विराट से इतनी जलन! पाक क्रिकेटर कामरान अकमल ने किंग कोहली को लेकर उगला जहर, बोले- ‘बड़ा खिलाड़ी बनता है…’
हाइलाइट्स

कामरान अकमल का बड़बोलापन एक बार फिर सामने आया.कामरान अकमल ने विराट कोहली को मिली शौहरत पर सवाल उठाए. कामरान अकमल अपने भाई उमर अकमल की तारीफ करते- करते ज्‍यादा बोल गए.

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान की टीम के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल अपने भाई उमर अकमल की तारीफ करने के चक्‍कर में इतना ज्‍यादा बोल गए, जो शायद भारतीय फैन्‍स को पसंद ना आए. विराट के खिलाफ जहर उगलते-उगलते उन्‍होंने यह भी कह दिया कि टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान का पीआर (पब्लिक रिलेशन) बहुत मजबूत है, इसलिए वो बड़े खिलाड़ी बन गए. उन्‍होंने उमर अकमल को विराट कोहली से बड़ा खिलाड़ी करार दिया. साथ ही यह भी कहा कि विराट की इमेज को चमकाने में पूरी पीआर (पब्लिक रिलेशन) टीम काम करती है. अकमल का कहना है कि अगर टी20 विश्व कप में खेल रहे किसी मौजूदा पाकिस्तानी क्रिकेटर के पास ऐसे आंकड़े होते तो वो विराट कोहली की महानता पर सवाल उठाते.

पाकिस्‍तान के एआरवाई न्‍यूज से बातचीत के दौरान कामरान अकमल ने बड़ी-बड़ी बातें की. उन्‍होंने कहा कि भले ही उमर विश्व क्रिकेट में कोहली के कद के करीब भी न आएं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट भारत के स्टार से बेहतर है और टी20 विश्व कप में उनका सर्वरेष्‍ठ व्यक्तिगत स्कोर  भी विराट से बेहतर है. कामरान अकमल ने कहा, ‘जो स्‍टैट्स कल आए हैं, मैं बात कर रहा हूं उमर की और विराट की. उमर जो है, वो विराट कोहली की छोटी उंगली के बराबर है.’

यह भी पढ़ें:- AFG को सुपर-8 से पहले लगा तगड़ा झटका, स्‍टार क्रिकेटर चोटिल होकर बाहर, 62 गेंदो पर 162 रन ठोक चुके बैटर को मौका

बड़ा खिलाड़ी बनता है…
अकमल ने आगे कहा, ‘विराट कोहली की जो परफॉमेंस है और जैसा रुतबा है. उसका विराट कोहली से बेहतर स्‍ट्राइकरेट है, स्‍कोर भी ज्‍यादा है. हमारी कोई पीआर कंपनी नहीं है. हम लोग सोशल मीडिया पर अपने स्‍टैट्स को इतना फैलाते नहीं हैं. कल्पना कीजिए कि अगर ये आंकड़े इन 15 (पाकिस्‍तानी) खिलाड़ियों में से किसी के नाम होते तो अब तक तूफान आ गया होता. मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर वे विराट कोहली पर तंज कसते कि ‘बड़ा खिलाड़ी बनता है, बड़े सौ किए हुए हैं’. इस टाइप के प्‍लेयर हैं वो (उमर अकमल). स्‍टैट्स मैं भेजूंगा, आप देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे.’

After Poonam Dhillion now Honey Singh and Pahlaj Nihalani confirmed Sonakshi-Zaheer marriage | अब हनी सिंह ने कन्फर्म की साेनाक्षी-जहीर की शादी: बाेले- वेडिंग पार्टी जरूर अटैंड करूंगा, उन्होंने मुश्किल वक्त में मेरी मदद की थी

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साेनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। दोनों की शादी का वेडिंग इनविटेशन लीक हो जाने के बाद एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन ने भी हाल ही में कन्फर्म किया कि उन्हें कपल की तरफ से इनविटेशन आया है।

अब रैपर हनी सिंह ने भी दोनों की शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है। हनी ने इससे जुड़ी एक इंस्टा स्टाेरी शेयर करते हुए लिखा कि वो सोनाक्षी की शादी जरूर अटैंड करेंगे।

हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर यह नोट शेयर किया।

हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर यह नोट शेयर किया।

करियर में सोनाक्षी का बहुत बड़ा सपोर्ट रहा है: हनी
शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक स्टाेरी शेयर करते हुए हनी ने लिखा, ‘मैं इन दिनों लंदन में हूं और ‘ग्लोरी’ के पहले गाने की शूटिंग कर रहा हूं पर मैं वक्त निकालकर मेरी बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी की शादी अटैंड करूंगा। वो मेरे करियर में बहुत बड़ा सपोर्ट रही हैं और उन्होंने जीवन में कई मुश्किल परिस्थितियों में मेरी मदद की है। पाॅवर कपल जहीर और सोना को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। भोलेनाथ दोनों पर कृपा बनाए रखें।’

सोनाक्षी और हनी ‘देसी कलाकार’ (2014) और ‘कलास्टार’ (2023) जैसे म्यूजिक वीडियोज में साथ काम कर चुके हैं।

सोनाक्षी और हनी ‘देसी कलाकार’ (2014) और ‘कलास्टार’ (2023) जैसे म्यूजिक वीडियोज में साथ काम कर चुके हैं।

मेरी दुआएं जहीर और सोनाक्षी के साथ हैं: पहलाज
दूसरी तरफ सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा के खास दोस्त फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने भी इस खबर को कन्फर्म किया है। जूम को दिए एक इंटरव्यू में पहलाज ने कहा, ‘मैं सोनाक्षी का मामा हूं। मेरी दुआएं उनके और जहीर के साथ हैं। आखिरकार दोनों शादी कर रहे हैं मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’

पहलाज ने आगे कहा, ‘आजकल बच्चे अपने फैसले खुद लेते हैं। आखिरकार बाकी जिंदगी उन्हें ही साथ काटनी है, पैरेंट्स को उनके फैसलों पर खुश रहना चाहिए।’

पहलाज, सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न के बेहद खास और पुराने दोस्त हैं। पिछले साल फरवरी में शत्रुघ्न ने निहलानी के निशात सिनेमा का इनॉग्रेशन भी किया था।

पहलाज, सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न के बेहद खास और पुराने दोस्त हैं। पिछले साल फरवरी में शत्रुघ्न ने निहलानी के निशात सिनेमा का इनॉग्रेशन भी किया था।

23 जून की सुबह रजिस्टर्ड मैरिज, शाम में पार्टी
सोनाक्षी और जहीर 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। इसी दिन शाम को मुंबई स्थित बैस्टियन रेस्त्रां में दोनों ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे।

सोनाक्षी और जहीर का वायरल वेडिंग कार्ड।

सोनाक्षी और जहीर का वायरल वेडिंग कार्ड।

वर्कफ्रंट पर सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में सलमान की फिल्म ‘दबंग’ से की थी। वो अब तक ‘राउडी राठौर’, ‘लुटेरा’, ‘हॉलिडे’, ‘कलंक’, ‘दबंग 3’ और ‘डबल एक्सएल’ समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

1 मई को रिलीज हुई वेबसीरीज ‘हीरामंडी’ में सोनाक्षी को फरीदन के रोल में काफी पसंद किया गया है।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

23 जून को जहीर इकबाल से शादी करेंगी सोनाक्षी सिन्हा:शिल्पा शेट्‌टी के रेस्टोरेंट में होगा सेलिब्रेशन, फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही होंगे शामिल

सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Uttarakhand: बद्रीनाथ हाईवे पर अलकनंदा नदी में गिरी मिनी बस, 8 की मौत, नोएडा के थे यात्री, देखिए वीडियो

हादसा रुद्रप्रयाग से तीन किमी पहले हुआ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि तत्काल एसडीआरएफ के साथ ही पुलिस को राहत तथा बचाव कार्य में लगाया गया। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 01:22:58 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 01:49:33 PM (IST)

दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चला है, लेकिन सूचना है कि ड्राइवर पूरी रात से वाहन चला रहा था।

HighLights

  1. चारधाम यात्रा पूरी करके ऋषिकेश लौट रहे थे यात्री
  2. कुछ यात्रियों को एयर एंबुलेंस से ऋषिकेश भेजा गया
  3. नोएडा

एजेंसी, रुद्रप्रयाग (Uttarakhand)। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। बद्रीनाथ हाईवे पर 17 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही टेम्पो ट्रैवलर (मिनी बस) खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 8 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Uttarakhand: Badrinath Freeway Accident LIVE Updates

गढ़वाल रेंज के आईजी केएस नगन्याल ने बताया कि सभी यात्री नोएडा के रहने वाले थे, जो चार धाम यात्रा पर गए थे। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर राहत तथा बचाव दल मौके पर पहुंचा। मिनी बस करीब 200 मीटर नीचे गिरी, जिस कारण मौके तक पहुंचने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

#WATCH | Uttarakhand: 8 individuals died when a tempo traveller fell right into a deep gorge close to Badrinath Freeway in Rudraprayag. Rescue operation underway.

(Video: SDRF) pic.twitter.com/vBAQCnioyO

— ANI (@ANI) June 15, 2024

इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा- रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Bhopal Information: बैरागढ़ में नए-पुराने किसी भी पार्क की नहीं हो रही देखरेख, नेहरू उद्यान का अस्तित्व ही खत्म

बैरागढ़ में विसर्जन घाट के पास बने पार्क की फिसलपट्टियां खराब। बच्चे भी इस पार्क में आकर होते हैं मायूस। गिदवानी पार्क की हालत भी खस्ता।

By dilip mangtani

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 01:45:23 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 01:45:23 PM (IST)

Bhopal News: बैरागढ़ में नए-पुराने किसी भी पार्क की नहीं हो रही देखरेख, नेहरू उद्यान का अस्तित्व ही खत्म
सीहोर नाका स्थित पार्क में फिसलपट्टियां टूट गई हैं। -नवदुनिया

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में नागरिकों की सुविधा के लिए विकसित उद्यानों की हालत खराब है। नगर निगम नए और पुराने किसी भी पार्क की देखरेख नहीं कर रहा है। नेहरू पार्क तो पूरी तरह उजड़ चुका है।

दस साल पहले बनाया था पार्क

सीहोर नाके पर स्थित झूलेलाल विसर्जन घाट के पास में ही नागरिकों की सुविधा के लिए 10 साल पहले नया पार्क विकसित किया गया था। प्रारंभ में इसका अच्छी तरह रखरखाव किया जाता था, जिससे यहां लोगों को आकर सुकून महसूस होता था। अब तो इसकी देखरेख भी बंद कर दी गई है। यहां लगी फिसलपट्टियां टूट चुकी हैं। इससे बच्चे भी यहां आकर निराश होते हैं। विसर्जन घाट धार्मिक आस्था का केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना करने एवं पूजन सामग्री प्रवाहित करने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ही पार्क भी साथ में विकसित हुआ लेकिन अब इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। झूलेलाल चालीहा उत्सव समिति के अध्यक्ष पुरषोत्तम हरचंदानी का कहना है कि घाट एवं पार्क दोनों का नियमित रूप से रखरखाव किया जाना चाहिए।

दोनों पुराने उद्यान भी उजड़ रहे

बैरागढ़ में सबसे पुराने गिदवानी उद्यान की देखरेख नहीं होने यह उजड़ता जा रहा है। नगर की सघन आबादी के मध्य स्थित इस उद्यान में पिछले दिनों सुंदरीकरण योजना के तहत बरसों से खराब रंगीन फव्वारे को बदला गया था। अब यह फिर से खराब हो गया है। यहां वर्षा का पानी जमा हो गया था। पानी की निकासी का प्रबंध नहीं होने के कारण हर साल यह स्थिति बनती है। समुचित रखरखाव के अभाव में पानी बाहर नहीं निकल पाता, इससे पार्क के चारों हिस्सों में लगी घांस सड़ गई। नेहरू पार्क में ओवरहेड टैंक बनने के बाद यह केवल नाम का पार्क ही बचा है। यहां असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है।

क्‍या आज मिलेगा संजू-जायसवाल को मौका? रोहित शर्मा कनाडा के खिलाफ कर सकते हैं ये बड़े बदलाव
हाइलाइट्स

भारत-कनाडा मुकाबले में भारत नए चेहरों को मौका दे सकता है. भारत पहले ही सुपर-8 में अपनी जगह पक्‍की कर चुका है.कनाडा की टीम टी20 वर्ल्‍ड कप से एलिमिनेटर हो चुकी है

नई दिल्‍ली. भारत की टीम जब आज कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के अपने आखिरी लीग स्‍टेज के मैच में उतरेगी तब फैन्‍स की नजरें टॉस पर भी रहेगी. टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 में अपनी जगह पक्‍की कर चुकी है. अब देखना होगा कि क्‍या अगले चरण की जंग से पहले कप्‍तान रोहित शर्मा अपने प्‍लेइंग इलेवन में बदलाव करते हैं या नहीं. भारतीय टीम 7 समंदर पार हो रहे इस टी20 वर्ल्‍ड कप में विकेटकीपिंग के लिए ऋषभ पंत के साथ-साथ संजू सैमसन को लेकर आई है. सैमसन का पिछले कुछ महीनों में टी20 में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है.

अब देखना होगा कि कनाडा के खिलाफ मैच में रोहित अपनी 15 सदस्‍यीय टीम के बाकी प्‍लेयर्स को आजमाते हैं या नहीं. रोहित की एक सोच यह भी हो सकती है कि वो अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ ना करें. अगर हिटमैन बेंच स्‍ट्रेंथ को मौका देते हैं तो युवा यशस्‍वी जायसवाल पर भी हर किसी की नजरें रहेंगी. इस वक्‍त भारत के लिए हिटमैन के साथ विराट कोहली ओपनिंग कर रहे हैं. फिलहाल प्‍लेइंग-11 में जायसवाल के लिए जगह नहीं बनती है. देखना होगा कि क्‍या आज उन्‍हें मौका दिया जाता है या नहीं. इस बात की संभावना है कि रोहित या विराट में से किसी एक को कनाडा के खिलाफ रेस्‍ट देकर जायसवाल को मौका दिया जाए. विराट का बल्‍ला अब तक टूर्नामेंट में शांत है. हिटमैन खुद को भी इस मैच में रेस्‍ट देकर कप्‍तानी हार्दिक पंड्या को सौंप सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- AFG को सुपर-8 से पहले लगा तगड़ा झटका, स्‍टार क्रिकेटर चोटिल होकर बाहर, 62 गेंदो पर 162 रन ठोक चुके बैटर को मौका

कुलदीप-चहल का क्‍या होगा?
भारत की 15 सदस्‍यीय टीम में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल भी मौजूद हैं. हालांकि उन्‍हें प्‍लेइंग-11 में मौका दिया जाएगा, इस बात की सभावना कम नजर आती है. भारत के पास टीम में रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे स्पिन ऑलराउंडर मौजूद हैं. कप्‍तान रोहित और कोच राहुल द्रविड़ चाहेंगे कि दोनों को बॉलिंग और बैटिंग के ज्‍यादा से ज्‍यादा मौके मिलें. अक्‍सर निचले क्रम के बैटर्स को बल्‍ला पकड़कर मैदान में आने के मौके कम ही मिल पाते हैं.

सुपर-8 में किस से भिड़ेगा भारत?
भारत ने लीग स्‍टेज में पहले आयरलैंड को मात दी. इसके बाद पाकिस्‍तान को हराया. अंत में अमेरिका की टीम रोहित शर्मा एंड कंपनी के आगे नहीं टिक पाई. भारत ग्रुप-ए में टेबल टॉपर के तौर पर सुपर-8 में प्रवेश कर रहा है. टीम को अब 20 जून को अफगानिस्‍तान का सामना करना है. इसके अलावा भारत का एक मैच ऑस्‍ट्रलिया से भी है. तीसरी टीम का नाम अभी फाइनल नहीं हो सका है.

भारत का संभावित प्‍लेइंग-11
विराट कोहली, यशस्‍वी जायसवाल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अरशदीप सिंह, मोहम्‍मद सिराज

Tags: Icc T20 world cup, Rohit sharma, Sanju Samson, T20 World Cup, Yashasvi Jaiswal

‘Kantara impressed me to make ‘Munjya” | ‘कांतारा से मिली ‘मुंज्या’ बनाने की प्रेरणा’: डायरेक्टर बोले- हॉलीवुड में पचास साल पुरानी कहानी, हमारे पास तो सदियों से कहानियां हैं

6 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक

डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार की फिल्म ‘मुंज्या’ इन दिनों खूब पसंद की जा रही है। बिना किसी बड़े स्टार के इस फिल्म को सिर्फ सब्जेक्ट की वजह से पसंद किया जा रहा है। डायरेक्टर को इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा ‘कांतारा’ से मिली। दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान डायरेक्टर ने बताया कि हमारे देश के हर प्रांत में ऐसी- ऐसी लोक कथाएं हैं। जिन पर फिल्में बनाई जाए तो सदियां बीत जाएंगी, हमारे पास फिल्म के लिए सब्जेक्ट की कमी नहीं होगी। आदित्य को फिल्म मेकिंग विरासत में मिली है। उनके दादा विश्वास सरपोतदार और पिता अजय सरपोतदार मराठी सिनेमा के जाने माने प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर रहे हैं। आदित्य सरपोतदार ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में मराठी फिल्म ‘उलाधाल’ से की थी।

मुंज्या क्या है, इस विषय पर फिल्म बनाने की प्रेरणा कहां से मिली?

मुंज्या एक ऐसे ब्रह्मराक्षस की कहानी है, जिसकी कथाएं महाराष्ट्र के कोंकण में बहुत प्रचलित है। बचपन से ही सोचता था कि ऐसी कथाओं पर फिल्में क्यों नहीं बनती हैं। ऐसी ही लोक कथा पर बनी फिल्म ‘कांतारा’ खूब चली। हमारे महाराष्ट्र और देश के हर प्रांत में ऐसी बहुत सारी कहानियां हैं। जिनपर फिल्में बनाई जाए तो हमारे यहां कभी सब्जेक्ट की कमी नहीं होगी। हॉलीवुड में 50- 60 सालों में जो किताबें लिखी गई थी उस पर गेम ऑफ थ्रोन्स, हैरी पॉटर जैसी बड़ी-बड़ी सीरीज बनी है। हमारे पास तो सदियों से ऐसी कहानियां पड़ी हुई हैं कि सदियां बीत जाएंगी। फिल्मों के लिए कहानियां कम नहीं पड़ेगी।

मुंज्या कोंकण के ब्राह्मण समाज से आता है। 5-7 साल की उम्र में बच्चों का उपनयन संस्कार कर देते हैं। जिसे कोंकण में मुंज्य कहते हैं। अगर उन बच्चों की मुंज्य के 10 दिन के बाद अकाल मृत्यु हो जाए तो उनकी अतृप्त इच्छाएं पूरी नहीं होती हैं। इसलिए वो भूत बन जाते हैं जिसे मुंज्या कहा जाता है। यानि की मुंज्य से मुंज्या बनता है,जिसका पीपल के पेड़ के साथ खास कनेक्शन होता है। क्योंकि मृत बच्चे की अस्थियां पीपल के पेड़ के नीचे गाड़ देते है और जनेऊ पेड़ से बांध देते हैं। ऐसी मान्यता है कि भूत पेड़ से बंधा होता है। अगर वह पेड़ से छूटकर किसी तरह से निकाल गया तो गाव में पहुंचकर उत्पाद मचाएगा।

.

यह हॉरर फिल्म है,लेकिन बच्चे डरने के बजाय फिल्म को इंजॉय कर रहे हैं?

यह हॉरर से ज्यादा यह कॉमेडी फिल्म है। जब हम भूत प्रेत के बारे में सोचते हैं, तो हमारे सामने छह फुट लंबे डरावने वाले चेहरे आते हैं। लेकिन मुंज्या को लेकर बचपन से मेरे मन में जो इमेज रही है, वह वह डरावना नहीं थी। मैंने इस फिल्म को 10-20 वर्ष के लोगों को ध्यान में रखकर बनाया है। मुझे हमेशा से यह लगता था कि अगर इस विषय पर फिल्म बनानी है तो फिल्म बच्चों वाली लगनी चाहिए। इसमें बच्चों के लिए थोड़ा ज्यादा ह्यूमर रखा है। फिल्म शूटिंग हमने रियल लोकेशन पर की है।

शूटिंग के दौरान कभी डरावने वाले अनुभव हुए?

शूटिंग से समय हंसे ज्यादा और डरे कम हैं। जब प्योर हॉरर फिल्म बनती है तो थोड़ा सा डरावना माहौल होता है। लेकिन यह पूरी तरह से हॉरर फिल्म नहीं है। एक घटना हुई थी,जहां थोड़ा सा डरावना अनुभव हुआ। जब हम लोग कोंकण में शूटिंग रहे थे। वहां पर यूनिट के एक व्यक्ति ने कहा कि नींद नहीं पूरी हो रही, क्योंकि रोज रात को तीन बजे नींद खुल जाती है। रोज उसी समय नींद खुलती थी। ऐसे 20- 25 लोग निकले जिनके साथ वैसा हो रहा था। मेरे भी साथ भी हुआ था। हम सोच में पड़ गए कि ऐसा सबके साथ क्यों हो रहा है? थोड़ा सा डर गए थे।

आप भूत- प्रेतों में विश्वास करते हैं?

मैं पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी में विश्वास करता हूं। कुछ जगह ऐसे होते हैं जहां आपको लगता है कि वहां ज्यादे समय तक नहीं रूकना चाहिए। ऐसा क्यों होता है,आज तक इसका लॉजिक समझ में नहीं आया। कभी आप किसी गुफा में जाओ तो वहां ऐसी पॉजिटिव एनर्जी आती हैं कि मन करता है कि कुछ समय के लिए वहां बैठ जाएं। कभी- कभी खुली जगह में भी ऐसा लगता है कि वहां रुकने लायक नहीं है।

फिल्म मेकिंग आपको विरासत में मिली है। आपके दादा और पिता जी भी फिल्म मेकिंग से जुड़े रहे,आपकी शुरुआत कैसे और कहां से हुई?

पूना में हमारा अलका नाम से एक थिएटर था। जिसे हमारे दादा और पिता जी चलाते थे। स्कूल के बाद मैंने थिएटर में बहुत वक्त बिताया। सिनेमा को समझने का बहुत मौका मिला। मेरे दादा जी ने कई मराठी फिल्में प्रोड्यूस की। उनके सेट्स पर जाया करता था। मैंने बाइक चलाना सेट पर ही सीखा था। सेट मेरी लाइफ का हिस्सा बन गया था। उसके अलावा मुझे कुछ और पता ही नहीं था। मैंने सोच लिया था जो कुछ करना इंडस्ट्री में ही करना है।

पहली फिल्म बनाने के लिए किस तरह का संघर्ष करना पड़ा?

जब आप फिल्मी बैकग्राउन्ड से आते हैं तो पहली फिल्म बनाने के लिए कम संघर्ष करना पड़ता है। फिल्म अच्छी बने इसके लिए संघर्ष करना पड़ता है। मैंने पहली मराठी फिल्म ‘उलाधाल’ 2008 में बनाई थी। वह मेरे लिए आसान था। उस समय मल्टीस्टारर फिल्म थी। मैं पहला शॉट ले रहा था और रोल एक्शन कैमरा बोलना भूल गया। इसके बाद 5-6 मराठी फिल्में और बनाई।

हिंदी में आपने एक नया प्रयोग द शोले गर्ल बनाकर की थी?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए वह फिल्म मुझे जी फाइव के लिए बनानी थी। मैंने भारत की पहली स्टंटवुमन रेशमा पठान पर आधारित वह फिल्म बनाई थी, जिन्होंने शोले में हेमा मालिनी के लिए स्टंट डबल के रूप में काम किया। बिदिता बाग ने रेशमा पठान की भूमिका निभाई थी। वह एक घंटे की फिल्म थी। उस फिल्म को बहुत ही कम समय में बनाकर देना था। फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरा पैर फैक्चर हो गया और मैंने व्हील चेयर पर बैठकर पूरी फिल्म की शूटिंग पूरी की।

अगली फिल्म ककुड़ा भी हॉरर ही है?

इस फिल्म को हॉरर नहीं, बल्कि कॉमेडी फिल्म कह सकते हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और साकिब सलीम ने काम किया है। अपने यहां बड़ी सहजता से यह कहने की आदत है कि हॉरर फिल्म है। लेकिन सच्चाई यह है कि हमारे यहां हॉरर फिल्में बहुत कम बनती हैं। मैंने लास्ट में हॉरर फिल्म तुम्बाड देखी थी। जिसे देखकर डर लगा था। ककुड़ा की कहानी मथुरा और राजस्थान के बॉर्डर पर बसे एक गांव की सत्य घटना पर आधारित है, जिसे हमने कॉमेडी के अंदाज में पेश किया है।

Naxal Encounter in CG: छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ फिर बड़ा एक्‍शन, नारायणपुर मुठभेड़ में आठ नक्‍सली ढेर

Naxal Encounter in Narayanpur Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस के साथ मुठभेड़ में आठ नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ अबूझमाड़ के कुतुल में हो रही है। दो जवान घायल हुए हैं। नक्सिलयों के खिलाफ यह ऑपरेशन दो दिनों से चल रहा है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 11:37:50 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 11:57:46 AM (IST)

HighLights

  1. छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी
  2. अब नारायणपुर में नक्‍सलियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ा एक्‍शन
  3. नारायणपुर मुठभेड़ में आठ नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर

नारायणपुर। Naxal Encounter in Narayanpur Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में नारायणपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां सुरक्षा बल और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में आठ नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर है।

जवानों के साथ मुठभेड़ में दो जवानों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि नारायणपुर के अबूझमाड़ में दो दिनों से नक्‍सल ऑपरेशन चल रही है। खबरों के अनुसार अबूझमाड़ के कुतुल में मुठभेड़ जारी है।

जानकारी के अनुसार नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र के कुतुल, फरसाबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में शनिवार की सुबह से सुरक्षा बल और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ चल रही है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि 12 जून से इस क्षेत्र में नारायणपुर, कोण्डागांव, कांकेर व दंतेवाड़ा जिले की डीआरजी, एसटीएफ व आइटीबीपी 53वीं वाहिनी बल की ओर से सम्मिलित अभियान चलाया जा रहा है। विगत दो दिन से कई बार रूक-रूक कर मुठभेड़ जारी है।

खबर अपडेट हो रही है।

Arvind Kejriwal Court docket Video: अरविंद केजरीवाल का कोर्ट वाला वीडियो वायरल करने पर पत्नी सुनीता को नोटिस, जानिए पूरा मामला

दिल्ली शराब नीति कांड में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की परेशानी बढ़ती जा रही है। अब सुनवाई के दौरान का एक वीडियो सार्वजनिक करने का मुद्दा उठा है, जिस पर शनिवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस विवाद के केंद्र में केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 12:17:44 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 12:17:44 PM (IST)

Arvind Kejriwal Court Video: अरविंद केजरीवाल का कोर्ट वाला वीडियो वायरल करने पर पत्नी सुनीता को नोटिस, जानिए पूरा मामला
अदालत ने कई अन्य सोशल मीडिया हैंडलों को भी वीडियो हटाने का निर्देश दिया।

HighLights

  1. दिल्ली शराब नीति कांड में हुई है केजरीवाल की गिरफ्तारी
  2. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने किया था दिल्ली सीएम को गिरफ्तार
  3. अंतरिम जमानत खत्म होने के बाद अभी तिहाड़ जेल में हैं केजरीवाल

एजेंसी, नई दिल्ली (Delhi Liquor Coverage Case)। दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनीता केजरीवाल को नोटिस जारी कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कोर्ट की कार्यवाही वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया है। यह वीडियो 28 अप्रैल का है, जब दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया गया था। राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई उक्त सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने भी अपना पक्ष रखा था। आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी नेताओं ने उक्त वीडियो को वायरल किया था।

इसके खिलाफ दायर जनहित याचिका पर शनिवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां वीडियो को हटाने का आदेश दिया गया। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा और जस्टिस अमित शर्मा की खंडपीठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को भी निर्देश दिया कि जब भी ऐसी कोई सामग्री (कोर्ट में बोलते हुए केजरीवाल का वीडियो या ऑडियो) उनके संज्ञान में आए, तो वे इसे हटा दें।

खबर अपडेट हो रही है।

IND vs CAN: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, कनाडा के खिलाफ बस करना होगा ये काम

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) का 33 वां मुकाबला कनाडा और भारत (India vs Canada) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला यूनाइटेड स्टेट्स के फ्लोरिडा शहर सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम पहले ही सुपर 8 में जगह बना चुकी है. रोहित शर्मा के पास इस मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा. यह कारनामा इससे पहले कोई बैटर नहीं कर सका है.

दरअसल, रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल में कुल 194 छक्के हैं. उन्हें 200 छक्के पूरे करने के लिए 6 छक्कों की जरूरत है. अगर वह ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में 200 छक्के पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. इससे पहले कोई भी बैटर ऐसा नहीं कर सका है. रोहित के पास मौका होगा कि कनाडा के खिलाफ इस मुकाबले में वह इतिहास रचे. बता दें कि रोहित टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी है.

IND vs CAN: फ्लोरिडा में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? किस भारतीय ने बनाए यहां सबसे ज्यादा रन, जानें सब कुछ

रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में पहले नंबर पर हैं. रोहित टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 154 मैचों में 194 छक्के जड़ चुके हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा के बाद न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल का नंबर आता है. गप्टिल ने 122 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 173 छक्के लगाए हैं वहीं आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग 142 मैचों में 128 छक्के उड़ा चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल 106 मैचों में 127 छक्के लगा चुके हैं.

कनाडा के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

Tags: Icc T20 world cup, Rohit sharma, T20 World Cup

Chandu Champion Munjya Field Workplace Assortment Replace | Kartik Aryan | ओपनिंग डे पर ‘चंदू चैंपियन’ ने कमाए 4.75 करोड़: कार्तिक की पिछली 7 फिल्मों में पहले दिन सबसे खराब परफॉर्मेंस, ‘मुंजया’ 40 करोड़ पार

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। इंडस्ट्री ट्रैकर वेबसाइट SACNILK की मानें तो इस फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ 75 लाख रुपए का कलेक्शन किया।

पहले दिन थिएटर्स में फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 16.84% रही।

‘चंदू चैंपियन’ देश के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की बायेपिक है।

‘चंदू चैंपियन’ देश के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की बायेपिक है।

इसके साथ ही यह कार्तिक की लगातार तीसरी फिल्म बन गई है जिसने फर्स्ट डे 10 करोड़ रुपए से कम का बिजनेस किया है। इससे पहले पिछले साल रिलीज हुई ‘सत्यप्रेम की कथा’ को 9.25 करोड़ और ‘शहजादा’ को 6 करोड़ की ओपनिंग मिली थी।

स्पोर्ट्स-ड्रामा ‘चंदू चैंपियन’ देश के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की बायेपिक है। इसे कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू

पिछली 7 फिल्मों को मिली 6 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग
बीते 7 साल में रिलीज हुई कार्तिक की फिल्मों में यह सबसे लोएस्ट ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले 2017 में रिलीज हुई कार्तिक की फिल्म ‘गेस्ट इन लंदन’ को 2 करोड़ 10 लाख रुपए की ओपनिंग मिली थी।

तब से लेकर अब तक उनकी 7 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। सभी को एवरेज 6 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग मिली है।

कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ है। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 14.11 करोड़ रुपए कमाए थे।

राजकुमार और जान्हवी स्टारर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को 'चंदू चैंपियन' से बेहतर ओपनिंग मिली थी। दो हफ्तों में यह फिल्म 50+ का बिजनेस कर चुकी है।

राजकुमार और जान्हवी स्टारर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को ‘चंदू चैंपियन’ से बेहतर ओपनिंग मिली थी। दो हफ्तों में यह फिल्म 50+ का बिजनेस कर चुकी है।

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को मिली थी 6.85 करोड़ की ओपनिंग
बात करें हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों की तो पिछले हफ्ते रिलीज हुई ‘मुंजया’ ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ 21 लाख रुपए कमाए थे। वहीं उससे पहले रिलीज हुई ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को 6 करोड़ 85 लाख रुपए की ओपनिंग मिली थी।

सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म ‘मुंजया’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है।

सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म ‘मुंजया’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है।

दूसरे शुक्रवार ‘मुंजया’ ने कमाए 3.75 करोड़
वहीं रिलीज के दूसरे शुक्रवार को ‘मुंजया’ ने 3 करोड़ 75 लाख रुपए कमाए। इसके साथ ही इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 40 करोड़ 25 लाख रुपए हो चुका है।

इससे पहले फिल्म ने सभी वर्किंग डेज (सोमवार से गुरुवार तक) पर 4 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। इसने फर्स्ट वीक में 36.50 करोड़ रुपए का जबरदस्त कलेक्शन किया है।

फिल्म को पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी का जबरदस्त फायदा मिल रहा है।

इस खबर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

चंदू चैंपियन का सुशांत सिंह राजपूत से खास कनेक्शन:ड्रीम प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू की थी, मौत के बाद में कार्तिक को मिली, डेथ एनिवर्सरी पर हुई रिलीज

कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज हो चुकी है। फिल्म को 14 जून को देशभर में रिलीज किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

‘चंदू चैंपियन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग:सितारों का जमावड़ा; अनन्या, विद्या बालन और सुनील शेट्टी मौजूद रहे; जिनपर फिल्म बनी..वो मुरलीकांत पेटकर भी नजर आए

बीती रात मुंबई के BKC स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…