Raisen Information: शराब फैक्ट्री से 50 से ज्यादा बाल श्रमिकों को मुक्त कराया, हाथों की गलने लगी थी चमड़ी

शिकायत के आधार पर शराब फैक्ट्री का निरीक्षण करने पहुंची थी बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम। मुक्त कराए गए बाल श्रमिकों में 20 लड़कियां।

By Chetan Rai

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 03:55:36 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 04:02:43 PM (IST)

Raisen News: शराब फैक्ट्री से 50 से ज्यादा बाल श्रमिकों को मुक्त कराया, हाथों की गलने लगी थी चमड़ी

नवदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। शनिवार दोपहर राष्ट्रीय बाल आयोग की टीम ने सेहतगंज स्थित सोम कंपनी की शराब फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई करते हुए 59 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। इनमें 39 लड़के व 20 लड़कियां शामिल हैं। इस कार्रवाई के दौरान नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की संस्था बचपन बचाओ के सदस्य व रायसेन बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अतुल दुबे व सदस्य शक्ति बघेल भी मौजूद थे। सूचना मिलने तक बच्चों की सूची तैयार की जा रही थी। इसके उपरांत इन बच्चों को कहां भेजा जाएगा, इसका निर्णय बाल कल्याण समिति द्वारा लिया जाएगा।

naidunia_image

यहां गौरतलब बात यह है कि यह शराब फैक्ट्री सरकार के आबकारी विभाग की देखरेख में संचालित होती है और आबकारी अधिकारी का कार्यालय भी यहीं परिसर में है। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों के सम्पर्क में रहने से कई बच्चों के हाथ की चमड़ी भी जल चुकी है। बाल आयोग के निर्देश पर इस सभी बच्चों को रेस्क्यू कर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार को नोटिस जारी किया जा रहा है। Information updating…

टी20 वर्ल्ड कप के पहले दौर से बाहर हुई टीम, टूट गया स्टार खिलाड़ी, कर दी संन्यास की घोषणा

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में इस बार एक से बढ़कर एक उलटफेर देखने को मिले हैं. कई बड़ी टीमों को टूर्नामेंट के पहले ही दौर से बाहर होना पड़ा है. इस लिस्ट में दिग्गज बैटर केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम न्यूजीलैंड का भी नाम शामिल है. टीम की निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ड ने टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. न्यू पापुआ गिनी के खिलाफ आखिरी लीग मैच के बाद वह इस फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे.

न्यूजीलैंड की टीम के लिए इस बार का आईसीसी टी20 विश्व कप बेहद निराशाजनक रहा. टूर्नामेंट के पहले मैच में अफगानिस्तान की टीम ने उसे हराकर जोरदार झटका दिया. इसके बाद मेजबान वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ भी कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा. दो लगातार हार के बाद न्यूजीलैंड ने युगांडा के साथ खेले गए मैच में जीत दर्ज की लेकिन यह सुपर 8 में पहुंचने के लिए काफी नही था. ग्रुप सी से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीम ने अगले दौर के लिए जगह पक्की की है.

युगांडा के खिलाफ मिली जीत के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इस बात की घोषणा कर दी कि वह अपना आखिरी टी20 विश्व कप खेल रहे हैं. न्यू पापुआ गिनी के खिलाफ इस टूर्नामेंट के लीग मैच के बाद वह इस फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे. मैच के बाद बोल्ट ने कहा- मैं अपनी बात कहूं तो यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप होने वाला है. मुझ इस वक्त यही कहना है.

आगे उन्होंने कहा- यकीनन हमें जैसी शुरुआत चाहिए थी वैसी इस टूर्नामेंट में नहीं मिल पाई. यह बात स्वीकार करना बहुत कठिन है लेकिन सच यही है कि हमारी टीम आगे टूर्नामेंट में नहीं जा रही. एक ही बात कहना है कि जब कभी भी आपको अपने देश की तरफ से खेलने का मौका मिलता है यह हमेशा गर्व का पल होता है.

FIRST PUBLISHED : June 15, 2024, 15:30 IST

दिल्ली-NCR की दुकानों व फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीमों को नहीं मिल रही सफलता, देखें वीडियो

दिल्ली एनसीआर में लोगों को सुबह-सुबह ही आग लगने की खबरें पढ़ने को मिलीं। दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार में पांच दुकानें जल गईं। गाजियाबाद की तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग लग गई। शनिवार को नोएडा की एक कंपनी में शॉर्ट-सर्किट से भयंकर आग लग गई।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 03:26:47 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 03:31:39 PM (IST)

दिल्ली-NCR की दुकानों व फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीमों को नहीं मिल रही सफलता, देखें वीडियो
धू-धूकर जली दुकानें।

HighLights

  1. दिल्ली-NCR की दुकानों व फैक्ट्रियों में लगी आग
  2. आग की चपेट में ट्रॉनिका सिटी की तीन फैक्ट्रियां
  3. शॉर्ट-सर्किट से कंपनी में लगी आग।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। शनिवार सुबह दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार के सी ब्लॉक स्थिति एक दुकान की आग ने विकराल रूप ले लिया। मार्केट में मौजूद पांच अन्य दुकानें भी इस आग की चपेट में आ गईं। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

naidunia_image

आग की घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंच गईं। आग इतनी भीषण है कि दमकल की 10 गाड़ियां उस पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

ट्रॉनिका सिटी की फैक्ट्रियों में लगी आग

गाजियाबाद के लोनी में ट्रानिका सिटी की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग लगी है। अग्निशमन की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर मौजदू हैं, लेकिन आग काबू में नहीं आ रहा है। #tronicafire #ghaziabadfire pic.twitter.com/LKUtIihWoj

— मोनू कुमार (@monu_kumar22) June 15, 2024

गाजियाबाद जिले के लोनी की ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर A3 में आग लगने की दूसरी घटना सामने आई। शनिवार सुबह संपत पैकेजिंग फैक्ट्री धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी भीषण थी कि इसका धुंआ दूर से भी दिखाई दे रहा था। धीरे-धीरे कर आग ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया। उसके बाद तीन और फैक्ट्रियों को भी जद में ले लिया।

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

नोएडा शहर के कोतवाली फेज तीन की दो कंपनियों में आग लग गई। आठ फायर टेंडर मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Daljeet Kaur despatched authorized discover to her husband nikhil patel | दलजीत कौर ने पति को भेजा लीगल नोटिस: सामान घर से फेंकना चाहता था पति, एक्ट्रेस ने स्टे ऑर्डर लेकर किया पलटवार

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महज 8 महीनों में ही एक्ट्रेस दलजीत कौर की शादी टूटने की कगार पर आ चुकी है। तलाक की खबरों के बीच दलजीत कौर और उनके पति निखिल पटेल सरेआम एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में दलजीत ने सोशल मीडिया के जरिए पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। इसके जवाब में निखिल ने दलजीत को नोटिस भेजकर लीगल एक्शन लेने की धमकी दी थी। साथ ही कहा था कि अगर एक्ट्रेस उनके केन्या स्थित घर से सामान नहीं ले जातीं, तो वो सारा सामान दान कर देंगे। इस मामले में दलजीत कौर भी अब कोर्ट पहुंच गई हैं।

एक्ट्रेस दलजीत कौर ने हाल ही में पति निखिल के खिलाफ केन्या में लीगल एक्शन लिया है। तलाक की खबरों के बीच दलजीत हाल ही में केन्या गई थीं। भारत लौटकर दलजीत ने बताया है कि उन्होंने निखिल के खिलाफ एक्शन लेते हुए कोर्ट से स्टे ऑर्डर ले लिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दलजीत ने केन्या के नेरोबी शहर के मिलिमनी कोर्ट से स्टे ऑर्डर लिया है। अब निखिल न ही उन्हें और बेटे को घर से निकाल सकेंगे, न ही उनका सामान फेंक सकेंगे। मामले में 11 जून को निखिल को नोटिस भेजा गया था। मामले की अगली सुनवाई 28 जून को होगी और तब तक निखिल दलजीत या उनके सामान को घर से नहीं निकाल सकते।

दलजीत कौर ने मार्च 2023 में केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल से शादी की थी।

दलजीत कौर ने मार्च 2023 में केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल से शादी की थी।

निखिल के पेरेंट्स ने दलजीत के पेरेंट्स के आगे हाथ जोड़े

केन्या से भारत लौटने के बाद दलजीत कौर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर बताया है कि निखिल के पेरेंट्स ने उनके पेरेंट्स के आगे हाथ जोड़े हैं। एक्ट्रेस ने लिखा था, आपने जो कुछ भी कहा, हमने आपकी हर बात पर यकीन किया। आपके बूढ़े मां-बाप ने मेरे पेरेंट्स के सामने आपको सही दिखाने के लिए हाथ जोड़े, हमने इसका भी यकीन कर लिया। मुझे अब आप लोगों से कोई दया नहीं चाहिए। मैं पैदा ही लड़ने के लिए हुई हूं। निखिल ने जो भी किया वो शर्मनाक है। सच तो ये है कि इस मामले में बच्चे भी इन्वॉल्व हैं।

क्या है पूरा मामला?

एक्ट्रेस दलजीत कौर ने मार्च 2023 में केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की थी। शादी के बाद वो अपने बेटे जॉर्डन के साथ केन्या शिफ्ट हो गई थीं। जॉर्डन उनके पहले पति शालीन भानोट और उनका बेटा है। दोनों की शादी 2015 में टूटी थी।

केन्या शिफ्ट होने के 8 महीने बाद दलजीत बेटे के साथ भारत लौट आई थीं। भारत आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए तलाक का हिंट दिया था, तब से उनके और निखिल के बीच अलग-अलग इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विवाद जारी है। निखिल ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया है कि दलजीत केन्या में एडजस्ट नहीं कर पा रही थीं। वो भारत को बहुत मिस कर रही थीं। उन्होंने बेटे की स्कूल का हवाला देते हुए भारत लौटने की बात कही और अगले ही दिन सामान पैक कर भारत आ गईं। निखिल की मानें तो जिस दिन दलजीत भारत लौटीं, उसी दिन उनका रिश्ता खत्म हो चुका था।

इसी बीच दलजीत कौर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उनका पति उन्हें धोखा दे रहा था। उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। हालांकि सोशल मीडिया पर खुलेआम निखिल पर आरोप लगाना एक्ट्रेस को भारी पड़ा। निखिल ने केन्या से एक्ट्रेस को लीगल नोटिस भेजकर चेतावनी दी थी, अगर अब वो उनकी छवि खराब करने की कोशिश करती हैं, तो वो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे। साथ ही कहा था कि वो उनके घर से अपना सामान ले जाएं, वर्ना वो सारा सामान दान कर देंगे।

Nirjala Ekadashi 2024: क्यों कहा जाता है निर्जला एकादशी को साल की सबसे बड़ी एकादशी, जानिए महत्व

निर्जला एकादशी को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं। इस दिन निर्जल रहकर व्रत करने की परंपरा है। व्रत के प्रभाव से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। निर्जला एकादशी व्रत का महत्व महर्षि व्यास ने पांडवों को समझाया था। इसके बाद से ही इस व्रत को रखा जाने लगा।

By Ekta Sharma

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 03:16:04 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 03:16:04 PM (IST)

निर्जला एकादशी का व्रत क्यों रखा जाता है?

HighLights

  1. निर्जला एकादशी को देवव्रत के नाम से भी जाना जाता है।
  2. इस व्रत के प्रभाव से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  3. महर्षि व्यास ने बताया था निर्जला एकादशी का महत्व।

धर्म डेस्क, इंदौर। Nirjala Ekadashi 2024: सनातन धर्म में एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा का विधान है। सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त करने के लिए इस दिन व्रत रखा जाता है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली निर्जला एकादशी सभी एकादशी में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस बार निर्जला एकादशी 18 जून, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस व्रत को “देवव्रत” के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसमें सभी देवता, दानव, गंधर्व, नाग, यक्ष, नवग्रह, किन्नर आदि शामिल होते हैं। वे भी भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखते हैं।

निर्जला एकादशी 2024 तिथि

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस बार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 17 जून, सोमवार को सुबह 4.43 बजे शुरू होगी। यह मंगलवार 18 जून को सुबह 07:24 बजे समाप्त होगी। इस तरह निर्जला एकादशी व्रत 18 जून को रखा जाएगा।

क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है निर्जला एकादशी व्रत?

एक पौराणिक कथा के अनुसार, द्वापर युग में महर्षि व्यास ने पांडवों को निर्जला एकादशी के महत्व के बारे में बताया था। साथ ही पांडवों को यह व्रत करने की सलाह दी थी। वेदव्यास ने कई प्रकार के फल देने वाली एकादशी व्रत का संकल्प कराया, तो कुंती पुत्र भीम ने पूछा, ‘हे भगवान! मेरे पेट में वृक नामक अग्नि है, जिसे शांत रखने के लिए मुझे दिन में कई बार भरपेट भोजन करना पड़ता है। तो क्या मैं अपनी इस भूख के कारण एकादशी के पवित्र व्रत को नहीं रख पाऊंगा।’

तब महर्षि व्यास ने कहा- ‘हे कुंती पुत्र! यही धर्म की विशेषता है, जो न केवल सबका साथ देता है, बल्कि सबके अनुकूल साधन व्रत और नियमों को भी आसान बनाता है। तुम्हें केवल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी का व्रत ही करना चाहिए। इस व्रत को करने से ही तुम्हें वर्ष की सभी एकादशियों का फल प्राप्त हो जाएगा तथा तुम्हें इस लोक में सुख और यश मिलेगा तथा बैकुंठ धाम की प्राप्ति होगी।’

तभी से वर्ष की सभी चौबीस एकादशियों का फल देने वाली इस महान निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी या पांडव एकादशी कहा जाने लगा। इस दिन निर्जल रहकर “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करने वाला व्यक्ति कई जन्मों के पापों से मुक्त होकर श्रीहरि के धाम को जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Cricket Satta: उज्जैन में सट्टेबाजारों से रुपये भरे हुए 11 बैग मिले, लातविया भागने की फिराक में था मास्टरमाइंड

उज्जैन में पकड़ी गई सट्टेबाजी के मास्टर माइंड पीयूष चोपड़ा ने इतना पैसा कमा लिया था कि उसने इसमें एक्सपर्ट युवकों को अच्छा पैसा देकर अपने काम के लिए रखा था। पंजाब और राजस्थान से आए ये युवक क्रिकेट और टेनिस पर लाइव सट्टेबाजी करते थे। कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, यूरो, पाउंड, यूएस डालर, हंगरी यूरो सहित कई देशों की करंसी मिली।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 02:38:44 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 02:46:48 PM (IST)

Cricket Satta: उज्जैन में सट्टेबाजारों से रुपये भरे हुए 11 बैग मिले, लातविया भागने की फिराक में था मास्टरमाइंड
आरोपितों के कब्जे से बरामद लैपटाप व अन्य उपकरण।

HighLights

  1. एक मैच में करोड़ों रुपयों की हार-जीत की बाजी लगाई जाती थी।
  2. पुलिस अब इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की कर रही तलाश।
  3. सटोरियों के इंटरनेशनकल कांटेक्ट की भी जानकारी निकाली जा रही है।

Ujjain Cricket Satta: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। क्रिकेट व गेमिंग सट्टा का मुख्य आरोपित पीयूष चोपड़ा लंबे समय से 19 ड्रीम्स कालोनी इंदौर रोड स्थित घर पर ही सट्टा संचालित कर रहा था। मुनाफा अधिक होने के कारण वह बीते छह माह से लुधियाना पंजाब, नीमच, निम्बाहेडा राजस्थान से सट्टे के कारोबार में एक्सपर्ट युवकों को अच्छे रुपये देकर उज्जैन लाया था। यहां सारा खेल सभी तकनीकी संसाधन उपलब्ध करवाकर चलाया जा रहा था।

यूरो, पाउंड, यूएस डालर और नेपाली रुपये भी मिले

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपित पीयूष अपने मुसद्दीपुरा स्थित घर पर है। जहां पुलिस ने दबिश दी तो उसके घर से 11 बैग में कुल 14.58 करोड़ रुपये नकद, चांदी की सिल्लियां, एपल मेकमिनी सीपीयू, 11 लैपटाप सहित भारी मात्रा में विदेशी करंसी मिली है।

जिसमें कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, यूरो, पाउंड, यूएस डालर, हंगरी यूरो, पालिश मुद्रा, नेपाली रुपये आदि जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 109, 120बी भादंवि, 3/4 पब्लिक गेम्बिलंग एक्ट तथा 66 डी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपितों के रिकार्ड खंगाल रही पुलिस

आईजी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि आरोपितों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इसके अलावा गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। आरोपितों के पुलिस रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा उनके राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संबंधों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि गिरोह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कहां-कहा सक्रिय हैं।

naidunia_image

अंतरराष्ट्रीय बुकीज से था पीयूष का संपर्क

पीयूष ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुकीज से संपर्क कर लिया था। इसके लिए विदेशी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाकर आईडी एवं पासवर्ड सट्टे में माहिर युवकों को देता था। जिसके आधार पर वह वेबसाइट पर लाइव क्रिकेट व टेनिस के मैच के भाव के अनुसार लगाते थे। पूरे मैच के दौरान जूम मीटिंग व सिमटोडो एप्लीकेशन द्वारा लाइव कनेक्टिविटी लेकर लाइन लगातार चलती रहती थी। जिस पर बुकीज व युवक लाइव कम्युनिकेशन में रहते थे।

इसी समय युवकों द्वारा सट्टा लगाया व खेला जाता था। एक बार में एक लाइन पर 50 हजार रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक का धंधा किया जाता था। धंधा कितना किया जाना है यह पीयूष चोपड़ा के द्वारा बताया जाता था। उसके बाद किराए के युवक बुकीज को धंधा के डिटेल देते थे। इस तरह एक मैच में करोड़ों रुपयों की हार-जीत की बाजी लगाई जाती थी।

घर पर भी लगा रखा था सेटअप

आरोपित पीयूष द्वारा हाई स्पीड इंटरनेट डिवाइस का प्रयोग किया जाता था। इसका एक सेटअप पीयूष ने अपने घर पर भी स्थापित कर रखा था। प्रत्येक लैपटाप में सट्टे के खाने व लगाने का तथा लेनदेन का सारा हिसाब होर्स एप्लीकेशन के माध्यम से पेन ड्राइव में सेव कर लिया जाता था। पेन ड्राइव में लेनदेन का हिसाब पीयूष ही मैनेज करता है।

लातविया भागने की फिराक में था मुख्य आरोपित

मुख्य आरोपित पीयूष बिल्डर होने के साथ ही प्रापर्टी का काम भी करता है। उसके घर से पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड व सटटे के हिसाब-किताब से संबंधित भारी मात्रा में दस्तावेज व नकदी जब्त किए गए हैं। आरोपित पीयूष परिवार के साथ लातविया देश भागने की फिराक में था। जिसके लिए उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कराया जा रहा है।

पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था सट्टा, खबर तक नहीं लगी

पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। महीनों से पीयूष ड्रिम्स कालोनी के मकान में आनलाइन सट्टा चला रहा था, जहां छह माह से पंजाब, नीमच निम्बाहेड़ा के नौ लोग आकर रह रहे थे और सट्टे का कारोबार कर रहे थे। पुलिस को इसकी खबर तक नहीं लगी। थाना पुलिस की बड़ी विफलता मानी जा रही है।

बताया जा रहा है कि एसपी प्रदीप शर्मा ने पूरी कार्रवाई से सीएसपी व टीआइ व थाना पुलिस को दूर रखा था। कार्रवाई के लिए खाराकुआं टीआइ मधु राठौर व टीम को बुलाया गया था। टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के मोबाइल तक बंद करवा लिए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि लंबे समय से चल रहे कारोबार की जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही थी।

T20 World Cup: क्या बैठे-बैठे भारत लौट आएंगे टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी, रोहित ने एक भी मैच में नहीं दिया मौका

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) का 33वां मुकाबला कनाडा और भारत (India vs Canada) के बीच खेला जाएगा. टीम इंडिया सुपर 8 में जगह बना चुकी है. इस मुकाबले में रोहित शर्मा प्लेइंग XI कुछ बदलाव कर सकते हैं. विकेटकीपर के रूप में रोहित पंत की जगह संजू सैमसन को खिला सकते हैं. वहीं, खुद को बिठाकर यशस्वी जायसवाल को मौका दे सकते हैं. लेकिन 2 स्पिनर के लिए यहां जगह बनाना मुश्किल होगा. वह शायद बिना खेले ही भारत लौट सकते हैं.

भारतीय टीम के गेंदबाजी खेमे में बदलाव की संभावना कम है. स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने भारत के लिए इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं खेला है. भारतीय टीम आज 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेलेगी. अगर इन दोनों स्पिनर्स को आज के मैच में मौका नहीं मिला तो वे बेंच पर बैठे-बैठे ही इंडिया लौट जाएंगे. क्योंकि सुपर 8 के मुकाबलों में टीम इंडिया अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही जाना चाहेगी. वह सुपर 8 मैच में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करना चाहेगी. ऐसे में ये 2 खिलाड़ी बिना कोई मैच खेले ही वापस आ जाएंगे.

IND vs CAN: फ्लोरिडा में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? किस भारतीय ने बनाए यहां सबसे ज्यादा रन, जानें सब कुछ

इन दो स्पिनर्स की जगह रोहित शर्मा अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को मौका दे रहे हैं. रवींद्र जडेजा अक्षर पटेल अब तक 3 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 3 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 6.50 की रही है और औसत 13 का. वहीं, रवींद्र जडेजा की बात करें तो उन्होंने अब तक भारत के लिए 3 मैच खेले हैं. लेकिन उन्होंने गेंदबाजी सिर्फ 2 ही मैच में की है. जिसमें उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है. हालांकि, उनकी इकॉनमी काफी कम रही है.

कनाडा के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग XI: विराट कोहली, यशस्‍वी जायसवाल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्‍मद सिराज

Tags: Icc T20 world cup, Kuldeep Yadav, Rohit sharma, T20 World Cup, Yuzvendra Chahal

Chandu Champion’s particular reference to Sushant Singh Rajput | चंदू चैंपियन का सुशांत सिंह राजपूत से खास कनेक्शन: ड्रीम प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू की थी, मौत के बाद में कार्तिक को मिली, डेथ एनिवर्सरी पर हुई रिलीज

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन रिलीज हो चुकी है। फिल्म को 14 जून को देशभर में रिलीज किया गया है। ये वही तारीख है, जिस दिन 4 साल पहले सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। ऐसे में चंदू चैंपियन को इसी तारीख में रिलीज किए जाने की खास वजह मानी जा रही है। दरअसल, ये फिल्म सुशांत सिंह राजपूत का ड्रीम प्रोजेक्ट थी। उन्होंने फिल्म की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं, लेकिन उनकी मौत के बाद फिल्म बंद पड़ गई थी। हालांकि मेकर्स ने बाद में कार्तिक के साथ फिल्म पूरी की है।

फिल्म चंदू चैंपियन पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है। सालों पहले सुशांत सिंह राजपूत मुरलीकांत पेटकर से मिलने गए थे। जब मुरलीकांत पेटकर ने अपनी कहानी सुनाई तो सुशांत इससे काफी इंप्रेस हुए। सुशांत ने तभी ठान लिया था कि वो इनकी बायोपिक का हिस्सा बनेंगे।

मुरलीकांत पेटकर के साथ सुशांत सिंह राजपूत।

मुरलीकांत पेटकर के साथ सुशांत सिंह राजपूत।

करीब 7 साल पहले डायरेक्टर कबीर खान ने जब मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक की स्क्रिप्ट लिखी, तो उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को ही फिल्म में कास्ट किया था। सुशांत ने फिल्म की सभी तैयारियां कर ली थीं और उनके साथ फिल्म का एक हिस्सा शूट भी किया गया था।

एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत ने कहा था, ‘जब मैंने मुरलीकांत पेटकर की कहानी सुनी तो मैं इमोशनल हो गया था। मैं बिना सोच विचार किए इस फिल्म को करना चाहता था। बहुत प्रेरणादायक कहानी है। धोनी का किरदार निभाने के बाद मैं मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए एक्साइटेड हूं, जिन्होंने कभी अपनी शारीरिक बाधाओं को अपने रास्ते में नहीं आने दिया। मुझे ऐसे किरदार करना पसंद हैं, जो बड़े सपने देखते हैं’।

हालांकि फिल्म बन पाती उससे पहले ही 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत के निधन से मुरलीकांत पेटकर बुरी तरह टूट गए थे। मुरलीकांत पेटकर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सुशांत उनसे आखिरी बार अगस्त 2019 में मिले थे। वो बेहद आशावादी लग रहे थे। उन्होंने मुरलीकांत से वादा किया था कि वो उनकी कहानी बखूबी पेश करेंगे। वो कहते हैं कि सुशांत के साथ बिताया हुआ समय कभी भूल नहीं पाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत की मौत की खबर सुनने के बाद मुरलीकांत पेटकर देर तक उनके आने वाले रास्ते को निहारते रहते थे।

सुशांत के निधन के बाद फिल्म लगभग बंद होने की कगार पर आ गई थी। हालांकि डायरेक्टर कबीर खान ने उनकी जगह कार्तिक आर्यन को कास्ट कर फिल्म दोबारा शुरू की थी। दरअसल, साल 2022 में कार्तिक आर्यन फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था। शूटिंग के दौरान साजिद ने ही कार्तिक को फिल्म ऑफर की थी। फिल्म चंदू चैंपियन के प्रोड्यूसर भी साजिद नाडियाडवाला हैं।

बताते चलें कि फिल्म चंदू चैंपियन पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की कहानी है। मुरलीकांत पेटकर ने साल 1972 में स्विमिंग में गोल्ड मेडल जीता था। 50 मीटर फ्री-स्टाइल स्विमिंग में 37.33 सेकेंड में रेस पूरी कर मुरलीकांत पेटकर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। साल 2018 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Bhopal Information: रील बनाने के चक्कर में युवक ने गंवाई जान, लिंक रोड पर हुआ हादसा, दो दोस्त घायल

दोस्तों के साथ स्कूटर चलाते हुए रील बना रहा था। दुर्घटना से कुछ देर पहले भी उसने अपने स्टंट का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया था।

By Anand dubey

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 02:11:49 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 02:11:49 PM (IST)

प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. शिवाजी नगर में रहता था मृतक।
  2. रोज सुबह सूनी सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाकर रील बनाते हुए इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करता था।
  3. घायल दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। टीटी नगर थाना इलाके में शनिवार सुबह लिंक रोड नंबर एक पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जांच में पुलिस को पता चला कि वह तेज रफ्तार से स्कूटर चलाते हुए रील बना रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से स्कूटर बेकाबू होकर फिसल गया था। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई। हादसे में उसके दो दोस्तों को भी चोट लगी है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मर्ग कायमी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टीटी नगर थाना पुलिस के मुताबिक राज पुत्र लालू प्रसाद वर्मा, शिवाजी नगर में रहता था। शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे वह लिंक रोड नंबर एक पर अपने दोस्त तन्मय और रंजीत के साथ स्कूटर लेकर पहुंचा था। वह तेज रफ्तार से स्कूटर चलाने के साथ रील भी बना रहा था। भोर 3:49 बजे उसने अपने स्टंट का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड भी किया था। उसके बाद वह दूसरी क्लिप बना रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह हादसे का शिकार बन गया। डिवाइडर से टकराने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया था। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने राज को मृत घोषित कर दिया था। वहीं, इस हादसे में घायल तन्मय और रंजीत की हालत खतरे से बाहर है। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि राज को रील बनाने का जुनून सा था। वह रोज सुबह सूनी सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाकर रील बनाते हुए इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करता था।

Nirjala Ekadashi 2024 : 17 या 18 जून कब है निर्जला एकादशी, किस दिन द्विगुणित होगा व्रत का फल

Nirjala Ekadashi 2024 : ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी कहा जाता है। हर साल कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। इनमें से निर्जला एकदशी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है। दिवस की अवधि के अनुसार यह साल की सबसे बड़ी एकादशी है। मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से साल भर की सभी एकादशी के व्रत का फल प्राप्त होता है।

By Surendra Dubey

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 02:14:26 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 02:14:26 PM (IST)

Nirjala Ekadashi 2024 : 17 या 18 जून कब है निर्जला एकादशी, किस दिन द्विगुणित होगा व्रत का फल

HighLights

  1. एकादशी व्रतधारी निर्जल यानी बिना अन्न-पानी के सारा दिन व्रत रखेंगे।
  2. इस बार त्रिपुष्कर योग, शिव योग व स्वाति नक्षत्र में एकादशी शुरू होगी।
  3. सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि व रवि योग के शुभ संयोग में समापन होगा।

Nirjala Ekadashi 2024 : ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला ने बताया कि इस बार ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी 17-18 जून की रात्रि के तीसरे पहर में 2.47 बजे आरम्भ होगी। 18 जून को सूर्योदय से सूर्यास्त तक एकादशी है। 19 जून को भोर 4.22 बजे तक एकादशी तिथि रहेगी। इसलिए उदयातिथि के अनुसार 18 जून को निर्जला एकादशी मनाई जाएगी। इन शुभयोगों में निर्जला एकादशी का व्रत द्विगुणित शुभफलदायी माना जा रहा है।

ये शुभयोग बन रहे

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन त्रिपुष्कर योग, शिव योग और चित्रा नक्षत्र का अद्भुत संयोग बन रहा है। इस वजह से यह तिथि बेहद शुभ होने वाली है।चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा शिव योग रहेगा।निर्जला एकादशी का पारण 18 जून को सुबह होगा। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।माना जा रहा है कि इस दिन पारण करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होगी।

24 घण्टे अन्न-जल का त्याग

आचार्य शुक्ला के अनुसार निर्जला एकादशी के दिन सुबह स्नान कर के सूर्य देव को अर्घ्य देने का महत्व है। इसके बाद पीले वस्त्र धारण कर भगवान विष्णु की पूजा के बाद व्रत का संकल्प लिया जाता है। भगवान विष्णु को पीले फूल, पंचामृत और तुलसी दल अर्पित कर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप किया जाता है।

सूर्योदय होने तक जल की एक बूंद भी ग्रहण नहीं की जाती

व्रत का संकल्प लेने के बाद अगले दिन सूर्योदय होने तक जल की एक बूंद भी ग्रहण नहीं की जाती। इसमें अन्न् और फलाहार का भी त्याग करना होता है। अगले दिन यानी द्वादशी तिथि को स्नान करके फिर से श्रीहरी की पूजा करने के बाद ही अन्न्-जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया जाता है।