Amitabh Bachchan Weblog, Watched Kalki 2989 AD with Abhishek Bachchan | सालों बाद थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे अमिताभ: बेटे अभिषेक और दोस्तों के साथ देखी ‘कल्कि’, ब्लॉग पर शेयर किया एक्सपीरियंस

Amitabh Bachchan Weblog, Watched Kalki 2989 AD with Abhishek Bachchan | सालों बाद थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे अमिताभ: बेटे अभिषेक और दोस्तों के साथ देखी ‘कल्कि’, ब्लॉग पर शेयर किया एक्सपीरियंस

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमिताभ बच्चन हालिया रिलीज फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में अश्वत्थामा की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म ने मात्र 4 दिनों में 555 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

इसी बीच रविवार को बिग बी ने बेटे अभिषेक बच्चन और कुछ दोस्तों के साथ मिलकर मुंबई के एक थिएटर में पहली बार ‘कल्कि’ देखी।

अमिताभ ने रविवार को हमेशा की तरह अपने घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस से मुलाकात की और फिर इसके बाद वो अपने दोस्तों के साथ यह फिल्म देखने निकल गए।

थिएटर में दोस्तों और बेटे अभिषेक के साथ फिल्म देखते अमिताभ।

थिएटर में दोस्तों और बेटे अभिषेक के साथ फिल्म देखते अमिताभ।

अमिताभ ने इस रविवार को भी बंगले के बाहर मौजूद फैंस से मुलाकात की।

अमिताभ ने इस रविवार को भी बंगले के बाहर मौजूद फैंस से मुलाकात की।

पहली बार देखी अपनी ही फिल्म ‘कल्कि’
अभिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘इस रविवार दोस्तों के साथ बड़े पर्दे पर ‘कल्कि’ देखने के लिए गया। पहली बार ये फिल्म देखी और एक्सपीरियंस बहुत कमाल रहा। कई सालों से ऐसे बाहर फिल्म देखने नहीं गया था।

एक्टर ने अपने मुंबई की सड़कों पर लगे 'कल्कि' के होर्डिंग्स के फोटोज भी शेयर किए।

एक्टर ने अपने मुंबई की सड़कों पर लगे ‘कल्कि’ के होर्डिंग्स के फोटोज भी शेयर किए।

बेटे अभिषेक के साथ भी फोटो शेयर किया
बिग बी ने आगे लिखा, ‘कई लोगों से मिला, बेटा भी मस्ती के मूड में था। वैसे तो कहने के लिए काफी कुछ बचा है लेकिन अभी सुबह के 5:16 बजे हैं और शुजात हुसैन खान का गाना ‘ऐ री सखी, पिया घर आये..’ सुन रहा हूं।’
आ हा हा .. कोई नहीं चाहता कि ऐसी रात कभी खत्म हो, उनके गाने और सितार में जो इमोशंस हैं उफ्फ.. खूबसूरत।

अमिताभ ने एक और फोटो शेयर किया जहां अभिषेक उनके साथ मस्ती करते नजर आए।

अमिताभ ने एक और फोटो शेयर किया जहां अभिषेक उनके साथ मस्ती करते नजर आए।

अभिषेक ने किया फिल्म का रिव्यू
वहीं सोमवार सुबह अभिषेक बच्चन ने भी इस फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा, ‘#Kalki2898AD = वॉव’।

600 करोड़ के बनी ‘कल्कि’ ने 555 करोड़ कमाए
नाग अश्विन के निर्देशन में 600 करोड़ रुपए के बजट में बनी ‘कल्कि’ ने मात्र 4 दिनों में ही अपने बजट की रिकवरी कर ली है। गुरुवार को रिलीज हुई यह फिल्म अब तक दुनिया भर में 555 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है।

इस फिल्म में अमिताभ के अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी नजर आ रहे हैं। वहीं इसमें विजय देवरकोंडा, एसएस राजामौली, रामगोपाल वर्मा, दुलकर सलमान, ब्रह्मानंदम और मृणाल ठाकुर जैसे कलाकार भी कैमियो रोल में नजर आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं…