Jaspur Information : पांच सौ 150 जाली नोट के साथ अंर्तराज्यी गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Latest NewsJaspur Information : पांच सौ 150 जाली नोट के साथ अंर्तराज्यी गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Jaspur Information : जाली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह का एक व्यवसायी जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। गिरफ्तार आरोपित सरगुजा जिले के अंबिकापुर थाना क्षेत्र के कोरिमा थाना क्षेत्र का रहवासी है। कार्रवाई के दौरान,पुलिस की घेराबंदी से तीन आरोपित भाग निकले हैं।

By RAVINDRA KUMAR THAWAIT

Publish Date: Mon, 01 Jul 2024 11:14:52 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Jul 2024 11:14:52 PM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि,जशपुरनगर: जाली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह का एक व्यवसायी जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। गिरफ्तार आरोपित सरगुजा जिले के अंबिकापुर थाना क्षेत्र के कोरिमा थाना क्षेत्र का रहवासी है। कार्रवाई के दौरान,पुलिस की घेराबंदी से तीन आरोपित भाग निकले हैं।

इनकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। मामला जिले के बागबहार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बागबहार पुलिस को सूचना मिली थी कि चिकनीपानी के भरारी नाला के पास कुछ लोग एक कार में भारी मात्रा में जाली नोट लेकर,इसे खपाने के चक्कर में घूम रहे हैं। सूचना पर बागबहार पुलिस की टीम ने भरारी नाला की घेराबंदी किया। पुलिस की घेराबंदी की भनक पा कर,कार से कूद कर तीन लोग जंगल की आड़ लेते हुए भाग निकले। पुलिस टीम ने कार की सीट में बैठे हुए एक आरोपित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। कार की तलाशी लिये जाने पर पुलिस टीम को पांच पांच सौ के 150 जाली नोट और 98 असली नोट जब्त किये है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपित की पहचान सरगुजा जिले के अंबिकापुर थाना क्षेत्र का निवासी सम्पत कुमार टोप्पो (24 वर्ष) के रूप में हुई है।

आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसके फरार साथियों ने उसे असली नोट के बदले 5 गुना नकली नोट दिला कर मोटी कमाई कराने का लालच देते हुए,ओडिशा की एक पार्टी से संपर्क कराया था। आरोपित के अनुसार ओडिशा की पार्टी ने जाली नोट का सैम्पल दिखाने के बाद 50 हजार के असली नोट के बदले में 75 हजार रूपये मूल्य के 5 5 सौ के जाली नोट दिये थे,जिसे पुलिस ने कार की डिक्की से बरामद किया है। बागबहार के थाना प्रभारी सरोज टोप्पो ने बताया कि मामले में पकड़े गए आरोपित सम्पत कुमार टोप्पो के विरूद्व धारा 489 बी,489 सी के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व करते हुए गिरफ्तार कर,न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपित से पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त कार 150 नग जाली नोट,98 असली नोट,नोट के साइज के सादे कागज के चार बंडल जब्त किये गए हैं।

इनका कहना

‘बागबहार पुलिस ने नकली नोट का व्यवसाय करने वाले गैंग के सदस्य सम्पत कुमार टोप्पो को गिरफ्तार किया गया है,पूछताछ में उसके द्वारा महत्वर्पूा जानकारी दिया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।’

शशि मोहन सिंह,एसपी,जशपुर।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles