Mukesh Ambani and Nita Ambani orgainized Mass wedding ceremony for the underprivileged earlier than anant radhika wedding ceremony | अंबानी परिवार ने करवाया सामूहिक विवाह: अनंत-राधिका की शादी से पहले गरीबों के लिए खास पहल, अंबानी परिवार ने जोड़ों का स्वागत कर तोहफे दिए

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के सबसे रईस बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। शादी की सभी तैयारियां लगभग हो चुकी हैं, जिसके लिए सोने-चांदी से बना वेडिंग कार्ड भी बंटना शुरु हो चुका है। अनंत-राधिका की शादी से पहले अंबानी परिवार ने एक सामूहिक विवाह करवाया है, जिसमें उन्होंने अपने खर्च पर एक बड़े स्तर पर गरीबों की शादी करवाई हैं।

पूरा अंबानी परिवार बना सम्मेलन का हिस्सा

सामूहिक विवाह का कार्यक्रम पालघर में स्थित रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क में हुआ है।

सामूहिक विवाह का कार्यक्रम पालघर में स्थित रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क में हुआ है।

नीता अंबानी इसमें लाल साड़ी में सामूहिक विवाह का हिस्सा बनी थीं।

नीता अंबानी इसमें लाल साड़ी में सामूहिक विवाह का हिस्सा बनी थीं।

रिलायंस पार्क में शादी के लिए पहुंचे सभी जोड़ों का मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने हाथ जोड़कर स्वागत किया है।

रिलायंस पार्क में शादी के लिए पहुंचे सभी जोड़ों का मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने हाथ जोड़कर स्वागत किया है।

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी भी पत्नी श्लोका मेहता के साथ इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं।

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी भी पत्नी श्लोका मेहता के साथ इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं।

श्लोका मेहता इस कार्यक्रम में मल्टीकलर ट्रेडिशनल जोड़े में पहुंची थीं। वो कार्यक्रम में लोगों की मदद करती नजर आई हैं।

श्लोका मेहता इस कार्यक्रम में मल्टीकलर ट्रेडिशनल जोड़े में पहुंची थीं। वो कार्यक्रम में लोगों की मदद करती नजर आई हैं।

सभी जोड़ों ने नीता अंबानी का आशीर्वाद लिया है।

सभी जोड़ों ने नीता अंबानी का आशीर्वाद लिया है।

ईशा अंबानी भी हुईं सामूहिक विवाह में शामिल

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी पति आनंद पीरामल के साथ सामूहिक विवाह में शामिल हुईं। उन्होंने जोड़ों को तोहफे दिए हैं।

शादी से पहले न्योता देने काली मंदिर पहुंचे अनंत

हाल ही में अनंत अंबानी नेरल के कृष्ण काली मंदिर पहुंचे थे। मंदिर में उनका भव्य स्वागत हुआ था। उन्होंने मीडिया से हुई बातचीत में बताया है कि वो शादी का न्योता देने मंदिर आए हैं। अनंत अंबानी मंदिर में हुई पूजा और हवन का हिस्सा बने थे।

12 जुलाई को राधिका से शादी करेंगे अनंत अंबानी

पहले जामनगर फिर इटली के क्रूज में हुईं दो ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी शादी रिलायंस कंपनी के जियो वर्ल्ड सेंटर में होने वाली है, जिसमें भारत और दुनिया के कई नामी लोग शामिल होने वाले हैं। शादी के अगले दिन 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई है, जिसमें सभी मेहमान न्यूलीवेड कपल को आशीर्वाद देंगे। इसके बाद कपल का रिसेप्शन 14 जुलाई को होने वाला है।

सोने-चांदी से बना है अनंत-राधिका का वेडिंग कार्ड

अनंत अंबानी और राधिका की शादी का वेडिंग कार्ड सामने आ चुका है। VVIP गेस्ट को दिए जा रहे निमंत्रण पत्र में चांदी का मंदिर है। अंदर सोने की 4 मूर्तियां हैं। दूसरा निमंत्रण पत्र गोल्डन बॉक्स में है। इसमें मंदिर को छोटे रूप में बॉक्स के भीतर ही रखा गया है। यह भी दैवीय थीम पर बेस्ड है।

छोटी अलमारी को खोलने के बाद चांदी का मंदिर नजर आएगा। इस मंदिर में भगवान गणपति, राधा-कृष्ण और देवी दुर्गा की मूर्तियां हैं।

छोटी अलमारी को खोलने के बाद चांदी का मंदिर नजर आएगा। इस मंदिर में भगवान गणपति, राधा-कृष्ण और देवी दुर्गा की मूर्तियां हैं।

हाथ से लिखा पत्र, बॉक्स खोलते ही गूंजते हैं विष्णु मंत्र

  • एक खूबसूरत कढ़ाई वाले वेडिंग बॉक्स के ऊपर विष्णु भगवान की तस्वीर है।
  • इस तस्वीर में नारायण के हृदय में लक्ष्मी को दिखाया गया है।
  • इस बॉक्स को खोलते ही विष्णु मंत्र गूंजने लगता है।
  • लाल रंग के इन्वाइट बॉक्स को खोलने पर छाेटा सा चांदी का मंदिर सामने आता है।
  • इसमें गणपति, राधा-कृष्ण और देवी दुर्गा की सोने की मूर्तियां हैं।

एक पाउच में पश्मीना शॉल, दूसरे में रूमाल

  • दूसरे निमंत्रण पत्र में सबसे पहले एक छोटे से लिफाफे में नीता अंबानी का हैंड रिटन लेटर है।
  • इसमें वो भावनाएं व्यक्त करते हुए आमंत्रण दे रही हैं।
  • इस पत्र के अलग-अलग पन्नों पर विभिन्न रस्मों की जानकारी है।
  • ऊपरी हिस्से में वैकुंठ धाम का दृश्य है।
  • एक पाउच में कश्मीर के कलाकारों द्वारा बनाई गई पश्मीना शॉल है।
  • एक अन्य पाउच खोलने पर अनंत-राधिका के नाम के पहले अक्षर की कढ़ाई वाला रूमाल है।
  • अंत में ऋग्वेद का श्लोक लिखा गया है।
कार्ड में नीता अंबानी का एक हैंड रिटन लेटर भी है।

कार्ड में नीता अंबानी का एक हैंड रिटन लेटर भी है।

3 दिन तक चलेंगे वेडिंग फंक्शंस
अनंत और राधिका इससे पहले मार्च की शुरुआत और मई के अंत में प्री-वेडिंग सेरेमनी कर चुके हैं। उनकी पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में हुई थी, जबकि दूसरी सेरेमनी क्रूज में हुई थी।

कपल ने मार्च की शुरुआत में जामनगर में पहला प्री-वेडिंग फंक्शन सेलिब्रेट किया था।

कपल ने मार्च की शुरुआत में जामनगर में पहला प्री-वेडिंग फंक्शन सेलिब्रेट किया था।

इस खबर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अनंत-राधिका की शादी 12 जुलाई को मुंबई में:जियो वर्ल्ड सेंटर में 3 दिन चलेंगी रस्में; 14 जुलाई को रिसेप्शन

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होगी। शादी के सभी फंक्शन मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में होंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…