MP Information: जबलपुर समेत संभाग के जिलों में वज्रपात के साथ भारी वर्षा का अलर्ट

एम के जबलपुर में रुक-रुक कर लगातार वर्षा से वातावरण में हल्की ठंडक घुल गई है। दिन का अधिकतम तापमान भी बीते 24 घंटे में चार डिग्री तक गिर गया है। अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री कम होकर 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान में कमी आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिली।