Akshay Kumar helped Jackie Bhagnani | अक्षय कुमार ने की जैकी भगनानी की मदद: बोले- जब तक कास्ट और क्रू की पेमेंट नहीं होती, मेरी फीस रोक दी जाए

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कई दिनों से जैकी भगनानी और उनके पिता वाशु भगनानी का नाम विवादों में है। उनके प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट पर क्रू मेंबर्स ने पेमेंट न देने का आरोप लगाया था। क्रू का कहना था कि अभी तक बड़े मियां छोटे मियां की कास्ट एंड क्रू को फीस भी नहीं दी गई है। अब फिल्म प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया है कि अक्षय कुमार ने किस तरह उनकी मदद की है। अक्षय कुमार ने प्रोड्यूसर्स से कहा कि जब तक पूरी कास्ट और क्रू की पेमेंट नहीं हो जाती है, तब तक उनकी पेमेंट रोक दी जाए।

जैकी भगनानी, अक्षय कुमार और वाशु भगनानी।

जैकी भगनानी, अक्षय कुमार और वाशु भगनानी।

जैकी भगनानी ने जारी किया स्टेटमेंट

जैकी भगनानी ने हाल ही में एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा- अक्षय सर ने हाल ही में इस मामले पर चर्चा करने के लिए मुझसे मुलाकात की। पूरे मामले के बारे में जानने के बाद अक्षय सर ने आगे आकर क्रू मेंबर्स का सपोर्ट करने में एक बार भी नहीं सोचा। उन्होंने कहा- हमारे प्रोजेक्ट में काम करने वाले हर एक्टर और क्रू मेंबर को जब तक उनका पूरा और आखिरी पेमेंट नहीं मिल जाता, तब तक उनकी फीस को रोक दिया जाए। जैकी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- अक्षय सर की इस महानता के लिए हम उनके बहुत आभारी हैं। फिल्म बिजनेस मजबूत रिश्तों पर टिका है और हम इंडस्ट्री में इसी भावना को बढ़ावा देने की कोशिश करते हैं।

पूजा एंटरटेनमेंट की कई फिल्मों में अक्षय ने काम किया है

अक्षय कुमार ने जैकी भगनानी के प्रोडक्शन में बनीं बेल बॉटम, मिशन रानीगंज और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों में काम किया है। लेकिन सभी बिग बजट की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा नहीं रहा है।

मामले की पूरी जानकारी के लिए ये पढ़ें

खबरें और भी हैं…