America capturing: अमेरिका की सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी में दो लोगों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, तीन की मौत, दो घायल

Latest NewsAmerica capturing: अमेरिका की सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी में दो लोगों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, तीन की मौत, दो घायल

अमेरिका में सोमवार को यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी कैंपस में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक घायल है। सिनसिनाटी पुलिस के कैप्टन मार्क बर्न्स ने जानकारी दी कि मौके से कई हथियार बरामद किए हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 01 Jul 2024 06:58:12 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 01 Jul 2024 07:04:43 PM (IST)

घटनास्थल से मिले कई हथियार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार।
  2. पुलिस को मौके से मिले कई हथियार।

एजेंसी, सिनसिनाटी (अमेरिका)। सोमवार को अमेरिका की सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी में दो लोग घुस गए। उन्होंने वहां छात्रों पर अंधाधुंध गोलियां बरसना शुरू कर दिया। 5 लोगों को गोलियां लगीं, जिसमें तीन की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिसमें से एक घायल है।

सिनसिनाटी पुलिस के कैप्टन मार्क बर्न्स ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि दोनों आरोपियों के पास कई हथियार थे, जिन्हें बरामद कर लिया है। दोनों को हिरासत में ले लिया है।

तड़के तीन बजे हुई गोलीबारी

इससे पहले विश्वविद्यालय के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी थी कि तड़के सुबह तीन बजे से गोलीबारी की घटना हुई।

खबर अपडेट की जा रही है…

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles