Malaika Arora shared a publish amid speculations of breakup | ब्रेकअप के कयासों के बीच मलाइका ने शेयर की पोस्ट: लिखा-‘जुलाई से प्यार, सुकून और हीलिंग की उम्मीद’; 8 साल से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से उनके और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। इस बारे में दोनों ने कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दी है हालांकि मलाइका पिछले कुछ समय से क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं।

अपनी नई सोशल मीडिया पोस्ट में मलाइका ने प्यार और सुकून को लेकर बात की है। उन्होंने जुलाई से अपनी उम्मीदों पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है।

उन्होंने लिखा,’जुलाई प्यार, सुकून और हीलिंग से भरा होगा। जुलाई उन्नति, दुआओं, खुशियों और अवसरों से भरा होगा।’

मलाइका की इंस्टाग्राम स्टोरी जो उन्होंने जुलाई को लेकर लिखी।

मलाइका की इंस्टाग्राम स्टोरी जो उन्होंने जुलाई को लेकर लिखी।

अर्जुन के जन्मदिन पर शेयर की थी क्रिप्टिक पोस्ट

26 जून को अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में भी मलाइका दिखाई नहीं दी थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अर्जुन को बर्थ डे विश करते हुए कोई पोस्ट शेयर नहीं की थी।

मलाइका की इंस्टाग्राम स्टोरी जो उन्होंने अर्जुन के बर्थडे पर शेयर की।

मलाइका की इंस्टाग्राम स्टोरी जो उन्होंने अर्जुन के बर्थडे पर शेयर की।

इसके बजाए मलाइका ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी जिससे ये कयास लगने लगे थे कि अर्जुन के साथ उनका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने लिखा था, ‘मुझे वो लोग पसंद हैं जिन पर मैं अपने पीठ पीछे भी आंख बंद करके भरोसा कर सकूं।’

8 साल से रिश्ते में हैं दोनों

मलाइका और अर्जुन पिछले 8 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटोज शेयर करते रहते हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया है। वेकेशन पर भी दोनों को साथ देखा जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है।