Chhindwara Information: पति की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में शव फेंक कर लगा दिया ढक्‍कन, पुलिस को बताया-इसलिये मार डाला

एसपी मनीष खत्री ने बताया कि जिला मुख्‍यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बिछुआ पठार में पत्‍नी ने अपने पति की हत्‍या कर उसका शव सेप्टिक टैंक में डालकर ऊपर से ढक्‍कन लगा दिया। महिला ने खुद पुलिस थाने पहुंचकर बताया कि उसने ही अपने पति को मार डाला है। पुलिस अब सेप्टिक टैंक में पति के शव को तलाश रही है।

T20 WC 2024: मैच विनिंग पारी खेलने के बाद भी बने मीम्स, ‘लगता है टीम मीटिंग में नहीं थे Marcus Stoinis’

टी-20 विश्व कप में रविवार सुबह ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला हुआ। मार्कस स्टोइनिस की धमाकेदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत की सबसे ज्यादा खुशी इंग्लैंड ने मनाई। स्कॉटलैंड के हारने के कारण इंग्लैंड सुपर 8 में प्रवेश कर पाया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 12:27:14 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 12:34:14 PM (IST)

T20 WC 2024: मैच विनिंग पारी खेलने के बाद भी बने मीम्स, ‘लगता है टीम मीटिंग में नहीं थे Marcus Stoinis’
मार्कस स्टोइनिस ने 29 गेंद पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।

HighLights

  1. टी-20 विश्व कप क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को हराया
  2. स्कॉटलैंड की हार के साथ ही सुपर-8 में इंग्लैंड की एंट्री
  3. ऑस्ट्रेलिया हार जाता तो विश्व कप से बाहर हो जाती इंग्लैंड टीम

एजेंसी, सेंट लूसिया (Australia vs Scotland)। कोई बल्लेबाज मैच धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को विजयी बनाए, जिसके बाद भी सोशल मीडिया पर उसके मीम्स की बाढ़ जाए? टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड मुकाबले के बाद ऐसा ही हुआ। निशाने पर हैं ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस।

दरअसल, इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया ने संकेत दिए थे कि वे स्कॉटलैंड को विजयी होने का मौका भी दे सकते हैं, क्योंकि इससे इंग्लैंड की टीम विश्व कप से बाहर हो जाएगी और स्कॉटलैंड को इतिहास रचने का मौका मिल जाएगा।

रविवार सुबह जब मैच शुरू हुआ तो कंगारू टीम का रवैया देखकर लगा कि इंग्लैंड को बाहर करने की रणनीति पर ही काम हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को बल्लेबाजी के लिए बुलाया।

स्कॉटलैंड ने 180 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 60 रन पर तीन विकेट आउट हो गए थे। इसके बाद क्रीज पर आए मार्कस स्टोइनिस। उन्होंने अलग ही अंदाज में बल्लेबाज की और 29 गेंद पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 रन बना डाले। इसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 2 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।

मार्कस स्टोइनिस के खिलाफ मीम्स की बाढ़

इसके बाद सोशल मीडिया पर मार्कस स्टोइनिस के खिलाफ मीम्स की बाढ़ आ गया। अधिकांश यूजर्स ने लिखा, ‘लगता है मार्कस स्टोइनिस उस टीम मीटिंग में नहीं थे, जहां तय हुआ था कि स्कॉटलैंड से हारना है।’

naidunia_image

बता दें, ऑस्ट्रेलियाई टीम तब सुर्खियों में आई जब जोश हेजलवुड ने कहा था कि वे इस मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ आराम से खेल सकते हैं। हालांकि, पैट कमिंस और कोच मैथ्यू मॉट ने इसे हेजलवुड का मजाक बताया था।

naidunia_image

बाल-बाल बच गए… PAK-NZ ने जैसे-तैसे बनाई टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में जगह! इस वजह से खेलेंगे अगला टूर्नामेंट
हाइलाइट्स

पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हो चुके हैं.पाकिस्‍तान की जगह अमेरिका ने इस ग्रुप से सुपर-8 में क्‍वालीफाई किया.न्‍यूजीलैंड के ग्रुप से वेस्‍टइंडीज और अफगानिस्‍तान ने क्‍वालीफाई किया.

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में पाकिस्‍तान की टीम का प्रदर्शन खास अच्‍छा नहीं रहा. पाकिस्‍तान की तर्ज पर ही न्‍यूजीलैंड भी लीग स्‍टेज से बाहर हो गया. दोनों ही टीमें सुपर-8 तक भी नहीं पहुंच पाई. ऐसे में अब यह सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्‍या पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में सीधे क्‍वालीफाई करने से भी चूक गई हैं? क्‍या इन दोनों टीमों को क्‍वालीफायर राउंड खेलने के बाद अगले टी20 वर्ल्‍ड कप में प्रवेश करना होगा? इन सभी सवालों का सीधा और साफ जवाब है नहीं. आईसीसी के नियम कहते हैं कि बीते टी20 वर्ल्‍ड कप की टॉप-12 टीमों को अगले टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिलेगा.

इस टी20 वर्ल्‍ड कप में सुपर-8 में पहुंचने वाली सभी आठ टीमों को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में जगह मिल जाएगी. अगला टी20 वर्ल्‍ड कप भारत और श्रीलंका में संयुक्‍त रूप से आयोजित किया जाएगा. मेजबान होने के नाते भारत और श्रीलंका को सीधे टूर्नामेंट में प्रवेश मिलना तय है. भारत सुपर-8 में पहले ही पहुंच चुका है. ऐसे में उसे क्‍वालीफाई करने के लिए इस नियम का सहारा लेने की जरूरत नहीं है. श्रीलंका इस टूर्नामेंट से बाहर है. वो इस नियम के सहारे अगला टूर्नामेंट खेलेगा. इस तरह 12 में से 9 टीमों के नाम की घोषण अब लगभग हो गई है. बाकी तीन टीमों का चयन उनकी आईसीसी टी20 रैंकिंग के हिसाब से होगा.

यह भी पढ़ें:- स्‍टार्क-मैक्‍सवेल की जमकर हुई ठुकाई, SCO के बैटर्स ने 10 ओवरों में कूट दिए 96 रन, ENG की सांसे भी फुलाई

जैसे तैसे पहुंचे पाकिस्‍तान-न्‍यूजीलैंड
आईसीसी इस टूर्नामेंट के बाद 30 जून तक अगले वर्ल्‍ड कप की टॉप-12 टीमों के नाम की घोषणा कर देगी. पाकिस्‍तान की टीम मौजूदा वक्‍त में आईसीसी की टी20 रैंकिंग में 7वें स्‍थान पर है. वहीं, न्‍यूजीलैंड छठे स्‍थान पर बना हुआ है. टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के डायरेक्‍ट क्वालिफिकेशन के लिए तीन स्‍थानों पर रेस काफी कड़ी है. इस टूर्नामेंट से निकलकर अगला टूर्नामेंट खेलने वाली 9 टीमों के बाद बाकी बची सभी टीमों की मौजूदा आईसीसी रैंकिंग पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड की रैंकिंग से नीचे है. ऐसे में दोनों ही टीमों का अगला टूर्नामेंट खेलना लगभग तय माना जा रहा है.

Tags: Icc T20 world cup, New Zealand cricket, Pakistan cricket crew, T20 World Cup

Rahul Gandhi ने फिर उठाया EVM पर सवाल, ब्लैक बॉक्स करार दिया, जानिए ताजा विवाद का Elon Musk से क्या है कनेक्शन

भारत में समय-समय पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के खिलाफ आवाज उठती रही है। विपक्ष जब हारता है तो ईवीएम पर सवाल उठाता है। विवाद को ताजा हवा टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने दी है। पढ़िए पूरी बयानबाजी

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 12:22:02 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 12:22:02 PM (IST)

Rahul Gandhi ने फिर उठाया EVM पर सवाल, ब्लैक बॉक्स करार दिया, जानिए ताजा विवाद का Elon Musk से क्या है कनेक्शन

एजेंसी, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाया है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, भारत में ईवीएम एक ‘ब्लैक बॉक्स’ हैं और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है। हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। जब संस्थानों में जवाबदेही की कमी हो जाती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है।

naidunia_image

एलन मस्क के बयान से फिर छिड़ी बहस

राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बयान पर आई है। एलन मस्क ने कहा है कि ईवीएम को कोई भी हैक कर सकता है और चुनाव की इस व्यवस्था को खत्म करने की जरूरत है। एलन मस्क का मानना है कि इंसान ही नहीं, AI से भी ईवीएम को हैक करने का खतरा है।

Vijay Sethupathi wished to get out of poverty | विजय सेतुपति को याद आते हैं पुराने दिन: बोले- मेरे जीवन का कोई लक्ष्य नहीं था, मैं केवल गरीबी से निकलना चाहता था

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विजय सेतुपति की गिनती इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में की जाती है। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें पुराने दिनों की याद आती है। विजय ने बताया कि उन्होंने कभी कोई सपना नहीं देखा था। वो केवल गरीबी से निकलना चाहते थे। बता दें, एक्टर बनने से पहले विजय दुबई में एक अकाउंटेंट के तौर पर काम कर रहे थे। इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि वो अपनी लाइफ में सबसे ज्यादा किसे याद करते हैं।

इस पर उन्होंने कहा- मुझे खुद की याद आती है। एक लड़का था जो बहुत मासूम था और उसके कोई सपने नहीं थे। उसे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि वो अपने जीवन में क्या करने जा रहा है। जब वो कॉलेज में पहले साल की पढ़ाई कर रहा था, तो उसे नहीं पता था कि दूसरे साल का सिलेबस क्या है। मेरे दोस्त मुझे बताते थे कि ये दूसरे साल का सिलेबस है।

मैं स्पोर्ट्स या पढ़ाई दोनों में अच्छा नहीं था। मेरी कोई गर्लफ्रेंड भी नहीं थी। क्योंकि मैं बहुत शर्मीला था और कभी उनसे बात नहीं करता था। लेकिन जीवन में कुछ बड़ा करना चाहता था। हालांकि, उसे ये नहीं पता था कि ये कैसे करना है। उसका केवल एक ही लक्ष्य गरीबी से बाहर आना था। वो आदमी बहुत मासूम था। मुझे खुद की याद आती है।

कॉलेज के दिनों में कई जॉब करते थे विजय

विजय ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वो कॉलेज के दिनों में कई जॉब किया करते थे। उन्होंने पढ़ाई के दौरान सेल्समैन, कैशियर और फोन बूथ ऑपरेटर जैसे काम भी किए थे। कॉमर्स से ग्रेजुएट होने के बाद विजय एक थोक सीमेंट बिजनेस में शामिल हो गए। इसके बाद वो दुबई जाकर एक अकाउंटेंट के तौर पर काम करने लगे। क्योंकि दुबई में उन्हें भारत में मिलने वाले वेतन से चार गुना ज्यादा वेतन मिलता था। लेकिन आखिर में वो अपने काम से असंतुष्ट होकर, भारत लौट आए।

2003 में भारत लौटने के बाद उन्होंने शादी कर ली और अपने दोस्तों के साथ इंटीरियर डेकोरेशन का काम शुरू किया। बाद में, वो एक मार्केटिंग कंपनी में शामिल हो गए। विजय ने फोर्ब्स से कहा- अगर मेरा बिजनेस चल गया होता तो मैं कभी एक्टर नहीं बन पाता।

इसी समय के आसपास उन्होंने कुथु-पी-पट्टारैम नामक एक थिएटर कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में 9-5 की नौकरी शुरू की। उन्होंने प्ले पर ध्यान देना शुरू किया और सोचा कि वो भी एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। मेरी लाइफ में को डायरेक्शन या कोई एम्बिशन नहीं था। मैं बस रहने के लिए एक घर और एक कार चाहता था। मैंने लाइफ में बस इतना ही सोचा था।

स्‍टोइनिस-हेड ने डूबने से बचाई AUS की लुटिया, 2 गेंद पहले SCO से जीता मैच, ENG भी सुपर-8 में पहुंचा

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में रविवार को स्‍कॉटलैंड की टीम एक बड़ा उलटफेर करने से चूक गई. ऑस्‍ट्रलिया को हराने के बेहद करीब आने के बाद उन्‍हें मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही इंग्‍लैंड की टीम को बड़ी राहत मिली हैं. उन्‍होंने सुपर-8 में अपनी जगह पक्‍की कर ली है. ग्रुप-बी से ऑस्‍ट्रेलिया और इंग्‍लैंड ने सुपर-8 में अपनी जगह बनाई. पहले बैटिंग करते हुए स्‍कॉटलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुसान पर 180 रन बनाए. लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान ऑस्‍ट्रेलिया को पांच विकेट गंवाने के बाद दो गेंद पहले ही मैच में जीत मिली.

कंगारू टीम की जीत के हीरो मार्कस स्‍टोइनिस रहे, जिन्‍होंने 29 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ओपनिंग बैटर ट्रेविस हेड ने भी 49 गेंदों पर 68 रनों का अहम योगदान दिया. लक्ष्‍य का पीछा करते वक्‍त एक वक्‍त पर ऑस्‍ट्रेलिया की टीम काफी मुश्किल में नजर आ रही थी. 60 रन पर ही टीम ने अपने तीन विकेट गंवा दिए. यहां से आगे स्‍टोइनिस और हेड ने रन बनाने की जिम्‍मेदारी उठाई. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी बनाई और मैच को काफी करीब लेकर पहुंचे.

स्‍कॉटलैंड ने बैटर्स ने जमकर कूटे रन
स्‍कॉटलैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए खूब रन कूटे. महज तीन रन पर अपना पहला विकेट गंवाने के बाद स्‍कॉटलैंड की टीम ने दूसरे विकेट के लिए शानदार रन बनाए. जॉर्ज मुन्से और ब्रैंडन मैकमुलेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी बनी. शुरुआती 10 ओवरों के बाद ही स्‍कॉटलैंड का स्‍कोर 100 रन के करीब था. मुन्‍से ने 23 गेंदों पर 53 रन बनाए जबकि मैकमुलेन ने 34 गेंदों पर 60 रन ठोक दिए. उनके बैट से छह छक्‍के और दो चौके भी आए. कप्‍तान रिची बेरिंगटन ने 31 गेंदों पर 42 रन ठोक दिए. जिसकी मदद से स्‍कॉटलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 180/5 रन ठोक दिए.

FIRST PUBLISHED : June 16, 2024, 09:25 IST

नारायणपुर नक्सली मुठभेड़ में बलिदान जवान को CM साय ने दी श्रद्धांजलि, बोले- लक्ष्‍य पूरा होने तक नहीं बैठेंगे

Narayanpur Martyr Jawan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सली मुठभेड़ में बलिदान जवान को श्रद्धांजलि दी। सीएम साय ने चौथी बटालियन माना पहुंचकर बलिदान जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी बलिदान जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 09:58:17 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 10:07:28 AM (IST)

रायपुर। Narayanpur Martyr Jawan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगलों में हुए नक्सली मुठभेड़ में बलिदान जवान को श्रद्धांजलि दी। सीएम साय ने चौथी बटालियन माना पहुंचकर बलिदान जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी बलिदान जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। जवान नितेश एक्का नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए थे।

CM Vishnu Deo Sai Pays Tribute: मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, नारायणपुर मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। साथ ही एक जवान के बलिदान होने और 2 के घायल होने की दुःखद खबर है। नक्सली कार्रवाई से विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। लक्ष्य पूरा होने तक चुप नहीं बैठेंगे।’

LIVE:श्रद्धांजलि सभा, चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना https://t.co/VCiikwCYtf

— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 16, 2024

छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में नारायणपुर जिले में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सुरक्षा बल ने अबूझमाड़ के कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र के जंगल में शनिवार की सुबह मुठभेड़ में आठ वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के शव और हथियार पुलिस को मिल चुके हैं। मुठभेड़ में और कई नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने की सूचना है।

इधर, नक्सलियों की फायरिंग में स्पेशल टास्क फोर्स के जवान नितीश एक्का (27) बलिदान हो गए हैं। वह जशपुर के निवासी थे। दो अन्य जवान लेखराम नेताम (28) निवासी धमतरी व कैलाश नेताम (33) निवासी कोंडागांव घायल हुए हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए रायपुर लाया गया है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

Gwalior Climate forecast: पांच दिन गर्मी भरे फिर प्री-मानसूनी गतिविधियों से आएगी ठंडक

मौसम विज्ञानी का कहना है कि 18 जून को आ रहा पश्चिमी विक्षोभ मौसम में परिवर्तन लाने का काम करेगा। जिसका असर दो दिन बाद 20 जून से शुरू होगा और आसमान में आने वाले बादल बूंदाबांदी कराएंगे। जिससे मौसम में परिवर्तन होगा और गर्मी कम होगी।भी मानसून प्रदेश में प्रवेश नहीं कर सका, जब प्रदेश में प्रवेश करेगा उसके दस दिन बाद ग्वालियर-चंबल अंचल तक पहुंचेगा।

By Ajay Upadhyay

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 10:09:31 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 10:09:31 AM (IST)

Gwalior Weather forecast: पांच दिन गर्मी भरे फिर प्री-मानसूनी गतिविधियों से आएगी ठंडक

HighLights

  1. पांच दिन वातावरण में ठंडक आने की उम्मीद कम है
  2. राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं पारे को बढ़ा रही है
  3. 18 जून को आ रहा पश्चिमी विक्षोभ मौसम में परिवर्तन लाने का काम करेगा

ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। मौसम में गर्मी रहने वाली है फिलहाल पांच दिन वातावरण में ठंडक आने की उम्मीद कम है। क्योंकि अगले पांच दिन गर्मी भरे रहने वाले हैं। चिलचिलाती धूप और राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं पारे को बढ़ा रही है। क्योंकि अभी मानसून प्रदेश में प्रवेश नहीं कर सका, जब प्रदेश में प्रवेश करेगा उसके दस दिन बाद ग्वालियर-चंबल अंचल तक पहुंचेगा। तब मानसूनी वर्षा शुरू होगी और गर्मी से छुटकारा मिलेगा, लेकिन तब तक लोगों को गर्मी परेशान करेगी।

मौसम विज्ञानी का कहना है कि 18 जून को आ रहा पश्चिमी विक्षोभ मौसम में परिवर्तन लाने का काम करेगा। जिसका असर दो दिन बाद 20 जून से शुरू होगा और आसमान में आने वाले बादल बूंदाबांदी कराएंगे। जिससे मौसम में परिवर्तन होगा और गर्मी कम होगी।

शनिवार की सुबह सामान्य रही पर चल रही हवाएं गर्मी का अहसास करा रही थीं। यही कारण रहा कि सुबह साढ़े 5 बजे तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि साढ़े आठ बजे तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन जैसे-जैसे आगे बढ़ा तापमान तेजी से बढ़ता गया। दिन में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में बीते रोज से थोड़ी कमी आई और 32.5डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान

  • 16 जून दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं से तापमान बढ़ रहा है। जबकि रात के समय बादल छटने से न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।
  • 17 जून: आसमान में बादल आने से दिन के तापमान में एक डिग्री की कमी आ सकती है जबकि रात का तापमान बढ़ेगा, जिससे दिन व रात में गर्मी का अहसास होगा।
  • 18 जून: चिलचिलाती धूप के बीच आसमान में बादलों का आना जाना रहेगा जिससे दिन व रात का तापमान स्थिर रह सकता है।
  • 19 जून: पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होगा तो आसमान में छाए बादलों को नमी मिलना शुरू होगी जिससे दिन व रात के तापमान में कमी आएगी।
  • 20 जून: पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में छा रहे बादल बूंदाबांदी करा सकते हैं। जिससे पारा और कम होने की उम्मीद है।
  • 21 जून: प्री मानसून एक्टिविटी शुरू होगी जिससे बूंदाबांदी हो सकती है, इस कारण दिन व रात के तापमान में कमी आ सकती है।
  • 22 जून: आसमान में छाए बादल वर्षा करा सकते हैं जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है।
Pakistan Cricket: ऑलराउंडर इमाद वसीम की सफाई- ‘हम भी इंसान हैं, हमसे भी गलती हो सकती है’

पाकिस्तान की टीम टी-20 विश्व कप से बाहर हो गई। इसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल की स्थिति है। फैन्स से लेकर पूर्व क्रिकेटर्स तक आहत हैं और बाबर आजम की टीम के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 08:56:26 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 08:56:26 AM (IST)

Pakistan Cricket: ऑलराउंडर इमाद वसीम की सफाई- ‘हम भी इंसान हैं, हमसे भी गलती हो सकती है’
All-rounder Imad Wasim ने कहा, पाकिस्तान क्रिकेट अपने सबसे निचले स्तर पर है और इसमें आमूल-चूल बदलाव करने की जरूरत है।

एजेंसी, इस्लामाबाद। टी-20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों की खूब आलोचना हो रही है। इस पर अब टीम के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने अपना पक्ष रखा है।

इमाद वसीम ने क्रिकेट फैन्स से कहा है कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी भी इंसान हैं और उनसे भी गलती हो सकती है। मीडिया को भी इस बात को समझना चाहिए।

Pakistan Cricket Crew in T20 World Cup 2024

बता दें, टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान का पहला मुकाबला होस्ट यूएसए से हुआ था। दोनों टीमों के बीच इतिहास का यह पहला मैच था, जिसमें पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारत ने भी पाकिस्तान को मात दे दी। यहीं पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था।

पिछले दिनों, फ्लोरिडा में यूएसए और कनाडा का मैच बारिश का कारण धूल गया, तो पाकिस्तान आधिकारिक रूप से विश्व कप से बाहर हो गया।

आप कह सकते हैं कि अमेरिका में पिच खराब थी। यही कारण है कि छोटी टीमें भी बेहतर प्रदर्शन कर पाईं। ऐसी चीजें हो सकती हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमारा दृष्टिकोण और सोच वैसे नहीं थे जैसे किसी चैंपियन टीम के होते हैं। मुझे लगता है कि हम इसे बदल देंगे और सभी लड़के ऐसा करने के लिए उत्सुक हैं। – इमाद वसीम, ऑलराउंडर, पाकिस्तान टीम

क्या पाकिस्तान क्रिकेट में होंगे बड़े बदलाव

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 35 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर इमाद वसीम ने माना कि यह पाकिस्तान क्रिकेट का सबसे निचला स्तर है और स्पष्ट है कि आमूल-चूल बदलाव की जरूरत है।

naidunia_image

उन्होंने कहा, ‘क्या बदला जाना चाहिए और क्या नहीं, यह मेरा क्षेत्र नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि बदलाव होने चाहिए और व्यापक बदलाव होना चाहिए, ताकि हम आगे बढ़ सकें।’

Monsoon Information Immediately: आगे बढ़ा मानसून, जानिए एमपी, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान में बारिश पर IMD का अपडेट

देश के एक बड़े हिस्से में मानसून का इंतजार हो रहा है। इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून निर्धारित समय पर केरल पहुंच गया था। इसके बाद से सही गति से आगे बढ़ रहा है। हालांकि मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में इसके देरी से पहुंचने का अनुमान है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 08:16:25 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 08:32:16 AM (IST)

Monsoon News Today: आगे बढ़ा मानसून, जानिए एमपी, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान में बारिश पर IMD का अपडेट
Climate Replace: यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हीट वेव का अलर्ट है।

एजेंसी, नई दिल्ली (Monsoon Information Immediately)। दक्षिण पश्चिम मानसून सही गति से आगे बढ़ रहा है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि अगले 4-5 दिनों में देश के किन हिस्सों में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। आगामी 4-5 दिनों में इन राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

Monsoon Replace: जानिए इन राज्यों में कब होगी बारिश

IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा में 18 और 19 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। अन्य स्थानों में आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

इसी तरह कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले पांच दिनों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है। 16 जून को मराठवाड़ा में, 18 और 19 जून को कोंकण और गोवा में और 19 जून को मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग भारी वर्षा का अनुमान है।

CG Climate Information: 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मानसून ने सही समय पर एंट्री की थी और उसके बाद से प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। वहीं एक हिस्सा ऐसा भी है जहां गर्मी ने अब तक पीछा नहीं छोड़ा है। (विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

naidunia_image

मध्य प्रदेश में अभी इंतजार, पढ़िए राजस्थान, गुजरात का अपडेट

मध्य प्रदेश के साथ ही गुजरात और राजस्थान में मानसून को लेकर कुछ इंतजार करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश में 4-5 दिन के अंदर बारिश शुरू होने का अनुमान है। हालांकि इंदौर, भोपाल समेत अन्य जिलों में प्री-मानसून बारिश जारी है। (विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

naidunia_image

देश के इन क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट

आईएमडी ने कई क्षेत्रों में हीट वेव की चेतावनी भी जारी की है। उत्तर प्रदेश में 18 जून तक हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी 18 जून तक यही स्थिति रहेगी। बिहार और झारखंड में भी अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति का सामना करना पड़ेगा।