Parliament Session: राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर ने कसा तंज, कहा- कई साल लिया बिना जिम्मेदारी के सत्ता का आनंद

NationalParliament Session: राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर ने कसा तंज, कहा- कई साल लिया बिना जिम्मेदारी के सत्ता का आनंद

संसद में शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद कार्यवाही सोमवार को शुरू हुई। इस दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एक के एक कई तीर छोड़े। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पिछले 70 साल से गरीबों की बात कर रही है, लेकिन उनको लूटने का ही काम

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 01 Jul 2024 03:52:19 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Jul 2024 03:52:19 PM (IST)

सदन में भाषण देते भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर। (ANI)

HighLights

  1. अनुराग ठाकुर ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां।
  2. एनडीए को तीसरी बार देश ने दिया बहुमत- अनुराग ठाकुर
  3. विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कराया जिम्मेदारी का एहसास।

एजेंसी, नई दिल्ली। भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में सत्र के दौरान राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कई साल बिना जिम्मेदारी सत्ता का आनंद लिया है। वह अब नेता प्रतिपक्ष बन गए हैं, तो क्या पूरा दिन लोकसभा में बैठेंगे। वह अभी भी यहां पर नहीं हैं।

अनुराग ठाकुर राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनने की बधाई दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिम्मेदारी के साथ ही सत्ता को चलाया जाता है। उन्होंने कई साल तक जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन सत्ता का आनंद लेते रहे। यह उनके लिए अग्निपरीक्षा के समान है, क्योंकि अब वह एक बड़ी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं।

सदन में मौजूद ना होने पर कसा राहुल पर तंज

अनुराग ठाकुर जब हमला कर रहे थे, तब राहुल गांधी सदन में मौजूद नहीं थे। ऐसे में उन्होंने कहा कि वह अब एक आम सांसद नहीं है। ऐसे में पहले वह संसद में ज्यादातर समय गैरहाजिर ही रहते थे, लेकिन अब नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद उनको यहां मौजूद रहने पड़ेगा। क्या वे लोकसभा में पूरे दिन बैठे रह पाएंगे, क्योंकि वह अभी भी यहां नहीं हैं।

सरकार के कामकाज को रखा सामने

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए लोकसभा में अनुराग ठाकुर ने सरकार की बीते 10 साल की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 10 साल पहले लोगों के पास पक्के मकान नहीं थे, गैस सिलेंडर नहीं थे, शौचालय नहीं था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने गरीबों को पक्के मकान, गैस सिलेंडर और शौचालय दिया है।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles