हार्दिक पंड्या ने टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई. पंड्या ने बेहद खूंखार नजर आ रहे क्लासेन को आउट किया. रोहित ने मैच के बाद हार्दिक पंड्या को चूम लिया.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका पर जीत के साथ ही इस वक्त पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है. राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर लोग देर रात को तिरंगा झंडा लेकर जमा हो गए और जमकर आतिशबाजी करने लगे. देश के कई शहरों में मैच के बाद रात को ऐसा ही नजारा देखने को मिला. उधर, जैसे ही भारतीय क्रिकेट टीम ने यह मैच अपने नाम किया कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए. उनकी आंखों में आंसू साफ देखे जा सकते थे. भारत की जीत के हीरो हार्दिक पंड्या को उन्होंने मैच के बाद गले से लगाकर चूम मिलया.
खासबात यह है कि जिस वक्त रोहित शर्मा ने हार्दिक पंड्या को चूमा, तब वो मैच के बाद तिरंगा झंडा लिए स्टार स्पोर्ट्स को भावनाओं में लबरेज होकर इंटरव्यू दे रहे थे. कप्तान रोहित शर्मा भी जीत की खुशी के बीच वहां पहुंच गए और उन्होंने हार्दिक को गलते लगाते हुए उनके गाल को चूम लिया. इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हिटमैन हार्दिक पंड्या को चूमते हुए नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें:- विराट ने खेली धांसू पारी, फिर भी अर्धशतक ठोककर नहीं लहराया बल्ला… आखिर वजह क्या थी?
#Hardik in tears of Explaining what he gone by means of for the previous 6 months..#Rohit Comes and Gave a Hug & Kiss to him pic.twitter.com/8IUe8rS3Dt
— Mumbai Indians TN (@MumbaiIndiansTN) June 29, 2024





