Murder in Indore: चाकू दिखाकर शराब के लिए मांग रहा था रुपये, छीनकर उसी पर कर दिए 18 वार

Homicide in Indore: चाकू दिखाकर शराब के लिए मांग रहा था रुपये, छीनकर उसी पर कर दिए 18 वार

इंदौर शहर में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रविवार रात शहर के द्वारकापुरी इलाके में फिर एक हत्या की वारदात सामने आई है। इसमें शराब के नशे में युवकों को चाकू दिखाकर धमकाने वाले की उसी का चाकू छीनकर हत्या कर दी गई। जिसकी हत्या हुई उस पर कई केस दर्ज थे।

By Prashant Pandey

Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 08:39:09 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 08:51:33 AM (IST)

इंदौर में चाकू मारकर हत्या की घटना। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार।
  2. चाकू छीनकर उस पर 18 वार किए थे।
  3. बोले- शराब के लिए रुपये मांग रहा था।

Homicide in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रविवार रात चाकू दिखाकर शराब के लिए रुपये मांगने पर चार युवकों ने उसी से चाकू छीनकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, सुनील चौहान (20) निवासी ऋषि पैलेस पर तत्कालीन विवाद में युवकों ने हमला कर दिया। चाकू से शरीर पर 18 वार किए। घायल अवस्था में सुनील ने भाई दिनेश को फोन लगाया। इसके बाद भाई बहन आरती के साथ मौके पर पहुंचा।

चार युवकों को किया गिरफ्तार

स्वजन सुनील को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से एमवाय अस्पताल रेफर किया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मुख्य आरोपित हर्ष गोयल (18), आदेश बिल्लौरे (18), बबलू काहरे (24) और श्याम गुजराल (20) को गिरफ्तार कर लिया है।

naidunia_image

पुलिस के मुताबिक, आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि सुनील नशे में था। उसने हमारे से नशा करने के लिए 200 रुपये मांगने लगा। जब रुपये देने से मना किया, तो वो चाकू दिखाकर धमकाने लगा। बोलने लगा, रुपये दे दो नहीं तो इसी से मार दूंगा। इसके बाद हमने चाकू छीनकर उसी को मार दिया।

हत्या के बाद ओंकारेश्वर भाग गए

घटना के बाद आरोपित ओंकारेश्वर भाग गए थे। पुलिस ने सोमवार को इंदौर आते समय रास्ते में उनका पीछा किया। भागने के चक्कर में उनकी गाड़ी स्लिप हो गई, जिससे उन्हें चोट आई है। बता दें कि जिसकी हत्या हुई है उसके खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।