Sawan 2024: इस बार सावन में कितने सोमवार होंगे, नोट करें सही तिथि

इस साल 2024 में सावन का महीना 22 जुलाई सोमवार से शुरू होगा। पंचांग के अनुसार, सावन माह में कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 जुलाई को दोपहर 3.46 बजे शुरू होगी और 22 जुलाई सोमवार को दोपहर 1.11 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, 22 जुलाई से सावन माह की शुरुआत होगी।

By Ekta Sharma

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 08:35:55 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 08:35:55 AM (IST)

सावन सोमवार की डेट क्या है?

HighLights

  1. इस साल सावन में 5 सोमवार व्रत आएंगे।
  2. इस साल सावन में 4 मंगला गौरी व्रत पड़ने वाले है।
  3. सावन शिवरात्रि 2 अगस्त 2024, शुक्रवार को है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan 2024: हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि से भगवान शिव को समर्पित महीना सावन शुरू हो जाता है। सावन को श्रावण मास के नाम से भी जाना जाता है। सोमवार व्रत, मंगला गौरी व्रत और सावन शिवरात्रि सावन माह में महत्वपूर्ण दिन माने जाते हैं। सावन सोमवार का व्रत करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इस साल 2024 में सावन महीने की शुरुआत सोमवार व्रत से होने जा रही है। सावन की समाप्ति भी सोमवार पर ही होगी। आइए, जानते हैं कि इस साल सावन माह में किस दिन कितने सोमवार पड़ रहे हैं और इनकी सही डेट क्या है।

सावन की पहली तिथि कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। इस साल सावन में 5 सोमवार व्रत आएंगे। पहला सावन सोमवार व्रत 22 जुलाई को रखा जाएगा। वहीं, पांचवां और आखिरी सावन सोमवार व्रत 19 अगस्त को रखा जाने वाला है।

  • सावन का पहला सोमवार व्रत – 22 जुलाई, 2024।
  • सावन का दूसरा सोमवार व्रत – 29 जुलाई, 2024।
  • सावन का तीसरा सोमवार व्रत – 5 अगस्त, 2024।
  • सावन का चौथा सोमवार व्रत – 12 अगस्त, 2024।
  • सावन का पांचवां सोमवार व्रत – 19 अगस्त, 2024।
  • सावन शिवरात्रि 2024

    इस बार सावन शिवरात्रि 2 अगस्त 2024, शुक्रवार को है। वैदिक कैलेंडर के अनुसार, सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 2 अगस्त को दोपहर 3.26 बजे शुरू होगी और 3 अगस्त को दोपहर 3.50 बजे समाप्त होगी। इस तरह सावन शिवरात्रि 2 अगस्त को ही पड़ रही है।

    सावन में मंगला गौरी व्रत

    • सावन का पहला मंगला गौरी व्रत- 23 जुलाई, 2024।
    • सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत- 30 जुलाई, 2024।
    • सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत- 6 अगस्त, 2024।
    • सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत- 13 अगस्त, 2024।

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    Sawan 2024: आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सावन के महीने में करें ये उपाय

    सनातन धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है। पवित्र माह मानते हुए इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। सावन में किए जाने वाले धार्मिक उपाय अत्यंत लाभकारी बताए गए हैं। सावन का हर सोमवार भगवान शिव के प्रति आस्था को समर्पित होता है। वहीं सावन के महीने में पड़ने वाले मंगलवार माता पार्वती को समर्पित होते हैं। इस दिन देवी पार्वती की विशेष पूजा की जाती है।

    By Ekta Sharma

    Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 07:59:55 AM (IST)

    Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 11:27:24 AM (IST)

    Sawan 2024: आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सावन के महीने में करें ये उपाय
    भगवान शिव से जुड़े उपाय कौन-से हैं?

    HighLights

    1. 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा सावन का महीना।
    2. भगवान शिव की आराधना के लिए महत्वपूर्ण है सावन।
    3. विशेष लाभकारी माना गया है सावन सोमवार का व्रत।

    धर्म डेस्क, इंदौर। Sawan 2024: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस माह में भगवान शिव की विशेष पूजा करने की परंपरा है। इस साल सावन 22 जुलाई 2024 सोमवार से शुरू होने जा रहा है। यह महीना 19 अगस्त 2024 तक रहेगा। इस दौरान अगर भगवान शिव से जुड़े कुछ उपाय कर लिए जाएं, तो जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। भगवान शिव को बेलपत्र बेहद प्रिय होता है। ऐसे में इस महीने उन्हें बेलपत्र जरूर अर्पित करें। साथ ही इससे जुड़े कुछ उपाय भी करें।

    31 दिनों तक करें यह उपाय

    सावन के महीने में 108 बेलपत्र लें और उन पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखें। इसके बाद इन बेलपत्रों को शिवलिंग पर चढ़ा दें। यह उपाय लगभग 31 दिनों तक करना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही भक्तों के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

    खत्म होंगी आर्थिक समस्याएं

    सावन सोमवार के दिन शिवलिंग का अभिषेक करें। ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप भी करते हुए शिवलिंग पर 5 बेलपत्र अर्पित करें। पूजा के बाद इन बेलपत्रों पर ॐ नमः शिवाय लिखें और अपनी तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

    लगाएं बेल का पौधा

    सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और उन्हें बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। कहा जाता है कि यदि सावन के महीने में घर के अंदर बेल का पौधा लगाया जाए, तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, जातक के घर में हमेशा धन-धान्य भरे रहते हैं।

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    पड़ोसी देश पर फिदा हुआ भारतीय ऑलराउंडर, कोचिंग के लिए नहीं लिए 1 भी रुपए, कहा- अच्छा खेलना ही…

    नई दिल्ली. भारत के पूर्व ऑलराउंडर अजय जडेजा ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के दौरान अफगानिस्तान को मेंटोर (मार्गदर्शक) के तौर पर दी गयी सेवाओं के लिए कोई भी रकम लेने से इनकार कर दिया. यह जानकारी देश के क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नसीब खान ने दी. जडेजा भारत में खेले गये विश्व कप से ठीक पहले अफगानिस्तान टीम के साथ मेंटोर के तौर पर जुड़े थे. अफगानिस्तान ने इस विश्व कप में पूर्व चैंपियन इंग्लैंड और पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश को भी शिकस्त दी थी.

    ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने हालांकि दोहरी शतकीय पारी खेलकर टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के सपने को तोड़ दिया था. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इसके लिए ‘कई बार जोर दिया’ लेकिन हर बार जडेजा ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया. खान ने ‘एरियान न्यूज’ से कहा, ‘‘हमने कई बार आग्रह किया लेकिन जडेजा ने एकदिवसीय विश्व कप के दौरान अपनी सेवाओं के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से कोई पैसा लेने से इनकार कर दिया.’’

    खान के मुताबिक जडेजा ने कहा, ‘अगर आप अच्छा खेलते हैं, तो मेरे लिए वह पैसा और इनाम है’. जडेजा ने भारत के लिए 196 एकदिवसीय मैचों में 37.47 की औसत से 5359 रन बनाये हैं. इस 53 साल के पूर्व खिलाड़ी के नाम छह शतक और 30 अर्धशतक है. उन्होंने देश के लिए 15 टेस्ट में 26.18 की औसत से 576 रन बनाये हैं. टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 96 रन है. विश्व कप के दौरान टीम के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट का भी मानना था कि जडेजा की नियुक्ति से टीम ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के अलावा ‘कमजोर टीम’ के तमगे को भी पीछे छोड़ दिया था.

    FIRST PUBLISHED : June 15, 2024, 10:41 IST

    CM बनने के बाद मोहन चरण माझी ने किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, कहा- मंदिर के लिए आवंटित करेंगे 500 करोड़ रुपये

    उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंत्रियों और विधायकों के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। जिसके बाद उन्होंने बताया कि मंदिर के लिए 500 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड आवंटित करेंगे।

    By Bharat Mandhanya

    Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 09:19:16 AM (IST)

    Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 09:19:16 AM (IST)

    CM बनने के बाद मोहन चरण माझी ने किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, कहा- मंदिर के लिए आवंटित करेंगे 500 करोड़ रुपये
    मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी

    HighLights

    1. जगन्नाथ की शरण में पहुंचे सीएम माझी
    2. मंत्रियों-विधायकों सहित किए दर्शन
    3. मंगला आरती में भी शामिल हुए सीएम

    Mohan Charan Majhi एजेंसी, पुरी। उड़ीसा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोहन चरण माझी विधायक और मंत्रियों के साथ जगन्नाथ पुरी मंदिर पहुंचे। यहां वह मंगला आरती में शामिल हुए और भगवान जगन्नाथ की पूजा की ।

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मुख्यमंत्री मोहन चारण माझी ने बताया “हमने कल की कैबिनेट बैठक में जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वार खोलने का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव पारित हो गया और आज सुबह 6:30 बजे मैं अपने विधायकों और पुरी सांसद संबित पात्रा के साथ ‘मंगला आरती’ में शामिल हुए।

    माझी ने कहा कि जगन्नाथ मंदिर के विकास और अन्य कार्यों के लिए, हमने कैबिनेट में एक फंड का प्रस्ताव रखा है, जब हम अगला राज्य बजट पेश करेंगे, तो हम मंदिर प्रबंधन के लिए 500 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड आवंटित करेंगे।

    — ANI (@ANI) June 13, 2024

    गुरुवार को ली शपथ

    मोहन चरण माझी ने गुरुवार को उड़ीसा के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उनके साथ उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और प्रभाती परिदा ने भी शपथ ली। माझी मंत्रिमंडल में 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। 24 वर्ष बाद राज्य को आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है।

    भाजपा को मिला बहुमत

    गौरतलब है कि इस चुनाव में भाजपा ने उड़ीसा में भाजपा ने बहुमत के साथ जीत हासिल की है। भाजपा ने 148 में से 78 सीटों पर जीत दर्ज की। बीजेडी को 51, कांग्रेस को 14, सीपीआईएम को 1 और अन्य के खाते में 3 सीट आई।

    Deepika Singh will get trolled quite a bit for her dance strikes | डांस मूव्स को लेकर खूब ट्रोल होती हैं दीपिका सिंह: दोस्त नीलू वाघेला सपोर्ट में उतरीं, कहा- यह उनकी 8-10 सालों की तपस्या है

    4 घंटे पहलेलेखक: किरण जैन

    • कॉपी लिंक

    ‘दीया और बाती हम’ फेम दीपिका सिंह अपने डांस मूव्स के लिए काफी ट्रोल होती रहती हैं। बता दें, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह डांस वीडियो बनाकर पोस्ट करती हैं। इस कारण वह कई बार लोगों की आलोचनाओं को शिकार भी होती हैं।

    दीपिका की दोस्त और उनकी को-स्टार रह चुकी एक्ट्रेस नीलू वाघेला की मानें तो दीपिका बहुत इमोशनल इंसान हैं। लोगों को उनकी आलोचना नहीं करनी चाहिए।

    यह उनकी 8-10 सालों की तपस्या है

    दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान नीलू वाघेला कहती हैं, ‘दीपिका बहुत ही इमोशनल और स्ट्रेट फॉरवर्ड इंसान हैं। लोगों को उनकी आलोचना नहीं करना चाहिए। दरअसल, उसे डांस का शौक है। लोगों को ये भूलना नहीं चाहिए कि उन्होंने डांस सीखा है। यह उनकी 8-10 सालों की तपस्या है। कई सालों तक एक डेली सोप करने के बाद, उन्होंने कई विज्ञापन और शोज किए हैं। इतना सब कुछ करने के बाद भी, वह अपने डांस के पैशन को बरकरार रख रही हैं, यह एक बड़ी बात है।’

    कमियां किसमें नहीं होती हैं?

    एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘कमियां किसमें नहीं होती हैं? हम सब में होती हैं। मैं लोगों से रिक्वेस्ट करूंगी कि प्लीज आप लोग ऐसे कमेंट्स ना करें, जो किसी को दुःख पहुंचाएं। किसी को चोट पहुंचाने से बेहतर उनके चेहरे पर खुशी लाएं। मेरी लोगों से यही अपील है।’

    एक्टर होने के साथसाथ ओडिसी डांसर भी हैं

    बता दें, दीपिका एक एक्टर होने के साथ-साथ ओडिसी डांसर भी हैं। वह अपने इसी टैलेंट को इंस्टाग्राम पर दिखाती हैं। हालांकि वो अक्सर ट्रोल हो जाती हैं। दरअसल, लोगों का दीपिका की एक्टिंग तो पसंद आती है लेकिन लोग डांस को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। दीपिका कई बार इसको लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं।

    इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं

    दीपिका सिंह को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनकी ज्यादातर रील्स पर लाखों व्यूज आते हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह कहती हैं, ‘मैं अपने डांस को खूब एन्जॉय करती हूं। मुझे वीडियो पोस्ट करना भी अच्छा लगता है। हां, कई लोग निगेटिव कमेंट्स करते हैं। हालांकि, मैं इन कमेंट्स को ज्यादा तवज्जो नहीं देती हूं।’

    कुछ महीनों पहले, दीपिका सिंह ने सीरियल ‘मंगल लक्ष्मी’ से टेलीविजन पर अपना कमबैक किया था। शो में दीपिका एक मजबूत लेकिन रिजर्व्ड होममेकर के किरदार में नजर आ रही हैं। 5 साल बाद टीवी पर वापसी के सवाल पर अभिनेत्री ने कहा कि इस दौरान वे अपने डांस के पैशन को एक्स्प्लोर कर रही थीं।

    फिल्म टीटू अंबानीकी असफलता के बाद, छोटे पर्दे पर लौट आईं

    बता दें, दीपिका टीवी शो ‘दीया और बाती हम’ में आईपीएस अफसर संध्या के रोल से मशहूर हुई थीं। साल 2019 में वह सीरियल ‘कवच’ में नजर आई थीं। कुछ साल पहले उन्होंने छोटे पर्दे से इसलिए दूरी बना ली थी क्योंकि उन्हें फिल्मों में अपना करियर बनाना था। हालांकि, फिल्म ‘टीटू अंबानी’ की असफलता के बाद, वह फिर छोटे पर्दे पर लौट आईं।

    वहीं, नीलू वाघेला की बात करें तो वह जल्द ही नए शो ‘सांझा सिंदूर’ में नजर आएंगी।

    खबरें और भी हैं…
    Bhopal Information: हरियाली बचाने चिपको आंदोलन ने पकड़ा जोर, पेड़ों से लिपटी महिलाएं, पुरुषों ने बांधे रक्षासूत्र

    तुलसी व शिवाजी नगर में पेड़ों को कटने से बचाने के लिए तीसरे दिन भी कांग्रेस व स्थानीय रहवासियों ने चलाया चिपको आंदोलन। चिपको आंदोलन में जुड़ते जा रहे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के रहवासी।

    By PANKAJ SHRIVASTAVA

    Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 10:41:46 AM (IST)

    Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 10:41:46 AM (IST)

    Bhopal News: हरियाली बचाने चिपको आंदोलन ने पकड़ा जोर, पेड़ों से लिपटी महिलाएं, पुरुषों ने बांधे रक्षासूत्र

    नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में पेड़ों को बचाने के लिए तीसरे दिन शुक्रवार को भी चिपको आंदोलन चला। तुलसी नगर व शिवाजी नगर में मंत्री व विधायकों के आवास बनाने के लिए 29 हजार पेड़ों को कटने से बचाने के लिए कांग्रेस नेताओं व स्थानीय लोगों ने नूतन कालेज के सामने विरोध जताया।

    महिलाएं पेड़ों से चिपकी रहीं तो पुरुषों ने भी पेड़ों से चिपक कर रक्षासूत्र बांधे। एक सुर में कहा कि मंत्री व विधायक के बंगलों के निर्माण के लिए शहर की हरियाली खत्म नहीं करने देंगे। पहले ही स्मार्ट सिटी, मेट्रो सहित अन्य निर्माण कार्य के लिए सैकड़ों पेड़ों की बलि चढ़ गई है। अब 29 हजार पेड़ों को नहीं कटने देंगे। सरकार मंत्री व विधायकों के बंगले बनाने का प्रोजेक्ट कहीं ऐसी जगह ले जाए, जहां हरियाली न हो। स्थानीय रहवासी क्यों कलखेड़ा में बसने जाएं?

    इधर, पर्यावरणविद् सुभाष सी पांडे ने कहा यदि पेड़ों को कटाने की शुरुआत हुई तो एनजीटी का दरवाजा खटखटाएंगे। इसके लिए याचिका लगाने भी तैयारी कर ली है। वहीं, वृक्ष मित्र सुनील दुबे ने कहा कि एक भी पेड़ को नहीं कटने दिया जाएगा। समाजसेवी व वृक्ष प्रेमी उमाशंकर तिवारी ने स्वयं को एक पेड़ से जंजीर से बांधकर विरोध जताया।

    कांग्रेस के जिला श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने तुलसी नगर में लगे पेड़ों पर रक्षासूत्र बांधकर विरोध जताया। इसी तरह बड़ी संख्या में महिलाएं अलग-अलग पेड़ों से चिपकी रहीं। भावुक होकर कहा कि हमारी तुलसी नगर व शिवाजी नगर से यादें जुड़ी हैं। पेड़ों को बढ़ते हुए देखा है। हम यहां से कहीं नहीं जाएंगे और न ही किसी पेड़ को कटने देंगे। यदि शासन-प्रशासन ने जबदस्ती तो अपनी जान तक दे देंगे।

    नूतन कालेज की छात्राएं भी विरोध में आईं

    शिवाजी नगर नूतन कालेज के पास चिपको आंदोलन के तहत हुए विरोध प्रदर्शन में नूतन कालेज की छात्राओं ने भी विरोध किया। तख्तियां हाथों में उठाकर कहा कि पेड़ों को नहीं कटने देंगे। हम अपनी सांसें नहीं छीनने देंगे। इतना नहीं बच्चों ने कहा सांस हो रही हैं कम, पेड़ बचाने के लिए आ गए हम।

    कांग्रेस नेताओं ने कहा, सरकार पुनर्विचार करे

    कांग्रेस के पूर्व विधायक पीसी शर्मा, पार्षद योगेंद्र गुड्डू चौहान, पूर्व पार्षद अमित शर्मा ने कहा कि सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। तुलसी नगर और शिवाजी नगर में 29 हजार पेड़ों को काटकर मंत्री व विधायकों के बंगले नहीं बनाए जाएं। प्रदर्शन में भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पेड़ नहीं काटे जाएंगे, बल्कि लगाए जाएंगे।

    GST भुगतान नहीं करने वाले व्यवसायियों पर सरकार सख्‍त, दो कंपनियाें से 1.75 करोड़ रुपये टैक्स वसूली, एक को नोटिस

    Chhattisgarh Information: राज्य सरकार ने समय पर जीएसटी का भुगतान नही करने वाले व्यवसायियों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। ऐसे व्यवसायियों की कुंडली तैयार कर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। दो कंपनियाें से 1.75 करोड़ रुपये टैक्स वसूला गया है। एक कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।

    By Abhishek Rai

    Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 10:56:29 AM (IST)

    Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 10:56:29 AM (IST)

    HighLights

    1. जीएसटी नहीं पटाने वाले व्यवसायियों की कुंडली हो रही तैयार
    2. वित्त मंत्री ओपी चौधरी की अपील, इमानदारी से करें टैक्स का भुगतान

    राज्य ब्यूरो, नईदुनिया/रायपुर। Chhattisgarh Information: राज्य सरकार ने समय पर जीएसटी का भुगतान नहीं करने वाले व्यवसायियों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। ऐसे व्यवसायियों की कुंडली तैयार कर कार्रवाई भी शुरू हो गई है। दो कंपनियाें से 1.75 करोड़ रुपये टैक्स वसूला गया है। एक कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इमानदारी से टैक्स भुगतान की अपील की है। राज्य में पिछले कुछ वर्षों मे जिलों मे डीएमएफ मद से बड़ी संख्या मे निर्माण कार्य और सामाग्री की खरीदी हुई है परंतु जितना व्यय किया गया है, उस अनुपात में शासन को जीएसटी नहीं मिली है।

    राज्य जीएसटी में गठित किए गए बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट ने एआइ आधारित आइटी टूल्स का प्रयोग कर ऐसे व्यवसायियों का विश्लेषण कर रही है, जिन्होंने शासकीय सप्लाइ तो किया है लेकिन जीएसटी नहीं पटाया है।

    केशकाल के भारत इंफ्रा नाम के व्यवसायी के प्रकरण में 91 लाख रुपये और रायपुर के श्रीकृष्ण इंटर प्राइजेस में 2.5 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई। इसमें 1.75 करोड़ रुपये टैक्स विभाग ने वसूल किया।

    इसी तरह का एक और मामला हार्टीकल्चर विभाग में पकड़ा गया, जिसमें शेड नेट सप्लाइ करने वाली कंपनी किसान एग्रोटेक को विभाग ने नोटिस दिया है। इस प्रकार की कर चोरी करने वाले व्यवसायी अक्सर टैक्स लाईबिलिटी कम दिखाने के लिए बोगस बिलों पर आइटीसी क्लेम करते हैं।

    IND vs CAN Dwell Streaming: सुपर-8 से पहले आज रोहित करेंगे कनाडा का काम तमाम! कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
    हाइलाइट्स

    भारत और कनाडा मैच आज खेला जाना है.भारत इससे पहले अपने सभी 3 मैच जीत चुका है.आयरलैंड, पाकिस्‍तान और अमेरिका को भारत हरा चुका है.

    नई दिल्‍ली. भारत और कनाडा के बीच आज टी20 वर्ल्‍ड कप मुकाबला खेला जाना है. टीम इंडिया अब तक खेले सभी तीन मैच जीतकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्‍की कर चुकी है. वहीं, कनाडा टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है. यह मुकाबला उनका इस टी20 वर्ल्‍ड कप का आखिरी मैच होगा. यूं तो इस मैच के अब कोई मायने नहीं है. रोहित शर्मा एंड कंपनी मुकाबले को जीतकर अजेय रहते हुए सुपर-8 में प्रवेश करना चाहेगी. हालांकि भारत-कनाडा मैच बारिश की भेंट भी चढ़ सकता है. फ्लोरिडा में इस वक्‍त काफी ज्‍यादा बारिश हो रही है. भारत की टीम का सुपर-8 में ऑस्‍ट्रेलिया और अफगानिस्‍तान से मुकाबला होगा. तीसरी टीम का नाम अभी फाइनल नहीं हो सका है. सुपर-8 से कुल चार टीमें निकलकर आएंगी, जिसके बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल मैच खेला जाएगा.

    भारत और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप मुकाबला कब खेला जाएगा?
    भारत और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप मुकाबला आज शनिवार 15 जून को खेला जाएगा.

    भारत और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप मुकाबला कहां खेला जाएगा?
    फ्लोरिडा के लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड पर भारत और कनाडा के बीच मुकाबला होगा.

    यह भी पढ़ें:- AFG को सुपर-8 से पहले लगा तगड़ा झटका, स्‍टार क्रिकेटर चोटिल होकर बाहर, 62 गेंदो पर 162 रन ठोक चुके बैटर को मौका

    भारत और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
    भारतीय समयानुसार शाम आठ बजे से कनाडा के खिलाफ टी20 मुकाबला खेला जाएगा.

    भारत और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप मुकाबला टीवी पर कि चैनल पर आएगा?
    भारत और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप मुकाबला स्‍टार स्‍पोर्ट्स के चैनलों पर विभिन्‍न भाषाओं में देखा जा सकता है.

    भारत और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप मुकाबला मोबाइल पर कैसे देखा जा सकता है?
    भारत और कनाडा के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप मुकाबला डिजी हॉट स्‍टार पर देखा जा सकता है.

    Tags: Icc T20 world cup, Indian Cricket Workforce, T20 World Cup

    PM Modi Italy Go to: आज इटली रवाना होंगे PM मोदी, G7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल, जॉर्जिया मेलोनी के साथ भी करेंगे बैठक

    जी 7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इटली रवाना होंगे। वे यहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ भी बैठक करेंगे। साथ ही सम्मेलन में शामिल अन्य देशों के नेताओं से भी मिलेंगे।

    By Bharat Mandhanya

    Publish Date: Thu, 13 Jun 2024 08:02:56 AM (IST)

    Up to date Date: Thu, 13 Jun 2024 09:50:41 AM (IST)

    PM Modi Italy Visit: आज इटली रवाना होंगे PM मोदी, G7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल, जॉर्जिया मेलोनी के साथ भी करेंगे बैठक
    आज इटली जाएंगे पीएम मोदी

    HighLights

    1. 14 जून को आयोजित होगा जी 7 शिखर सम्मेलन
    2. पीएम मोदी आज इटली के लिए होंगे रवाना
    3. वैश्विक नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे पीएम

    PM Modi Italy Go to एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी आज इटली रवाना होंगे। वे यहां 50वें जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान वे इटली की इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बैठक करेंगे। जी 7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की लगातार पांचवीं बार शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन में भारत की अब तक की यह 11वीं भागीदारी है। इस दौरान प्रधानमंत्री जी 7 देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं।

    #WATCH | Prime Minister Narendra Modi might be travelling to Apulia, Italy in the present day to take part within the fiftieth G7 Summit to be held in Borgo Egnazia (Fasano) in Apulia, from 13-15 June. India has been invited as an Outreach Nation.

    (Visuals of Fasano, Southern Italy) pic.twitter.com/qTRKxdctbz

    — ANI (@ANI) June 13, 2024

    विदेश सचिव विनय मोहन क्वान्ना के अनुसार ‘ जी 7 यह शिखर सम्मेलन 14 जून को आयोजित किया जाएगा, जहां भारत को आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया है।’ विदेश सचिव क्वान्ना ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन में उपस्थित अन्य विश्व नेताओं के साथ भारत और वैश्विक दक्षिण के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

    पीएम मोदी की पहली विदेश यात्रा

    गौरतलब है कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी की पहली विदेश यात्रा है।

    यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में भी शामिल होगा भारत

    विदेश सचिव क्वान्ना ने बताया कि इसी मा‍ह स्विट्जरलैंड में यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन भी आयोजित होना है, इसमें लगभग 90 देश शामिल होंगे। पीएम मोदी भी इस बैठक में शामिल होने स्विट्जरलैंड जाएंगे।

    How did the police attain Kannada actor Darshan within the homicide case | मर्डर केस में कन्नड़ एक्टर दर्शन तक कैसे पहुंची पुलिस: 4 लोगों ने सरेंडर किया, पैसे मिलने की बात कबूली, CCTV से कहानी साफ हुई

    3 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा इन दिनों अपने फैन की हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे हैं। 11 जून को उन्हें और उनकी को-स्टार रह चुकी पवित्रा गौड़ा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को दर्शन और पवित्रा पर तब शक हुआ जब दोनों क्राइम सीन से निकलते हुए CCTV फुटेज में दिखे।

    47 साल के एक्टर दर्शन, कन्नड़ सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं। वे कन्नड़ भाषा की सुपरहिट फिल्मों करिया, कालासिपाल्या, गज, नवग्रह, सारथी, बुलबुल, यजमन, रॉबर्ट, कातेरा जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें 9 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिल चुका है। ऐसे में हत्या के आरोप में उन्हें गिरफ्तार करना कर्नाटक पुलिस के लिए आसान काम नहीं था।

    पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले को अंजाम तक डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) एस गिरीश ने पहुंचाया। एक सीनियर IPS ऑफिसर ने बताया, ‘अगर एस गिरीश जैसे बेहतरीन ऑफिसर इस केस से नहीं जुड़ते तो सच्चाई कभी सामने नहीं आ पाती। इतने बड़े फिल्म स्टार पर मर्डर का चार्ज लगाने के लिए हिम्मत चाहिए। इस पूरे मामले में विजयनगर के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस चंदन कुमार और पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने भी एस गिरीश की मदद की।’

    मृतक रेणुकास्वामी।

    मृतक रेणुकास्वामी।

    एक सूत्र के मुताबिक, ‘आप इवेंट के सीक्वेंस को देखिए। एक व्यक्ति की हत्या हुई और चार लोग जुर्म कबूलने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंच गए और सरेंडर कर दिया। स्टेशन लेवल ऑफिसर्स ने उनकी बनी बनाई स्टोरी पर भरोसा कर लिया और केस क्लोज करने की बात हो गई। गिरीश को दाल में कुछ काला लगा। उन्होंने सरेंडर करने वाले चारों लोगों के स्टेटमेंट पढ़े, जिसमें कंसिस्टेंसी (एकरूपता) देखने को नहीं मिली।’

    दर्शन के करीबी विनय तक ऐसे पहुंची पुलिस

    इसके बाद DCP गिरीश ने अपनी टीम के साथ चारों से कड़ी पूछताछ की। इसमें खुलासा हुआ कि इनका मृतक रेणुकास्वामी से कोई लेना-देना ही नहीं था। उन्हें तो जेल जाने के लिए पैसे दिए गए थे।

    डीसीपी गिरीश के मन में अगला सवाल ये आया कि आखिर इन चार लोगों को पैसे किसने दिए? पूछताछ में चारों लड़कों ने एक रेस्त्रां मालिक विनय वी का नाम लिया। पुलिस ने बिना समय गंवाए विनय को पकड़ा और पूछताछ में सामने आया कि विनय एक्टर दर्शन का करीबी है।

    विनय ने खुलासा किया कि उन्हें मृतक रेणुकास्वामी का अपहरण करने और उसे टॉर्चर करने के लिए दर्शन ने कहा था। विनय ने बताया कि रेणुकास्वामी का अपहरण कर उसे आरआर नगर के एक गोडाउन में रखा गया था। विनय ने ये भी बताया कि दर्शन रेणुकास्वामी के कुछ सोशल मीडिया कमेंट्स से नाराज थे जो उसने दर्शन की गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा के खिलाफ किए थे। विनय ने रेणुकास्वामी को टॉर्चर करने वालों में पवित्रा का भी नाम लिया।

    पवित्रा गौड़ा के साथ दर्शन।

    पवित्रा गौड़ा के साथ दर्शन।

    इसके बाद पुलिस के हाथ वे CCTV फुटेज भी लग गए, जिसमें दर्शन अपनी जीप में उस जगह के आसपास देखे गए जहां रेणुकास्वामी की हत्या करने के बाद बॉडी डंप की गई थी।

    सूत्रों के मुताबिक, ‘दर्शन के खिलाफ इतने पुख्ता सबूत मिलने के बाद बस उन्हें गिरफ्तार करना बाकी रह गया था। सबको लग रहा था कि उनके स्टारडम और नेताओं से नजदीकी के चलते पुलिस के लिए ऐसा करना संभव नहीं होगा, लेकिन गिरीश ने इस बात को गलत साबित कर दिया।’

    गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी में दर्शन।

    गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी में दर्शन।

    गिरफ्तारी के बाद 3 करोड़ की कार में पुलिस स्टेशन जाना चाहते थे दर्शन

    ACP चंदन कुमार और उनकी टीम ने 11 जून को मैसुरु के उस होटल पर धावा बोला, जहां दर्शन ठहरे हुए थे। दर्शन होटल के जिम में मिले, जहां पुलिस ऑफिसर ने उन्हें अपने साथ चलने को कहा।

    दर्शन की 3 करोड़ की लैंड रोवर होटल की पार्किंग में खड़ी थी। दर्शन ने पुलिस से कहा कि आप लोग जीप में जाएं, मैं अपनी कार से पुलिस स्टेशन पहुंच जाऊंगा। हालांकि, पुलिस दर्शन को गिरफ्तारी के बाद जीप में बैठाकर ही बेंगलुरु लाई। टीवी चैनल्स पर ये बात सामने आ गई कि दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या के केस में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद पवित्रा को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया।

    12 जून को क्राइम सीन पर ले गई पुलिस, घंटों हुई पूछताछ

    11 जून को हुई दर्शन थूगुदीपा और पवित्रा की गिरफ्तारी के बाद 12 जून को बेंगलुरु पुलिस दोनों को आरआर नगर के उसी गोडाउन में ले गई, जहां उनके फैन रेणुकास्वामी की हत्या की गई थी। दोनों से घंटों तक क्राइम सीन पर पूछताछ हुई थी।

    पुलिस ने आरोपियों के हवाले से बताया कि अगवा करने के बाद फैन रेणुकास्वामी को बेल्ट, लाठियों से पीटा गया। उसे उठाकर दीवार पर फेंका गया। करीब 1 घंटे तक की गई मारपीट में रेणुकास्वामी को गंभीर चोटें आईं और उसने दम तोड़ दिया।

    पुलिस एक्टर दर्शन थूगुदीपा और को-स्टार पवित्रा गौड़ा को 12 जून को क्राइम सीन पर ले गई थी।

    पुलिस एक्टर दर्शन थूगुदीपा और को-स्टार पवित्रा गौड़ा को 12 जून को क्राइम सीन पर ले गई थी।

    क्यों की गई रेणुकास्वामी की हत्या?

    मृतक रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन का फैन था। जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाई थी। इससे दोनों की रिलेशनशिप विवादों में आ गई, क्योंकि दर्शन पहले से शादीशुदा हैं।

    इस खबर से रेणुकास्वामी काफी नाराज था। वह लगातार पवित्रा को मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में पवित्रा ने उसके मैसेज इग्नोर किए, लेकिन बाद में रेणुकास्वामी आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा। पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पवित्रा ने दर्शन को रेणुका की हत्या के लिए उकसाया। उसे सजा देने के लिए कहा। बेंगलुरु पुलिस ने ये भी खुलासा किया था कि दर्शन ने हत्या की जिम्मेदारी लेने के लिए अपने 3 साथियों को 15 लाख रुपए ऑफर किए थे।