Salman Khan Homicide Planning; Rajasthan YouTuber | Lawrence Bishnoi | यूट्यूब पर सलमान को मारने की चर्चा, राजस्थान से गिरफ्तार: लॉरेंस गैंग का भी जिक्र किया; जिसने एक्टर के घर पर चलवाईं थी गोलियां

राजस्थान12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई पुलिस ने सलमान खान फायरिंग केस से संबंधित एक नया केस रजिस्टर किया है। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान से एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

इस शख्स ने यूट्यूब पर ‘आरे छोड़ो यार’ नाम के चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें इसने लॉरेंस गैंग पर चर्चा की थी। साथ ही सलमान खान को मारने की योजना का भी उल्लेख किया।

यह मामला मुंबई के साउथ साइबर ग्रांट रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया।

पुलिस की गिरफ्त में 25 साल का आरोपी बनवारीलाल गूजर। (बीच में)

पुलिस की गिरफ्त में 25 साल का आरोपी बनवारीलाल गूजर। (बीच में)

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस की एक टीम इन्वेस्टिगेशन के लिए राजस्थान रवाना हुई। वहां से टीम ने 25 साल के इस शख्स को गिरफ्तार किया जिसका नाम बनवारीलाल लटूरलाल गूजर है।

राजस्थान के बूंदी जिले से गिरफ्तार किए गए इस शख्स को लेकर पुलिस की टीम रविवार दोपहर मुंबई वापस लौट चुकी है।

मुंबई पुलिस ने हाल ही में फायरिंग मामले में सलमान का बयान दर्ज किया है।

मुंबई पुलिस ने हाल ही में फायरिंग मामले में सलमान का बयान दर्ज किया है।

पुलिस ने हाल ही में दर्ज किए सलमान और उनके भाइयों के बयान
14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। घटना के दो महीने बाद हाल ही में सलमान ने मुंबई पुलिस को बयान दिया है।

सलमान ने पुलिस से कहा- ‘बार-बार अलग-अलग लोगों के निशाने पर आने से मैं थक गया हूं। पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जुर्माने लगे हैं। कई केसों में फंसा हूं। मैं फ्रस्ट्रेट हो चुका हूं। मैं पहले से ही कोर्ट से सजा पा चुका हूं।’

एक्टर ने बताया कि 14 अप्रैल की सुबह गोलियों की आवाज सुनकर ही उनकी नींद खुली थी। वे बालकनी में आए, लेकिन वहां कोई नहीं था।

1998 में सलमान ने फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार किया था। लॉरेंस गैंग तभी से लगातार सलमान को टारगेट कर रहा है।

सलमान की बालकनी पर पुलिस को गोलियों के निशान मिले थे। वहीं सीसीटीवी में गोलियां चलाने वाले शूटर्स नजर आए थे।

सलमान की बालकनी पर पुलिस को गोलियों के निशान मिले थे। वहीं सीसीटीवी में गोलियां चलाने वाले शूटर्स नजर आए थे।

सलमान से तीन घंटे और अरबाज-सोहेल से दो-दो घंटे हुई पूछताछ
घटना के वक्त अरबाज खान अपने जुहू स्थित घर पर मौजूद थे। उन्होंने अपने बयान में पुलिस से कहा है कि वो अपने भाई को पूर्व में लॉरेंस गैंग से मिली धमकियों के बारे में जानते थे।
पुलिस ने सलमान से तीन घंटे तक पूछताछ की। वहीं उनके दोनों भाइयों अरबाज और सोहेल से दो-दो घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनके भाइयों से तकरीबन 150 सवाल किए गए।

हालांकि, उम्र के कारणों से सलमान के पिता सलीम खान का स्टेटमेंट दर्ज नहीं किया गया। 88 साल के सलीम खान भी घटना के वक्त घर पर मौजूद थे। क्राइम ब्रांच जरूरत पड़ने पर उनसे पूछताछ करेगी।

सलमान के घर पर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे। शिंदे ने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।

सलमान के घर पर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे। शिंदे ने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।

लॉरेंस ग्रुप ने ली थी हमले की जिम्मेदारी
मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, 14 अप्रैल को सलमान के घर पर दो बाइक सवार हमलावरों ने 7.6 बोर की बंदूक से 4 राउंड फायर किए थे। फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिला था। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले में दोनों आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया था।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले में दोनों आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन सभी आरोपियों पर मकोका की धाराएं लगाई गई थीं। मामले में गिरफ्तार हुए एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अनुज ने इस मामले में फायरिंग करने वालों को हथियार मुहैया करवाए थे। आरोपी अनुज थापन के सुसाइड की जांच राज्य की CID को सौंपी गई।

सलमान की हत्या के लिए पाकिस्तान से मंगवा रहे थे AK-47
गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग करने के बाद लॉरेंस का गिरोह दोबारा सलमान खान पर हमला करवाने की प्लानिंग कर रहा था। बीते 1 जून को इस मामले में नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

चारों आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ न्हाई, वसीम खान उर्फ ​​वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान के तौर पर हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबित, ये लोग पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे। इसके लिए इन्होंने पाकिस्तान से AK-47 समेत कई हथियार मंगवाने की प्लानिंग की थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान पर दोबारा हमले की कोशिश किए जाने पर जानकारी देते पनवेल जोन 2 के DCP विवेक पनसारे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान पर दोबारा हमले की कोशिश किए जाने पर जानकारी देते पनवेल जोन 2 के DCP विवेक पनसारे।

टर्की से मंगवाई जिगाना पिस्टल, इसी से हुआ था सिद्धू मूसेवाला का कत्ल
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस गैंग सलमान को तुर्की मेड जिगाना पिस्टल से मारने का प्लान बना रहा था। इसी पिस्टल से पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी मर्डर किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी अटैक करने के लिए पाकिस्तानी सप्लायर के जरिए भी हथियार मंगवाने की योजना बना रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर AK-47, M-16 और AK-92 मंगवाने की कोशिश कर रहे थे।

इन चारों आरोपियों ने पनवेल स्थित सलमान खान के फार्म हाउस की भी रेकी की थी।

इन चारों आरोपियों ने पनवेल स्थित सलमान खान के फार्म हाउस की भी रेकी की थी।

सलमान खान पर रखी जा रही थी नजर
इन्होंने एक्टर के फार्म हाउस और कई शूटिंग स्पॉट्स समेत गोरेगांव फिल्म सिटी की भी रेकी की थी। मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और गुजरात से आने वाले लॉरेंस और संपत नेहरा गैंग के तकरीबन 60 से 70 गुर्गे सलमान खान पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस को गिरफ्तार हुए आरोपियों के मोबाइल से ऐसे कई वीडियोज भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कई फोन और सिमकार्ड भी बरामद किए हैं।

नाबालिग के जरिए करवाते सलमान पर अटैक
ये नाबालिगों के जरिए सलमान पर अटैक करने का प्लान बना रहे थे। अटैक के बाद इनका प्लान बोट के जरिए कन्याकुमारी से श्रीलंका भाग जाने का था।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

18 जून से मुंबई में शूट करेंगे ‘सिकंदर’ का पहला शेड्यूल, रश्मिका भी जॉइन करेंगी

लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के बीच सलमान खान 18 जून से मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू करेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

सलमान खान के पनवेल फार्महाउस से महिला गिरफ्तार:शादी करने पहुंची थी जुनूनी फैन, कुछ दिन पहले पनवेल में ही होने वाला था जानलेवा हमला

हाल ही में सलमान को पनवेल में गोलियों से छलनी कर हत्या करने का प्लान वाले लॉरेंस ग्रुप के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Ind W vs SA W: अकेले निकाली पूरी टीम की हवा, भारतीय सुपर स्टार ने ठोकी धमाकेदार सेंचुरी, भारत का बड़ा स्कोर

नई दिल्ली. भारतीय पुरुष टीम आईसीसी टी20 विश्व कप में अपना दम दिखा रही है तो वहीं महिला टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरी है. 3 मैचों की सीरीज के पहले ही मुकाबले में भारतीय सुपर स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने धमाकेदार सेंचुरी ठोक डाली. यह पारी ऐसे वक्त पर आई जब बल्लेबाजी बुरी तरह से लड़खड़ा गई. लेडी तेंदुलकर ने अकेले ही पूरी अफ्रीकी टीम के गेंदबाजों का दम निकाल दिया. भारत ने इस पारी की बदौलत 8 विकेट पर 265 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार 16 जून को शुरू हुआ. टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और 100 रन से पहले ही आधी टीम वापस लौट गई. शेफाली वर्मा, हेमलता, कप्तान हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिगेज और ऋचा घोष अपना विकेट सस्ते में गंवा बैठी.

Bihar Politics: नीतीश कुमार के मंत्री ने बताया कितनी दिन चलेगी NDA सरकार, स्पीकर को लेकर JDU का क्लियर कट बयान

लोकसभा स्पीकर को लेकर चल रही सियासत के बीच जदयू कोटे के मंत्री पटना पहुंचे हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने साफ संदेश दिया है कि स्पीकर भाजपा की ही होना चाहिए। आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी के बयान से सियासत तेज हो गई है। टीडीपी ने कहा कि एनडीए बैठक के बाद यह निर्णय लेगा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 04:30:24 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 04:30:24 PM (IST)

Bihar Politics: नीतीश कुमार के मंत्री ने बताया कितनी दिन चलेगी NDA सरकार, स्पीकर को लेकर JDU का क्लियर कट बयान
जदयू ने स्पीकर पर दिया बयान।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के कोटे से केंद्र में मंत्री बने रामनाथ ठाकुर दिल्ली से पटना पहुंचे। देश भर में इस समय स्पीकर पद को लेकर राजनीति तेज हो गई है। जदयू ने क्लियर कट बयान देते हुए कहा कि स्पीकर भाजपा का ही होना चाहिए।

रामनाथ ठाकुर ने मीडिया से कहा कि कृषि मंत्री बनकर मुझे किसानों के लिए कुछ करने का मौका मिला है। मैं कृषि विभाग का अध्ययन कर रहा हूं, जिससे हिंदुस्तान के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकूं।

उनसे सवाल किया गया कि विपक्ष कह रहा है कि केंद्र की सरकार ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पूरे पांच साल पूरे करेगी। रामनाथ ठाकुर के आने से पहले जदयू कोटे से मंत्री बने लल्लन सिंह भी पटना पहुंचे थे।

स्पीकर को लेकर जदयू का बयान

लोकसभा स्पीकर को लेकर इस बार विपक्ष और एनडीए इस बार आमने सामने हैं। विपक्ष ने एलान कर दिया है कि वह स्पीकर के लिए अपना उम्मीदवार उतारेगा। इस पर जदयू ने साफ शब्दों में कहा कि उसको स्पीकर का पद नहीं चाहिए। स्पीकर भाजपा का ही होना चाहिए।

एनडीए के दूसरे सबसे मजबूत साथी चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने कहा कि स्पीकर के पद के लिए एनडीए में चर्चा होगी। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। उसके इस बयान से सियासी पारा हाई हो गया है।

Authorities Funding Scheme: शेयर बाजार में निवेश करने में लगता है डर, तो यहां लगाएं पैसा, डबल मिलेगा रिटर्न

शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा माना जा सकता है। ऐसे में की सरकारी स्कीम है, जिसमें बगैर किसी रिस्क के निवेशक निवेश कर सकते हैं। कुछ स्कीम तो ऐसी है, जिसमें आपका पैसा डबल भी हो सकता है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 02:18:40 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 02:18:40 PM (IST)

भारत में निवेश के विकल्‍प

HighLights

  1. जोखिम भरा माना जाता है शेयर बाजार
  2. सरकारी स्‍कीम में कर सकते हैं निवेश
  3. मैच्योरिटी होने पर मिलेगा अच्छा रिटर्न

Authorities Funding Scheme बिजनेस डेस्क, इंदौर। शेयर बाजार में गिरावट के चलते कई बार निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में कई निवेशक शेयर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेश करने से बचते हैं। शेयर बाजार निवेश के लिए काफी जोखिम भरा माना जाता है। हालांकि सुरक्षित निवेश के लिए भी कई विकल्प मौजूद हैं, जहां आप बगैर किसी रिस्‍क के निवेश कर सकते हैं। ऐसे कई सरकारी स्कीम मौजूद है, जिसमें निवेश किया जा सकता है।

दरअसल, सरकार द्वारा कई स्मॉल सेविंग स्कीम चलाई जाती है। जिसमें निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। जिसमें से कुछ स्कीम पोस्ट ऑफिस के माध्‍यम से चलाई जाती है, तो वहीं किसान विकास पत्र और पब्लिक प्रोविडेंट फंड के जरिए भी निवेश किया जा सकता है। यहां आपको ऐसे ही स्‍कीम के बारे में बताते हैं।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

नौकरी पेशा लोगों के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड काफी महत्वपूर्ण है। निवेशक चाहे तो इसमें भी पैसा लगा सकते हैं। इस स्कीम के तहत मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का हो सकता है और इसके टेन्योर को 5 साल के लिए और आगे बढ़ा सकते हैं। इसमें आप एक साल में डेढ़ लाख रुपए तक इन्वेस्ट कर सकते हैं। सरकार की ओर से इस स्कीम में 7.01 प्रतिशत की दर से ब्याज भी देती है। खास बात यह है कि इस स्कीम में टैक्स बेनिफिट का लाभ भी मिलता है।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

स्क्रीन के तहत आपकी निवेश की हुई राशि डबल भी हो सकती है। इसमें 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है। यदि आप 1 साल में इस स्कीम में एक लाख रुपये निवेश करते हैं तो 5 साल बाद आपको 1 लाख 44 हजार रुपये से अधिक का रिटर्न मिलेगा। वहीं 5 साल बाद निवेशक को 2 लाख 89 हजार रुपये से अधिक रिटर्न मिलता है।

naidunia_image

किसान विकास पत्र

किसान विकास पत्र में सरकार 7.5 प्रतिशत ब्याज देती है। न्यूनतम एक हजार रुपये इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। यह स्कीम में 9 साल 1 महीने में मेच्‍योर होती है। यानी अगर आप इसमें 1 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी के बाद आपको दो लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा।

NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर कपिल सिब्बल ने लगाए आरोप, कहा- PM मोदी की चुप्पी ठीक नहीं

नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी के आरोपों पर कपिल सिब्बल ने सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की चुप्पी पर इस कथित गड़बड़ी पर ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि नीट में हुई गड़बड़ी के आरोपों की जांट सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। गुजरात की तरक्की पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार में भी प्रगतिशील है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 04:02:48 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 04:02:48 PM (IST)

नीट परीक्षा पर कपिल सिब्बल के आरोप।

एजेंसी, नई दिल्ली। नीट में हुई कथित धांधली को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर दिख रहा है। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने नीट परीक्षा पर उठ रहे विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस कथित गड़बड़ी पर पीएम मोदी का चुप रहना ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इस मामले की जांच होनी चाहिए।

समाचार एजेंसी पीटीआई को सिब्बल ने इंटरव्यू देते हुए कहा कि मुद्दा नीट परीक्षा नहीं है। यह मुद्दा भ्रष्टाचार का है। हमने उत्तर प्रदेश में पेपर लीक होते देखा है। अब यह हम पूरे देश में होते देख रहे हैं। यदि किसी परीक्षा में परीक्षण प्रणाली भ्रष्ट हो जाती है, तो प्रधानमंत्री के लिए चुप रहना अच्छा नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस देश की जटिलता ऐसी है कि किसी भी प्रकार की एकरूपता एक निश्चित वर्ग के लोगों का पक्ष लेती है। तमिलनाडु राज्य शुरू से ही नीट परीक्षा का विरोध करता रहा है। यह उनकी चिंताओं में से एक है जिसे उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर व्यक्त किया है। यह परीक्षा सीबीएसई पाठ्यक्रमों पर आधारित है, इसलिए यह उन स्कूलों के छात्रों के पक्ष में है, जहां सीबीएसई परीक्षा होती है। बहुत से स्थानीय बोर्ड हैं, जिनमें सीबीएसई नहीं है।

गुजरात भ्रष्टाचार में भी प्रगतिशील

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की हालिया टिप्पणियों पर कहा कि वह सोशल मीडिया वेबसाइटों पर जाएं और देखें कि गुजरात में ही यह कैसे हो रहा है। गुजरात राज्य शायद सबसे प्रगतिशील राज्यों में से एक है। भ्रष्टाचार के मामले में भी यह कुछ हद तक प्रगतिशील नजर आता है।

छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी संस्था ने 52 यूनिट किया रक्तदान

रक्तदान करते व उपस्थित संस्था के सदस्य सात वर्ष पूर्ण होने और विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा मेडिकल कालेज कोरबा में विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 03:18:19 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 03:18:19 PM (IST)

छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी संस्था ने 52 यूनिट किया रक्तदान
रक्तदान करते व उपस्थित संस्था के सदस्य

नईदुनिया न्यूज, कोरबा : आमजनों के सहयोग से संचालित छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी ने सफलतम सात वर्ष पूर्ण कर लिया है। सेवा से राष्ट्रनिर्माण का उद्देश्य लेकर जमीनी स्तर पर संस्था के प्रत्येक सेवा साथी राष्ट्र को सशक्त करने में लगे हैं व अपने प्रयासों से अनगिनत बंधुओं को खुशियां बांट रहे हैं। संस्था पूर्ण रूप से समाज के सहयोग से ही संचालित है इसलिए समाज के दानवीरों की इस सेवा कार्य को गति देने में अहम भूमिका है।

समाज के प्रत्येक दान के सदुपयोग से ही संस्था सेवा कार्य कर रही है। सात वर्ष पूर्ण होने और विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा मेडिकल कालेज कोरबा में विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान 52 लोगों ने अपना रक्तदान किया। इसके साथ ही सभी ने हर तीन माह में स्वेच्छा से रक्तदान करने का शपथ लिया।

रक्तदान शिविर में कोरबा जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा एसएन केशरी ने सभी रक्तदाता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस शिविर ब्लड बैंक प्रभारी डा जीएस जात्रा, लैब टेक्नीशियन संतोष सिंह, भगवती कोशले, गीता पटेल, उमा कर्ष और सफाई कर्मचारी सूरज का विशेष सहयोग रहा। संस्था के सभी सेवा साथी समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाते रहने का संकल्प लिया।

अच्‍छे इम्‍प्‍लॉयर बनो… इंजीनियर नेत्रावलकर की कंपनी के सामने फैन्‍स ने रखी अजीब डिमांड, टेक जायंट ने दिया जवाब
हाइलाइट्स

सौरभ नेत्रावलकर के शानदार प्रदर्शन से उनकी टीम सुपर-8 में पहुंच गई है.नेत्रावलकर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट लेकर सुर्खिंया बटोरी.सौरभ नेत्रावलकर ने पाकिस्‍तान के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया था.

नई दिल्‍ली. पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप खेल रही अमेरिका की टीम ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्‍की कर ली है तो इसका श्रेय काफी हद तक भारतीय मूल के बॉलर सौरभ नेत्रावलकर को जाता है. सौरभ की गेंदबाजी के आगे पाकिस्‍तानी टीम के बैटर पानी भरते नजर आए. जिसके चलते उनकी टीम ने सुपर ओवर के रोमांच के बाद पाकिस्‍तान को मात दे दी. नेत्रावलकर का जादू यहीं नहीं कम हुआ. भारत के खिलाफ मैच के दौरान तो उन्‍होंने कमाल ही कर दिया.

नेत्रावलकर ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप मैच के दौरान दोनों ओपनिंग बैट्समैन विराट कोहली और रोहित शर्मा का विकेट चटकाया. जिसके बाद वो एकाएक भारत में भी स्‍टार बन गए. सोशल मीडिया पर उनकी फैन-फॉलोइंग में लगातार इजाफा होता जा रहा है. वो भारत की अंडर-19 टीम का हिस्‍सा रहते हुए साल 2010 में क्रिकेट खेल चुके हैं. पेश से इंजीनियर सौरभ नेत्रावलकर इस वक्‍त अमेरिका में ओरेकल कंपनी में काम करते हैं. वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर काम करते हैं.

Credit score Card Transaction: क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन फेल होने पर भी कट गया पैसा तो न करें चिंता, ऐसे मिलेगी मदद

कई बार देखने में आता है कि क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है और पैसा भी कट जाता है। ऐसे में क्रेडिट कार्डधारकों को नुकसान उठाना पड़ता है। इस स्थिति में आपकी बैंक और मर्चेंट हेल्प डेस्क मदद कर सकती है। इससे आप का पैसा रिफंड होने की संभावना बढ़ जाती है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 01:28:38 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 01:28:38 PM (IST)

Credit Card Transaction: क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन फेल होने पर भी कट गया पैसा तो न करें चिंता, ऐसे मिलेगी मदद
क्रेडिट कार्ड

HighLights

  1. ट्रांजेक्शन फेल होने पर भी कट जाता है पैसा
  2. हेल्‍प डेस्‍क के जरिए रिफंड हो सकता है पैसा
  3. बैंक से क्रेडिट कार्ड धारक कर सकते हैं संपर्क

Credit score Card Transaction बिजनेस डेस्‍क, इंदौर। वर्तमान में क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। क्रेडिट कार्ड से आसानी से शॉपिंग की जा सकती है, भले ही आपके पॉकेट में पैसे ना हो। लेकिन कई बार देखने में आता है कि क्रेडिट कार्ड से लेन-देन करने पर ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है और पैसे भी कट जाते हैं। ऐसे में आपके यहां बताते हैं कि इस कंडीशन में आपको क्या करना चाहिए।

पहले पुष्टि करें

अगर आपका ट्रांजैक्शन फेल हो गया है तो सबसे पहले यह चेक करें कि आपका पैसा काटा है या नहीं। इसके लिए अकाउंट स्टेटमेंट अथवा मोबाइल एप की मदद ली जा सकती है। अगर यह दिख रहा है की ट्रांजैक्शन फेल हो गया है, तो पहले आप ट्रांजैक्शन डिटेल्स नोट कर लें, जिसमें ट्रांजैक्शन की डेट, अमाउंट और मर्चेंट के नाम की जानकारी शामिल होगी।

हेल्प डेस्क पर कॉल करें

ट्रांजैक्शन फेल होने पर आप मर्चेंट हेल्प डेस्क भी संपर्क कर सकते हैं। यहां आपको आपके ट्रांजैक्शन से जुड़ी जानकारी देना होगी। इन जानकारी को चेक कर हेल्प डेस्क मौजूदा स्थिति बताएगा, यदि कुछ गड़बड़ पाई जाती है तो आपको हेल्प एड्रेस के जरिए मदद की जाएगी। अगर ट्रांजैक्शन फेल हुआ है और पैसे कट गए हैं तो आपको वह पैसा रिफंड किया जाएगा।

naidunia_image

सभी प्रूफ संभाल कर रखें

जब तक आपकी समस्या का निराकरण नहीं हो जाता है तब तक आप ट्रांजैक्शन से जुड़े सभी प्रूफ संभाल कर रखें। यह जरूरत पड़ने पर काम आते हैं। साथ यदि आप मर्चेंट से ईमेल अथवा चैट लॉग के जरिए बात करते हैं, तो आपको इसकी भी जानकारी सेफ रखना चाहिए।

बैंक कस्टमर सर्विस से करें बात

अगर मर्चेंट हेल्‍प डेस्‍क से बात करने पर भी आपकी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है तो आपको बैंक के कस्टमर सर्विस से बात करनी चाहिए। यह प्रक्रिया डिज्‍प्‍यूट क्लेम कही जाती है। आप चाहे तो सीधे बैंक भी जा सकते हैं।

Ganga Dussehra 2024: पटना में बड़ा हादसा, गंगा नदी में पलटी नाव, 6 लापता, 11 को बचाया

गंगा दशहरा के अवसर पर देशभर में पवित्र नदियों में डुबकी लगाने का क्रम जारी है। पटना में भी गंगा नदी के किनारे भक्तों की भारी भीड़ है। नाव पलटने का हादसा उमानाथ घाट पर हुआ। एनडीआरएफ की रेस्क्यू में जुटी है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 16 Jun 2024 11:29:04 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 16 Jun 2024 01:19:58 PM (IST)

Ganga Dussehra 2024: पटना में बड़ा हादसा, गंगा नदी में पलटी नाव, 6 लापता, 11 को बचाया

एजेंसी, पटना (Ganga Dussehra 2024)। बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी में नाव पलटने से 6 लोग लापता हो गए हैं। नाव में कुल 18 लोग सवार थे, जो एक ही परिवार के थे। 11 लोगों को बचा लिया गया। शेष की तलाश जारी है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार,उमानाथ घाट से दियारा जा रही श्रद्धालुओं से भरी नाव गंगा नदी में पलटने से 6 लोग लापता हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।

एसडीएम शुभम कुमार के अनुसार, ‘छोटी नाव पलट गई, जिस पर 17 लोग सवार थे। 11 सुरक्षित हैं, 6 लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है।

अब तक की जानकारी के अनुसार, परिवार में किसी का निधन हो गया था। शुद्ध क्रम के बाद परिवार गंगा नदी पार कर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घाट पर खड़े लोग वीडियो बना रहे हैं और महिलाएं सभी के सुरक्षित बचने की प्रार्थना कर रही हैं।

#WATCH | Barh, Bihar: A ship carrying devotees from Umanath Ghat to Diara capsized within the Ganga River. 6 individuals are lacking, search operation is on.

Barh SDM Shubham Kumar says, “A small boat capsized right here. There have been 17 folks on the boat, out of which 11 are secure, 6 are… pic.twitter.com/Hcd4B5Cl1z

— ANI (@ANI) June 16, 2024

गंगा दशहरा पर पवित्र नदियों में डुबकी का क्रम जारी

गंगा दशहरा के अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालु पवित्र नदियों में डुबकी लगा रहे हैं। हरिद्वार में हर की पौड़ी पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे। इसी तरह अयोध्या में सुबह से राम मंदिर में भक्तों का तांता लगा है। यहां भी सरयू नदी में पुण्य की डुबकी लगाई जा रही है।

naidunia_image

(हरिद्वार में हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड, मालवीय द्वीप व अन्य घाटों पर हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचे।)

naidunia_image

(प्रयागराज: गंगा दशहरा पर संगम तीरे उमड़ी स्नानार्थियों की भीड़।)

खबर अपडेट की जा रही है।

Naseeruddin Shah Interview Controversy; Rajesh Khanna | Bollywood Information | नसीरुद्दीन शाह बोले- राजेश खन्ना खराब एक्टर थे: 70 के दशक में एंट्री ली, उनके आने के बाद हिंदी फिल्मों का स्तर गिर गया

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले वेटरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह इन दिनों अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नसीर ने हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को खराब एक्टर बताया है।

हाल ही में दिए एक और इंटरव्यू में नसीर ने बॉलीवुड फिल्मों पर निशाना साधा था। एक्टर ने कहा था कि हिंदी फिल्मों में अब दम नहीं बचा है।

हाल ही में दिए एक और इंटरव्यू में नसीर ने बॉलीवुड फिल्मों पर निशाना साधा था। एक्टर ने कहा था कि हिंदी फिल्मों में अब दम नहीं बचा है।

खन्ना बहुत बंधे हुए एक्टर थे: नसीर
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में नसीर ने कहा, ‘70 के दशक में हिंदी फिल्मों का स्तर गिर गया था। ऐसा तब हुआ जब राजेश खन्ना ने इंडस्ट्री को जॉइन किया। उन्होंने इतनी सफलता हासिल की पर मुझे लगता है कि खन्ना बहुत ही बंधे हुए एक्टर थे।

वास्तव में, वह एक खराब अभिनेता थे। इंटेलेक्चुअली वो बहुत कम अलर्ट रहते थे। उनका अंदाज इंडस्ट्री पर राज करता था।’

राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार और सबसे महान और सक्सेसफुल एक्टर माना जाता है। खन्ना ने 1969 से 1971 तक लगातार 17 हिट फिल्में दी थीं।

राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार और सबसे महान और सक्सेसफुल एक्टर माना जाता है। खन्ना ने 1969 से 1971 तक लगातार 17 हिट फिल्में दी थीं।

‘पुरुष मनोरंजन के लिए अतार्किक फिल्में देखते हैं’
इस इंटरव्यू में मैस्क्युलिनिटी के कॉन्सेट पर बात करते हुए नसीर ने कहा कि पुरुष जब भावनात्मक रूप से थके हुए होते हैं तो सिर्फ मनोरंजन के लिए अतार्किक मसाला फिल्में देखना पसंद करते हैं।

इससे पहले साल 2010 में दिए एक इंटरव्यू में नसीर ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और उनकी कल्ट फिल्म 'शोले' पर निशाना साधा था।

इससे पहले साल 2010 में दिए एक इंटरव्यू में नसीर ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और उनकी कल्ट फिल्म ‘शोले’ पर निशाना साधा था।

अमिताभ ने कोई महान फिल्म नहीं की: नसीर
इससे पहले साल 2010 में दिए एक इंटरव्यू में नसीर ने अमिताभ बच्चन के बारे में भी विवादित बयान दिया था। न्यूज X को दिए एक इंटरव्यू में वो महान एक्टर्स और उनकी महान फिल्मों पर चर्चा कर रहे थे।

जब उनसे अमिताभ बच्चन और ‘शोले’ के बारे में पूछा गया तो नसीर ने कहा था, ‘अमिताभ बच्चन उन्होंने कोई महान फिल्म नहीं की है। ‘शोले’ भी कोई महान फिल्म नहीं है। हां, वह एंटरटेनिंग जरूर है।’

नसीर इसी साल रिलीज हुई वेब सीरीज 'शोटाइम' में नजर आए हैं।

नसीर इसी साल रिलीज हुई वेब सीरीज ‘शोटाइम’ में नजर आए हैं।

फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज में एक्टिव हैं नसीर
वर्कफ्रंट पर नसीर की आखिरी फिल्म पिछले साल रिलीज हुई ‘कुत्ते’ थी। इससे पहले वो 2022 में दीपिका पादुकोण स्टारर ‘गहराइयां’ में नजर आए थे।

इन दिनों नसीर फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज में नजर आते हैं। पिछले साल उनकी तीन वेब सीरीज ‘ताज’, ‘सास, बहू और फ्लेमिंगो ’ और ‘चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलांग वैली’ रिलीज हुई थी।

वो आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई इमरान हाशमी स्टारर वेब सीरीज ‘शोटाइम’ में नजर आए थे।

खबरें और भी हैं…