Hrithik’s cousin Pashmina Roshan needed to face rejection | ऋतिक की कजिन पश्मीना रोशन को झेलने पड़े रिजेक्शन: सेल्फ डाउट के चलते डिप्रेशन में थीं, इश्क विश्क रिबाउंड से करेंगी डेब्यू

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऋतिक रोशन की कजिन पश्मिना रोशन जल्द ही फिल्म इश्क विश्क रीबाउंड से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। हालांकि फिल्मों में जगह बनाने का उनका सफर आसान नहीं था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया है कि उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था, वहीं सेल्फ डाउट के चलते वो डिप्रेशन में थीं।

हाल ही में एएनआई को दिए एक इंटरव्यू के दौरान पश्मीना रोशन ने कहा है, शुरुआती सालों में मैं बहुत कन्फ्यूज थी। मुझे नहीं पता था कि मैं एक अच्छी एक्ट्रेस बन सकती हूं या नहीं। हालांकि मैंने स्कूल टाइम में थिएटर किया हुआ है, लेकिन तब भी मैं श्योर नहीं थी। तो मैंने UK में मार्केटिंग करने के लिए अलग-अलग यूनिवर्सिटीज में अप्लाई किया था। मुझे मेरा वीजा मिल गया था, रूम बुक हो चुका था। उस समय समर हॉलिडे चल रहे थे। मैं बहुत डिप्रेशन में थी। मेरे सारे दोस्त पार्टी करने जाते थे और सब कुछ करते थे। मैं बस दोपहर को सो जाया करती थी।

आगे पश्मीना ने बताया है, मैं आर्टिस्टिकली मार्केटिंग करने से संतुष्ठ नहीं थी। मुझे नहीं लगता था कि मैं अच्छा कर सकूंगी या वो मेरे लिए अच्छा है या नहीं। इसके बाद मैंने अपने फोटोशूट करवाए, ये देखने के लिए कि मुझ में क्या है। मैंने अपना फोटोशूट अपने पिता और अंकल को दिखाया और उन्होंने हामी भरी। उन्होंने कहा कि हर इंसान के अंदर कुछ न कुछ होता है, हमें बस उसे पॉलिश करना होता है। उस समय से मैंने बैक-टु-बैक एक्टिंग और डांस क्लासेस लीं। मैंने भरतनाट्यम और दूसरे डांस फॉर्म सीखे। मैंने लगातार ऑडिशन देने शुरू कर दिए।

पश्मीना पहली फिल्म मिलने पर कहती हैं, कई सारे रिजेक्शन और परिवार के फीडबैक लेने के कई सालों बाद मुझे ये अवसर और फिल्म मिली। मैं इसके लिए बहुत ग्रेटफुल हूं।

कोई मिल गया फिल्म के सेट पर गई थीं, वहीं देखा एक्टर बनने का ख्वाब

पश्मीना ने एक्टिंग की तरफ झुकाव होने पर कहा, मैं कम उम्र में अपनी बहन के साथ फिल्म कोई मिल गया के सेट पर जाया करती थी। फिल्ममेकर्स ने उस समय फिल्मसिटी में कसौली गांव बनाया था। हम वहां बहुत एंजॉय किया करते थे। हम सेट से वापस घर नहीं जाना चाहते थे। उसी समय मेरा फिल्मों में इंटरेस्ट जागा। बाद में मैंने थिएटर करना शुरू कर दिया। हमारे टीचर्ज बहुत अच्छे थे, जिससे हम एक्टिंग को लेकर जुनूनी हो गए।

राकेश रोशन के भाई की बेटी हैं पश्मीना

बताते चलें कि पश्मीना रोशन के पिता राजेश रोशन, ऋतिक के पिता राकेश रोशन के छोटे भाई हैं।

शाहरुख के ऑनस्क्रीन बेटे जिब्रान भी हैं फिल्म का हिस्सा

फिल्म इश्क विश्क रीबाउंड 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पश्मीना रोशन लीड रोल में हैं। उनके साथ फिल्म में रोहित सराफ और जिब्रान खान लीड रोल में नजर आएंगे। जिब्रान खान बतौर चाइल्ड एक्टर कभी खुशी कभी गम में नजर आए हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र में उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

बलौदाबाजार हिंसा पर पूर्व CM बघेल का आरोप, घटना के पीछे भाजपा नेताओं का हाथ, आम आदमी का सरकार से भरोसा उठा

Baloda Bazar Violence: बलौदाबाजार की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि पूरे आयोजन के पीछे भाजपा के नेताओं का हाथ है। भाजपा के लोगों ने भीड़ को भड़का कर पूरे घटना को अंजाम दिया। बलौदाबाजार का आम आदमी डरा सहमा हुआ है। उन्हें सरकार से भरोसा उठ गया है।

By Sandeep Tiwari

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 08:48:49 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 08:48:49 AM (IST)

Baloda Bazar Violence: राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। बलौदाबाजार की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि पूरे आयोजन के पीछे भाजपा के नेताओं का हाथ है। भाजपा के लोगों ने भीड़ को भड़का कर पूरे घटना को अंजाम दिया। बलौदाबाजार का आम आदमी डरा सहमा हुआ है। उन्हें सरकार से भरोसा उठ गया है।

बघेल ने कहा कि कुछ प्रश्न है जिनके जवाब सामने आ जाएं तो सारा मामला साफ हो जाएगा। इस पूरे आंदोलन में भाजपा के जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े सहित अन्य भाजपा नेताओं की भूमिका की जाँच होनी चाहिए। धरना प्रदर्शन को कलेक्टर से परमीशन दिलाने वाला कौन था? रैली में आने वाले हजारों लोगों के लिए भोजन, मंच, पंडाल, माइक के लिए रुपयों की व्यवस्था किसने किया?

इतनी बड़ी घटना के बाद भड़काऊ भाषण देने वाले भीम आर्मी के लोगो की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? नागपुर से 250 से अधिक लोग आए थे वो कौन थे? सरकार ने उन पर नजर क्यों नहीं रखा था? भीड़ में लोग लाठी, डंडा लेकर आए थे प्रशासन क्या कर रहा था? उनको रोका क्यों नहीं गया? रैली की शुरुआत से ही उपद्रव शुरू हो गया था उसके बावजूद लोगो को कलेक्ट्रेट क्यों जाने दिया गया? भीड़ को रोकने की कोशिश क्यों नहीं हुई?

सरकार को आत्म अवलोकन करना चाहिए- बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री को मंत्रियों के विभागों की समीक्षा के बजाय अपनी पूरी सरकार का आत्म अवलोकन करना चाहिए। छह माह में भाजपा की पूरी सरकार ही विफल साबित हुई है, सिर्फ मंत्रियों के विभागों की समीक्षा से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। पूरी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो चुकी है।

बैज ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकार्ड बन गया। प्रदेश में माब लिंचिंग शुरू हो गई। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गई है। नक्सलवादी घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो गई है। रेत के दाम तीन गुना बढ़ गए हैं। भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ होने से बाजार पर माफिया हावी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि खाद बीज का संकट बरकरार है। किसान परेशान हो रहे हैं।

Raigarh Information: जेल में बंद साला से मुलाकात करने जा रहे जीजा की सड़क दुर्घटना में मौत

एमएसपी कंपनी कर्मचारी ने कीटनाशक सेवन कर दिया जान, सांप काटेने से महिला की मौत, दो साल की बालिका इस हादसे में चमत्कारिक रूप से सकुशल हैं।

By VISHWANATH RAY

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 08:25:35 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 08:25:35 AM (IST)

Raigarh News: जेल में बंद साला से मुलाकात करने जा रहे जीजा की सड़क दुर्घटना में मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़ : सारंगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बटाउपाली से जल डालने वाली सड़क दुर्घटना घटित हुई है जिसमें जेल में निरुद्ध बंदी साला से मिलने के लिए जा रहे जीजा की पिकअप की ठोकर से सड़क दुर्घटना में मौत होने का मामला सामने आया है। जबकि दो साल की बालिका इस हादसे में चमत्कारिक रूप से सकुशल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक गोविंदा दास मानिकपुरी पिता सूरज दास उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भलोन्द्रा सरसींवा का निवासी हैं। बीते दिन गोविंदा अपने 2 वर्षीय बच्चे को साथ मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 04जे डी 8135 में लेकर ग्राम सालर से सारंगढ़ जेल अपने साला से मुलाकात करने जा रहा था।

तभी ग्राम बटउपाली के समीप गुरुवार को सुबह 11 बजे पिकअप क्रमांक सीजी 13 ए जी 6407 वाहन चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए मोटरसाइकिल को सामने से ठोकर मार दिया। तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार गोविंद दूर छिटक गया। इसके चलते उसे गंभीर चोट आई। इधर दुर्घटना के बाद राजगीरों की मदद से डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने सारंगढ़ अस्पताल में उसका उपचार के लिए भर्ती कराया।

जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरो नेतत्काल उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिए। घटना में घायल गोविन्दा को परिजनों ने मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर में लेकर आए जहां आज उसकी मौत उपचार के दौरान हो गई। भाई मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन की तहरीर पर चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टमजी व कानूनी कार्रवाई को पूरा किया है और संबंधित थाना में डायरी भेजने की प्रक्रिया भी आरंभ कर चुकी है।

एमएसपी कंपनी कर्मचारी ने कीटनाशक सेवन कर दिया जान

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र कुकुरदा रहवासी एमएसपी प्लांट कर्मी ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक दवा सेवन कर जान दे दिया। घटना कि सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ली हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक भुनेश्वर निषाद पिता नीलांबर निषाद 31 कुकुरदा थाना चक्रधर रहवासी है। भुनेश्वर कंपनी में एमएसपी लेबर का काम करता रहा था, जिसके दो बच्चे है। वह एमएसपी प्लांट में रोजना डियूटी में जाता था, बीते दिन वह डियूटी में नही गया, और घर मे ही गुमसुम था। इस बीच दोपहर में घर मे रखा कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया इससे उसकी हालत बिगड़ गई।

भुवनेश्वर की सेहत को बिगड़ता देख पर्यावरण से पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह घर में कीटनाशक दवा को सेवन कर लिया है ऐसे उसके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी मृत्यु हो गई। बैरल मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन की मर्ग तहरीर पर चक्रधर नगर पुलिस में मर्द कायम करते हुए पोस्टमार्टम को कानूनी प्रक्रिया को पूरा की है।

सांप काटेने से महिला की मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़ : मेंहमानी में मामा घर आए 13 वर्षीय बालिका स्वजनो के साथ छत में सोने के दौरान अज्ञात सांप के काटे जाने से मृत्यु हो गई।

जानकारी के मुताबिकवर्षा सिदार पिता गोरे लाल उम्र 13 ग्राम पर्रीपथरा थाना सारंगढ़ की रहने वाली हैं। वर्षा दो दिन पहले गर्मी के छुट्टी मनाने हरदी अपने मामा साकीराम सिदर के घर गई थी। 14 घूमने मेहमानी में आई थी। रोजना की तरह घर के सभी सदस्यों रात में गर्मी अधिक होने के चलते घर के छत में सोते थे। वर्षा भी 14 जून की रात में छत में जमीन में बिस्तर लगाकर सोई थी।

इस बीच रात में असहनीय दर्द के चलते वह चीख पुकार मचाने लगी। जिसे सुनकर घर में मौजूद घर के सदस्यों ने उसकी सुध लिए तो देखे की पैर में सांप के काटे जाने का निशान है। परिजनों ने आनन फानन में उपचार के सारंग अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी सेहत लगातार बिगड़ रही थी ऐसे में निजी वाहन करते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के लेकर आए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

T20 वर्ल्‍ड कप में धूम मचा रहे 22 साल के 2 बैटर, दोनों एक ही देश के, 2 शतकीय साझेदारी और उलटफेर भी किया

नई दिल्‍ली. विश्‍व क्रिकेट की यह संभवत:सबसे युवा ओपनर जोड़ी है. अफगानिस्‍तान के रहमनुल्‍लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान (Rahmanullah Gurbaz and Ibrahim Zadran), दोनों की उम्र महज 22 वर्ष है लेकिन इनकी बैटिंग में गजब की मैच्‍युरिटी है. हालात के अनुसार बैटिंग की ‘टोन’ सेट करने में दोनों माहिर हैं. टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में जहां ज्‍यादातर दिग्‍गज संघर्ष करते नजर आए हैं, इन दोनों का बल्‍ला जमकर रन बना रहा है. अफगानिस्‍तान ने अब तक अपने तीनों मैच जीतते हुए सुपर 8 में स्‍थान बना लिया है और इस प्रदर्शन में ओपनर जोड़ी का खास योगदान है. अफगान टीम ने अपने तीसरे मैच में पापुआ न्‍यू गिनी को आसानी से 7 विकेट से शिकस्‍त दी.

गुरबाज और जादरान मौजूदा टूर्नामेंट के टॉप-5 बैटरों में हैं. विकेटकीपर बैटर गुरबाज ने 3 मैचों में दो अर्धशतकों के साथ सर्वाधिक 167 रन (औसत 55.66,स्‍ट्राइक रेट 154.62) बनाए हैं तो जादरान 3 मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 114 रन (औसत 38,स्‍ट्राइक रेट 153.33) बना चुके हैं और सूची में चौथे नंबर हैं. पिछले वर्ष के वनडे वर्ल्‍डकप (World Cup 2023) के बाद टी20 वर्ल्‍डकप में भी दोनों का शानदार प्रदर्शन इनके सुनहरे भविष्‍य का संकेत है. अफगानिस्‍तान के इन दोनों ओपनरों के बीच इस शानदार ‘ट्यूनिंग’ के खास कारण हैं. दोनों अफगानिस्‍तान के एक ही गांव से आते हैं और एक-दूसरे के खेल को अच्‍छी तरह से समझते हैं. गुरबाज ने एक इंटरव्‍यू में कहा था, ‘हम दोनों का हेयरकट एक जैसा है. हम एक ही क्‍लब से खेलते हैं. अंडर-16 और अंडर-19 लेवल से साथ ओपनिंग करते आ रहे हैं.’

T20 World Cup: एक भाई हीरो तो दूसरा जीरो, छोटे ने बनाई 0 की हैट्रिक, बड़ा कर रहा कमाल

अब तक दो शतकीय साझेदारी कर चुके
टी20 वर्ल्‍डकप 2024 के अनईवन बाउंस वाले धीमे विकेट पर रन बनाना आसान नहीं है. विराट कोहली और केन विलियमसन जैसे दिग्‍गज भी इन पर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन गुरबाज-जादरान ने अब तक यहां अच्‍छे स्‍ट्राइक रेट और औसत से रन बनाए हैं. बॉलरों के बैटर के वर्चस्‍व के बीच टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में अब तक केवल 4 शतकीय साझेदारियां हुई हैं, इसमें से 2 इस अफगान जोड़ी के नाम पर हैं. इसमें टूर्नामेंट की अब तक की 154 रनों की सबसे बड़ी पार्टनरशिप (बनाम उगांडा) शामिल है. न्‍यूजीलैंड के खिलाफ भी ये दोनों 103 रन की पार्टनरशिप कर चुके हैं. हालांकि पापुआ न्‍यू गिनी के खिलाफ मैच में ये दोनों बड़ी पारी नहीं खेल सके.

टी20 WC : फिफ्टी जड़ने में नई टीमें छाईं, 3 एशियाई देशों को अभी भी 50 का इंतजार

न्‍यूजीलैंड को पटखनी दे चुकी अफगान टीम
न्‍यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अफगानिस्‍तान की प्रभावशाली जीत टी20 फॉर्मेट में इसके बढ़ रहे रुतबे को दर्शाता है. बता दें, गुरबाज का यह तीसरा टी20 वर्ल्‍डकप है. 2021 के अपने पहले टी20 वर्ल्‍डकप में उन्‍होंने 5 मैचों में 85 और 2022 में तीन मैचों में 68 रन बनाए थे. दूसरी ओर जादरान ने 2022 में अपने पहले वर्ल्‍डकप के तीन मैचों में 80 रन बनाए थे.

भुलक्‍कड़ रोहित, बटलर के बैट का लोगो और प्‍लेयर हडल में वहाब… टी20 वर्ल्‍डकप के खास मोमेंट्स

2010 से टी20 वर्ल्‍डकप खेल रही अफगान टीम

अफगानिस्‍तान टीम की बात करें तो यह 2010 से टी20 वर्ल्‍डकप का हिस्‍सा है और 7वां वर्ल्‍डकप खेल रही है. मौजूदा टूर्नामेंट में राशिद खान की टीम ने अब तक के प्रदर्शन से सुपर 8 से भी आगे बढ़ने की उम्‍मीद जगाई है लेकिन यह तभी संभव होगा जब यह दिग्‍गज टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन बरकरार रखे. अफगानिस्‍तान टीम ने टी20 वर्ल्‍डकप में अब तक 25 मैच खेले हैं जिसमें से 10 में उसे जीत हासिल हुई है जबकि 15 में हार. (आंकड़े 14 जून के अफगानिस्‍तान-पापुआ न्‍यू गिनी मैच तक के)

‘जस्‍सी’ जैसा कोई नहीं, बेहद घातक-किफायती, पूरे T20I करियर में कभी नहीं दिए 50 से ज्‍यादा रन

वनडे वर्ल्‍डकप 2023 में भी दोनों ने दिखाई थी चमक

टी20 वर्ल्‍डकप के इस प्रदर्शन से पहले, 2023 के वनडे वर्ल्‍डकप में भी गुरबाज और जादरान धमाल मचा चुके हैं. भारत में हुए इस वर्ल्‍डकप के 9 मैचों में 376 रनों के साथ जादरान, अफगानिस्‍तान के टॉप स्‍कोरर थे. ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच में तो उन्‍होंने नाबाद 129 रनों की पारी खेली थी. दूसरी ओर, गुरबाज ने 9 मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 280 रन स्‍कोर किए थे. खास बात यह है कि यह रन उन्‍होंने 98.93 के स्‍ट्राइक रेट से बनाए थे.

Tags: Afghanistan Cricket, Icc T20 world cup, Rahmanullah Gurbaz, T20 World Cup

Kartik Aaryan Starrer Bhool Bhulaiyaa 3 to conflict with Ajay Devgn Starrer Singham Once more | ‘सिंघम अगेन’ से क्लैश होने पर निराश अनीस बज्मी: बोले- हमने सालभर पहले ‘भूल भुलैया-3’ की रिलीज डेट अनाउंस की थी, इससे नुकसान होगा

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डायरेक्टर अनीस बज्मी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के ‘सिंघम अगेन’ से क्लैश होने पर निराश हैं। एक इंटरव्यू में अनीस ने कहा कि क्लैश कभी भी किसी फिल्म के लिए अच्छे नहीं होते।

बताते चलें कि डायरेक्टर रोहित शेट्‌टी ने हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज डेट अनाउंस की है। यह फिल्म अब दिवाली पर ‘BB3’ के साथ क्लैश होगी।

‘सिंघम अगेन’ पहले 15 अगस्त को रिलीज होनी थी पर अब इस डेट पर ‘स्त्री 2’ रिलीज होने वाली है। इसका क्लैश मल्टीस्टारर ‘खेल-खेल में’ और जॉन अब्राहम स्टारर ‘वेदा’ से भी होगा।

'सिंघम अगेन' में अजय के अलावा अक्षय, रणवीर, दीपिका, करीना, टाइगर, जैकी और अर्जुन जैसे कलाकार नजर आएंगे।

‘सिंघम अगेन’ में अजय के अलावा अक्षय, रणवीर, दीपिका, करीना, टाइगर, जैकी और अर्जुन जैसे कलाकार नजर आएंगे।

‘ऐसी डेट्स पर क्लैश होते ही हैं’
वहीं ‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज डेट शिफ्ट किए जाने की पॉसिबिलिटी पर अनीस ने कहा, ‘ऐसा अभी साेचा तो नहीं है, क्योंकि हमने एक साल पहले ही ‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी थी। अजय अच्छा दोस्त है पर ऐसी डेट्स पर क्लैश होते ही हैं। ये हमारे हाथ में नहीं होता। मुझे नहीं पता कि अब क्या किया जा सकता है।’

अनीस ने आगे कहा, ‘बात प्रोड्क्ट में कॉन्फिडेंस की नहीं है। दुनिया का हर डायरेक्टर, एक्टर और राइटर हमेशा अपनी फिल्म के बारे में काॅन्फिडेंटली बात करता है पर हो ना हो क्लैश से सभी का नुकसान होता है।’

अनीस की पिछली फिल्म 'भूल भुलैया 2' थी। 2022 में रिलीज हुई यह फिल्म 266 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

अनीस की पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ थी। 2022 में रिलीज हुई यह फिल्म 266 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

अच्छी फिल्म को रिलीज डेट से फर्क नहीं पड़ता
फेस्टिवल रिलीज पर बात करते हुए अनीस ने कहा, ‘फिल्म अगर अच्छी नहीं है तो आप किसी भी फेस्टिवल पर रिलीज कर लें वो हिट नहीं होगी।

एक अच्छी फिल्म को रिलीज डेट से फर्क नहीं पड़ता। ‘एनिमल’ किसी फेस्टिवल पर रिलीज नहीं हुई पर उसने जो कमाल किया वो सबने देखा।’

कार्तिक और तृप्ति फिल्म के लिए अपने-अपने पोर्शन की शूटिंग कर चुके हैं।

कार्तिक और तृप्ति फिल्म के लिए अपने-अपने पोर्शन की शूटिंग कर चुके हैं।

फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसमें कार्तिक के अपोजिट ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी नजर आएंगे। दोनों के अलावा फिल्म के पहले पार्ट में मंजुलिका के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस विद्या बालन भी इस तीसरे पार्ट का हिस्सा होंगी। इसके अलावा चर्चा है कि माधुरी दीक्षित भी इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं।

खबरें और भी हैं…
Gwalior Information: पार्वती काली सिंध चंबल योजना के माध्यम से दूर होगी ग्वालियर में पानी की समस्या

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्वालियर के ऐतिहासिक सागरताल के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्य सीएम ने किया। पार्वती-काली-सिंध-चंबल योजना के माध्यम से न केवल ग्वालियर बल्कि गुना और राजगढ़ तक पानी की समस्या का समाधान होगा।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 02:13:25 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 02:13:25 AM (IST)

ग्वालियर के सागरताल के सौंदर्यीकरण हेतु श्रमदान

HighLights

  1. सीएम ने किया सागरताल के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्वार कार्य में श्रमदान
  2. मुख्यमंत्री ने किया 388 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण
  3. 43 हजार करोड़ की केन बेतवा लिंक योजना

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्वालियर के ऐतिहासिक सागरताल के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्य में श्रमदान किया और लोगों को भी जल संरचनाएं सहेजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शहर में 45 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से मूर्तरूप लेने जा रहे अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर और लगभग 388 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्वती-काली-सिंध-चंबल योजना के माध्यम से न केवल ग्वालियर बल्कि गुना और राजगढ़ तक पानी की समस्या का समाधान होगा। इस योजना का जल्द ही भूमिपूजन किया जाएगा। इससे न केवल पानी की समस्या दूर होगी बल्कि किसान को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा और औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने के द्वार खुलेंगे।

आज #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP के अंतर्गत ग्वालियर के सागरताल के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार हेतु नागरिकों के साथ श्रमदान किया। साथ ही आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर विचार साझा करते हुए जलस्रोतों के संवर्धन व पर्यावरण के संरक्षण की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का… pic.twitter.com/w0V1n1ZKPk

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 15, 2024

केन बेतवा लिंक योजना का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि 43 हजार करोड़ की केन बेतवा लिंक योजना का लाभ भिंड क्षेत्र को मिलेगा। इसके टेंडर कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर से उड़ने वाले जहाजों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक इशारे पर पाकिस्तान जैसे दुश्मन देश के घर में घुसकर बैंड बजाने का काम किया।

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि माधौ महाराज के समय में जो भी तालाब बने, अगर हम उनका गहरीकरण करें तो पर्याप्त मात्रा में बारिश का पानी एकत्रित होगा और एक-एक व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा। यह सागरताल माधौमहाराज के समय में बनाया गया था। पांच बार इसका जीर्णोंद्धार हो चुका है, आज छठवीं बार हो रहा है।

MP Information: मध्य प्रदेश में नहीं माइक्रोबायोलाजी लैब, जहरीले खाने की कैसे हो पहचान

मध्यप्रदेश में माइक्रोबायोालजी लैब ही नहीं है। सिर्फ एक ही सरकारी लैब भोपाल में स्थित है, बाकी प्रशासन निजी लैब के भरोसे ही रहता है। इसके कारण कई मामलों में प्रकरण भीव दर्ज नहीं हो पाते हैं।

By Madanmohan malviya

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 02:29:36 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 02:29:36 AM (IST)

MP News: मध्य प्रदेश में नहीं माइक्रोबायोलाजी लैब, जहरीले खाने की कैसे हो पहचान
निजी लैब के भरोसे सरकार

HighLights

  1. भोपाल में सिर्फ एक सरकारी माइक्रोबायोलाजी लैब
  2. एक हजार नमूने लिए, छह में हुआ प्रकरण दर्ज
  3. जांच के लिए नमूने दूसरे राज्य या निजी लैब में भेजना होता है

मदनमोहन मालवीय, नईदुनिया, भोपाल : मध्यप्रदेश में जहरीले खाने की पहचान कर पाना खाद्य सुरक्षा प्रशासन के लिए काफी मुश्किल है। दरअसल, यहां माइक्रोबायोालजी लैब ही नहीं है। सिर्फ एक ही सरकारी लैब भोपाल में स्थित है, बाकी प्रशासन निजी लैब के भरोसे ही रहता है। लैब नहीं होने की वजह से वर्ष 2023 में एक हजार नमूने लिए गए थे, जिनमें से सिर्फ छह में ही प्रकरण दर्ज किए जा सके।

नमूने लेने की प्रक्रिया भी कठिन

बता दें कि शहर में जगह-जगह स्टाल पर बिकने वाले कचौरी-समोसे व अन्य खाद्य पदार्थ में पेस्टिसाइड, हानिकारक बैक्टीरिया हैं या नहीं, इसका पता लगा पाना बहुत ही मुश्किल है। इस वजह से यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि मिलावटखोरों पर कार्रवाई सिर्फ जुर्माना तक सिमट कर रह जाती है। पेस्टिसाइड और हानिकारक बैक्टीरिया की जांच के लिए नमूने लेने की प्रक्रिया भी बहुत कठिन है।

नमूने लेने से लेकर उसे लैब तक पहुंचाने के लिए सीलबंद कांच या अन्य मैटल बाक्स की जरूरत होती है। नमूने जिस तापमान में लिया गया है, उसे उसी वातावरण और तापमान में रखना होता है। लैब नहीं होने के कारण प्रदेश को इस तरह की जांच के लिए नमूने दूसरे राज्य या निजी लैब में जांच के लिए भेजना होता है। निजी लैब में जांच नमूने के अनुसार पांच से 10 हजार रुपये में होती है।

यह है प्रविधान

देशभर में एफएसएसएआइ के अंतर्गत खाद्य विभाग कार्रवाई करता है। कुल 14 एक्ट में से 13 में सिर्फ जुर्माने का प्रविधान है। सिर्फ असुरक्षित खाद्य के मामले में आपराधिक प्रकरण होता है। इसके लिए खाद्य पदार्थ में पेस्टिसाइड और हानिकारक बैक्टीरिया की जांच जरूरी है। मप्र में एक ही लैब है, जिसमें सिर्फ कैमिकल जांच होती है। इस कारण खाना कितना हानिकारक या अनहेल्दी है, इसका पता नहीं लगाया जा सकता।

राजधानी में तीन महीने के आंकड़े

  • नमूने नमूने की जांच -310
  • रिपोर्ट आई – 275
  • फेल – 25
  • असुरक्षित – 04
  • प्रकरण लगाए – 81
  • जुर्माना – 8,97,000
  • रुपये वसूली – 7,56,000 रुपये

खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अभी एक ही लैब भोपाल में स्थित है। इसके अलावा कभी-कभी बाहर भी नमूने जांच के लिए भेजे जाते हैं। जल्द ही नई लैब में नमूनों की जांच शुरू होगी तो काफी हद तक मदद मिलेगी। इन लैब में सभी तरह के खाद्य पदार्थों की जांच कराई जा सकेगी।

देवेंद्र दुबे, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, भोपाल

टीचर के प्यार में क्लीन बोल्ड हुआ खूंखार गेंदबाज, फिल्मी तरीके से किया था प्रपोज, वर्ल्ड कप के बाद टी20 क्रिकेट से होगा रिटायर
हाइलाइट्स

ट्रेंट बोल्ट की वाइफ गर्ट स्मिथ स्कूल टीचर हैं टी20 विश्व कप के बाद बोल्ट इस फॉर्मेट से रिटायर हो जाएंगे

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए टी20 विश्व कप 2024 कुछ खास नहीं रहा. कीवी टीम को ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. इस बीच टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया. बोल्ट ने कहा कि यह उनका आखिरी टी20 विश्व कप है. मतलब साफ है कि वह अब टी20 क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे. क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजों को बोल्ड करने वाला यह खूंखार गेंदबाज एक स्कूल टीचर की प्यार में क्लीन बोल्ड हो गया था. बोल्ट की पत्नी एक स्कूल टीचर हैं. दोनों की पहली मुलाकात स्कूल में नहीं बल्कि हेमिल्टन के एक बार में हुई थी. इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई, किसी को पता नहीं चला. आज दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.

ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) की पत्नी का नाम गर्ट स्मिथ (Gert Smith) है. गर्ट बेहद खूबसूरत हैं. उनकी सोशल मीडिया अकाउंट् के बायो के मुताबिक वह एक स्कूल टीचर हैं. दोनों की पहली मुलाकात हेमिल्टन शहर के एक बार में हुई थी. गर्ट उस बार में अपनी कजिन डेनियल फ्लायन के साथ पहुंची थीं जो खुद एक क्रिकेटर हैं. इसके बाद दोनों लगातार मिलते रहे. देखते देखते दोस्ती प्यार में बदल गई, पता नहीं चला. साल 2016 में दोनों ने सगाई कर ली. इसके एक साल बाद दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए. दोनों के तीन बेटे हैं.

बाबर की कप्तानी पर लटकी तलवार, ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं रिप्लेस, एक का कप्तानी में रिकॉर्ड है बेजोड़

करीबी मैच कैसे जीतें? साउथ अफ्रीका से सीखिए… 5वीं बार एक रन से टी20 मैच किया अपने नाम, भारत किस नंबर पर?

बोल्ट और गर्ट स्मिथ अनंत-राधिका की प्री वेडिंग समारोह में शामिल थे
ट्रेंट बोल्ट हाल में अपनी पत्नी संग अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी में शामिल हुए थे. इस फंक्शन में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे. बोल्ट ने भारतीय पारंपरिक परिधान शेरवानी पहना हुआ था जबकि गर्ट स्मिथ पिंक कलर के लहंगे में बेहद गॉर्जियस लग रही थीं. बोल्ट आईपीएल 2024 सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे. उन्होंने 15 मैचों में 16 विकेट लिए थे.

ट्रेंट बोल्ट का टी20 इंटरनेशनल करियर
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड को आखिरी लीग मैच में पापुआ न्यू गिनी से भिड़ना है. यह मैच 17 जून को खेला जाएगा. इसके बाद बोल्ट टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. उन्होंने इस विश्व कप में 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं. 34 साल के बोल्ट ने न्यूजीलैंड की ओर से 60 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 81 विकेट दर्ज हैं. उन्होंने इस दौरान दो बार एक मैच में 4 विकेट चटकाए हैं.

Tags: Icc T20 world cup, New Zealand, Trent Boult

Shaleen Bhanot obtained injured on the units of Khatron Ke Khiladi-14 | खतरों के खिलाड़ी-14 के सेट पर जख्मी हुए शालीन भानोट: एक साथ 200 बिच्छुओं ने काटा, चेहरे के एक तरफ आई सूजन

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर टीवी एक्टर शालीन भानोट इन दिनों रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग कर रहे हैं। शो के सेट पर हाल ही में एक्टर के साथ दुर्घटना हो गई। वो एक स्टंट परफॉर्म कर रहे थे, जब उन पर बिच्छुओं ने हमला कर दिया।

इस हादसे के कुछ समय बाद ही शालीन भानोट के चेहरे पर सूजन आ गई है। वहीं उनके शरीर पर कई घाव बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शालीन को 200 से ज्यादा बिच्छुओं ने काटा है। सेट पर मौजूद मेडिकल एक्सपर्ट्स ने तुरंत शालीन का ट्रीटमेंट शुरू कर दिया था।

एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने घाव दिखाए हैं। शेयर किए गए वीडियो में फिल्म कल हो न हो का बैकग्राउंड म्यूजिक चल रहा है। इस वीडियो के साथ एक्टर ने लिखा है, आप सबके लिए कुछ भी। वीडियो सामने आने के बाद फैंस शालीन को जल्द से जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बताते चलें कि इन दिनों पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग रोमानिया में चल रही है। शालीन भानोट इससे पहले रियलिटी शो बिग बॉस 16 में नजर आए थे। शो के दौरान ही रोहित शेट्टी ने उन्हें खतरों के खिलाड़ी 14 का ऑफर दिया था। शालीन भानोट ने शुरुआत में ये कहते हुए शो का ऑफर ठुकरा दिया था कि वो उनके बस की बात नहीं है। बाद में उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वो रियलिटी शोज नहीं बल्कि एक्टिंग करियर पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं।

बिग बॉस 16 में शालीन और टीना की केमिस्ट्री चर्चा में रही थी।

बिग बॉस 16 में शालीन और टीना की केमिस्ट्री चर्चा में रही थी।

शालीन ने एक टीवी शो साइन किया था, हालांकि जब शो पोस्टपोन हुआ, तब एक्टर ने खतरों के खिलाड़ी 14 का ऑफर एक्सेप्ट कर लिया। बिग बॉस से निकलकर शालीन भानोट एकता कपूर के टीवी शो बेकाबू में नजर आए थे।

Bilaspur Information: ताबड़तोड़ कार्रवाई, 369 अवैध होर्डिंग और बैनर हटाए गए

शासन से निर्देश मिलने के बाद नगर निगम आयुक्त अमित कुमार के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगम का यह अभियान दो दिनों से चल रहा है। वही अब मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक से दो दिन के भीतर मानसून शहर पहुंच सकता है, ऐसे में तेज वर्षा के साथ हवाएं भी चलेंगी।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 12:49:06 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 12:49:06 AM (IST)

शासन से निर्देश मिलने के बाद नगर निगम ने चलाया अभियान

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। कुछ ही दिनों में वर्षा होने वाली है। इसके साथ ही तेज हवाओं के रूप में अंधड़ भी चलेगा। ऐसे में शहर में लगे बैनर, पोस्टर गिरने से हादसा होने की आशंका को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर अवैध बैनर, पोस्टर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत नगर निगम इन अवैध खतरनाक बैनर, पोस्टर हटाने के लिए अभियान चला रही है। इसी कड़ी में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान शहर के लगे 369 अवैध होर्डिंग और बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई की गई।

शासन से निर्देश मिलने के बाद नगर निगम आयुक्त अमित कुमार के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगम का यह अभियान दो दिनों से चल रहा है। वही अब मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक से दो दिन के भीतर मानसून शहर पहुंच सकता है, ऐसे में तेज वर्षा के साथ हवाएं भी चलेंगी। यदि इस दौरान कोई होडिंग्स, बैनर, पोस्टर किसी को ऊपर गिर गया, तो बड़ी दुर्घटना घट जाएगी। साथ ही इनके गिरने से वाहन व अन्य सामानों का नुकसान होने की भी आशंका रहती है। ऐसे में निगम आयुक्त के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी दस्ता कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। मालूम हो कि अवैध रूप से लगाए गए इन होर्डिंग और बैनर पोस्टर से जनहानि और ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है और दुर्घटना की आशंका के साथ ही निगम के राजस्व की भी हानि होती है।

आगे भी चलते रहेगी कार्रवाई

निगम कमिश्नर अमित कुमार ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी होगी। इसके लिए सभी जोन कमिश्नर और अधिकारियों को अभियान चलाकर शहर से अवैध बैनर पोस्टर निकालने की जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें निर्देश दिया गया है कि हर दिन कार्रवाई का अपडेट दें, ताकि इस काम में किसी भी प्रकार से लापरवाही की गुंजाइश न हो।

लगेगा जुर्माना

अतिक्रमण विरोधी टीम के प्रभारी प्रमिल शर्मा ने साफ किया है कि दुकान के बाहर सड़क पर अतिक्रमण कर बोर्ड रखने वाले दुकानदारों और अवैध होर्डिंग मालिकों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाएगा। इससे पहले भी जुर्माने कार्रवाई की गई है, ऐसे में अच्छा होगा कि वे खुद ही अपने अवैध होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर निकाल लें और कार्रवाई के दायरे से बाहर रहे।