Rain Alert in MP: मध्य प्रदेश में मानसून मेहरबान, अगले 48 घंटे में तरबतर होंगे कई जिले, भारी बारिश का अलर्ट

Latest NewsRain Alert in MP: मध्य प्रदेश में मानसून मेहरबान, अगले 48 घंटे में तरबतर होंगे कई जिले, भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा मंडला में 81 मिमी दर्ज की गई। अगले 24 घंटों में गुना, रायसेन, सागर में भारी बारिश हो सकती है। पूरे प्रदेश में कुछ जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 01 Jul 2024 09:41:35 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Jul 2024 09:41:35 PM (IST)

मौसम विभाग की ओर से जारी की गई ताजा सैटेलाइट तस्वीर

HighLights

  1. दक्षिण पश्चिमी हवाओं के संग आ रही नमी
  2. कई मौसम प्रणालियों का मध्यप्रदेश पर असर
  3. बीते 24 घंटों में मंडल में सबसे अधिक बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। विभिन्न मौसम प्रणालियों का असर प्रदेश पर पड़ रहा है। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं भी नमी ला रही हैं। इसके असर से प्रदेश भर में वर्षा का दौर जारी है, लेकिन इनमें से किसी मौसम प्रणाली के ज्यादा ताकतवर नहीं होने के चलते कहीं भारी वर्षा नहीं हो पा रही है।

रुक-रुक के बारिश का दौरा जारी

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा मंडला में 81 मिमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि नमी आते रहने से मंगलवार को भी रुक-रुक कर वर्षा का दौर जारी रहेगा। दो दिन बाद वर्षा में कुछ तेजी आ सकती है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के गुना, रायसेन, सागर में कहीं-कहीं भारी वर्षा तो भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, दमोह, मंडला, छिंदवाड़ा और बैतूल में सामान्य वर्षा का अनुमान जताया है।

naidunia_image

मौसम विभाग के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि दक्षिणी गुजरात के तट से लगे उत्तर पूर्वी अरब सागर से लेकर पश्चिमी बिहार तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो मध्यप्रदेश के ऊपर से होकर गुजर रही है। इसके चलते प्रदेश में अरब सागर से नमी आ रही है।

इसके अतिरिक्त एक चक्रवात हरियाणा तो दूसरा दक्षिणी गुजरात में बना हुआ है। इसके साथ ही पाकिस्तान और उससे लगे गुजरात में भी प्रणाली बनी हुई है। सबसे बड़ा कारक हवाओं की दिशा है, जो पूरे प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी बनी हुई है।

इसके असर से प्रदेश में नमी आ रही है। इन सबके चलते प्रदेश के अधिकतर हिस्से भीग रहे हैं, लेकिन भारी वर्षा जैसी स्थिति नहीं बन रही है। मंगलवार को भी ऐसी स्थिति बने रहने का अनुमान है।

कहां कितनी वर्षा

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में रविवार से सोमवार तक रुक-रुक कर वर्षा का दौर चलता रहा। रविवार सुबह 8.30 बजे से सोमवार सुबह 8.30 बजे तक नौगांव में 72 मिमी, रीवा में 57.4 , नरसिंहपुर में 42 तो उमरिया में 31.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

इसके बाद सोमवार दिन में भी मद्धम वर्षा जारी रही और मंडला में फिर 55 मिमी वर्षा दर्ज हुई। इसके अतिरिक्त सीधी में 49 मिमी तो रायसेन में 35 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शेष शहरों में दो से 15 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles