T20 World Cup: रोहित शर्मा की मां ने पोस्ट की तस्वीर, विराट-हिटमैन दिखें साथ, लिखा- देश को अपनी पीठ पर…
नई दिल्ली. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की ट्रॉफी जीत ली. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी. यह भारत की टी20 विश्व कप में दूसरी जीत है. इससे पहले टीम ने साल 2007 के टी20 विश्व कप में खिताब जीता था. टीम इंडिया की जीत के बाद रोहित शर्मा की मां ने विराट कोहली और हिटमैन की एक फोटो पोस्ट की है. जिसपर एक कास कैप्शन भी लिखा है.
रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है. जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा एक साथ दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो के उपर लिखा है,” टी20 क्रिकेट की GOAT जोड़ी. कंधे पर उनकी बेटी, पीठ पर पूरा देश और अपने साइड में भाई. बता दें कि रोहित शर्मा की मां ने यह पोस्ट रोहित के लिए ही किया है. जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताया.
‘वह वाइट बॉल क्रिकेट का बेस्ट बॉलर है…’ जसप्रीत बुमराह की तारीफ में उतरे पूर्व क्रिकेटर

उनकी मां पूर्णिमा शर्मा विशाखापट्टनम की रहने वाली हैं (Rohit Sharma Household). शुरुआत में उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी. तेलुगू परिवार में पैदा होने की वजह से रोहित शर्मा की मातृभाषा तेलुगू है. वह नागपुर में पैदा हुए थे लेकिन उनके डेढ़ साल के होने पर उनका परिवार मुंबई के उपनगर डोंबिवली में शिफ्ट हो गया था. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति उनके और उनके भाई के लिए पर्याप्त नहीं थी. इसलिए उन्हें बोरीवली में उनके दादा-दादी के साथ रहने के लिए भेज दिया गया था. वहां उन्होंने गली क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था.
रोहित शर्मा ने साल 2015 में स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से शादी की थी. दोनों ने 6 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था. रितिका ने साल 2018 में अपनी बेटी समायरा शर्मा को जन्म दिया था. रोहित ने रितिका को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में प्रपोज़ किया था, जहां से रोहित ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. इन दोनों की मुलाकात रितिका के मुंहबोले भाई और स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने करवाई थी.
Tags: Rohit sharma, T20 World Cup, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : July 1, 2024, 15:35 IST

