IND vs CAN Florida Climate: क्या भारत- कनाडा मैच बारिश की भेंट चढ़ेगा? पिछले 2 मुकाबले हो चुके हैं रद्द
हाइलाइट्स

भारत की नजर जीत के चौके पर फ्लोरिडा में दो मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं भारतीय टीम सुपर 8 में प्रवेश कर चुकी है

नई दिल्ली. लगातार तीन जीत के साथ सुपर 8 में प्रवेश कर चुकी भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने आखिरी लीग मैच में कनाडा से भिड़ेगी. यह मुकाबला फ्लोरिडा स्थित लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड पर खेला जाना है. दोनों टीमें पहली बार किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में आमने सामने हैं. यह मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8:00 बजे से खेला जाएगा. फ्लोरिडा में खेले जाने वाले इस मैच से पहले फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली खबर आ रही है. बारिश की वजह से इस मुकाबले का हो पाना मुश्किल लग रहा है. फ्लोरिडा में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और तूफान की वजह से वहां का सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. इस वेन्यू पर पिछले दो मुकाबले बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं.

स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक फ्लोरिडा में मैच शुरू होने के आधे घंटे बाद बारिश का 51 प्रतिशत पूर्वानुमान है. ऐसे में यह अगर यह भविष्यवाणी सच हुई तो फिर भारत बनाम कनाडा (IND vs CAN) टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) मैच का होना मुश्किल है. यहां कई इलाकों में इमरजेंसी घोषित की गई है. पानी में सड़कें डूब चुकी हैं. कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. मेजबान अमेरिका और आयरलैंड के बीच शुक्रवार को खेला जाने वाला मुकाबला बारिश और आउटफील्ड गीली होने की वजह से साढ़े तीन घंटे तक इंतजार के बाद रद्द कर दिया गया. इससे पहले श्रीलंका बनाम नेपाल मुकाबला भी लॉडरहिल वेन्यू पर रद्द हो गया.

T20 World Cup 2024: अमेरिका ने रचा इतिहास, सुपर 8 में मारी एंट्री, पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर

सिद्धू जाएगा… खुद चलाएगा जहाज.. सात समंदर पार हरभजन ने की एयरपोर्ट पर मिमिक्री, दिनेश कार्तिक ने शेयर किया वीडियो

इंडिया वर्सेस कनाडा पिच रिपोर्ट
फ्लोरिडा की पिच वैसे बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस वेन्यू पर पिछले कुछ मुकाबले हाई स्कोरिंग वाले रहे हैं. हालांकि जिस तरह से यहां पर पिछले कुछ दिनों से बरसात हो रही है, ऐसी स्थिति में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. टॉस जीतने वाला कप्तान विपक्षी टीम को जल्दी से जल्दी समेटकर चेज करना पसंद करेगा.

भारत बनाम कनाडा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा तो क्या होगा?
अगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो फिर टीम इंडिया को इससे कोइ फर्क नहीं पड़ेगा. भारतीय टीम पहले ही सुपर 8 में प्रवेश कर चुकी है. जबकि आयरलैंड की टीम सुपर 8 की दौड़ से बाहर हो चुकी है. भारतीय टीम इस विश्व कप में अजेय रहते हुए लगातार 3 मैच जीतकर ग्रुप ए में टॉप पर है. भारत के 6 अंक हैं वहीं कनाडा की टीम एक जीत 2 हार के साथ इस ग्रुप में चौथे नंबर पर है.

Tags: Canada, Icc T20 world cup, Workforce india

PM Modi वाराणसी से इस दिन देंगे किसानों को तोहफा, पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त करेंगे जारी

देश के करोड़ों किसान धान की रोपाई का सीजन शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान उनके लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना मददगार साबित होगी। पीएम मोदी 18 जून को वाराणसी से किसानों के खाते में सिंगल क्लिक से पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त डाल देंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 05:00:10 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 05:00:10 PM (IST)

PM Modi वाराणसी से इस दिन देंगे किसानों को तोहफा, पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त करेंगे जारी
किसानों को मिलेगी पीएम किसान योजना की किस्त

डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाने वाले हैं। वह 18 जून को वाराणसी पहुंचकर पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान 9.26 करोड़ किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपए की राशि पहुंचेगी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला कार्यक्रम वाराणसी में होने जा रहा है। पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में किसानों के लिए बहुत कुछ किया है। उनकी प्राथमिकता से हमेशा किसान रहे हैं। वह वाराणसी में किसानों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से पीएम-किसान सम्मान निधि की राशि प्रदान करेंगे।

#WATCH | Delhi: Union Minister Shivraj Singh Chouhan says, “…PM Modi has another decision, ‘Lakhpati Didi’. Now we have a aim to make 3 crore ‘Lakhpati Didi’, one dimension of it’s ‘Krishi Sakhi’. Now we have educated ladies in order that they might help the farmers with agriculture… We… pic.twitter.com/nPKpphXQ3E

— ANI (@ANI) June 15, 2024

स्वयं सहायता समूहों के जारी होंगे प्रमाण पत्र

पीएम मोदी इस दौरान स्वयं सहायता समूहों के 30 हजार से अधिक सदस्यों के लिए प्रमाण पत्र जारी करेंगे। इन सभी सदस्यों को कृषि सखियों के तौर पर प्रशिक्षण दिया गया था। इसके बाद वह किसानों की खेती में मदद कर पाएंगी।

कार्यक्रम में सीएम योगी भी होंगे शामिल

पीएम मोदी वाराणसी में शपथ लेने के बाद पहली बार पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य के कई मंत्री भी शामिल होंगे।

Karan Johar spoke on Kangana’s slap incident | कंगना के थप्पड़ कांड पर बोले करण जौहर: मैं हिंसा का समर्थक नहीं हूं; नेपोटिज्म के मुद्दे पर दोनों आमने-सामने रहते हैं

11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर करण जौहर ने एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट के थप्पड़ कांड पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वे किसी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने कंगना का नाम नहीं लिया।

नेपोटिज्म के मुद्दे पर अक्सर कंगना और करण आमने-सामने रहते हैं। कंगना ने कई दफा करण पर इल्जाम लगाया है कि वे नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हैं। कंगना, करण को नेपो माफिया नाम से टैग भी कर चुकी हैं।

बता दें, मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना को 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया था। पता चला कि वो आरोपी महिला कॉन्स्टेबल कंगना के किसान आंदोलन में दिए स्टेटमेंट से नाराज थी।

करण बोले- मैं हिंसा का समर्थक नहीं हूं

बीते बुधवार(13 जून) की शाम मुंबई में फिल्म किल का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ। इस इवेंट में फिल्म के को-प्रोड्यूसर करण जौहर भी आए थे। यहां करण से कंगना के थप्पड़ कांड पर सवाल किया गया। सवाल सुन कर करण एक पल शांत रहे और बोले- देखिए, मैं किसी भी तरह की हिंसा का सपोर्ट नहीं करता हूं, फिर चाहे वो मौखिक हो या शारीरिक।

इसके बाद करण जौहर ने कोई टिप्पणी नहीं की।

थप्पड़ मामले में इंडस्ट्री के कई एक्टर्स कंगना के सपोर्ट में उतरे थे। अनुपम खेर, शेखर सुमन, सिंगर मीका सिंह ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की थी। इन लोगों ने थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर के खिलाफ सजा की मांग भी की थी।

जानिए क्या थी पूरी घटना

मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना को गुरुवार (6 जून) को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया। कंगना चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थीं। तभी एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान महिला कॉन्स्टेबल के साथ बहस हुई और उसने थप्पड़ मार दिया।

महिला कॉन्स्टेबल का उसी वक्त एक वीडियो सामने आया जिसमें वो कह रही है, ‘कंगना ने कहा था कि 100-100 रुपए की खातिर लोग किसान आंदोलन में बैठ रहे हैं। जब उसने यह बयान दिया तो मेरी मां भी वहां बैठी थी।’

कुलविंदर, कंगना रनोट के किसान आंदोलन के वक्त दिए स्टेटमेंट से काफी नाराज थी। इसी वजह से उसने कंगना के ऊपर हमला कर दिया। हमले के तुरंत बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

कंगना का आरोप- महिला जवान ने मुझे गालियां दीं

कंगना ने इस घटना की पुष्टि इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर भी की थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं सेफ हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मेरे साथ हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर एक महिला जवान ने मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं। उसने बताया कि वो किसान आंदोलन की सपोर्टर है। उसने साइड से आकर मुझे चेहरे पर हिट कर दिया। मैं तो सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता पंजाब में बढ़ रहे उग्रवाद और आतंकवाद को लेकर है। इसे कैसे भी करके हैंडल करना पड़ेगा।’

Ujjain Information: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोक्षदायिनी शिप्रा की पूजा-अर्चना कर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का किया शुभारंभ

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल एवं पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के कार्य जारी

इसके किनारे पर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। सभी तीर्थों में अवंतिका तीर्थ बड़ा माना जाता है। शिप्रा तीर्थ परिक्रमा केवल यात्रा नहीं यह शिप्रा तट पर स्थित पुरातात्विक, आध्यात्मिक स्थलों के महत्व को बढ़ाने, सहेजने, संवारने का माध्यम बनेगी। वैदिक घड़ी के माध्यम से उज्जैन का स्टेण्डर्ड समय देश-दुनिया के समय के रूप में पुनर्स्थापित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए परिक्रमा की सफलता के लिये बधाई दी।

पुष्प वर्षा से हुआ शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव संत समाज, श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों के साथ शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में पैदल चलकर शामिल हुए। परिक्रमा करने वालों में अपार उत्साह था, तीर्थ यात्रियों के हाथों में परिक्रमा के ध्वज लहरा रहे थे। परिक्रमा मार्ग पर विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों ने पुष्पवर्षा कर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का स्वागत किया।

प्रारम्भ में शिप्रा तट पर पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंचासीन सन्तगण बालयोगी श्री उमेशनाथ महाराज (राज्यसभा सदस्य), सन्त श्री भगवानदास महाराज, श्री कुशलदास महाराज, महन्त श्री हरिदास महाराज एवं श्री अनिल गुरु महाराज का स्वागत किया।

शुभारंभ अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, श्री सतीश मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव एवं पूर्व विधायकगण, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सन्तगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

उज्जैन के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचेगी यात्रा और गंगा दशहरा पर होगा समापन

शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा रामघाट से प्रारंभ होकर नृसिंहघाट, आनन्देश्वर मंदिर, जगदीश मंदिर, गउघाट, जंतर-मंतर, वरूणेश्वर महादेव मंदिर (शीतल गेस्ट हाउस) से इंदौर रोड सीएचएल अस्पताल, प्रशांतधाम मंदिर, गुरूकुल (त्रिवेणी) नवग्रह शनि मंदिर पहुंचेगी तथा यहां दोपहर का भोजन व विश्राम होगा। इसके पश्चात यात्रा गोठडा, सिंकदरी, दाउदखेड़ी, चांदमुख, चिंतामण, मंगरौला फंटा, लालपुल, भूखी माता मंदिर से गुरु नानक घाट होते हुए दत्त अखाड़ा पहुंचेगी। यहां पर रात्रि विश्राम किया जायेगा।

इसके पश्चात रविवार 16 जून को घाट पर स्नान के पश्चात यात्रा रंजीत हनुमान, कालभैरव, सिद्धनाथ, अंगारेश्वर, कमेड, मंगलनाथ, सांदीपनी आश्रम, राम मंदिर, गढकालिका, भृर्तृहरि गुफा, ऋणमुक्तेश्वर, वाल्मीकी धाम चक्रतीर्थ, दानीगेट, ढाबारोड़, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, महाकाल मंदिर, बडा गणेश मंदिर, हरसिद्धी से वापस रामघाट पहुंचेगी। यहां गंगा दशहरा पर यात्रा का समापन होगा।

Maharashtra Politics: महाविकास अघाड़ी साथ लड़ेगी विधानसभा चुनाव, शरद पवार बोले- जो छोड़कर गए उन्हें नहीं लेंगे वापस

Maha Vikas Aghadi: महाविकास अघाड़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी शरद पवार और कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 04:11:36 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 04:37:58 PM (IST)

Maharashtra Politics: महाविकास अघाड़ी साथ लड़ेगी विधानसभा चुनाव, शरद पवार बोले- जो छोड़कर गए उन्हें नहीं लेंगे वापस
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद MVA नेताओं की पहली बैठक।

एएनआई, मुंबई। Maha Vikas Aghadi: महाविकास अघाड़ी के नेताओं की शनिवार को मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में बैठक हुई। इसमें कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एससीपी) के नेता शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र की जनता को आम चुनाव में 31 सीटें जिताने पर धन्यवाद दिया। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जिस तरह लोगों ने लोकसभा चुनाव में हमें वोट दिया। विधानसभा चुनाव में वैसा ही प्रेम मिलेगा और राज्य में सत्ता परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा, ‘हम सभी लोकतंत्र को बचाने के लिए एक साथ आए हैं।’

प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना कर्तव्य समझता हूं-शरद पवार

शरद पवार ने कहा कि जहां-जहां मोदी ने रोड शो और रैलियां की। उन सभी जगहों पर महाविकास अघाड़ी को फायदा हुआ है। इसलिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना अपना कर्तव्य समझता हूं। उन्होंने कहा, ‘आगामी विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी की अधिक से अधिक सभाएं होनी चाहिए ताकि हम स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ते रहें।’ वहीं, शरद पवार ने पार्टी छोड़कर नेताओं की वापसी के सवाल पर कहा कि जो लोग छोड़कर गए उन्हें वापस पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा।

लड़ाई संविधान और लोकतंत्र को बचाने की थी- ठाकरे

शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा के खिलाफ कोई लड़ नहीं सकता। जनता ने उन्हें आईना दिखाया है। हम महाराष्ट्र के लोगों के आभारी हैं। ठाकरे ने कहा, ‘ये लड़ाई संविधान और लोकतंत्र को बचाने की थी। अब एनडीए सरकार कितने दिन काम करती है ये संदिग्ध है।’

भरतपुर के इस क्रिकेट खिलाड़ी का अंडर-19 हाई परफार्मेंस कैंप में हुआ चयन

अंडर-19 हाई परफार्मेंस कैंप में भरतपुर के तेज गेंदबाज चेतन शर्मा का भारत की जूनियर चयन समिति ने चयन किया है. जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने लोकल18 को बताया कि यह कैंप 20 जून से 20 जुलाई तक एक माह के लिए बेंगलुरु में आयोजित होगा.

केंद्रीय मंत्री Suresh Gopi ने इंदिरा गांधी को बताया मदर ऑफ इंडिया, इस मार्क्सवादी नेता को मानते हैं अपना गुरु

केरल से भाजपा के पहले सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी के एक बयान ने नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया कहा है। पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता करुणाकरण और मार्क्सवादी दिग्गज ई.के.नयनार को राजनीतिक गुरु बताया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 04:23:31 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 04:23:31 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री Suresh Gopi ने इंदिरा गांधी को बताया मदर ऑफ इंडिया, इस मार्क्सवादी नेता को मानते हैं अपना गुरु
सुरेश गोपी के बयान से हर कोई हैरान।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव के परिणाम कुछ खास नहीं रहे हैं, लेकिन पार्टी का केरल में बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा। भाजपा ने पहली बार वहां अपना खाता खोला। त्रिशूर लोकसभा सीट से अभिनेता सुरेश गोपी ने जीत दर्ज की। उन्होंने करुणाकरण के बेटे और कांग्रेस नेता के.मुरलीधरण को मात दी। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में पर्यटन और पेट्रोलियम राज्य मंत्री हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया बताकर एक नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे दिया है।

‘मदर ऑफ इंडिया’ हैं इंदिरा गांधी: सुरेश गोपी

सुरेश गोपी 12 जून को पुन्कुन्नम में अपने राजनीतिक गुरु करुणाकरण के स्मारक पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि उनकी इस यात्रा के कोई राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाएं। इस दौरान इंदिरा की बात कर उन्हें मदर ऑफ इंडिया तक कह दिया। उन्होंने बताया कि उनको करुणाकरण और मार्क्सवादी नेता ई.के.नयनार ने राजनीतिक रूप से काफी प्रेरित किया है।

करुणाकरण के परिवार से मेरे अच्छे संबंध

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व सीएम करुणाकरण की स्मारक पर पहुंचकर सुरेश गोपी ने कहा कि वह अपने गुरु को नमन करने यहां पर आए हैं। उनकी इस यात्रा के राजनीतिक मायने नहीं हैं। करुणाकरण और ई.के.नयनार मेरे राजनीतिक गुरु हैं। इन दोनों के ही परिवारों से मेरे करीबी रिश्ते हैं।

केरल में भाजपा का खाता खुला

सुरेश गोपी केरल से चुने जाने वाले भाजपा के पहले सांसद हैं। केरल कांग्रेस व लेफ्ट पार्टियों का गढ़ है। यहां कभी भाजपा अपने पैर नहीं जमा पाई, लेकिन इस बार सुरेश गोपी ने इतिहास रचते हुए सीपीआई के उम्मीदवार सुनील कुमार को 75 हजार वोटों से हरा दिया।

Alia’s deepfake video goes viral once more | दोबारा वायरल हुआ आलिया का डीपफेक वीडियो: सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया रिएक्शन, बोले- AI से अब डर लगने लगा है

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये दूसरी बार है जब आलिया का डीपफेक वीडियो सामने आया है। समीक्षा अवतार नाम की एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो को अब तक 17 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। समीक्षा अवतार ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, ‘एआई का इस्तेमाल करके बनाए गए सभी वीडियो केवल एंटरटेनमेंट के लिए बनाए गए हैं। डीपफेक वीडियो में आलिया भट्ट को ब्लैक कुर्ता पहने हुए दिखाया गया है, वो रेडी हो रही हैं। पूरे क्लिप में वो कैमरे के सामने मेकअप करती नजर आ रही हैं।

डीपफेक वीडियो पर यूजर्स का रिएक्शन

आलिया के डीपफेक वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा- मुझे लगा ये वाकई आलिया हैं। वहीं कुछ लोगों ने वीडियो देखते ही पकड़ लिया कि ये AI द्वारा बनाई गई है। इससे ये पता चलता है कि सोशल मीडिया यूजर्स AI को लेकर जागरुक हैं। कई यूजर्स का कहना है कि AI बहुत खतरनाक होता जा रहा है।

पहले भी बन चुका है आलिया का डीपफेक वीडियो

आलिया के पहले डीपफेक वीडियो में एक लड़की व्हाइट एंड ब्लू फ्लोरल ड्रेस पहने बोल्ड पोज देती नजर आई थी। वीडियो में इतनी सफाई से AI टूल की मदद से आलिया का चेहरा इस्तेमाल हुआ था कि एक नजर में वो लड़की आलिया भट्ट ही लग रही थी। हालांकि उसके एक्शन और बॉडी पोस्चर से यूजर्स ने अंदाजा लगा लिया था कि ये वीडियो फेक है। आलिया से पहले भी कई एक्ट्रेसेस की डीपफेक वीडियो बन चुकी हैं। इसकी शुरुआत रश्मिका मंदाना ने हुई थी। रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद अमिताभ बच्चन, मृणाल ठाकुर, नाग चैतन्य जैसे कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में उतरे थे।

काजोल का भी कपड़े बदलते हुए वीडियो वायरल हुआ

कुछ समय पहले काजोल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो कपड़े बदलती दिखी थीं। फैक्ट चेक में सामने आया कि वो एक डीपफेक वीडियो था, जिसे एक इन्फ्लूएंसर ने जून में बनाया था।

क्या है डीपफेक?

डीपफेक एक तरह से फेक वीडियो ही है, हालांकि इसमें इतनी बारीकी से AI टूल का इस्तेमाल कर चेहरा, आवाज या एक्सप्रेशन बदला जाता है कि असली और नकली में फर्क पहचानना मुश्किल होता है। डीपफेक वीडियो के मामले AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टूल्स आने से ज्यादा बढ़ गए हैं, क्योंकि इन टूल के जरिए आसानी से वीडियो एडिट किए जा सकते हैं।

सबसे पहले डीपफेक में फेस मॉर्फिंग होती है, जिससे किसी एक व्यक्ति के शरीर में किसी दूसरे व्यक्ति का चेहरा जोड़ा जाता है। चेहरा बदलने के साथ-साथ किसी व्यक्ति के कपड़े, एक्सप्रेशन और आवाज से भी छेड़छाड़ की जा सकती है।

इस तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ज्यादातर पोर्न साइट में किया जाता है। किसी व्यक्ति की तस्वीरों को न्यूड फोटोज में बदलकर उन्हें इन साइट्स में अपलोड किया जाता है। डीपफेक के आने से आइडेंटिटी का खतरा काफी बढ़ गया है।

खबरें और भी हैं…
T20 World Cup 2024: पेट्रोल सस्ता हो गया, अब उसे छिड़को और आग लगा लो, पाकिस्तान की हार पर फूटा टीवी एंकर का गुस्सा

Pakistan Cricket Workforce: पाकिस्तान टीम को हर तरफ आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बाबर आजम की कप्तानी में पाक टीम टी20 विश्व कप 2024 से बाहर हो गई है। अमेरिका और आयरलैंड मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। जिस कारण पाक का सुपर-8 में पहुंचने का सपना टूट गया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 03:47:03 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 03:49:18 PM (IST)

T20 World Cup 2024: पेट्रोल सस्ता हो गया, अब उसे छिड़को और आग लगा लो, पाकिस्तान की हार पर फूटा टीवी एंकर का गुस्सा
पाकिस्तान टीम सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई है।

HighLights

  1. पाकिस्तान टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है।
  2. पाकिस्तान टीम जमकर मजाक उड़ रहा है।
  3. अमेरिका ने सुपर-8 में बनाई जगह।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में बड़ा उलटफेर हो गया है। टूर्नामेंट के ग्रुप-ए से भारत के बाद अमेरिका ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ यूएएस का ग्रुप राउंड का आखिरी मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। अमेरिका ने 5 अंकों के साथ सुपर-8 में जगह बना ली है। इसके साथ ही पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पाक टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार पहले राउंड से बाहर हुई है। यूएएस ने सुपर-8 में पहुंचकर वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

पाकिस्तान की हार से फैंस नाराज

पाकिस्तान के प्रदर्शन से फैंस, पूर्व खिलाड़ी और एंकर नाराज है। बाबर ब्रिगेड की जमकर आलोचना की जा रही है। उनके अपने ही देश में उनका मजाक बनाया जा रहा है। पाकिस्तान के टी20 विश्व कप से बाहर होने पर एक शो के एंकर का कमेंट वायरल हो गया है। जियो टीवी के एंकर ने एक शो में पाकिस्तान टीम पर बात करते हुए कहा, ‘पेट्रोल सस्ता हो गया, अब उसे पियो, छिड़कों और आग लगा लो।’

पाकिस्तान की उम्मीदों को लगा झटका

एंकर तबीश हाशमी ने अपने शो ‘हसना मना है’ की शुरुआत पाकिस्तान टीम पर तंज कसते हुए की। दरअसल पाक सरकार ने पेट्रोल के दाम घटा दिए हैं। एक तरफ पाकिस्तानी लोगों को पेट्रोल सस्ता होने से राहत मिली है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के विश्व कप से बाहर होने पर झटका लगा।

एंकर तबीश हाशमी ने कहा

तबीश हाशमी ने कहा कि आखिरकार एक खुशी की खबर आ गई है। एक ऐसी खबर जिसने हम सभी के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेर दी। पेट्रोल 10 रुपये 20 पैसे सस्ता हो गया। अब पेट्रोल खाओ, लगाओ, पियो और अपनी उम्मीदों पर छिड़कर आग लगा दो, क्योंकि पाकिस्तन विश्व कप से बाहर हो गया है।

Chhattisgarh Naxal Information: दंतेल हाथियों की धमक से नक्‍सलियों में खौफ, जंगल छोड़कर भागे

Chhattisgarh Naxal Information: धमतरी के सिकासेर दल के 35 से 40 हाथी व एक अन्य दल के तीन-चार दंतैल हाथी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जंगलों में पिछले कुछ दिनों से विचरण कर रहा है। इसमें कई दंतैल हाथी भी शामिल है, जो लोगों के लिए जानलेवा है।

By Nai Dunia Information Community

Edited By: Nai Dunia Information Community

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 04:00:19 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 04:00:42 PM (IST)

Chhattisgarh Naxal Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। सिकासेर दल के 35 से 40 हाथी व एक अन्य दल के तीन-चार दंतैल हाथी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जंगलों में पिछले कुछ दिनों से विचरण कर रहा है। इसमें कई दंतैल हाथी भी शामिल है, जो लोगों के लिए जानलेवा है। इन हाथियों के डर से जंगल में छिपे नक्सलियों ने फिलहाल जंगल छोड़कर बस्तर व कांकेर क्षेत्र में चले गए है। वहीं सीआरपीएफ व पुलिस भी सुरक्षा के मद्देनजर सर्चिंग नहीं कर रहे हैं, क्योंकि हाथियों से सभी वर्गाें को खतरा है।

उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व क्षेत्र व नक्सल अतिसंवेदनशील नगरी ब्लाक के जंगलों में सिकासेर दल के 35 से 40 हाथियों के साथ एक अन्य दल के तीन-चार दंतैल हाथी क्षेत्र में प्रवेश करके जंगलों में विचरण कर रहा है, जो वनांचलवासियों के साथ राहगीरों के लिए भी जान का खतरा है।

दो अलग-अलग दलों के हाथियों के जंगल में धमकने के बाद जंगलों के भीतर सक्रिय स्थानीय नक्सली टिकेश्वर समेत 40 अन्य हाथियों के डर से फिलहाल जंगल छोड़कर भाग निकले हैं, क्योंकि इन हाथियों की चपेट में आने पर हाथियों का लोगों को कई टुकड़ों में करके खतरनाक मौत देता है।

धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने कहा कि नक्सली इन दिनों नक्सल संवेदनशील क्षेत्र के जंगलों को छोड़कर बस्तर व कांकेर क्षेत्र भाग निकले हैं। धमतरी में एक भी नक्सली अभी नहीं है। ऐसे में नगरी ब्लाक के जंगल नक्सलियों से पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन हाथियों का खतरा बना हुआ हैै। हाथियों के डर व सुरक्षा के मद्देनजर नक्सल क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ, सीएएफ व पुलिस जवानों ने सर्चिंग बंद कर दिया है, क्योंकि क्षेत्र में नक्सली ही नहीं है।

2021 से अब तक 10 की मौत

सिकासेर दल में शामिल 35 से 40 हाथियों का दल कुछ दिन पहले उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद व धमतरी क्षेत्र के जंगल परिक्षेत्र रिसगांव के एकावारी, आमझर, मुंहकोट, जोगीबिरदो, रिसगांव के जंगलों में विचरण कर रहा था, जो सघन वनांचल होने के साथ नक्सल अतिसंवदेनशील गांव है।

इन गांवों के जंगलों में नक्सलियों की आवाजाही रहता है। साथ ही इस मार्ग से गरियाबंद व ओड़िशा जाने के लिए नक्सली उपयोग करते हैं। नक्सलियों के लिए बोराई क्षेत्र मुख्य कारिडोर है, जहां हाथी विचरण कर रहे हैं। तीन से चार दंतैल हाथी उसी क्षेत्र में है, जबकि सिकासेर दल के हाथी हर रोज आगे बढ़ते हुए नगरी क्षेत्र में पहुंच चुका है।

वन विभाग धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 से अब तक जिले में दंतैल हाथियों ने 10 से अधिक लोगों पर हमला करके उन्हें मार चुका है। हाथियों का यह दल लोगों को जब मारता है, तो शरीर कई टुकड़ों में बंट जाता है। पहचान पाना मुश्किल होता है। फुटबाल की तरह खेलकर मारता है, यही दहशत के चलते नक्सलियों ने जंगल छोड़ दिया है।