अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने किया तिब्बत की आजादी का समर्थन, आज बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से करेगा मुलाकात

मंगलवार को अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल धर्मशाला पहुंचा था। यहां एयरपोर्ट पर तिब्बती समुदाय द्वारा उनका स्वागत किया गया। वहीं आज यह प्रतिनिधिमंडल दलाई लामा से मुलाकात करेगा। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 08:55:14 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 08:55:14 AM (IST)

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने किया तिब्बत की आजादी का समर्थन, आज बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से करेगा मुलाकात
दलाई लामा – फाईल फोटो

HighLights

  1. दलाई लामा मंदिर पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल
  2. भारत सरकार के अधिकारियों और दलाई लामा से करेगा भेंट
  3. चीन ने अमेरिका पर गलत संदेश देने का लगाया आरोप

Dalai Lama एजेंसी, धर्मशाला। भारत पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आज बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात करेगा। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल धर्मशाला स्थित दलाई लामा मंदिर पहुंचा। वहीं, इस मुलाकात को लेकर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है और अमेरिका पर दुनिया को गलत संकेत भेजने और दलाई लामा धर्म की आड़ में चीन विरोधी अभियान चलाने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि मंगलवार को अमेरिकी संसद में विदेशी मामलों के समिति के अध्यक्ष माइकल मैकोल की अगुवाई में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा था। यहां धर्मशाला में तिब्बती समुदाय द्वारा स्वागत किया गया। आज प्रतिनिधिमंडल दलाई लामा से मुलाकात करने के साथ ही भारत सरकार के अधिकारियों और अमेरिकी व्यवसायियों से भी मिलेगा।

#WATCH | Himachal Pradesh: Disciples arrive at Dalai Lama Temple in Dharamshala. A U.S. Congressional delegation has additionally arrived on the temple complicated for a gathering with Tibetan religious chief Dalai Lama at his residence. pic.twitter.com/rvYRimTAD4

— ANI (@ANI) June 19, 2024

अमेरिका ने किया तिब्बत की आजादी का समर्थन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल अमेरिकी संसद के प्रतिनिधि सदन की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी ने निर्वासित तिब्बत सरकार की संसद को संबोधित किया और तिब्बत की आजादी का समर्थन करते हुए उसे आजाद देश की मान्यता देने की भी बात कही है। इस प्रस्‍ताव को अमेरिका के निचले सदन में भी पास कर दिया गया है।

Avika Gor was touched inappropriately by her bodyguard | अविका गौर को बॉडीगार्ड ने गलत तरीके से छुआ था: एक्ट्रेस बोलीं-‘उसने दो बार ऐसा किया, उस समय मुझे समझ नहीं आया कि क्या करना चाहिए’

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस अविका गौर सेक्सुअली हैरेस हो चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया और बताया कि ये घटना तब हुई थी जब वो एक इवेंट के सिलसिले में कजाखस्तान गई थीं। उन्होंने बताया कि उनके ही बॉडीगार्ड ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था।

अविका ने कहा-‘दो बार बॉडीगार्ड ने गलत तरीके से छुआ’

अविका ने एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा, ‘मुझे याद है कि किसी ने मुझे पीछे से छुआ था, जब मैं पीछे मुड़ी तो वहां केवल मेरा बॉडीगार्ड था। फिर एक बार मैं स्टेज पर जा रही थी, किसी ने मुझे पीछे से छूने की कोशिश की, जैसे ही मैं पीछे मुड़ी, मेरे बॉडीगार्ड के अलावा पीछे कोई नहीं खड़ा था। ये मेरे साथ दूसरी बार हो रहा था और अबकी बार मैंने आवाज उठाई।’

फिल्म ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ से अविका गौर ने बॉलीवुड डेब्यू किया था

फिल्म ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ से अविका गौर ने बॉलीवुड डेब्यू किया था

अविका आगे बोलीं, ‘ये बेहद शर्मनाक था। मैंने उस गार्ड का हाथ पकड़ लिया और उसकी तरफ देखा। फिर पूछा-क्या है? उसने तुरंत माफी मांग ली। इसके बाद मैं क्या करती? मैंने कुछ नहीं कहा।’

अविका ने कहा कि उस दौरान उन्हें समझ नहीं आया कि उन्हें क्या करना चाहिए था। लेकिन अब स्थिति बदल गई है, अब उन्हें पता है कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।

अविका बोलीं, ‘अगर तब मेरे अंदर हिम्मत होती तो पीछे मुड़कर मैं उसे जोरदार जवाब देती। लेकिन अब मैं ऐसा कर सकती हूं मगर मैं नहीं चाहती कि ऐसा मौका कभी आए।’

अविका ने 11 साल की उम्र से एक्टिंग शुरू कर दी थी।

अविका ने 11 साल की उम्र से एक्टिंग शुरू कर दी थी।

‘बालिका वधू’ के नाम से फेमस हैं अविका

अविका ने 2008 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन सीरियल ‘बालिका वधू’ से की थी जिसके लिए उन्हें बेहद लोकप्रियता मिली। इसके बाद वह ‘ससुराल सिमर का’, ‘लाडो: वीरपुर की मर्दानी’ और नॉन फिक्शन शो जैसे ‘झलक दिखला जा (सीजन 5)’, ‘बॉक्स क्रिकेट लीग (सीजन 2)’, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9’ में नजर आ चुकी हैं। 2013 में अविका ने फिल्मों का रुख भी किया। वह तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

भोपाल में शुरू होगी मप्र की पहली जीआइएस लैब, सैटेलाइट कैमरे से रखी जाएगी अतिक्रमण पर नजर

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार लैब के आरंभ होने से मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में होने वाले नए निर्माणों पर भोपाल से नजर रखा जाना संभव होगा। इसके माध्‍यम से नए निर्माण की जानकारी संबंधित शहर के निगमायुक्‍त को मोबाइल के माध्‍यम से मिल जाएगी। इसे जांच के बार कार्रवाई में भी आसानी हो जाएगी।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 06:36:06 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 06:36:06 AM (IST)

लैब के शुरू होते ही नए निर्माणों पर भोपाल से नजर रखी जाएगी। – सांकेतिक चित्र।

HighLights

  1. जीआइएस लैब के लिए टेंडर हुए जारी, जल्द शुरू होगा काम।
  2. नगरीय निकायों में जीआइएस संपत्तियों की मैपिंग करवाई जा रही।
  3. इसमें पंजीयन और राजस्व विभाग के अधिकारी मदद करेंगे।

मदनमोहन मालवीय, भोपाल। मध्‍य प्रदेश की पहली जीआइएस लैब भोपाल में शुरू होगी। इसके लिए सभी तरह की प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। अब काम शुरू किया जाना है।

इस लैब के शुरू होते ही मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में होने वाले नए निर्माणों पर भोपाल से नजर रखी जाएगी। दरअसल, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा राजस्व और पंजीयन विभाग की मदद से नगरीय निकायों में जियोग्राफिकल इंफार्मेशन सिस्टम (जीआइएस) संपत्तियों की मैपिंग करवाई जा रही है।

naidunia_image

इस मैपिंग के बाद शहरों में जहां भी नया निर्माण होगा, उसकी जानकारी भोपाल में बनाई जा रही लैब से संबंधित शहर के निगमायुक्त के मोबाइल पर पहुंच जाएगी। इसके आधार पर वह जांच करवाकर कार्रवाई कर सकेंगे।

इसमें पंजीयन और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा मदद की जाएगी। अब तक भोपाल, इंदौर, सागर, मुरैना, ग्वालियर सहित अन्य शहरों में संपत्तियों की जीआइएस मैपिंग की जा चुकी है जबकि शेष जिलों में अभी जारी है।

इस तरह काम करेगी जीआइएस लैब

सैटेलाइट के साथ-साथ रिमोट सेंसिंग एजेंसी से मैप डाटा और लाइव फीड लेंगे। इसके लिए एजेंसी से टाइअप होगा। यहां 15 एक्सपर्ट की टीम होगी। लैब शुरू होने पर रिमोट सेंसिंग एजेंसी जैसे ही डाटा देगी, उस आधार पर संबंधित नगर निगम को सूचना भेजकर कार्रवाई करवाई जाएगी। लैब द्वारा ली गई फोटो प्रत्येक 15 से 30 दिन में अपडेट होगी। इस दौरान यदि अवैध निर्माण होता दिखा, तो निगम की टीम मौके पर पहुंचेगी। इसके बाद भी यदि लापरवाही की गई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

अभी खाली प्लाट पर दिखते हैं निर्माण

भोपाल में वर्ष 2016-17 में प्राॅपर्टी टैक्स के लिए जीआइएस सर्वे शुरू हुआ था, जो अब भी आधा-अधूरा है। सर्वे के बाद मकानों बिल्डिंगों का क्षेत्र बढ़ा हुआ दिखाई देता है और खाली भूखंड पर भी निर्माण नजर आते हैं। वर्ष 2016-17 के बाद से कई इमारतें बनी हैं, ऐसे में दोबारा से सर्वे किया जाना जरूरी है।

करवाई जा रही है मैपिंग

नगरीय प्रशासन एवं विकस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रथम चरण में डेढ़ दर्जन नगर निगमों के भवनों की जीआइएस मैपिंग कराई गई है। भोपाल, इंदौर, मुरैना, सागर सहित कुछ जिलों में काम पूरा हो चुका है। इस लैब से यह पता चल सकेगा कि निर्माण अवैध या वैध। इसके बाद आगे की कार्रवाई करने में आसानी होगी ।

इनका कहना है

जीआइएस लैब शुरू करने को लेकर प्रक्रिया जारी है। जिलों में मैपिंग का काम भी कराया जा रहा है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

– भरत यादव, आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग

MP Information: गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिले के तीन गांव बनेंगे ‘5जी इंटेलिजेंट विलेज’

केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय ने 5जी इंटेलिजेंट विलेज और क्वांटम एन्क्रिप्शन एल्गोरिदम श्रेणियों के तहत इस आशय की घोषणा की है। देश भर के 10 गांवों का इसके लिए चयन किया गया है। इनमें अशोकनगर का रांवसर, गुना जिले का आरी और शिवपुरी का बांसखेड़ी गांव शामि‍ल है। इसका मकसद 5जी टेक्नोलाजी की मदद से ग्रामीण इलाकों में अभूतपूर्व बदलाव लाना है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 06:20:10 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 06:25:12 AM (IST)

MP News: गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिले के तीन गांव बनेंगे ‘5जी इंटेलिजेंट विलेज’
इंटेलिजेंट विलेज का उद्देश्य ग्रामीण जीवन में बदलाव और डिजिटल समावेशन। – सांकेतिक चित्र

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्रालय का दायित्‍व संभाला है।
  2. 5जी इंटेलिजेंट विलेज और क्वांटम एन्क्रिप्शन एल्गोरिदम श्रेणियों के तहत प्रस्ताव।
  3. आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 5जी प्रौद्योगिकी का उपयोग लक्ष्‍य रखा गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार मंत्रालय का पदभार संभालने के एक सप्ताह बाद ही देश के ग्रामीण इलाकों की नई पहल में शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिले के तीन गांव को लाभांवित किया है।

यह है लक्ष्‍य

दूरसंचार मंत्रालय द्वारा 5जी इंटेलिजेंट विलेज और क्वांटम एन्क्रिप्शन एल्गोरिदम श्रेणियों के तहत प्रस्ताव की घोषणा की है। इस 5जी इंटेलिजेंट विलेज के उद्देश्य के तहत ग्रामीण जीवन में बदलाव लाने और डिजिटल समावेशन व आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 5जी प्रौद्योगिकी का उपयोग करना है।

देशभर से चुने 10 गांव

देश भर की इन 10 गांवों की सूची में गुना लोकसभा के अंतर्गत तीन गांवों को शामिल किया गया है। इनमें अशोकनगर के रांवसर, गुना जिले के आरी और शिवपुरी के बांसखेड़ी गांव का चयन किया गया है।

naidunia_image

इन गांवों का भी हुआ चयन

इनके अलावा गुजरात के आनंद जिले के धर्मज, उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले के रामगढ़, हरयाणा के अंबाला जिले के आनंदपुर जलबेरा, महाराष्ट के नागपुर जिले का बजरगांव, राजस्थान भीलवाड़ा जिले का भगवानपुरा, असम के नागौन जिले का दबलोंग, आंध्रप्रदेश के गुंटुर जिले के बर्रीपलेम गांव का चयन किया गया है।

प्रस्ताव आमंत्रित

इन चयनित गांवों को 5जी के अल्ट्रा रिलायबल लो लेटेंसी कम्युनिकेशन और मैसिव मशीन टाइप कम्युनिकेशन तकनीकों का प्रभावी तौर पर उपयोग में समर्थ बनाने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं, जो 5जी कनेक्टिविटी के फायदों को प्रदर्शित करते हैं।

यह कार्य हैं शामि‍ल

बता दें कि इन प्रस्तावों में भागीदारी के लिए उद्योग, एमएसएमई, स्टार्टअप, शिक्षा जगत और उन सरकारी विभागों को आमंत्रित किया गया है, जो दूरसंचार उत्पादों एवं समाधानों के प्रौद्योगिकी डिजाइन, विकास एवं वाणिज्यिकरण जैसे कार्यों में शामिल हैं।

ग्रामीण इलाकों में अभूतपूर्व बदलाव का लक्ष्‍य

मंत्रालय का लक्ष्य है कि 5जी टेक्नोलाजी की मदद से ग्रामीण इलाकों में अभूतपूर्व बदलाव लाया जा सके। यह पहल कृषि, शिक्षा, स्वास्थ, शासन और सस्टेनेबिलिटी जैसे क्षेत्रों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इससे रोजगार सृजन में भी मदद मिलेगी।

इस पहल का उद्देश्य 5जी के संभावित फायदों का पता लगाने और उनका दोहन करने के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं, सेंसर विनिर्माताओं, सीसीटीवी आपूर्तिकर्ताओं और आईओटी सेवा प्रदाताओं को एक ही प्लेटफार्म पर जुटाना है।

इस प्रकार यह प्लेटफार्म इस क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास के एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने एक्स-हैंडल पर की है।

T20 World Cup: सुपर-8 के मुकाबले हो रहे हैं शुरू, 1 टीम खेलेगी कितने मैच, पहली टक्कर किन टीमों में, भारत कब खेलेगा

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप के सारे लीग मैच खत्म हो चुके हैं. 20 टीमों के साथ शुरू हुए टू्र्नामेंट से 12 टीमें बाहर हो चुकी है. सुपर 8 में पहुंची टीमों के बीच मुकाबला शुरू होने वाला है. पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों पहले दौर से बाहर हो गई जबकि अमेरिका और अफगानिस्तान की टीमों ने सुपर 8 में पहुंचकर सबको चौंकाया. बुधवार 19 जून से टी20 विश्व कप के अगले दौर की शुरुआत होने जा रही है. सभी टीमों को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए तीन-तीन मैच खेलने का मौका मिलेगा.

20 टीमों को आईसीसी टी20 विश्व कप में 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया था. हर ग्रुप में टॉप पर रहने वाली चार टीमों को अगले दौर में पहुंचने का मौका मिली. भारत और अमेरिका ने ग्रुप ए, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने ग्रुप बी, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान ने ग्रुप सी से जबकि साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश ने ग्रुप डी से सुपर 8 में जगह पक्की की.

सुपर-8 की टीमें और ग्रुप
लीग स्टेज में अपने अपने ग्रुप में टॉप दो पर रहने वाली टीमों को सुपर 8 में जगह दी गई है. इन 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को ग्रुप 1 में रखा गया है. इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका के अलावा मेजबान अमेरिका और वेस्टइंडीज को रखा गया है. सभी टीमें अपने ग्रुप की तीन टीमों के खिलाफ मुकाबला खेलेगी. सुपर 8 का पहला मैच साउथ अफ्रीका और अमेरिका के बीच खेला जाना है.

भारत का मुकाबला किन टीमों से
भारतीय टीम सुपर-8 में पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी. 22 जून को टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरेगी. सुपर 8 के आखिरी मैच में भारत का सामना 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा.

Tags: Rohit sharma, T20 World Cup

इस राज्य के गृह सचिव ने खुद को ICU में मारी गोली, पत्नी की मौत के कुछ मिनट के बाद की आत्महत्या

असम के गृह सचिव शिलादित्य चेतिया ने निजी अस्पताल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह पत्नी की बीमारी से काफी तनाव में चल रहे थे। पत्नी की मौत से लगा सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाए। उनकी पत्नी का कैंसर का इलाज चल रहा था।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 09:36:07 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 18 Jun 2024 09:36:07 PM (IST)

इस राज्य के गृह सचिव ने खुद को ICU में मारी गोली, पत्नी की मौत के कुछ मिनट के बाद की आत्महत्या
2009 बैंच के अधिकारी थे शिलादित्य चेतिया (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी ने की आत्महत्या।
  2. कैंसर से पीड़ित पत्नी की मौत का लगा सदमा।
  3. पत्नी की मौत के कुछ मिनट बाद ही उठाया कदम।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। असम के गृह सचिव शिलादित्य चेतिया ने मंगलवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह खौफनाक कदम अपनी पत्नी की मौत के कुछ मिनट बाद उठाया।

उनकी पत्नी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं, इसलिए शिलादित्य चेतिया चार महीने से छुट्टी पर चल रहे थे। वह 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चेतिया की पत्नी को कार्सिनोम के चौथे चरण का कैंसर था। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज करा रही थीं। उनकी देखरेख के लिए वह चार महीने से ऑफिस भी नहीं गए थे। उन्होंने छुट्टी ले रखी थी। पत्नी ने मंगलवार शाम को आखिरी सांस ली।

चेतिया पत्नी की मौत को बर्दाश्त नहीं कर पाए। उन्होंने अस्पताल में ही अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मानसिक तनाव से गुजर रहे थे वरिष्ठ अधिकारी

एक पुलिस अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर समाचार एजेंसी आईएएनएस को जानकारी दी कि पत्नी की तबियत को लेकर शिलादित्य बहुत परेशान रहते थे। वह काफी मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। वह ऑफिस से छुट्टी लेकर पत्नी की पिछले चार महीने से सेवा कर रहे थे। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई दुखी है।

असम के डीजीपी ने जताया दुख

असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा कि अधिकारी की मौत की जानकारी मिली है। उनकी पत्नी से कैंसर से लड़ रही थीं। उनकी मौत के कुछ मिनटों बाद ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। उनकी मौत ने सभी को काफी हैरान कर दिया है। असम पुलिस परिवार को उनकी कमी महसूस होगी।

Munjya Field Workplace Assortment Replace; Abhay Verma Mona Singh | Sharvari | 11 दिनों में ‘मुंज्या’ की कमाई 61.25 करोड़: वर्किंग डे पर किया 5.50 करोड़ का कलेक्शन, दूसरे हफ्ते कर सकती है अच्छा बिजनेस

12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शरवरी, अभय और मोना सिंह स्टारर ‘मुंज्या’ लगातार बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। अपने दूसरे सोमवार को फिल्म ने 5 करोड़ 50 लाख रुपए कमाए हैं।

इसके साथ ही 11 दिनों में इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 61 करोड़ 25 लाख रुपए हो चुका है। फिल्म ने पहले हफ्ते में भी वर्किंग डेज में अच्छा बिजनेस किया था।

अगर यह इसी तरह का प्रदर्शन करती रही तो जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है।

सोमवार को ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 28.88% रही
सोमवार को फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 28.88% रही। सुबह 14.79%, दोपहर में 32.48%, शाम के शोज में सबसे ज्यादा 35.60% और रात के शोज की ऑक्यूपेंसी 32.64% रही।

कहानी में मराठी बैकग्राउंड होने के चलते इस फिल्म को मुंबई में 37% और पुणे में 32% ऑक्यूपेंसी मिली है।

सेकेंड वीकेंड में किया अच्छा बिजनेस
सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ने दूसरे हफ्ते में वर्किंग डेज में भी अच्छी कमाई की और फिर सेकेंड वीकेंड पर भी फिल्म को पब्लिक से कमाल का रिस्पॉन्स मिला। इसने दूसरे शुक्रवार को 3.75 करोड़ दूसरे शनिवार को 6.75 करोड़ और दूसरे रविवार को 8.75 करोड़ रुपए कमाए।

कुल मिलाकर देखा जाए तो ‘मुंज्या’ का कलेक्शन हाल फिलहाल में रिलीज हुई ‘भैया जी’ और ‘सावी’ जैसी फिल्मों के कलेक्शन से कई गुना बेहतर है।

हॉरर- फिल्म 'मुंज्या' को वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी से खूब फायदा मिला है।

हॉरर- फिल्म ‘मुंज्या’ को वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी से खूब फायदा मिला है।

बिना किसी स्टार के अच्छी कमाई कर रही फिल्म
‘मुंज्या’ में मुख्य कलाकारों के अलावा ‘बाहुबली’ में कटप्पा का किरदार निभाने वाले एक्टर सत्यराज का भी एक्सटेंडेड कैमियो है। इसका निर्देशन आदित्य सरपोद्दार ने किया है।

वहीं इसे अमर कौशिक और दिनेश विजान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह ‘स्त्री’, ‘रूही’ और ‘भेड़िया’ के बाद मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी फिल्म है।

खबरें और भी हैं…
B.Sc Nursing Scholar: बीएससी नर्सिंग कर चुकी युवतियों ने भोपाल में सतपुड़ा भवन का किया घेरा, नर्स पद पर नियुक्ति की मांग की

प्रदेश के सरकारी नर्सिंग कालेजों से बीएससी नर्सिंग कर चुकीं लड़कियों ने नर्स के पद पर नियुक्ति की मांग करते हुए सतपुड़ा भवन स्थित चिकित्सा शिक्षा संचालनालय का घेराव किया।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 02:04:35 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 02:04:35 AM (IST)

सतपुड़ा भवन स्थित चिकित्सा शिक्षा संचालनालय का घेराव

HighLights

  1. प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड से होता है चयन
  2. चार साल का कोर्स होता है बीएससी नर्सिंग
  3. पढ़ाई के बाद कम से कम पांच साल सेवा अनिवार्य

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया : भोपाल : सरकारी नर्सिंग कालेजों से बीएससी नर्सिंग कर चुकीं युवतियों को डिग्री पूरी होने के बाद भी बंध पत्र की शर्तों के अनुसार नर्स के पद पर एक वर्ष की पदस्थापना नहीं मिली है। इसकी मांग को लेकर प्रदेश भर से राजधानी पहुंचीं लगभग सौ युवतियों ने मंगलवार को यहां सतपुड़ा भवन स्थित चिकित्सा शिक्षा संचालनालय का घेराव किया।

घर बैठे बीत गया एक साल

युवतियों ने बताया कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) से उनका चयन हुआ था। चार वर्ष का पाठ्यक्रम लगभग एक वर्ष पहले पूरा हो गया है, पर अभी तक पदस्थापना नहीं मिली है। उनका सत्र 2018 से 2022 के बीच का है। उनसे डिग्री पूरी होने के बाद कम से कम पांच वर्ष की सेवा का बांड भरवाया गया था, इनमें एक वर्ष घर बैठे ही बीत गया है।

naidunia_image

NSUI ने भी उठाई आवाज

इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी उनके समर्थन में उपस्थित रहे। एनएसयूआई के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने बताया कि मंगलवार को पूर्व के चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले कालेजों से पढ़कर निकलीं इन युवतियों की संख्या 240 है। लगभग इतनी ही स्वास्थ्य विभाग के अधीन कालेजों से पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं।

Amarwara By Election: नवीन मरकाम हो सकते हैं अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी

जिला पंचायत सदस्य नवीन मरकाम कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं। कांग्रेस विधायक रहे कमलेश शाह को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कमलेश के कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने से हो रहा है चुनाव।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 02:13:47 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 02:13:47 AM (IST)

Amarwara By Election: नवीन मरकाम हो सकते हैं अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी
शाह को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से जिला पंचायत सदस्य नवीन मरकाम कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस द्वारा केंद्रीय संगठन को उनका नाम प्रस्तावित किया गया है। कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के त्यागपत्र देने के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। शाह को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने मंगलवार का नामांकन पत्र भी जमा कर दिया। चर्चा थी कि कांग्रेस देवीराम भलावी को पार्टी में शामिल करवाकर टिकट देना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस के ऑफर को देवीराम भलावी ने रिजेक्ट कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि प्रत्याशी के लिए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एकलव्य अहाके, नवीन मरकाम, चंपालाल कुरचे और सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक रामनारायण परतेती के नाम सामने आए थे। चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और पूर्व विधायक सुनील जायसवाल ने क्षेत्र के पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद प्रदेश कांग्रेस को नाम प्रस्तावित किए, जो केंद्रीय संगठन को भेजे गए। नवीन मरकाम के नाम पर सब सहमत हैं। पार्टी बुधवार को प्रत्याशी घोषित कर देगी। नामांकन पत्र 21 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। 10 जुलाई को मतदान होगा और 13 जुलाई को मतगणना की जाएगी।

भाजपा के 35 स्टार प्रचारक संभालेंगे प्रचार की कमान

भाजपा ने अमरवाड़ा उप चुनाव के लिए प्रत्याशी कमलेश शाह की जीत को लेकर पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने 35 स्टार प्रचारकों की टीम तैनात की है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव, शिवराज, सिंधिया सहित प्रदेश के मंत्री और पार्टी पदाधिकारियों को स्टार प्रचारक बनाया है।

पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने तोड़ी सारी हदें, फैन को मारने के लिए दौड़े, पत्नी रोकती रही, देखें वीडियो

Haris Rauf Viral Video: पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हारिस फैन पर नाराज नजर आ रहे हैं। उन्हें धक्का-मुक्की करते हुए कैमरे में कैद किया गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 18 Jun 2024 05:40:50 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 18 Jun 2024 05:40:50 PM (IST)

पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने तोड़ी सारी हदें, फैन को मारने के लिए दौड़े, पत्नी रोकती रही, देखें वीडियो
हारिस रऊफ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पाकिस्तान टी20 विश्व कप के ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई।
  2. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का फैन से हुआ झगड़ा।
  3. पत्नी के साथ होटल में जा रहे थे और फैन से लड़ने पहुंच गए।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Haris Rauf Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की चुनौती समाप्त हो गई है। इस साल टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। पाक सुपर-8 में तक पहुंच नहीं सकी। इस बीच तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह फैन से लड़ाई करते नजर आ रहे हैं।

हारिस राऊफ का विवादित वीडियो हुआ वायरल

यह घटना एक होटल की है। जहां हारिस रऊफ पत्नी के साथ जा रहे होते हैं। तब किसी बात पर फैन पर भड़क उठते हैं। इसके बाद वह फैन को मारने के लिए दौड़ लगा देते हैं। उनकी पत्नी रोकने की कोशिश भी करती है, लेकिन पाक गेंदबाज रुकते नहीं है। हालांकि कुछ लोग बीचबचाव में आ गए। जिससे मामला हाथापाई तक नहीं पहुंचा। वीडियो में हारिस रऊफ फैन पर गुस्सा निकालते दिखाई देते हैं।

पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से बाहर

टी20 विश्व कप 2024 से पाकिस्तान टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई है। टूर्नामेंट में हारिस रऊफ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पाकिस्तान अमेरिका से भी हार गया था। वहीं, भारत के खिलाफ 120 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया। ऐसे में फैंस पाक खिलाड़ियों को निशाना बना रहे हैं।

कैसे हुई हारिस राऊफ की लड़ाई?

वीडियो में दिखाई देता है कि हारिस रऊफ पत्नी के साथ जा रहे होते हैं। दूसरी तरफ एक शख्स कुछ बोलता है। जिससे सुनकर हारिस नाराज हो जाते हैं। वह उसकी तरफ भागने लगते हैं। उनकी पत्नी उन्हें रोकने की कोशिश करती है, लेकिन खिलाड़ी नहीं मानते। वे दूसरी तरफ कूद जाते हैं, लेकिन वहां मौजूद अन्य लोग उन्हें रोक लेते हैं।