युवती ने पुलिस से कहा कि यदि युवक विवाह के लिए तैयार हो जाता है तो उसे कोई शिकायत नहीं करना है इसलिए पुलिस द्वारा युवक सहित स्वजन को थाने बुलाया गया। इसके बाद आपसी सहमति से दोनों पक्ष विवाह के लिए तैयार हो गए और हंसी खुशी अपने घर चले गए।
By Vinay Verma
Edited By: Vinay Verma
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 06:14:39 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 02 Jul 2024 07:45:42 PM (IST)
नवदुनिया न्यूज, मुलताई। मंदिर में एक वर्ष पूर्व गुपचुप विवाह करने के बाद जब महिला को पति ने साथ में रखने से इनकार कर दिया तो वह मुलताई थाने पहुंच गई। पुलिस ने पति को बुलाया और दोनों के स्वजन की मौजूदगी में एक साथ रहने पर उनके द्वारा सहमति दी गई। इसके बाद पुलिस थाने में ही दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और साथ में रहने का शपथ पत्र भी पुलिस को दिया।
महिला के पति की मौत हो चुकी है, जबकि युवक का पत्नी से तलाक हो गया है। एक ही समाज के होने के कारण स्वजन भी तैयार हो गए। महिला का पूर्व पति से 12 वर्ष का बेटा भी है। थाने में मंगलवार को युवक- युवती ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली। पुलिस ने विवाह कराया और स्वजन इसके साक्षी बने।
एक दिन पूर्व युवती द्वारा युवक की थाने में शिकायत करते हुए कहा गया था कि युवक द्वारा पहले उसे विवाह करने का कहा गया था लेकिन अब मुकर रहा है, जिस पर पुलिस द्वारा युवक को थाने बुलाया गया था। इसके साथ ही दोनों पक्षों के स्वजन भी थाने पहुंचे। मंगलवार थाने में युवक-युवती के बीच पुलिस ने मध्यस्थता करते हुए युवक के विवाह के लिए तैयार होने के बाद थाने में ही एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली गई।
दो वर्षों से था प्रेम संबंध, गुप्त रूप से मंदिर में की थी शादी



.jpg)

