आज राहुल गांधी हिंदुओं को हिंसक बोल रहे हैं जबकि देश की 80 प्रतिशत आबादी हिंदू है। यदि राहुल गांधी ने माफी नहीं मांगी तो पूरे देश में आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने साबित कर दिया है कि कांग्रेस कल भी हिंदू विरोधी थी, आज भी है। कांग्रेस की मानसिकता मुस्लिम चाटुकारिता वाली हो गई है।
By Madanmohan malviya
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 07:11:47 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 07:11:47 PM (IST)
HighLights
- रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी पर किया पलटवार
- इंटरनेट मीडिया पर वीडियो हो रहा है प्रसारित
- कांग्रेस कल भी हिंदू विरोधी थी, आज भी है
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। लोकसभा सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा और आरएसएस को लिए दिए गए बयान पर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने आखिर बता ही दिया कि वह फिरोज खान के नाती हैं। यदि उनके खून में हिंदुओं का खून होता तो वह हिंदुओं को कभी हिंसक नहीं बोलते। इस तरह के बयान देते हुए रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो उनके फेसबुक प्लेटफार्म पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की नवदुनिया पुष्टि नहीं करता है।
वह वीडियो में आगे कह रहे हैं कि हिंदू आक्रमण नहीं करता आक्रमणकारियों को बर्दाश्त नहीं करता। हिंदू हिंसक नहीं है यदि हिंसक होता तो राहुल गांधी सत्ता में नहीं बैठे होते। आपके पूर्वजों ने हिंदुओं को 100 -100 घाव दिए हैं । देश विभाजन हुआ था तब इनकी सरकार थी पाकिस्तान में हिंदुओं को काटा गया था। मुस्लिम आतंक का नंगा नाच हुआ था। कभी मंदिर को लेकर तो कभी हिंदुओं को आतंकवादी कहकर अपमानित किया गया है। आतंकवाद के इशारे पर चल रही है, पाकिस्तान और चीन से गठजोड़ है।अब राहूल गांधी का पुतला जलाया नहीं बल्कि सढ़ाया जाएगा।



.jpg)

