Indore Gold Worth: इंदौर सराफा बाजार में सोने के रेट 150 रुपये बढ़े और चांदी के रेट 100 रुपये घटे

इंदौर सराफा बाजार में सोना केडबरी का रेट 71950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी का रेट 87000 रुपये प्रति किलो रहा। वहीं चांदी के सिक्का 950 रुपये प्रति नग के में बिका। मध्य प्रदेश के इंदौर सराफा बाजार, रतलाम सराफा बाजार और उज्जैन सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 08:16:52 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 08:20:26 AM (IST)

Indore Gold Worth: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को सटोरियों की छुटपुट पूछताछ बनी रही। इसके असर से शाम तक सोना वायदा मजबूती पर टिका रहा। कॉमेक्स पर सोना 2319 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। इसके चलते इंदौर में सोना केडबरी 150 रुपये सुधरकर 71950 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि बाजार में गहनों में कारोबार बेहद सुस्त बना हुआ है।

इसके अलावा डॉलर में उछाल के कारण सोने में ज्यादा तेजी की स्थिति नहीं बन पा रही है। वहीं चांदी वायदा 26 सेंट घटकर 29.32 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते इंदौर में चांदी घटकर 87000 रुपये प्रति किलो रह गई। ज्वेलर्स का मानना है कि अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होने से मुद्रास्फीति में कुछ कमी आने की उम्मीद कम हो गई।

हालांकि सोने ने सप्ताह के दौरान कुछ बढ़त दर्ज की। कॉमेक्स पर सोना वायदा 2319 डालर तक जाने के बाद 2321 डालर और नीचे में 2301 डॉलर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 29.06 डालर तक जाने के बाद 29.15 और नीचे में 28.82 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

naidunia_image

Indore Gold Charges: इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

इंदौर सराफा में सोना केडबरी रवा नकद में 71950 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 73400 रुपये और सोना (91.60 कैरेट) (आरटीजीएस) का रेट 67200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। गुरुवार को सोना 71800 रुपये के रेट पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा नकद 87000 रुपये, चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 89200 रुपये और चांदी टंच का रेट 87100 रुपये प्रति किलो रहा। इंदौर सराफा बाजार में चांदी सिक्का 950 रुपये प्रति नग में बिका। गुरुवार को चांदी चौरसा नकद 87100 रुपये के रेट पर बंद हुई थी।

Ujjain Gold Charges: उज्जैन सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

उज्जैन सराफा में सोना स्टैंडर्ड 72000 रुपये, सोना रवा 71900 रुपये, चांदी पाट 87500 रुपये और चांदी टंच का रेट 87600 रुपये रहा, यहां चांदी के सिक्के का रेट 800 रुपये प्रति नग रहा।

Ratlam Gold Charges: रतलाम सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

रतलाम सराफा में चांदी चौरसा 88300 रुपये, टंच 88400 रुपये, सोना स्टैंडर्ड 73500 रुपये और सोना रवा का रेट 73450 रुपये रहा। (आरटीजीएस भाव)।

Balodabazar Violence: उपद्रवियों ने गांव-गांव मुनादी और पंपलेट बांटकर जुटाई थी भीड़, फिर भी घटना की भयावहता को भांप नहीं पाया प्रशासन

Baloda Bazar Violence: बलौदाबाजार में कलेक्टर-एसपी कार्यालय में तोड़फोड़ और आग लगाने की घटना में प्रशासन की लापरवाही भारी पड़ गई। जानकारी के मुताबिक मुंगेली में प्रदर्शन के बाद बलौदाबाजार में महाआंदोलन करने का ऐलान किया गया था। इसके बाद भी प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया।

By Sandeep Tiwari

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 07:57:03 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 07:58:04 AM (IST)

Balodabazar Violence: उपद्रवियों ने गांव-गांव मुनादी और पंपलेट बांटकर जुटाई थी भीड़, फिर भी घटना की भयावहता को भांप नहीं पाया प्रशासन

HighLights

  1. घटना को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासत तेज
  2. बलौदाबाजार हिंसा कांड: कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
  3. भारी पड़ी एसपी-कलेक्टर की लापरवाही, अब सुधरने लगे हालात

Baloda Bazar Violence: राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। बलौदाबाजार में कलेक्टर-एसपी कार्यालय में तोड़फोड़ और आग लगाने की घटना में प्रशासन की लापरवाही भारी पड़ गई। जानकारी के मुताबिक मुंगेली में प्रदर्शन के बाद बलौदाबाजार में महाआंदोलन करने का ऐलान किया गया था। इसके बाद भी प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। उपद्रवियों ने भीड़-जुटाने के लिए गांव-गांव मुनादी व पंपलेट भी बांटे थे। प्रशासन घटना की भयावहता को भांप नहीं पाया।

सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही अब मामले में एसपी-कलेक्टर की लापरवाही को ही घटना के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। राज्य सरकार ने पहले जिले के तत्कालीन कलेक्टर केएल चौहान और एसपी सदानंद कुमार का तबादला किया और बाद में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एसपी-कलेक्टर दोनों को निलंबित कर दिया। इस मामले में सरकार सूक्ष्म स्तर पर जांच करा रही है साय ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

समुदाय के गुस्‍से के बाद पुलिस ने तीन लोगों को किया था गिरफ्तार

गाैतलब है कि 15 मई की रात गिरौदपुरी धाम के करीब मानाकोनी बस्ती की बाघिन गुफा में लगे धार्मिक प्रतीक चिन्ह को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। समुदाय विशेष के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी को नाकाफी बताते हुए लोगों ने शासन से जांच की मांग की थी।

बाद में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की, लेकिन नाराजगी कम नहीं हई। लोगों ने सीबीआइ जांच की मांग को लेकर 10 जून को कलेक्ट्रेट-एसपी कार्याल्य घेराव, तोड़फोड़ और आगजनी कर दी, सैकड़ों वाहन भी फूंक डाले। मामले में अब तक 121 की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसआइटी की 21 सदस्यीय टीम ने भी अलग-अलग बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। मामले में सियासत भी गर्म हो गई है। कांग्रेस, भाजपा सरकार की नाकामी बताते हुए घेर रही है।

गृह मंत्री बोले- घटना के बाद कानून पर सवाल उठाना लाजिमी

हिंसा मामले में कलेक्टर केएल चौहान और एसपी सदानंद कुमार को निलंबित करने के बाद प्रदेश में सियासत भी गर्म हो गई है। प्रदेश में गरमाई सियासत के बीच उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने माना है कि घटना के बाद कानून-व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। कलेक्टर और एसपी को लापरवाही की वजह से निलंबित किया गया है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इंटरनेट मीडिया में जितने वीडियो आए हैं, उससे बहुत सी बातें स्पष्ट हो गई हैं। कुछ और बातें भी सामने आई हैं, जिसमें जांच कर कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग और मुस्तैद है। प्रदेश के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या स्टैंडर्ड प्रोसिजर होना चाहिए, इसपर काम किया जा रहा है। काम जल्द पूरा हो जाएगा, जिसके बाद प्रदेशभर में लागू किया जाएगा।

गृहमंत्री ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं पर भाजपा की गठित कमेटी जांच करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से प्रतिदन समाज के लोग पहुंच कर कह रहे हैं कि राज्य सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। असामाजिक लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। बलौदाबाजार हिंसा को लेकर राजनीति करना अच्छा नही है। इसमें बहुत से जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं, जिसकी जांच हो रही है।

भाजपा पर विफलता को छिपाने के कांग्रेस के आरोप पर गृहमंत्री ने कहा कि सरकार ने पहले ही समाज के लोगों से बात करनी शुरू कर दी थी। 10 जून से पहले ही मामले में न्यायिक जांच की घोषणा की गई थी। समाज के लोगों की जो मांग थी, वह पूरी हो गई थी। समाज का कोई मामला नहीं रह गया था। गृहमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक ढंग से जो होना था और उसमें जो दोषी हैं, उनपर कार्रवाई जारी है। हिंसा की जांच आगे भी जारी रहेगी।

प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, सरकार दे इस्तीफा : बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार हिंसा को राज्य सरकार की नाकामी बताते हुए त्यागपत्र की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि नाकामी को छिपाने के लिए असली दोषियों को छोड़कर निर्दोषों पर कार्रवाई हो रही है। ऐसी सरकार को एक दिन भी सत्ता में नहीं रहना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल बलौदाबाजार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, विधायक और अन्य जनप्रतनिधि बलौदाबाजार पहुंचे थे। कांग्रेस के नेताओं ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में कंपोजिट बिल्डिंग और एसपी कार्यालय को देखा। इसके बाद सर्किट हाउस में स्थानीय लोगो से मिलकर घटना की जानकारी ली और जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर पत्रकारों से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़ी संख्या में महाराष्ट्र की गाड़ियां आई थीं। उपद्रवी लोग लाठी-डंडे और पत्थर लेकर आए थे। यह सरकार के इंटेलिजेंस की बड़ी विफलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि सभा के लिए पंडाल किसने लगवाया था। दस हजार से अधिक लोगों के भोजन व्यवस्था किसने कराई थी।

भाजपा की जांच समिति गठन होने को लेकर उन्होंने कहा कि यह भी अपने तरह का पहला मामला है। भाजपा को अपनी ही सरकार की जांच पर भरोसा नही है। ठेकेदार जिसके श्रमिकों ने घटना को अंजाम दिया है, वो इन्ही की पार्टी का सदस्य है। आयोजक मंडल में भाजपा के कुछ लोग हैं।

उन्होंने पुलिस की कार्यवाही पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि सतनामी समाज के बहुत से लोग इस घटना के बाद लापता है। उनके घरवाले भी नही जानते हैं कि वो कहां हैं। प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने निष्पक्ष जांच की मांग की।

अब बना शांति का वातावरण

बलौदाबाजार के कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय में अब शांति का वातावरण है। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिला कार्यालयों में अब दैनिक व शासकीय कार्यों का संचालन सुचारू रूप से होने लगा है। जिले के ग्रामीणों द्वारा भी अब जिला कार्यालयों में आकर अपनी समस्याओं व शासकीय कार्यों के आवेदन जमा किए जा रहे हैं। कलेक्टर सोनी के निर्देश पर शुक्रवार को 11 हितग्राहियों को उनकी मांग पर तत्काल राशनकार्ड जारी कर किया गया। दो दिनों में लोकसेवा केंद्रों के माध्यम से 389 प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया है।

Have a secure flight… वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, फैंस ने कुछ इस तरह लिए मजे, देखें मीम्स

नई दिल्ली. यूएसए और आयरलैंड के बीच शुक्रवार को खेला जाने वाला टी20 विश्व कप 2024 का 30वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. रद्द हुए इस मैच के कारण दोनों टीमों में एक एक अंक बांट दिए गए. इस तरह अमेरिका के पास कुल 5 अंक हो गए और वे सुपर 8 में पहुंच गए. अमेरिका को 5 अंक मिलने के साथ ही पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया. पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद फैंस मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं.

आयरलैंड दो मैचों में दो हार के साथ टेबल में सबसे नीचे है. पाकिस्तान तीन मैचों में एक जीत के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि भारत लगातार 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर ग्रुप तालिका में शीर्ष पर है. ग्रुप ए की ओर से भारत और अमेरिका ने टी20 विश्व कप के सुपर 8 में जगह बना ली है. पाक के बाहर होने के बाद फैंस के रिएक्शंस सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं.

एक फैन ने लिखा,” बाय बाय पाकिस्तान, हैव ए सेफ फ्लाइट, फ्लोरिडा से पाकिस्तान..”

Fardeen Khan’s recommendation to the brand new solid of ‘No Entry’ | ‘नो एंट्री’ की नई कास्ट को फरदीन खान की सलाह: बोले- बस फिल्म को खराब मत कर देना, अनीस बज्मी ने कमाल की स्क्रिप्ट लिखी है

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अनीस बज्मी अपनी हिट फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल जल्द ही लाने वाले हैं। ‘नो एंट्री’ 2005 में रिलीज हुई थी। इसमें सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता, सेलिना जेटली, बिपाशा बसु और बोमन ईरानी समेत कई स्टार्स ने काम किया था। ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में नए एक्टर्स देखने को मिलेंगे। इसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर नजर आएंगे। अब फरदीन खान ने फिल्म की नई कास्ट को एडवाइस दी है।

‘नो एंट्री’ की कास्ट को दी हिदायत

फरदीन खान ने कहा- ‘नो एंट्री’ को लेकर कई दिनों से बातें चल रही हैं। मुझे लगता है कि हम साल 2014-2015 से इस पर चर्चा कर रहे हैं। मैं सलमान और बोनी कपूर के टच में हूं और सुन रहा हूं कि छह महीने या आठ महीने में काम शुरू होगा। इस फिल्म के किरदार को इतना प्यार मिला है तो हम सभी सीक्वल के लिए एक्साइटेड हैं।

अनीस बज्मी ने कमाल की स्क्रिप्ट लिखी है। जब मैंने इसे सुना तो हंसते-हंसते लोट-पोट हो गया। हां, मुझे अफसोस है कि मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहूंगा मगर ठीक है कभी-कभी चलता है। मैं बोनी और नई कास्टिंग को बहुत पसंद करता हूं। उन्हें बधाई देता हूं। ये बहुत अच्छी फ्रेंचाइजी होगी। बस इसे बेकार तरीके से ना बनाएं वरना मैं अपसेट हो जाऊंगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘नो एंट्री 2’ की शूटिंग दिसंबर 2024 तक शुरू होने की उम्मीद है, जो अगले साल जून तक पूरी हो सकती है। फरदीन खान लंबे समय बाद संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आए हैं।

खबरें और भी हैं…
Allahabad Excessive Court docket: दुष्कर्म के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- जरूरी नहीं हर बार पुरुष गलत हो

दुष्कर्म के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि जरूरी नहीं इन मामलों में हमेशा पुरुष गलत हो। हाईकोर्ट महिला की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें जिला न्यायालय द्वारा आरोपी को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती दी गई थी। महिला का आरोप था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ पांच साल तक दुष्कर्म किया था।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 10:10:20 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 10:11:58 AM (IST)

Allahabad High Court: दुष्कर्म के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- जरूरी नहीं हर बार पुरुष गलत हो
इलाहबाद हाईकोर्ट ने की थी मामले की सुनवाई

HighLights

  1. दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
  2. महिला ने आरोपी को बरी करने के फैसले को दी थी चुनौती
  3. आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का था आरोप

Allahabad Excessive Court docket नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले में सुनवाई करते हुए अहम टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि यौन उत्पीड़न के मामले में कानून महिलाओं के पक्ष में है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हमेशा पुरुष ही गलत हो, महिला की भी गलती हो सकती है।

क्‍या है मामला

दरअसल, एक महिला ने साल 2019 में आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। साथ ही कहा कि आरोपी ने उसकी जाति को लेकर भी अपमानजनक बातें कही। जिला न्यायालय ने सुनवाई के बाद आरोपी को दोषमुक्त कर दिया था और सिर्फ आईपीसी की धारा 323 के तहत ही दोषी ठहराया। महिला ने इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी और न्यायमूर्ति नंद प्रभा शुक्ला की खंडपीठ ने जिला कोर्ट के निर्णय को बरकरार रखते हुए उक्त टिप्पणी की।

हाईकोर्ट ने कहा कि सबूत पेश करने की जिम्मेदारी शिकायतकर्ता की भी है। यौन अपराधों के मामले में कानून तो महिला केंद्रित हैं, लेकिन परिस्थितियों का आकलन भी जरूरी है। हर बार ये जरूरी नहीं कि पुरुष ही गलत हो।

naidunia_image

आरोपी ने दिए थे ये तर्क

आरोपी कोर्ट को बताया कि शारीरिक संबंध दोनों की सहमति से बने थे। इस दौरान महिला ने अपनी जाति छुपाई। जब उसे महिला की असली जाति का पता चला तो उसने शादी से इनकार कर दिया।

कोर्ट ने कही ये बात

वहीं कोर्ट ने भी पाया कि महिला 2010 में शादी कर चुकी थी, लेकिन बाद में वह अपने पति से अलग हो गई और दोनों के बीच तलाक भी नहीं हुआ। ऐसे में कोर्ट ने माना कि महिला पहले से विवाहित है और कानून की नजर में उसका विवाह मौजूद भी है। लिहाजा शादी के वादा का आरोप खत्म हो जाता है।

Aaj Ka Rashifal 15 June 2024: बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशान रहेंगे, किसी भी व्यक्ति की बातों में ना आएं

Aaj Ka Rashifal 15 June 2024: कर्क राशि वाले किसी भव्य समारोह में जा सकते हैं, जहां आपके व्यक्तित्व का सम्मान किया जाएगा। आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा।

By Ekta Sharma

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 05:30:00 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 05:30:00 AM (IST)

15 जून 2024, शनिवार का राशिफल

HighLights

  1. मेष – आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
  2. वृषभ – आज स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं।
  3. मिथुन – आज का दिन आपका अत्यधिक भाग दौड़ वाला रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 15 June 2024: आज दिनांक 15 जून 2024, शनिवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत ज्येष्ठ, मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ, तिथि नवमी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल।

आज का दिन बहुत सकारात्मक रहेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लंबित कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आपसी मतभेद दूर होंगे। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज आप अपनी सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। किसी बात को लेकर पत्नी से बहस हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। वाद-विवाद से दूर रहें।

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा। अधिक काम के कारण आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। व्यापार जगत में आज बदलाव करने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज आप किसी भव्य समारोह में जा सकते हैं, जहां आपके व्यक्तित्व का सम्मान किया जाएगा। आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज आपका मूड अच्छा रहेगा। आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न हो जाएंगे। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। आज वाहन चलाते समय सावधान रहें।

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज थोड़ा सावधान रहें। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अच्छे से जानकारी ले लें। किसी को अपने ऊपर प्रभाव न डालने दें। बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक मतभेद आज सुलझ जाएंगे। आपकी पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन बेचैन रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज आप कोई नया वाहन आदि खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आपको प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने का मन हो सकता है। आज किसी को बड़ी रकम उधार देना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य के योग बन सकते हैं। पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे विवाद में आपकी जीत होगी। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आप व्यापार में किसी बड़ी साझेदारी में भाग ले सकते हैं। पत्नी एवं बच्चों का स्वास्थ्य खराब रहेगा। चिंताएं बनी रहेंगी।

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आदि के दौरान अपने सामान की सुरक्षा करें। वाहन आदि का प्रयोग करते समय भी सतर्क रहें। आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति का अधिकार मिल सकता है। विवादों से दूर रहें।

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए बहुत उलझा हुआ रहेगा। आप किसी पारिवारिक विवाद में फंस सकते हैं। आपको व्यापार में बड़ी आर्थिक गिरावट महसूस होगी, जिससे मानसिक चिंता बनी रहेगी। आज आप अपनी पत्नी और बच्चों के संबंध में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज आप किसी पुराने विवाद के कारण कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। व्यापार जगत में आज आपके विरोधी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। आज आपके बच्चों की सेहत खराब हो सकती है। कुछ परेशानियां होंगी। शेयर बाजार में निवेश करने से बचें। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope In the present day)

naidunia_image

आज आपके कारोबार में मुनाफे के योग बन रहे हैं। अटका हुआ पैसा मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में कोई बड़ा समझौता हो सकता है, जिससे आर्थिक स्रोतों बनेंगे। आपके और आपकी पत्नी के लिए समय अच्छा है। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे। कहीं घूमने जा सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Aaj Ka Love Rashifal 15 June 2024: इन राशियों के लिए खुशियों से भरा रहेगा दिन, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 15 June 2024: आज का दिन रोमांटिक जिंदगी से सबक सीखने का हो सकता है। संबंध में नई उत्तेजना को व्यर्थ ना करें। साथ में फिल्म देखें और शॉपिंग पर जाएं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 06:00:00 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 06:00:00 AM (IST)

Aaj Ka Love Rashifal 15 June 2024: इन राशियों के लिए खुशियों से भरा रहेगा दिन, पढ़ें आज का लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 15 June 2024

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Love Rashifal 15 June 2024: मेष लव राशिफल- शारीरिक संबंध जोश भर देगा। आपको आत्मिक सुख के लिए ऐसे ही अविस्मरणीय पल का इंतजार था। आपकी कुछ इच्छाएं भी पूरी होगी।

वृषभ लव राशिफल

आज अपने पार्टनर के साथ जिंदगी का आनंद लेंगे। अपने रिश्तों को रोमांस से भरपूर कर लेंगे। सकारात्मक सोच कायम रखते हुए पार्टनर को प्यार दें।

मिथुन लव राशिफल

आज का दिन रोमांटिक जिंदगी से सबक सीखने का हो सकता है। संबंध में नई उत्तेजना को व्यर्थ ना करें। साथ में फिल्म देखें और शॉपिंग पर जाएं। इससे जीवन की नीरसता दूर होगी।

कर्क लव राशिफल

पिछले कुछ समय से रोमांस के क्षेत्र में अड़चने आई थी। आज सकारात्मक विकास होने की संभावना है। अपना संयम बनाए रखें। पार्टनर की बातों पर ध्यान दें।

सिंह लव राशिफल

रिश्ते को गहरा करने के लिए आपका प्रयास रंग लाएगा। आज अपने प्रियतम के साथ आनंददायक समय बिताएंगे।

कन्या लव राशिफल

प्रेम की अनूठी अभिव्यक्तियों से अवगत होंगे। मन के विचारों को व्यक्त करके हल्कापन महसूस करेंगे। अपने पार्टनर को दिल की बातें बताना ना भूलें।

तुला लव राशिफल

आप अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने पर विचार करेंगे। संबंधों में लाया गया बदलाव असर दिखाएगा। प्रेम में मधुरता की नींव पड़ेगी।

वृश्चिक लव राशिफल

रिश्ते में ठहराव महसूस करेंगे। अपने संबंध को लेकर जितना प्रयास करेंगे उसका प्रभाव लंबे समय तक सुख प्रदान करेगा।

धनु लव राशिफल

आज महसूस करेंगे कि अपने साथी को उपयुक्त समय नहीं दे पा रहे हैं। अपने प्रियतम को बताएं कि आपके जीवन में उनका कितना महत्व है। ऐसा करने से आपका रिश्ता गहरा होगा।

मकर लव राशिफल

आपका संबंध संतुष्टि लाएगा। अपना प्रेम दिखाने के लिए किसी खास दिन का इंतजार ना करें। रिश्ते के लिए हर दिन को खास बनाएं।

कुंभ लव राशिफल

अपनी घरेलू और रोमांटिक जीवन में समन्वय पाएंगे। पार्टनर से संतुष्ट होने के कारण मन में शांति बनी रहेगी। यादगार लम्हे समेटने की कोशिश करें।

मीन लव राशिफल

आज अपने पार्टनर के साथ प्राइवेट बात साझा न करें, वरना नुकसान हो सकता है। आपका साथी संबंध तोड़ सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

तुम चुप रहो… प्लेयर ऑफ द मैच बनते ही गेंदबाज ने कप्तान को क्यों कहा ऐसा? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई
हाइलाइट्स

फारूकी ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए राशिद खान पोस्ट प्रजेंटेशन में फारूकी को हंसाने की कोशिश कर रहे थे

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजहलक फारूकी इनदिनों सुर्खियों में हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में फारूकी गें से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. वह अब तक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. लेफ्ट आर्म पेसर फारूकी ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ अपनी कहर बरपाती गेंदों से 3 विकेट चटकाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अफगानिस्तान ने पीएनजी को 7 विकेट से हराकर सुपर 8 में एंट्री मारी. मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कप्तान राशिद खान को चुप रहने की सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं.

फजहलक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद कॉमेंटेटर इयान बिशप (Ian Bishop) अफगान गेंदबाज फारूकी से बातचीत कर रहे थे. जब फारूकी और बिशप बातचीत कर रहे थे उस समय राशिद खान (Rashid Khan) भी आ गए. राशिद ग्राउंड पर लगे कैमरों के पीछे छुपकर फारूकी को हंसाने की कोशिश कर रहे थे. फारूकी ने राशिद को ऐसा करते हुए देखकर इंटरव्यू के दौरान अचानक कहा, ‘चुप रहो.’ इसके बाद बिशप को लगा कि फारूकी उनको बोल रहे हैं. बिशप ने आखिरकार पूछ लिया कि आपने किसको कहा? फारूकी ने हंसते हुए कहा कि यह राशिद के लिए था.

बेस्ट आना अभी बाकी… सुपर 8 में पहुंचने के बाद अफगानिस्तान की चेतावनी, भारत से 20 जून को टक्कर

T20 World Cup: क्या लॉडरहिल में बदलेगा कोहली का भाग्य? यशस्वी, चहल या कुलदीप किसे मिलेगा मौका, कनाडा से घमासान

NEET UG Examination: क्‍या नीट पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच, अब सुप्रीम कोर्ट 8 जुलाई को करेगा सुनवाई

नीट परीक्षा रद्द करने और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच करने मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अब 8 जुलाई को सुनवाई करेगा। इसके साथ ही इसी मामले से जुड़ी एक अन्य याचिका पर भी सुनवाई होना है। गौरतलब है कि गुरुवार को नीट से जुड़ी अन्य याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई की थी, जिसमें NTA ने ग्रेस मार्क्‍स रद्द करने की बात कही थी।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 08:02:44 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 14 Jun 2024 01:07:31 PM (IST)

NEET UG Exam: क्‍या नीट पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच, अब सुप्रीम कोर्ट 8 जुलाई को करेगा सुनवाई
नीट मामले में सुप्रीम कोर्ट में अब 8 जुलाई को सुनवाई

HighLights

  1. NEET Examination से जुड़ी याचिकाओं पर आज भी सुनवाई
  2. आज तीन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
  3. पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की है मांग

NEET UG Examination एजेंसी, नई दिल्ली। नीट परीक्षा विवाद मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 8 जुलाई को सुनवाई होगी। एनटीए की याचिका पर भी सर्वोच्‍च न्‍यायालय इसी दिन सुनवाई करेगा। गौरतलब है कि इन दोनों याचिकाओं पर आज सुनवाई होनी थी।

1563 बच्‍चों की फिर होगी परीक्षा

गौरतलब है कि शुक्रवार को भी नीट मामले में सुनवाई हुई थी। जिसके बाद 1563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स को रद्द कर दिया गया और अब इन्‍हें दोबारा परीक्षा देनी होगी। इन बच्चों की परीक्षा 23 जुलाई को आयोजित की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग प्रक्रिया पर भी रोक लगाने और परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया था।अब नीट परीक्षा 23 जून को होगी और परिणाम 30 जून से पहले घोषित किए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने पेपर लीक के दावों को किया खारिज

सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट यूजी पेपर लीक के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। प्रधान ने कहा, ’24 लाख छात्रों ने सफलतापूर्वक नीट परीक्षा दी है। मैं स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि केंद्र सरकार और एनटीए उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

Anushka Sharma regarded very indignant within the viral video | इंडिया-पाक वर्ल्ड कप मैच से अनुष्का का वीडियो वायरल: किसी शख्स से गुस्से में बात करती दिखीं, यूजर्स बोले-‘भाभीजी एग्रेसिव हो रहीं हैं’

23 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। वीडियो में अनुष्का किसी शख्स से बातचीत करते हुए गुस्से में नजर आ रही हैं।

ये वीडियो हाल ही में न्यूयॉर्क में हुए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान का है जिसमें अनुष्का पति विराट कोहली को चीयर करने पहुंची थीं। इंडिया ने इस T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान को हरा दिया था।

वीडियो में अनुष्का का एंग्री रिएक्शन कैप्चर हुआ है।

वीडियो में अनुष्का का एंग्री रिएक्शन कैप्चर हुआ है।

मैच के दौरान अनुष्का ने धनश्री और ऋतिका सजदेह के साथ फोटो भी क्लिक करवाए थे।

मैच के दौरान अनुष्का ने धनश्री और ऋतिका सजदेह के साथ फोटो भी क्लिक करवाए थे।

वायरल वीडियो पर फैंस ने दिए रिएक्शन

अनुष्का के वायरल वीडियो पर उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। लोग अनुष्का के गुस्से का कारण जानना चाहते हैं।

एक यूजर ने लिखा, ‘भाभीजी एग्रेसिव हो रही हैं’। एक और इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘भाभीजी गुस्से में लग रही हैं’।

एक फैन ने अनुष्का का सपोर्ट करते हुए लिखा, ‘इंसान खुश और एग्रेसिव दोनों हो सकता है। ये हम सबके साथ होता है तो इसमें बड़ी बात क्या है’?

विराट और अनुष्का की शादी 12 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में हुई थी।

विराट और अनुष्का की शादी 12 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में हुई थी।

15 फरवरी को दिया था बेटे को जन्म

अनुष्का इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। 15 फरवरी को उन्होंने लंदन में बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम अकाय रखा। इससे पहले वो 2021 में एक बेटी की मां बनी थीं जिसका नाम वामिका है।

विराट और अनुष्का की शादी 12 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में हुई थी। 2013 में दोनों एक एड शूटिंग के बाद करीब आए थे और फिर पांच साल की डेटिंग के बाद इन्होंने शादी की।