Filmmakers need to make movie on Darshan thoogudeepa who jailed for murdering a fan | फैन की हत्या के आरोप में जेल में बंद दर्शन: हत्याकांड पर फिल्म बनाने की होड़ मची, कोर्ट का फैसला आने तक एसोसिएशन ने लगाई रोक

Filmmakers need to make movie on Darshan thoogudeepa who jailed for murdering a fan | फैन की हत्या के आरोप में जेल में बंद दर्शन: हत्याकांड पर फिल्म बनाने की होड़ मची, कोर्ट का फैसला आने तक एसोसिएशन ने लगाई रोक

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता दर्शन कुमार थूगुदीपा अपने फैन की हत्या करने के मामले में जेल में कैद हैं। जून में उन्हें एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को उनके और एक्ट्रेस के खिलाफ पुख्ता सबूत भी मिल चुके हैं। विवादों के बीच अब कई फिल्ममेकर्स दर्शन थूगुदीपा और इस हत्याकांड पर फिल्म बनाना चाहते हैं।

आए दिन फिल्ममेकर्स, फिल्म एसोसिएशन में फिल्म के टाइटल रजिस्टर करवाने पहुंच रहे हैं। हालांकि एसोसिशन का मानना है कि जब तक मामला कोर्ट में है, तब तक फिल्म नहीं बनाई जाएगी।

गिरफ्तारी के दौरान ली गई दर्शन थूगुदीपा की तस्वीर।

गिरफ्तारी के दौरान ली गई दर्शन थूगुदीपा की तस्वीर।

हाल ही में आई टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कई फिल्ममेकर्स दर्शन थूगुदीपा पर फिल्म बनाना चाहते हैं। वो टाइटल रजिस्टर करवाने के लिए एसोसिएशन तक पहुंचे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में फिल्म के टाइटल डी-गैंग, कैदी नंबर 6101 और पट्टनगेरे शेड हैं।

दर्शन फिल्मों में डी-बॉस नाम से जाने जाते हैं, ऐसे में उनके नाम के अनुसार फिल्म टाइटल डी-गैंग रखा जाने का प्रस्ताव दिया गया था। वहीं कैदी नंबर 6101, दर्शन की मौजूदा कैदी संख्या है। पेट्टनगेरे शेड में ही दर्शन के फैन रेणुकास्वामी की हत्या की गई थी, ऐसे में एक फिल्ममेकर पेट्टनगेरे शेड नाम से भी फिल्म बनाना चाहता है।

फिल्म एसोसिएशन ने नहीं दी फिल्म बनाने की मंजूरी

रिपोर्ट्स ये भी हैं कि फिल्म एसोसिएशन ने इन नामों और दर्शन थूगुदीपा पर फिल्म बनाए जाने पर रोक लगा दी है। एसोसिएशन का मानना है कि दर्शन का मामला फिलहाल अदालत में हैं। जब तक कोर्ट का कोई फैसला नहीं आ जाता, तब तक उन पर फिल्म नहीं बनाई जाएगी। ॉ

क्या है पूरा मामला?

बताते चलें कि बेंगलुरु के मेडिकल स्टोर में काम करने वाले युवक रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में दर्शन कुमार और उनकी गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा को 11 जून को गिरफ्तार किया गया था। रेणुकास्वामी का शव 8-9 जून की दरमियानी रात को एक नाले में मिला था।

जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पहले एक्टर दर्शन कुमार के करीबियों का नाम सामने आया और फिर दर्शन का। जिस जगह पर रेणुकास्वामी की हत्या की गई थी, वहां दर्शन कुमार और उनकी गर्लफ्रेंड पवित्रा भी मौजूद थीं। क्राइम सीन के पास CCTV में नजर आने के बाद दर्शन और पवित्रा की गिरफ्तारी की गई है।

वहीं दूसरी तरफ सामने आया है कि दर्शन ने अपने 3 साथियों को हत्या का आरोप लेने के लिए 15 लाख रुपए ऑफर किए थे। हालांकि अब वो पुलिस हिरासत में हैं। जांच में सामने आया है कि दर्शन ने बर्बरता करते हुए फैन का कान कटवाया था। वहीं उनके प्राइवेट पार्ट में भी जख्म थे। रेणुकास्वामी को लकड़ी से पीट-पीटकर मारा गया था, जिसका खुलासा पोस्टमार्टम में हुआ है।

फैन करता था दर्शन की गर्लफ्रेंड को परेशान

बताते चलें कि जनवरी 2024 को एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन थूगुदीपा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया था कि उनके और दर्शन के रिश्ते के 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस दौरान दर्शन की पत्नी विजय लक्ष्मी ने पवित्रा के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात कही थी।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबर सामने आने के बाद दर्शन थूगुदीपा के फैन रेणुकास्वामी को ठेस पहुंची थी। वो लगातार पवित्रा को आपत्तिजनक मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में एक्ट्रेस ने मैसेज नजरअंदाज कर दिए, लेकिन बाद में रेणुकास्वामी उन्हें धमकी भरे मैसेज करने लगा। जब पवित्रा ने इसकी शिकायत दर्शन को की, तो उन्होंने अपने फैन क्लब के मेंबर के साथ मिलकर रेणुकास्वामी की हत्या करवा दी।