Gwalior Information: पत्नी-बच्चों की शिकायत लेकर थाने गए वकील ने की आत्महत्या

सिटी सेंटर इलाके में रहने वाले वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को दिन में वह अपनी पत्नी और बच्चों की शिकायत लेकर यूनिवर्सिटी थाने भी पहुंचे थे। यहां पत्नी व बच्चों पर मारपीट का आरोप लगाया था। साथी वकील भी थाने आए थे और समझाइश के बाद इन्होंने शिकायत करने से इनकार कर दिया था। रात में घर में फांसी लगा ली।

By amit mishra

Publish Date: Mon, 01 Jul 2024 08:11:16 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Jul 2024 08:11:16 AM (IST)

आत्‍महत्‍या करने वाला वकील अनूप शर्मा

HighLights

  1. वकील ने पत्नी व बच्चों पर मारपीट का आरोप लगाया था
  2. वकील ने रात में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
  3. पड़ताल में सामने आया झगड़ा विवाहेत्तर संबंधों की वजह से होता था

नप्र, ग्वालियर: सिटी सेंटर इलाके में रहने वाले वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को दिन में वह अपनी पत्नी और बच्चों की शिकायत लेकर यूनिवर्सिटी थाने भी पहुंचे थे। यहां पत्नी व बच्चों पर मारपीट का आरोप लगाया था। साथी वकील भी थाने आए थे और समझाइश के बाद इन्होंने शिकायत करने से इनकार कर दिया था। रात में घर में फांसी लगा ली।

प्रारंभिक पड़ताल में आत्महत्या की वजह विवाहेत्तर संबंध के चलते घर में होने वाला झगड़ा बताया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में मर्ग कायम किया गया है। यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिटी सेंटर स्थित गोविंदपुरी में मकान नंबर-82 में रहने वाले 58 वर्षीय अनूप शर्मा पेशे से वकील थे। उनका अक्सर पत्नी से झगड़ा होता था। शनिवार रात को उन्होंने किचन के पास बने कमरे में फांसी लगा ली, जब पत्नी व बच्चों ने झांककर देखा तो फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

यूनिवर्सिटी थाने की फोर्स यहां पहंची। पुलिस ने शव नीचे उतारा। कमरे की तलाशी ली लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। यहां पहुंचे पुलिसकर्मी अनूप को पहचान गए, क्योंकि वह दिन में ही यूनिवर्सिटी थाने आए थे। थाने आकर अनूप ने अपनी पत्नी और बच्चों पर मारपीट, प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। कुछ अन्य वकील भी थाने आए, पारिवारिक विवाद होने के चलते साथियों ने समझाया तो शिकायत नहीं की। इसके बाद वह घर लौट आए। रात में शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

महिला वकील से नजदीकी ने बढाया घर में विवाद

ऐसा पता लगा है कि महिला वकील से उनकी नजदीकी थी। यह जानकारी उनकी पत्नी को लग गई थी। इसके बाद से उनकी पत्नी और उनके बीच झगड़े बढ़ गए थे। पारिवारिक कलह की जानकारी पड़ोसी और रिश्तेदारों को भी थी। यही कलह उनकी आत्महत्या की वजह बन गई।