LPG Cylinder Value: 30 रुपए सस्ता हुआ 19KG कमर्शियल सिलेंडर, क्या घरेलू रसोई गैस के रेट में भी आया बदलाव, यहां जानिए

NationalLPG Cylinder Value: 30 रुपए सस्ता हुआ 19KG कमर्शियल सिलेंडर, क्या घरेलू रसोई गैस के रेट में भी आया बदलाव, यहां जानिए

सरकारी तेल कंपनियों द्वारा कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाने का सिलसिला इस महीने भी जारी रहा। कहीं 30 रुपए, तो कहीं 31 रुपए की कमी आई है। राजधानी दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर 1646 रुपए में मिलेगा। जून में इसके दाम 1676 रुपए प्रति सिलेंडर थे।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 01 Jul 2024 08:02:14 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Jul 2024 08:11:03 AM (IST)

LPG Cylinder Value: सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को दामों की समीक्षा करती हैं।

HighLights

  1. बजट से पहले आम जनता को राहत
  2. देश में तत्काल लागू हुए घटे हुए दाम
  3. जानिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के रेट

एजेंसी, नई दिल्ली (LPG Cylinder Value)। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा करती हैं। ताजा खबर यह है कि जुलाई माह के लिए समीक्षा के बाद कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कटौती की गई गई है।

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 30 रुपए कम कर दिए गए हैं। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

naidunia_image

LPG Cylinder Price Checklist (19 KG)

  • कोलकाता: कमर्शियल सिलेंडर 31 रुपए सस्ता हुआ। दाम 1787 रुपए प्रति सिलेंडर से घटकर 1756 रुपए हुए।
  • दिल्ली: 30 रुपए की कमी के बाद दाम 1646 रुपए हुआ। जून में दाम 1676 रुपए प्रति सिलेंडर थे।
  • चेन्नई: 30 रुपए सस्ता होने के बाद सिलेंडर 1840.50 रुपए से घटकर 1809.50 रुपए हो गया।
  • मुंबई: 31 रुपए दाम घटे। अब 1598 रुपए में मिलेगा। जून में दाम 1629 रुपए प्रति सिलेंडर थे।
  • खबर अपडेट हो रही है….

    Check out our other content

    Check out other tags:

    Most Popular Articles