MP Tourism Place: खंडवा में बैक वाटर के टापुओं से प्रदेश में पर्यटन का नया अध्याय, सी प्लेन से पहुंच सकेंगे पर्यटक

बोरियामाल, धारीकोटला और गुजरीमाल टापू चारों और जल संपदा से घिरे हैं। टापू पर वनक्षेत्र भी है। इन टापुओं को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने को लेकर मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने तीन वर्ष पहले कार्य शुरू किया था। दो दर्जन से अधिक टापुओं के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे।

By Manish Kare

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 01:00:35 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 01:00:35 AM (IST)

MP Tourism Place: खंडवा में बैक वाटर के टापुओं से प्रदेश में पर्यटन का नया अध्याय, सी प्लेन से पहुंच सकेंगे पर्यटक
संचालन ईको टूरिज्म बोर्ड भोपाल करेगा

HighLights

  1. बैक वाटर के टापुओं पर हर्बल पार्क, ईको पर्यटन केंद्र हो रहे तैयार
  2. पर्यटकों को मिलेगी सौगात, सी प्लेन से उठा सकेंगे पर्यटन का लुफ्त
  3. हट कैंपिंग टेंट, बोटिंग एडवेंचर एक्टिविटी शुरू करने की तैयारी

मनीष करे, नईदुनिया : खंडवा : श्री महाकाल महालोक और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आने वाले देश-दुनिया के पर्यटकों को अब खंडवा जिले की बांध परियोजनाओं के बैक वाटर में उभरे दो दर्जन टापुओं पर पर्यटन की नई सौगात मिलेगी। दरअसल, जगद्गुरु शंकराचार्य की दीक्षास्थली वाले इस क्षेत्र में इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध परियोजनाओं के बैक वाटर में उभरे टापुओं का नैसर्गिक सौंदर्य और प्राकृतिक नजारे पर्यटकों को रास आने लगे हैं।

यहां के बोरियामाल, धारीकोटला और गुजरीमाल टापू चारों और जल संपदा से घिरे हैं। टापू पर वनक्षेत्र भी है। इन टापुओं को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने को लेकर मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने तीन वर्ष पहले कार्य शुरू किया था। ज्यादातर जगहों पर कार्य पूर्ण होने की ओर है। कुछ जगहों पर उत्तराखंड की एक कंपनी के साथ मिलकर स्पोटर्स और वाटर एडवेंचर एक्टिविटी शुरू की जा रही है। नागरबेड़ा आइलैंड पर पर्यटक सी-प्लेन के जरिए पहुंचेंगे और पूरे क्षेत्र में एक के बाद एक दो दर्जन से अधिक टापुओं के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे।

ओंकारेश्वर और उज्जैन आने वाले पर्यटक सैलानी, हनुवंतिया के साथ अब प्राकृतिक पुरा संपदा से घिरे इन टापुओं पर भी ठहर सकेंगे। बोरियामाल, धारीकोटला और गुंजारीमाल टापू बनेंगे ईको पर्यटन केंद्र हनुवंतिया और नागरबेड़ा के अलावा बोरियामाल, धारीकोटला और गुंजारीमाल टापू को वन विभाग ईको पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है। इसके लिए विभाग ने शासन को प्रस्ताव भी बनाकर भेजा हुआ है।

बोरियामाल और धारीकोटला चारों ओर पानी से घिरे हुए टापू हैं। यहां तक पहुंचने के लिए मोटरबोट का सहारा लेना पड़ता है। नागरबेड़ा आईलैंड को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया गया है। पर्यटन विकास निगम ने उत्तराखंड की राजेश एरो स्पोर्ट्स एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से पर्यटन केंद्र और आयुर्वेदिक हर्बल पार्क के रूप में विकसित करने का करार किया है। इंदिरा सागर बांध के बैकवाटर में 400 एकड़ के नागरबेडा टापू पर करीब 30 हेक्टेयर में पर्यटन स्थल आकार लेगा। एडवेंचर स्पोर्ट्स और सी प्लेन की सुविधा भी पर्यटकों को मिल सकेगी।

सात करोड़ का तितली पार्क कुछ ही दिनों में होगा तैयार

हरसूद तहसील में चारखेड़ा स्थित बैक वाटर में तितलियों का संसार बसाया जा रहा है। वन विभाग द्वारा यहां 150 से अधिक प्रजाति की तितलियां रखी जाएंगी। ये पार्क बनकर तैयार हो चुका है। विभाग 10 हेक्टेयर में ईको टूरिज्म के अंतर्गत हट कैंपिंग टेंट, बोटिंग एडवेंचर एक्टिविटी शुरू करने की तैयारी कर रहा है। 14 हेक्टेयर में फैले बटर फ्लाई पार्क में पर्यटकों को ठहरने के लिए रिसोर्ट भी प्रस्तावित है। इसका संचालन ईको टूरिज्म बोर्ड भोपाल करेगा।

हनुवंतिया टापू

हनुवंतिया और सैलानी की सफलता के बाद नए क्षेत्र हो रहे विकसित पर्यटन विभाग ने बैक वाटर में सबसे पहले हनुवंतिया वाटर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स तैयार किया था। मध्य प्रदेश में जल पर्यटन स्थल के रूप में राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब यह अपनी पहचान बना चुका है। इसे मिनी गोवा और मध्यप्रदेश का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। हर साल नवंबर-दिसंबर में यहां दो माह का जल महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस दौरान डेढ़ से दो लाख पर्यटक यहां आते है।

इसी तरह सैलानी टापू ओंकारेश्वर के नजदीक होने से तीर्थयात्रियों और सैलानियों के लिए बेहतर प्राकृतिक पर्यटन स्थल बन गया है। बैकवाटर में टापू पर स्थित इस द्वीप में पर्यटकों को ठहरने के लिए काटेज, सुइट, रेस्टारेंट और मनोरजंन के लिए के स्पीड बोटिंग, स्कर्फिंग, पैडल बोटिंग जैसी जल पर्यटन गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

महाकाल लोक बनने के बाद बढ़ गई दर्शनार्थियों और पर्यटकों की संख्या

खंडवा जिले में 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिलिंग स्थित है। यहां देशभर से प्रतिदिन 30 से 40 हजार श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते थे, लेकिन उज्जैन में महाकाल लोक बनने के बाद यहां दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ गई है। अध्यात्म और आस्था के केंद्र ओंकारेश्वर से सनातन का संदेश देने वाले आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू आफ वननेस के साथ शंकराचार्य प्रकल्प के अंतर्गत संग्रहालय एवं विश्वविद्यालय प्रस्तावित है। यहां से एकात्मता और अद्वैत का संदेश विश्व को मिलेगा।

टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच रद्द, अब कितने दिन बाद मैदान पर उतरेगी रोहित एंड कंपनी? जानिए पूरी डिटेल
हाइलाइट्स

भारत वर्सेस अफगानिस्तान मैच 20 जून को खेला जाएगा सुपर 8 में भारतीय टीम 3 मैच खेलेगी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम का आखिरी लीग स्टेज मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को अपने ग्रुप के आखिरी मैच में फ्लोरिडा के लॉडरहिल में भिड़ना था. पिछले कुछ दिनों से हो रही बरसात की वजह से आउट फील्ड गीली होने की वजह से इस मुकाबले को रद्द कर दिया गया. रद्द हुए इस मैच से दोनों टीमों में एक एक अंक बांट दिया गया. भारतीय टीम पहले ही सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है जबकि आयरलैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. लगातार 3 मैच जीतकर टीम इंडिया ने 7 अंक लेकर अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए सुपर 8 में धांसू एंट्री मारी है. भारतीय खिलाड़ी अब वेस्टइंडीज के लिए उड़ान भरेंगे, जहां उन्हें सुपर 8 के तीनों मैच खेलने हैं.

टीम इंडिया टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के अपने पहले सुपर 8 मैच में अफगानिस्तान (IND vs AFG Tremendous 8) से भिड़ेगी. यह मैच 20 जून को ब्रिजटाउन में खेला जाएगा. इस मुकाबले को भारत में रात 8:00 बजे से देखा जा सकता है. भारतीय टीम अब सीधे 5 दिन बाद मैदान पर उतरेगी. इसके बाद भारतीय टीम को सुपर 8 के दूसरे मैच में 22 जून को उतरना है. इस मुकाबले में भारत के सामने कौन सी टीम होगी, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है. हालांकि उम्मीद यही है कि भारत को अपने सुपर 8 के दूसरे मैच में बांग्लादेश से भिड़ना पड़ सकता है. इसके अलावा तीसरे और आखिरी मैच में भारतीय टीम का सामना 24 जून को ऑस्ट्र्रेलिया से होगा.

कुर्बानी के जानवर हाजिर हों… वर्ल्ड कप में घटिया प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान में हाहाकार, दिग्गज का फूटा गुस्सा

टीचर के प्यार में क्लीन बोल्ड हुआ खूंखार गेंदबाज, फिल्मी तरीके से किया था प्रपोज, वर्ल्ड कप के बाद टी20 क्रिकेट से होगा रिटायर

सुपर 8 में 2 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया
रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए सुपर 8 का समीकरण आसान है. टीम इंडिया सुपर 8 में दो मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज के अपने पहले मैच में आयरलैंड को शिकस्त दी जबकि दूसरे मुकाबले में उसेन पाकिस्तान को पस्त किया. तीसरे मैच में भारत ने मेजबान अमेरिका को पराजित किया वहीं कनाडा के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया.

तीसरे मैच के बाद टीम इंडिया ने नहीं की प्रैक्टिस
अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद भारतीय टीम ने प्रैक्टिस से दूरी बनाई है. कनाडा के खिलाफ मैच रद्द होने से सुपर 8 से पहले अब उसे मैच प्रैक्टिस भी नहीं मिला. भारतीय टीम ने 3 ग्रुप स्टेज के मैच न्यूयॉर्क में खेले जबकि चौथा मैच उसे फ्लोरिडा में खेलना था. फ्लोरिडा पहुंचने के बाद बारिश की वजह से उसने आउटडोर प्रैक्टिस नहीं किए. खिलाड़ियों ने ज्यादातर समय जिम में बिताया

Tags: Icc T20 world cup, India afghanistan, T20 World Cup, Workforce india

Farida Jalal spoke on the connection between Jaya and Huge B | जया और बिग बी के रिश्ते पर बोलीं फरीदा जलाल: ‘जया बच्चों की तरह रोती थीं और अमित जी मनाते थे’

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने हाल ही में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के रिश्ते पर बात की है। फरीदा ने बताया कि वे दोनों के साथ कॉफी डेट और लेट नाइट ड्राइविंग पर जाती थीं। वे दोनों के साथ जाना तो नहीं चाहती थीं क्योंकि उन्हें जल्दी सोना होता था। हालांकि इसके बाद भी वे लोग फरीदा को अपने साथ जरूर ले जाते थे।

उन्होंने तो जया और बिग बी को लड़ते भी देखा है। उन्होंने कहा कि दोनों छोटी-छोटी चीजों पर लड़ते थे। जया रोती थीं और बिग बी उन्हें मनाते थे। फरीदा ने बताया कि वे तीनों लोगों ने साथ में बहुत अच्छा टाइम स्पेंड किया है। जया लंबे वक्त से उनकी दोस्त हैं।

बता दें, फरीदा ने जया और बिग बी के साथ कई फिल्मों में काम किया है। हाल में फरीदा को संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में देखा गया है।

‘जया और अमित जी के साथ लेट नाइट ड्राइव पर जाती थी’
फरीदा जलाल ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो, जया और अमिताभ बच्चन अक्सर साथ में ताज होटल में कॉफी पीने और लंबी ड्राइव पर जाते थे। इस दौरान उन्होंने बिग बी और जया बच्चन का झगड़ा भी देखा था। फरीदा जलाल ने कहा- मैं पाली हिल में रहती थी और अमित जी जुहू में रहते थे। दोनों (जया और बिग बी) की शादी होने वाली थी। कपल की तरह उनके बीच में भी झगड़े होते थे।

अमित जी रात के वक्त गाड़ी चलाते थे, जया बगल में बैठती थीं और मैं पीछे। मैं उनसे बोलती थी- मुझे आप लोग कबाब में हड्डी क्यों बनाते हो। कॉपी डेट से लौटने के बाद हम फिल्मों के बारे में बात करते थे।

‘जया रोती थीं और अमित जी उन्हें चुप कराते थे’
फरीदा ने आगे कहा- मैं उन लोगों से रिक्वेस्ट करती थी कि मुझे लेट नाइट लेकर ना जाएं। वजह ये थी कि मुझे जल्दी सोने की आदत थी। हालांकि इसके बाद भी वे दोनों मुझे बुलाते थे।

मैंने तो उन्हें लड़ते हुए भी देखा है। जया रोती थीं और अमित जी उन्हें मनाते थे। ये देख मुझे बहुत अच्छा लगता था। जया के साथ मेरी दोस्ती लंबे वक्त से है। मैं प्यार से उन्हें जिया बुलाती हूं।

दोनों ने अपनी शादी में सिर्फ मुझे और गुलजार साहब को बुलाया था। इंडस्ट्री से कोई और वहां नहीं था।

‘दोनों बच्चों की तरह लड़ते थे’
फरीदा ने आगे बताया कि जया और बिग बी अक्सर लड़ते थे। उन्होंने कहा- वे दोनों छोटी-छोटी चीजों बातों पर लड़ते थे, जिसे मैं बता नहीं सकती हूं। वे बच्चों की तरह लड़ते थे। हालांकि इसमें कुछ गलत नहीं है। यह सब प्यार में होता था। जया थोड़ा जल्दी रूठ जाती थीं।

भिलौनी में शिवनाथ नदी में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई नहीं

भिलौनी में शिवनाथ नदी से पोकलेन मशीन से अवैध रूप से रेत उत्खनन की शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने राजस्व, खनिज अधिकारियों पर संलिप्तता का आरोप लगाते हुए जिले के उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 12:13:13 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 12:13:13 AM (IST)

नईदुनिया न्यूज,चिल्हाटी : भिलौनी में शिवनाथ नदी से पोकलेन मशीन से अवैध रूप से रेत उत्खनन की शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने राजस्व, खनिज अधिकारियों पर संलिप्तता का आरोप लगाते हुए जिले के उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने बताया कि भिलौनी सरपंच के पुत्र हिरालाल ने माइनिंग से अनुमति लेकर रेत निकालने की मिलने की बात कही। दिन रात पोकलेन मशीन से ट्रैक्टर, हाइवा में रेत लोड किया जा रहा है। मामले में जांच होनी चाहिए चूंकि माइनिंग इस प्रकार से अनुमति नहीं देती है। पचपेड़ी तहसीलदार की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन जारी है। भिलौनी में शिवनाथ नदी में दिन रात अवैध उत्खनन की जा रही है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने मस्तूरी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खनिज विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की इसके बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। ग्रामीण अर्जुन ने बताया कि मस्तूरी के राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को अवैध उत्खनन की शिकायत की गई थी इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है।

इसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मामले की गंभीरता को देखते हुए मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम भिलौनी रेत घाट में जांच कर कार्रवाई की मांग की। मामले में बिलासपुर माइनिंग आफिसर रामाकांत सोनी से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि किसी को भी परमिशन नहीं दी गई है। मामले में मस्तूरी एसडीएम अमित कुमार सिन्हा से भी जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा वे अवकाश पर हैं। पचपेड़ी तहसील के नायब तहसीलदार अम्रतिम पांडेय को भी अवैध रूप से रेत निकालने का भी जानकारी दी गई थी तो उन्होंने कहा वे मामले की संज्ञान लेंगे।

डा़ तिवारी सहित 161 शिक्षक राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित

शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ के तत्वावधान में आयोजित प्रान्तीय पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के वृन्दावन में किया गया। इसमें डा़ सत्यनारायण तिवारी हिमांशु सहित 161 शिक्षक राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 12:18:43 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 12:18:43 AM (IST)

डा़ तिवारी सहित 161 शिक्षक राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित

HighLights

  1. शिक्षक कला व साहित्य अकादमी के तत्वावधान में कार्यक्रम
  2. प्रदेश भर के शिक्षक राजधानी में जुटे
  3. ग्राम सारधा के साहित्यकार शिक्षक को मिला सम्मान

नईदुनिया न्यूज, लोरमी : शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ के तत्वावधान में आयोजित प्रान्तीय पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण एवं राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के “वृन्दावन में किया गया। इसमें डा़ सत्यनारायण तिवारी हिमांशु सहित 161 शिक्षक राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चन्द्राकर, रविशंकर विश्व विद्यालय के पूर्व संचालक डा़ प्रकाश ठाकुर शिक्षाविद् डा़ महेशचन्द्र शर्मा, अभिनेत्री जागेश्वरी मेश्राम, प्रान्तीय अध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल संयोजक व संस्थापक शिवनारायण देवांगन महासचिव बोधीराम साहू व कोषाध्यक्ष महेत्तर लाल सहित अतिथियों ने शपथ ग्रहण,वार्षिक कैलेंडर, डायरी एवं परिचायिका विमोचन किया। इसके बाद 161 शिक्षकों को स्मृतिचिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसमें कथावाचक एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारधा में कार्यरत शिक्षक डा़ सत्यनारायण को राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो की डा़ तिवारी को विभागीय जिलास्तरीय,ज्ञानदीप, मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण सहित दो सौ से अधिक शासकीय एवं अशासकीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं और आगामी पांच सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री द्वारा राजभवन मे राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री साव ने दूरभाष से संबोधित करते हुए शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बतलाया। सांसद बघेल ने शिक्षकों के द्वारा कला साहित्य व विविध क्षेत्रों में किए जा रहे योगदान की चर्चा करते हुए मोर संग चलव रे गीत गाकर वातावरण को खुशनुमा कर दिया। विधायक ललित चन्द्राकर सहित सभी अतिथियों ने भी संबोधित किया।

भारत-कनाडा टी20 वर्ल्ड कप मैच रद्द, भड़के सुनील गावस्कर, ICC को फटकारा, कहा- ऐसी जगह मैच क्यों कराया

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार तीन जीत दर्ज करते आईसीसी टी20 विश्व कप सुपर 8 में जगह पक्की की. आखिरी लीग मैच में टीम इंडिया को कनाडा के साथ खेलना था लेकिन मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. रोहित शर्मा की टीम लगातार चौथी जीत के साथ अगले दौर में कदम रखना चाहती थी लेकिन मुकाबला बिना एक बॉल डाले रद्द करने का फैसला लिया गया. भारत और कनाडा के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द किए जाने पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर आईसीसी पर भड़क गए.

आईसीसी टी20 विश्व कप में इस बार बारिश की वजह से कई मैच खराब हुए हैं. भारतीय टीम को ग्रुप ए में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान, मेजबान अमेरिका, आयरलैंड और कनाडा के साथ रखा गया है. इस ग्रुप पर बारिश की मार देखने को मिली. दो मुकाबलों को बरसात की वजह से रद्द करना पड़ा. एक पाकिस्तान की टीम ऐसी है जिसका कोई मैच बारिश की भेंट नहीं चढ़ा. अमेरिका और आयरलैंड का मुकाबला बरसात की वजह से नहीं खेला जा सका. भारत और कनाडा का मुकाबला भी इसी कारण रद्द करना पड़ा

Border Film | Sunny Deol Border 2 Announcement Video Replace – IND PAK | 27 साल पुराने वादे को पूरा करेंगे सनी देओल: वीडियो शेयर कर की ‘बॉर्डर 2’ की अनाउंसमेंट, अक्टूबर में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

1997 में रिलीज हुई सनी देओल स्टारर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल की अनाउंसमेंट हो गई है। खुद सनी ने फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

उन्होंने लिखा, ‘एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने आ रहा है फिर से… इंडिया की सबसे बड़ी वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2’..।’

फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए सनी देओल ने यह कैप्शन लिखा।

फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए सनी देओल ने यह कैप्शन लिखा।

वीडियो में सुनाई दी सिर्फ सनी देओल की आवाज
इस अनाउंसमेंट वीडियो में फिल्म से जुड़ा कोई विजुअल नहीं है, सिर्फ बैकग्राउंड में सनी देओल की आवाज सुनाई देती है।

वो कहते हैं, ‘27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा.. उसी वादे को पूरा करने.. हिंदुस्तान की मिट्‌टी काे अपना सलाम कहने… आ रहा है.. फिर से…।’

इसके साथ ही बैकग्राउंड में फिल्म का गाना ‘संदेशे आते हैं..’ भी सुनाई देता है।

मेकर्स ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट 13 जून को की है। 1997 में फिल्म 'बॉर्डर' भी 13 जून को ही रिलीज की गई थी।

मेकर्स ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट 13 जून को की है। 1997 में फिल्म ‘बॉर्डर’ भी 13 जून को ही रिलीज की गई थी।

‘केसरी’ फेम अनुराग सिंह करेंगे निर्देशन
‘बॉर्डर-2’ को जे.पी.दत्ता प्रोड्यूस करने वाले हैं, जिन्होंने 1997 में ‘बॉर्डर’ डायरेक्ट की थी। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और जे.पी.दत्ता की बेटी निधी दत्ता भी इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर होंगे। वहीं इसका निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। अनुराग इससे पहले अक्षय कुमार स्टारर ‘केसरी’ डायरेक्ट कर चुके हैं।

‘बॉर्डर-2’ कब रिलीज होगी अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। चर्चा है कि इसे 2026 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया जा सकता है।

'केसरी' के सेट पर अक्षय कुमार के साथ डायरेक्टर अनुराग सिंह।

‘केसरी’ के सेट पर अक्षय कुमार के साथ डायरेक्टर अनुराग सिंह।

आयुष्मान खुराना भी नजर आ सकते हैं
सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह चंदपुरी के रोल में ही नजर आएंगे। उनके साथ-साथ आयुष्मान खुराना भी लीड रोल निभाते नजर आ सकते हैं।

‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होने वाली है। टीम काफी लंबे वक्त से फिल्म से जुड़ी सभी तैयारियों को पूरा करने में लगी हुई थी।

चर्चा है कि सनी के साथ इस फिल्म में आयुष्मान का भी अहम रोल होगा।

चर्चा है कि सनी के साथ इस फिल्म में आयुष्मान का भी अहम रोल होगा।

2015 में बनने वाली थी बॉर्डर-2
कुछ समय पहले ही फिल्म के लीड एक्टर सनी देओल ने रणवीर अलाहबादिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि बॉर्डर 2 को पहले 2015 में बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा, ‘मैंने खुद सुना था कि बॉर्डर 2 बन रही है। हम उसे बहुत पहले 2015 में ही शुरू करने वाले थे। लेकिन फिर मेरी फिल्में फ्लॉप होने लगीं और लोग वो फिल्म बनाने से डर गए। अब सब फिल्म बनाना चाहते हैं।’

'गदर 2' साल 2023 की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी।

‘गदर 2’ साल 2023 की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी।

‘गदर-2’ की रिलीज के बाद से बदली किस्मत
वर्कफ्रंट पर सनी देओल की पिछली फिल्म ‘गदर 2’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। 691 करोड़ रुपए के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ यह फिल्म 2023 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसी फिल्म की रिलीज के बाद से उनका करियर फिर से रिवाइव हो चुका है।

जल्द ही सनी ‘लाहौर 1947’, ‘बाप’, ‘सूर्या’ और ‘अपने 2’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

मल्टीस्टारर फिल्म 'बॉर्डर' में सनी देओल के अलावा जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्‌टी समेत कई कलाकार नजर आए थे।

मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर’ में सनी देओल के अलावा जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्‌टी समेत कई कलाकार नजर आए थे।

10 करोड़ में बनी बॉर्डर ने 66 करोड़ कमाए थे
फिल्म ‘बॉर्डर’ 1997 में रिलीज हुई थी। 10 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 66 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। शाहरुख स्टारर ‘दिल तो पागल है’ के बाद यह उस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म थी। इस मल्टीस्टारर फिल्म में सनी देओल के अलावा जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्‌टी, अक्षय खन्ना, पूजा भट्‌ट, राखी, तब्बू समेत कई कलाकार नजर आए थे।

खबरें और भी हैं…
Korba Information: केसीसी कंपनी में नौकरी लगाने के नाम पर लिए 15-15 हजार

यदि तीन दिन के भीतर राशि पैसा वापस कर रोजगार नहीं दिया गया तो 18 जून को मजबूर होकर अपने परिवार समेत कंपनी के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 11:45:28 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 11:45:28 PM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : दीपका खदान में नियोजित ठेका कंपनी केसीसी के अधिकारी ने नौकरी लगाने के नाम पर 15-15 हजार रूपये ले लिया, पर नौकरी नहीं लगाई और नहीं राशि वापस की। इस पर पीड़ितों ने मामले की शिकायत कलेक्टर, एसपी, दीपका प्रबंधन समेत अन्य अधिकारियों से किया है।

पीड़ित पवन दास, अमित कुमार, शत्रुघ्न केंवट, रितेश कुमार, देवी चरण, मनोज कुमार ने अपने पत्र में राशि वापस दिलाने के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होने कहा कि केसीसी कंपनी दीपका के तुलसी बारीक को देने- देने 15-15 हजार रुपये एंडवास के रूप में अर्पित कुमार पटेल व पी महाभोई के खाते में सात मार्च को राशि डाले थे। उन्हें कहा गया था कि एक सप्ताह के अंदर सभी को काम पर लगा दिया जाएगा। काम नहीं लगने पर सभी का पैसा वापस किया जाएगा। काम लगने के बाद 15-15 हजार और देने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि काम की जरूरत थी, इसलिए मजबूरन काम पकड़ने के लिए ब्याज में घर के समान को गिरवी रख कर पैसे देने पड़े, लेकिन अभी तक काम पर नहीं लगाया गया और पैसा वापस भी नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर राशि पैसा वापस कर रोजगार नहीं दिया गया तो 18 जून को मजबूर होकर अपने परिवार समेत कंपनी के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे।

Ambikapur Information : तेज अंधड़ से टंकी घर की छत पर गिरी, बाल बाल बचे लोग

Ambikapur Information : बतौली क्षेत्र के पोपरेंगा पंचायत में शुक्रवार को तेज अंधड़ की वजह से जल जीवन मिशन अंतर्गत स्थापित की गई टंकी एक घर की छत पर गिर गई। इस घटना में घर वाले बाल बाल बच गए। घर की छत पर लगे 14 से ज्यादा एस्बेस्टस शीट टूट गए हैं ।

By Anang Pal Dixit

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 11:33:10 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 11:33:10 PM (IST)

Ambikapur News : तेज अंधड़ से टंकी घर की छत पर गिरी, बाल बाल बचे लोग

नईदुनिया न्यूज, बतौली : बतौली क्षेत्र के पोपरेंगा पंचायत में शुक्रवार को तेज अंधड़ की वजह से जल जीवन मिशन अंतर्गत स्थापित की गई टंकी एक घर की छत पर गिर गई। इस घटना में घर वाले बाल बाल बच गए। घर की छत पर लगे 14 से ज्यादा एस्बेस्टस शीट टूट गए हैं । इससे ग्रामीण को काफी नुकसान वहन करना पड़ा है। प्रभावित परिवार ने मुआवजे की मांग की है।

शिवप्रसाद एक्का अपने परिवार के साथ पोपरेंगा पंचायत के कुडोपारा गांव में रहता है। शुक्रवार शाम से ही बतौली क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश हाेने लगी। तेज हवा से क्षेत्र में दर्जनों पेड़ धराशाई हो गए । बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो गई । इसी दौरान कुडोपारा के शिव प्रसाद एक्का के घर के बगल में डेढ़ साल पहले जल जीवन मिशन के तहत लोहे के एंगल से बने टावर में स्थापित दो पानी टंकी में एक टंकी तेज आंधी के दौरान सीधे शिवप्रसाद के घर की छत पर गिर गई। इससे 14 से ज्यादा एस्बेस्टस शीट चकनाचूर हो गए । गनीमत यह रही कि उस समय परिवार के लोग बाहर थे और इससे प्रकार की जनहानि नहीं हुई। शिव प्रसाद ने कहा कि इस घटना से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। संबंधित विभाग उसे तत्काल मुआवजा प्रदान करें ताकि नुकसान की भरपाई की जा सके।

पानी टंकी से नहीं हो रही थी सप्लाई

जल जीवन मिशन अंतर्गत संबंधित विभाग ने जगह-जगह विभिन्न पंचायतों में टावर बनाकर पानी टंकियां स्थापित की है ,लेकिन इससे पानी सप्लाई अभी तक शुरू नहीं की जा सकी है । कहीं-कहीं सप्लाई की व्यवस्था जरूर है । उक्त घटना में जो पानी टंकी गिरी है उसे भी डेढ़ साल से चालू नहीं किया जा सका है। ग्रामीणों ने बताया कि इसके शुरू हो जाने से उन्हें पेयजल की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

इनका कहना

यह देखना होगा कि उक्त टंकी पीएचई विभाग अंतर्गत निर्मित है या क्रेडा के अधीन। जांच उपरांत नुकसान भरपाई के संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

कपिल वर्मा सब इंजीनियर, पीएचई

बतौली

विश्व कप से पाकिस्तान के बाहर होने अधिकारी का खुलासा, PCB अध्यक्ष को सब पता था, खिलाड़ियों के साथ अकेले में 2 बैठकें की

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के आईसीसी टी20 विश्व कप में खस्ता हार प्रदर्शन के बाद हर तरफ उसकी आलोचना हो रही है. पूर्व क्रिकेटर से लेकर पाकिस्तान के अधिकारी तक अपनी बात रख रहे हैं. टीम के अंदर कलह की सारी खबरें एक एक करके सामने आ रही है. पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम को कप्तानी दिए जाने पर सवाल उठाया है. वहीं एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां तक कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को टीम के खिलाड़ियों के बीच के मनमुटाव की जानकारी थी.

पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अध्यक्ष मोहसिन नकवी को विश्व कप से पहले ही टीम की समस्याओं के बारे में अच्छी तरह से पता था. उनके करीबी और राष्ट्रीय चयनकर्ता वहाब रियाज ने उन्हें इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने कहा, ‘‘नकवी ने सभी खिलाड़ियों के साथ अकेले में दो बैठकें की और निजी हितों की जगह विश्व कप जीतने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा था. उन्होंने उन्हें विश्व कप के बाद टीम में सभी गलतफहमियों को दूर करने का वादा भी किया था लेकिन बात नहीं बनी.’’

सूत्र ने कहा, ‘‘मैं बाबर का बचाव नहीं कर रहा हूं, लेकिन एक कप्तान को क्या करना चाहिए जब आपका प्रमुख गेंदबाज कमजोर अमेरिका टीम के खिलाफ अंतिम ओवर में 15 रनों का भी बचाव नहीं कर सकता. फुल टॉस पर एक चौका और छह रन दे देता है. संन्यास से वापसी करने वाले एक हरफनमौला को फिटनेस संबंधी समस्या के कारण टीम से बाहर बैठना पड़ता है.’’

एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि टी20 विश्व कप से पहले बाबर आजम को कप्तान बनाए जाने के बाद टीम तीन गुट में बंट गया था. टीम के सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘टीम में तीन गुट हैं, एक का नेतृत्व बाबर आजम कर रहे है तो वहीं दूसरे खेमे की अगुवाई अफरीदी और तीसरे की रिजवान कर रहे हैं. इस सब के बीच मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों की वापसी से टीम की स्थिति और खराब हो गई.”

उन्होंने कहा कि इन सब चीजों के बीच खिलाड़ियों के एजेंटों और सोशल मीडिया अभियान चलाने वाले कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने कुछ ऐसा किया जो नहीं होना था. इन सबके साथ बाहरी तत्वों की भूमिका ने भी टीम में तनाव को और बढ़ाने का काम किया.

Tags: India Vs Pakistan, T20 World Cup