया। प्रियदर्शन ने कहा, ‘बालों में तेल लगाने का ये मतलब है।’

जूम को दिए इंटरव्यू के दौरान तब्बू ने कहा- तब मेरे लिए तैयार होना और भी आसान हो गया। मुझे कोई हेयरस्टाइल नहीं करना पड़ता था। मैं पांच मिनट में तैयार हो जाती थी। लंबे बाल, तेल लगाना, उन्हें चोटी बनाना और सेट पर जाना।

तब्बू का वर्कफ्रंट

तब्बू इस साल दूसरी बार बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस साल की शुरुआत में फिल्म क्रू में नजर आई थीं। इस बार वो रोमांटिक थ्रिलर औरों में कहां दम था में नजर आएंगी, जिसका डायरेक्शन नीरज पांडे ने किया है और इसमें अजय देवगन लीड रोल में हैं। यह फिल्म 5 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं…
Korba Ntpc Information: एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक का मिश्रा ने संभाला पदभार

उनके समृद्ध और विविध अनुभव के साथ, एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र- दो मुख्यालय (नवा रायपुर) और यूएसएससी (नवा रायपुर, सीपत और सिम्हाद्रि) आने वाले दिनों में उनके मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व से लाभांवित होंगे।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 12:44:00 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 12:44:00 AM (IST)

HighLights

  1. पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।
  2. इससे पहले एनटीपीसी केंद्रीय कार्यालय में कार्यकारी निदेशक के रूप में पदस्थ थे।
  3. लगभग 38 वर्षों के करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवा कार्य किया ।

नईदुनिया न्यूज, कोरबा : एनटीपीसी नवा रायपुर के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र- दो और यूएसएससी) का पदभार प्रदीप्त कुमार मिश्रा ने सोमवार को संभाल लिया। मिश्रा इससे पहले एनटीपीसी केंद्रीय कार्यालय में कार्यकारी निदेशक (ईंधन प्रबंधन) के रूप में पदस्थ थे। वीएसएसयूटी (यूसीई), बुर्ला से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर किए मिश्रा ने वर्ष 1986 में एक कार्यकारी प्रशिक्षु के रूप में एनटीपीसी में शामिल हुए। उन्होंने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।

उन्हें विद्युत रखरखाव, तकनीकी सेवाओं, रखरखाव, प्रचालन और रखरखाव और ईंधन प्रबंधन के क्षेत्रों में समृद्ध और विविध अनुभव है। उन्होंने लगभग 38 वर्षों के करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और एनटीपीसी विंध्याचल, सिम्हाद्री, दादरी, एनसीआर मुख्यालय और केंद्रीय कार्यालय में अपनी सेवाएं दी। उनके समृद्ध और विविध अनुभव के साथ, एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र- दो मुख्यालय (नवा रायपुर) और यूएसएससी (नवा रायपुर, सीपत और सिम्हाद्रि) आने वाले दिनों में उनके मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व से लाभांवित होंगे।

सांसों में घुल रही राख, राहत के लिए समिति होगी गठित

नईदुनिया न्यूज, कोरबा: विद्युत संयंत्रों से जहां एक ओर देश प्रदेश रौशन हो रहे हैं। कोरबा के नागरिक हर रोज अपनी सांसों में इन संयंत्रों से उत्सर्जित राख की मिलावट बर्दाश्त करने मजबूर हैं। यूथ आइकान अनिल द्विवेदी ने बताया कि शासन प्रशासन की अनदेखी से निराकरण तो दूर यह समस्या और भी विकराल रूप ले रही है। इस विषय पर मनन चिंतन करते हुए आम आदमी की राहत के लिए सजग होने की जरूरत है। हर जिम्मेदार नागरिक को आम आदमी की आवाज बनने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दिशा में कारगर पहल करते हुए राख की समस्या से मुक्ति दिलाने समिति गठित की जा रही है।

समिति के गठन को लेकर दर्री प्रेस क्लब में मंगलवार शाम पांच बजे बैठक आयोजित की गई है। द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार भी पूर्ववर्ती सत्ता की शैली में काम करते हुए राख परिवहनकर्ताओं को संरक्षण दे रही है। जिसकी वजह से राख ट्रांसपोर्टर आम आदमी के जीवन से खिलवाड़ करते हुए सड़क किनारे की सरकारी जमीन में राख पाट रहे हैं। यह संगठन शहर की समस्याओं को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ेगी।

क्यूलाफ में फिर केवाईसी सत्यापन के लिए बढ़ाया एक दिन का समय

एक निवेशक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसने पांच माह पहले अपने मोबाइल नंबर से क्यूलाफ में ट्रेडिंग करना शुरू किया। छह हजार की राशि एक माह के अंदर ही उसने अपने खाते में वास्तविक रूप से निकासी भी कर लिया। उसके बाद उसने अपनी पत्नी व बच्चों के मोबाइल से भी छह- छह हजार रुपये निवेश किए हैं।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 12:49:31 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 12:49:31 AM (IST)

क्यूलाफ में फिर केवाईसी सत्यापन के लिए बढ़ाया एक दिन का समय

HighLights

  1. दो जुलाई से शेष निकासी का विकल्प खोले जाने का दिया झांसा
  2. अभी भी ठगे जा रहे निवेशक, पुलिस बैठी है हाथ पर हाथ धरे।
  3. अब तक ठगी के इस मामले की जांच शुरू नहीं की गई है ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : शेयर ट्रेडिंग एप क्यूलाफ में केवाईसी के नाम पर छह हजार जमा करने वाले निवेशकों को सोमवार का बेसब्री से इंतजार था। वायदा किया गया था कि एक जुलाई से सैलरी निकासी के साथ शेष राशि की भी निकासी शुरू हो जाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ। एक बार फिर वाट्सअप पर कंपनी ने केवाईसी सत्यापन के लिए एक दिन का समय बढ़ाने की घोषणा कर दी। पुलिस एक ओर यह बात कह रही कि यह कंपनी गैर मान्यता प्राप्त है, इसमें निवेश न करें, पर अब तक इस मामले की न तो जांच शुरू की गई है और नहीं ही हो रही ठगी के सिलसिल को रोकने का प्रयास किया गया है।

शेयर मार्केट व क्रिप्टो करंसी से होने वाले मुनाफे से कई गुना रकम बढ़ाए जाने का झांसा देकर अकेले छत्तीसगढ़ के हजारों लोगों से छोटा- छोटा निवेश कराया गया। करीब 10 लाख से अधिक लोगों ने एप डाउनलोड किया है। लोगों ने तीन से छह हजार रूपये तक आनलाइन राशि जमा की है। करीब आठ माह तक बताए गए नियम कायदों के अनुसार ही राशि जमा और निकासी होते रही, पर अचानक केवाईसी प्रमाणीकरण नहीं किए जाने का हवाला देकर, 28 जून को राशि आहरण बंद कर दिया गया। इसके बाद से लगातार निवेशकों को केंद्रीय एजेंसियों के नियमों का हवाला देकर केवाइसी सत्यापन कराए जाने के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए छह हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क जमा करने कहा जा रहा। एक जुलाई को निकासी विकल्प खोले जाने की उम्मीद लगाए बैठे सैकड़ों लोगों ने पिछले चार दिन के अंदर छह- छह हजार रुपये जमा किए, पर एक बार फिर सत्यापन की अवधि बढ़ाए जाने की सूचना जारी कर दी गई। कहा गया है कि उपयोगकर्ता कम समय में केवाइसी सत्यापन पूरा नहीं कर सकते। कंपनी व संबंधित विभाग के शोध के बाद के केवाइसी सत्यापन का एक दिन समय बढ़ा दिया गया है। इसके बाद शेष राशि निकासी दो जुलाई से शुरू हो जाएगी। केवाइसी शुल्क जमा नहीं करने वालों का खाता स्थाई रूप से बंद कर दिया जाएगा। वहीं सबकुछ हो रहा, जिसकी आशंका व्यक्त की जा रही थी। आसानी से समझा जा सकता है कि जिन लोगों के पैसे फंसे हैं, उसके वसूली के लिए और पैसे लगाएंगें। तथाकथित क्यूलाफ कंपनी भी लोगों के इस नब्ज को पकड़ ली है। यही वजह है कि पुलिस की समझाइश के बाद भी अभी भी कई लोग इस एप में अपना धन खर्च कर रहे।

जांच की तभी तो पुलिस को पता चला संस्था गैर पंजीकृत है

पुलिस यह मान कर बैठी है कि शिकायत कर्ता उसके पास पहुंचेगा और उसके बाद ही जांच पड़ताल करेगी। बहुत ज्यादा रकम नहीं होने की वजह से कोई भी पीडित, पुलिस के पचड़े में पडना नहीं चाहता। पुलिस ने यह बात तो वीडियो जारी कर रही है कि क्यूलाफ गैर पंजीकृत संस्था है। इसका सीधा सा मतलब है कि पुलिस ने स्वयं से संज्ञान लेकर कुछ तो जांच की है, जिससे यह तथ्य सामने आया है। यह अलग बात है कि कार्रवाई करने से बचने के लिए पुलिस अब शिकायतकर्ता नहीं होने का रोना रो रही।

VIDEO: क्या सूर्यकुमार का पैर बाउंड्री से छू गया था, फाइनल में हुई चूक? क्या डेविड मिलर आउट नहीं थे?

नई दिल्ली. T20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद क्रिकेट जगत में अलग तरह की खुमारी छाई हुई है. भारतीय क्रिकेटप्रेमी टीम इंडिया की जीत के जश्न में डूबे हुए हैं. वे वेस्टइंडीज के तूफान में फंसी टीम इंडिया की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दूसरी ओर, पाकिस्तान के कुछ पत्रकार और कथित क्रिकेटप्रेमी भारतीय टीम पर धोखाधड़ी के आरोप लगा रहे हैं. इन पाकिस्तानियों का कहना है कि भारत ने धोखे से टी20 वर्ल्ड कप जीता है.

पाकिस्तान का ये आरोप सूर्यकुमार यादव के कैच को लेकर है, जिसने डेविड मिलर को पैवेलियन लौटने को मजबूर किया था. सूर्या ने यह कैच मैच के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर लिया था. तब दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 6 गेंद पर 16 रन बनाने थे. डेविड मिलर स्ट्राइक एंड पर थे. यानी दक्षिण अफ्रीका की जीत संभव थी, जिसे हार्दिक पंड्या और सूर्या ने मिलकर असंभव बना दिया.

हार्दिक पंड्या मैच आखिरी ओवर लेकर आए. इस ओवर की पहली ही गेंद पर डेविड मिलर ने लॉन्गऑफ पर लंबा शॉट लगाया. गेंद ऊंची गई, जिसे देख सूर्यकुमार यादव ने अपनी बाईं ओर लंबी दौड़ लगाई और अद्भुत कैच लिया. इस कैच का वीडियो वायरल है.

सूर्यकुमार यादव जब कैच लेने वाले थे, तब उनकी रफ्तार तेज थी. ऐसा लगा कि वे बाउंड्री रोप टच कर सकते हैं या इससे बाहर जा सकते हैं. चतुर-चालाक सूर्या ने इस मौके पर गेंद को लपका और इसे हवा में उछाल दिया. इसके बाद वे बाउंड्री रोप के बाहर चले गए और पलक झपकते ही मैदान के भीतर लौटे और गेंद को दोबारा लपक लिया. इस कैच का वीडियो हॉट स्टार या सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है.

Sanvika said- individuals with dusky pores and skin do not get work simply | सानविका बोलीं- डस्की स्किन वालों को जल्दी नहीं मिलता काम: पंचायत की ‘रिंकी’ ने कहा- लोग आज भी गोरी चमड़ी वालों को देखना चाहते हैं

मुंबई19 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

पंचायत की रिंकी यानी सानविका। सीजन-3 में इन्होंने अपनी मासूमियत और सादगी से ऑडियंस को काफी प्रभावित किया है। मध्य प्रदेश की जबलपुर की रहने वाली सानविका का मुंबई का सफर आसान नहीं रहा। शुरुआती दौर में उन्होंने कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट में भी काम किया है।

सानविका ने कहा कि एक आउटसाइडर के लिए फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाना आसान नहीं है। एक-डेढ़ साल तो सिर्फ कॉन्टैक्ट बनाने में लग जाते हैं। पंचायत रिलीज होने के बाद सानविका को सोशल मीडिया पर क्रश तक कहा जाने लगा है। हालांकि वे अपने आप को इतनी खूबसूरत नहीं मानतीं। सानविका ने कहा कि आज भी इंडस्ट्री में डस्की स्किन वालों को आसानी से काम नहीं मिलता।

‘रिंकी’ यानी सानविका से बातचीत का एक दौर..

सवाल- मुंबई के सफर के बारे में बताइए। कितना स्ट्रगल करना पड़ा?
जवाब-
मुंबई आने पर सबसे बड़ी दिक्कत रहने की थी। अंधेरी और बांद्रा जैसे इलाके में रहना असंभव था। पैसे इतने नहीं थे कि अफोर्ड किया जा सके। हालांकि मेरा लक काफी अच्छा था। मुझे DN नगर में एक फ्लैट मिल गया। उस 1BHK फ्लैट में मैं 6 लोगों के साथ रहती थी।

मैं दिन भर अलग-अलग मोबाइल ऐप्स के जरिए ऑडिशन के लिए लोकेशन पता करती थी। मेरे लाइफ में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा रोल रहा है। सोशल मीडिया के जरिए ही मैं अपने लिए मौके तलाश पाई।

सवाल- आपने कुछ दिन कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट में भी काम किया है, वो समय कैसा रहा?
जवाब- हां, मैंने कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट में जो सबसे निचली पोजिशन होती है, उसमें भी काम किया है। ऐसा नहीं था कि वो काम खराब था, लेकिन सुनने को बहुत मिलता था। उस वक्त लगता था कि आर्टिस्ट और दूसरे डिपार्टमेंट के लोगों के बीच कितना अंतर है।

सभी लोग आर्टिस्ट्स की ही सेवा में लगे रहते थे। उन्हें हर तरीके की सहूलियत दी जाती थी, जबकि हमें पूछा ही नहीं जाता था। उस वक्त उन्हें देखकर मैं यह भी सोचती थी कि इनकी तरह मैं क्यों नहीं एक्ट कर सकती। इसके बाद ही मैंने ऑडिशन देने शुरू कर दिए थे।

सवाल- एक आउटसाइडर के लिए सबसे बड़ा चैलेंज क्या होता है?
जवाब- कॉन्टैक्ट बनाना ही सबसे चैलेंज वाला काम होता है। एक-डेढ़ साल इसी में निकल जाते हैं। समझ में ही नहीं आता कि कहां जाएं। वहीं जिनके कॉन्टैक्ट्स होते हैं, उन्हें इस भागदौड़ में नहीं पड़ना पड़ता।

सवाल- आप दीपिका पादुकोण और करण जौहर के साथ एक ऐड शूट में भी दिखीं थीं?
जवाब-
हां, वो वक्त मेरे लिए बहुत बड़ा था। मैंने सामने से पहली बार दीपिका पादुकोण को देखा था। वो काफी खूबसूरत हैं। दरअसल उस ऐड शूट में मैं पासिंग एक्टर थी। पासिंग एक्टर उसे कहते हैं जो फिल्म या ऐड शूट में लीड एक्टर्स के आस-पास रहकर एक्ट करते हैं। उस ऐड शूट के दौरान दीपिका ने मुझे अपनी जगह पर खड़ा होने को कहा था। उनका इतना ही कहना मेरे लिए बहुत बड़ी बात हो गई थी।

सवाल- संघर्ष के दिनों में खर्चा-पानी कैसे निकलता था?
जवाब-
थोड़े बहुत जो काम मिलते थे, उससे खर्चा निकल जाता था। जब बिल्कुल भी पैसे नहीं होते थे तो पापा से मंगाने पड़ते थे। हम सभी को पता है कि मुंबई कितनी महंगी सिटी है, यहां कम पैसों में सर्वाइव करना बहुत मुश्किल है।

सवाल- कोई ऐसी बात हुई हो, जो बुरी लगी हो या जिससे कुछ सीखने को मिला हो?
जवाब-
वैसे तो मैं कोई बात लेकर बैठती नहीं हूं। अगर मेरे साथ कुछ गलत भी होता है, तो कुछ दिन बाद उसे भूल जाती हूं। हालांकि एक बार मुझे मेकअप को लेकर काफी कुछ सुनना पड़ा था। दरअसल मेरे चेहरे पर काफी ज्यादा पिंपल्स हो गए थे।

नेचुरल दिखने के लिए मैं बिना मेकअप के ही ऑडिशन देने चली गई। डायरेक्टर ने मुझे डांट दिया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही रहोगी तो तीन महीने बाद इधर-उधर भटकती ही दिखोगी।

सवाल- पंचायत-3 के बाद आपको क्रश तक कहा जाने लगा है। इस पर क्या कहना चाहेंगी?
जवाब-
देखिए, मैं अपने आप को इतना खूबसूरत नहीं मानती कि लोग मुझे अपना क्रश बना लें। इंडस्ट्री में सुंदरता का पैरामीटर आज भी गोरे स्किन से नापा जाता है। अगर आप थोड़े डस्की हो तो कहीं न कहीं आपको वो फील करा ही दिया जाता है।

काम मिलना बहुत मुश्किल रहता है। वो अलग बात है कि अगर कोई बड़े फिल्मी घराने से आ रहा है तो फिर डस्की स्किन भी चलेगा। ऑडियंस भी स्क्रीन पर फेयर स्किन वाले को ही देखना पसंद करती है।

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ समेत इन राशि वालों के लिए शानदार है आज का दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। ग्रहों की दशा का प्रत्येक राशि पर सकारात्मक और नकारात्मक असर पड़ता है। ज्योतिषाचार्य इन्हीं प्रभावों का अध्ययन करते हुए सटीकता से भविष्यफल बताते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 05:04:00 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 05:04:49 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ समेत इन राशि वालों के लिए शानदार है आज का दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल
2 जुलाई 2024, मंगलवार का दैनिक राशिफल।

HighLights

  1. सिंह: पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मन अशांत रहेगा।
  2. कन्या: किसी पुराने खास व्यक्ति से मिलना होगा।
  3. तुला: आज का दिन शानदार, आर्थिक लाभ होगा।

धर्म डेस्क, इंदौर (Day by day Rashifal)। आज दिनांक 2 जुलाई 2024, मंगलवार को विक्रम सम्वत 2081, मास अमांत ज्येष्ठ, मास पूर्णिमांत आषाढ़ और तिथि एकादशी है। प. हर्षित मोहन शर्मा से यहां जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Right this moment)

naidunia_image

कोई पुराना काम पूरा होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते है। सेहत के प्रति अलर्ट रहें। बिजनेसमैन के लिए दिन सामान्य है। वाहन संभलकर चलाएं।

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Right this moment)

naidunia_image

नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन उत्तम है। बिजनेस में नया करार मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशियां रहेंगी। पत्नी और बच्चों के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। नई प्रॉपर्टी खरीदने पर विचार कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज किसी बड़े मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिवार में लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म होगा। कोर्ट केस में फैसला आपके पक्ष में आएगा। सकारात्मक सोच के लिए किए गए कार्य पूर्ण होंगे और भविष्य में बड़ा लाभ देंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला है। हर काम में बाधा आ सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। बिजनेस में कोई रिस्क ना लें। किसी को उधार ना दें। नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कुछ नया करने का जोश पैदा होगा। हालांकि आर्थिक मोर्चे पर संभल कर रहें। खर्च पर कंट्रोल रखें। व्यापार में जोखिम ना उठाएं। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें।

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज का दिन शुभ है। किसी खास व्यक्ति या पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे कोई बड़ा काम पूरा होगा। बिजनेस में लाभ होगा। आज कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे आने वाले दिनों में बड़ा आर्थिक लाभ होगा।

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज का दिन शानदार रहेगा। अपने या परिवार से जुड़े बड़े काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। पुश्तैनी संपत्ति में हिस्सा मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज अलर्ट रहने का दिन है। वाहन संभल कर चलाएं। किसी तरह के विवाद में न फंसे। किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें। ऑफिस में अपने काम से काम रखें। जहां तक संभव हो यात्रा से बचें।

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज मन में तरह-तरह के विचार आएंगे। बेहतर होगा स्वयं पर काबू रखें। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखेंगे, तो परेशानी से दूर रहेंगे। किसी से बड़ा धोखा मिल सकता है। सजग रहें।

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Right this moment)

naidunia_image

अपने किसी परिचित को लेकर दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन विचलित रहेगा। खुद पर कंट्रोल रखें। बिजनेस में आज कोई रिस्क ना लें। नौकरी में किसी तरह का बदलाव करने का प्रयास न करें। आज मान सम्मान में कमी आएगी।

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज का दिन हर दृष्टि से अच्छा रहेगा। पिछले दिनों से चली आ रही शारीरिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Right this moment)

naidunia_image

आज कोई बड़ी गुड न्यूज मिलने वाली है। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पत्नी और बच्चों को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’