मध्य प्रदेश में दिनभर क्या रहा खास, MP High Information किन घटनाओं ने बटोरीं सुर्खियां, कौन सा वीडियो हुआ वायरल, नेताओं ने किस पर किया वार-पलटवार, कॉलेजों के प्रवेश प्रक्रिया, क्या है मौसम का हाल, यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें।
By Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 11:16:18 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 03 Jul 2024 12:00:00 AM (IST)
HighLights
- आज पेश होगा मप्र सरकार का पहला बजट
- इंदौर के अनाथ आश्रम में पांच बच्चों की मौत
- खंडवा विधायक कंचन तनवे पर जुर्माना
भोपाल। मोहन यादव सरकार के पहले बजट में क्या रहेगा खास, आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े आए सामने, इंदौर के अनाथालय में मानसिक दिव्यांग बच्चों की मौत, क्यों लगा भाजपा भाजपा विधायक पर जुर्माना, कैसा रहेगा मौसम, 02 जुलाई को सुर्खियों में रहीं मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें..
आज मप्र सरकार का पहला बजट
मोहन यादव सरकार अपना पहला बजट बुधवार को विधानसभा में पेश करेगी। यह बजट तीन लाख 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा। बजट में नए कर का कोई बोझ नहीं बढ़ाया जाएगा। सिंहस्थ, गेहूं पर 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस, लाड़ली बहना, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार, मोटे अनाज और पशुपालकों को प्रोत्साहन देने के लिए पर्याप्त राशि विभागों को आवंटित की जाएगी।
मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार, प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी
मध्य प्रदेश सरकार ने बजट से एक दिन पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े जारी कर दिए। मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय चार गुना बढ़ी है। आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष की जीएसडीपी में लगभग 9.37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो कृषि, उद्योग और सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज की गई है। पिछले वर्ष की जीएसडीपी 12 लाख 46 हजार 471 करोड़ रुपये थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मध्य प्रदेश में छाए बादल, बारिश का यलो अलर्ट
मध्य प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में बारिश की संभावना है। भावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं होने से मध्य प्रदेश में भारी वर्षा कम हो सकती है। मंगलवार को इंदौर में चार, रायसेन में पांच, नर्मदापुरम, भोपाल में तीन, रतलाम एवं सिवनी में दो
यहां पढ़ें पूरी खबर
इंदौर के युगपुरुष धाम में पांच मानसिक दिव्यांग बच्चों की मौत
इंदौर के पंचकुइया स्थित अनाथ आश्रम- युगपुरुष धाम में पिछले तीन दिनों में पांच बच्चों की मौत हो गई। अनाथ आश्रम रह रहे मानसिक दिव्यांग बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। आश्रम के 29 बच्चे उपचार के लिए एक अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराए गए हैं। इनमें से भी पांच बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
55,709 करोड़ रुपये रहा मप्र का राजकोषीय घाटा
मध्य प्रदेश का 55,709 करोड़ रुपये का राजकोषीय घाटा रहा है। यह अनुमान सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 4.02 प्रतिशत है। वर्ष 2023-24 में राजस्व आधिक्य राशि 413 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। मप्र में मसालों का उत्पादन बढ़ा है। सब्जियों और फलों का उत्पादन भी बढ़ चुका है। प्रदेश में 3.56 करोड़ लाभार्थियों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड जारी करने वाला देश का पहला राज्य है। पारंपरिक ऊर्जा उत्पादन में 270.47 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
खंडवा विधायक कंचन तनवे पर 50 हजार का जुर्माना
मप्र हाई कोर्ट ने भाजपा की खंडवा विधायक कंचन तनवे पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने सुनवाई को लंबित रखने के लिए टालमटोली करने और कोर्ट को गुमराह करते हुए समय पर नोटिस न मिलने की गलतबयानी करने पर सख्त कार्यवाही की है। विधायक तनवे की जाति प्रमाण पत्र में गलत जानकारी देने का मामला कोर्ट में चल रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पन्ना के बृहस्पति कुंड में बनेगा प्रदेश का पहला ग्लास ब्रिज
पन्ना के बृजपुर में बृहस्पति कुण्ड जलप्रपात की खूबसूरती निहारने के लिए ग्लास ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम की तकनीकी टीम ने बृहस्पति कुण्ड जलप्रपात पहुंच कर वास्तविक स्थिति और लोकेशन का अध्ययन और सर्वे किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
यहां पढ़ें पूरी खबर