Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Viral Video Reactions | Bollywood Information | हाथ में सोनाक्षी की हील्स पकड़े वॉक करते दिखे जहीर: एक्ट्रेस ने कहा- ग्रीन फ्लैग लड़के से शादी की है, ट्रोलर्स बोले- जोरू का गुलाम
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर पति जहीर इकबाल के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जहीर एक्ट्रेस की सैंडल पकड़े नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा- ‘जब आप एक ग्रीन फ्लैग लड़के से शादी करो..।’

इस वीडियो में सोनाक्षी नंगे पैर मॉल में वॉक करती दिख रही हैं। वहीं जहीर उनके आगे उनकी गोल्डन हील्स हाथ में लेकर चल रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर ने 7 दिन पहले ही शादी की है।
फैंस ने दिए मिक्स्ड रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो पर कपल के फैंस ने मिक्स्ड रिएक्शंस दिए हैं। जहां कुछ यूजर्स ने जहीर को लविंग हसबैंड बताया, तो वहीं एक ने उन्हें पत्नी की सैंडल उठाने पर ‘जोरू का गुलाम’ कहा है। एक यूजर का तो कहना है कि मेरे भी पति हैं पर मैं उनसे यह काम नहीं करवाती।


सोनाक्षी के वायरल वीडियो पर फैंस के रिएक्शंस।
हॉस्पिटल में एडमिट हैं पिता शत्रुघ्न सिन्हा
इसी बीच आपको बता दें कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। वो एक्ट्रेस की शादी के 2 दिन बाद ही अस्पताल में भर्ती हो गए थे। दरअसर, एक्टर अपने घर के डाइनिंग रूम में गिर गए थे जिसके बाद उनकी पसलियों में चोट आई थी।
जिस समय ये हादसा हुआ, सोनाक्षी उनके साथ वहां मौजूद थी। इसके बाद उन्होंने पिता को तुरंत मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

सोनाक्षी ने हाल ही में शादी का वीडियो शेयर किया था।
23 जून को हुई कपल की शादी
साेनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बीते 23 जून को शादी की। शादी के 4 दिनों बाद गुरुवार को कपल ने सोशल मीडिया पर अपने वेडिंग फंक्शन का वीडियो शेयर किया था। इस शॉर्ट क्लिप में दोनों की रजिस्टर्ड मैरिज की झलकियां हैं जिसमें सोनाक्षी इमोशनल होती भी नजर आ रही थीं।
इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
सोनाक्षी-जहीर ने शेयर किया शादी का वीडियो:दोस्तों ने कपल को जमकर छेड़ा; रजिस्टर्ड मैरिज के बाद खुशी से उछल पड़ीं एक्ट्रेस, हुईं इमोशनल

साेनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बीते 23 जून को शादी की। शादी के 4 दिनों बाद गुरुवार को कपल ने पूरी खबर यहां पढ़ें…

