Hina Khan shared how she attended an awards night time in Mumbai a day earlier than receiving her first chemotherapy | कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने शेयर किया वीडियो: बोलीं, ‘पहली कीमोथेरेपी से पहले अटेंड किया था अवॉर्ड फंक्शन, उस दिन जिंदगी में सबकुछ बदल गया’

Hina Khan shared how she attended an awards night time in Mumbai a day earlier than receiving her first chemotherapy | कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने शेयर किया वीडियो: बोलीं, ‘पहली कीमोथेरेपी से पहले अटेंड किया था अवॉर्ड फंक्शन, उस दिन जिंदगी में सबकुछ बदल गया’

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर उस मोमेंट का जिक्र किया है जब उन्हें पता चला था कि उन्हें कैंसर है। हिना ने बताया कि कैसे कैंसर के बारे में पता चलने के बावजूद उन्होंने अवॉर्ड नाइट अटेंड की थी और उसके एक दिन बाद पहला कीमोथेरेपी सेशन अटेंड किया था।

पहली कीमोथेरेपी के दौरान हिना खान।

पहली कीमोथेरेपी के दौरान हिना खान।

हिना बोलीं, ‘उस दिन सबकुछ बदल गया’

हिना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें पैपराजी के सामने एक अवॉर्ड फंक्शन में पोज करते हुए देखा जा सकता है। हिना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘इस अवॉर्ड नाइट के दौरान मुझे कैंसर डायग्नोज होने के बारे में पता चला था। इसके बावजूद मैंने नॉर्मल बिहेव किया, सिर्फ खुद के लिए नहीं बल्कि सबके लिए। इस दिन ने सबकुछ बदल दिया। यहां से मेरी जिंदगी के सबसे चैलेंजिंग फेज की शुरुआत हुई।’

हिना ने आगे लिखा, ‘हम जो सोचते हैं, वही बन जाते हैं तो मैंने इस फेज को एक चैलेंज के तौर पर लिया है ताकि मैं खुद को दोबारा मजबूत कर पाऊं।मैं घुटने नहीं टेकूंगी। उस दिन अवॉर्ड नाइट अटेंड करने के बाद मैं सीधे अपने पहले कीमो के लिए हॉस्पिटल गई थी। चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, मैं हार नहीं मानूंगी।’

हिना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैंसर होने की बात बताई थी।

हिना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैंसर होने की बात बताई थी।

हिना ने 28 जून को शेयर की थी पोस्ट

हिना ने 28 जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्हें स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘हाल ही में उड़ रही अफवाहों पर मैं आपसे कुछ जरूरी न्यूज शेयर करना चाहती हूं। मैं ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हूं।’

मैं ठीक हूं। मैं स्ट्रॉन्ग हूं और डटी हुई हूं और इस बीमारी पर काबू पाने के लिए पूरी तरह कमिटेड हूं। मेरा इलाज शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उबरने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार हूं।’36 साल की हिना ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। इसके अलावा वो बिग बॉस 11 में भी नजर आई थीं।