Jabalpur Accident: परीक्षा देने जा रहे छात्र का पैर फिसला, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

पन्ना का रहने वाला लोकेंद्र पाठक इंदौर में पीएससी की तैयारी कर रहा था। लोकेंद्र का परीक्षा केंद्र पन्ना में ही आया था। वह हावड़ा-शिप्रा एक्सप्रेस से पन्ना जाने के लिए प्लेटफार्म-4 पर पहुंच गया था, लेकिन अचानक ट्रेन चल पड़ी और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 11:32:38 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 10:05:28 PM (IST)

HighLights

  1. ट्रेन की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई
  2. इंदौर से पीएससी की परीक्षा देने सागर जा रहा था छात्र
  3. ट्रेन से कटने से मौत हो गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हंसते-मुस्कुराते परीक्षा देने जा रहे लोकेंद्र की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। इंदौर में रह रहा लोकेंद्र जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था।अचानक पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आ गया।बुधवार को उसके शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।

जीआरपी पुलिस के मुताबिक

पन्ना जिलें में रहने वाला लोकेंद्र पाठक इंदौर में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था। 23 जून को उसकी परीक्षा थी और कईं दिनों बाद उसे घर जाने का मौका मिला था।लोकेंद्र का परीक्षा केंद्र पन्ना में ही आया था।वह हावड़ा-शिप्रा एक्सप्रेस से पन्ना जाने के लिए प्लेटफार्म-4 पर पहुंच गया था, लेकिन अचानक ट्रेन चल पड़ी। ट्रेन में चढ़ने के दौरान लोकेंद्र का पैर फिसल गया और वह चपेट में आ गया।पुलिस के मुताबिक बैग में मिलें आईकार्ड से उसकी पहचान की और स्वजन को सूचना दी गई। मर्ग कायम कर पुलिस ने शव का पीएम करवा लिया है।

पति-प्रेमिका के कारण की खुदकुशी

श्रीराम नगर पालदा निवासी ललिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने पति हुकुम और उसकी प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक ललिता की मां मुनबाई ने बताया कि हुकुम कई दिनों तक घर नहीं आता था। वह एक महिला के साथ रहने लगा था। महिला भी ललिता को परेशान करती थी। ललिता की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी थी। उसने पुलिस को भी शिकायत की थी।

Dhar Bhojshala Survey: भोजशाला के उत्तरी भाग से दीवार और स्तंभ के तीन अवशेष मिले

भोजशाला में 22 मार्च से सर्वे शुरू किया गया था। 4 जुलाई के पहले एएसआई को अपनी रिपोर्ट हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में पेश करना है। सर्वे में अंतिम दौर में भी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जा रही है। बुधवार को सर्वे के तहत उत्तरी भाग में खुदाई की गई, जहां पर बरसों पहले के 153 अवशेष रखे हुए थे।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 09:40:01 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 09:40:01 PM (IST)

Dhar Bhojshala Survey: भोजशाला के उत्तरी भाग से दीवार और स्तंभ के तीन अवशेष मिले

HighLights

  1. अब तक 1800 छोटे व बड़े अवशेष मिले
  2. भोजशाला में 22 मार्च से शुरू हुआ था सर्वे
  3. 27 जून 2024 को सर्वे का अंतिम दिन

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार । ऐतिहासिक भोजशाला में बुधवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने 90वें दिन लगातार सर्वे किया। उत्तरी भाग में खुदाई में 3 अवशेष मिले हैं। ये स्तंभ और दीवार के टुकड़े हैं। सफाई नहीं होने से आकृति स्पष्ट नहीं है। अब तक 1800 छोटे व बड़े अवशेष मिल चुके हैं। इसमें 30 मूर्तियों के अवशेष हैं। गौरतलब है कि 9 जून को मां वाग्देवी की खंडित मूर्ति मिली थी। सर्वाधिक 79 अवशेष इसी दिन मिले थे। 27 जून को सर्वे का अंतिम दिन है।

उल्लेखनीय है कि 22 मार्च से भोजशाला में सर्वे शुरू किया गया था। महत्वपूर्ण बात यह है कि चार जुलाई के पूर्व एएसआई को अपनी रिपोर्ट हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में प्रस्तुत करनी है, इसलिए दस्तावेजीकरण का कार्य तेज कर दिया गया है। कुछ विशेषज्ञों ने तो अपनी रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत भी कर दी है। अन्य विधाओं के विशेषज्ञों द्वारा रिपोर्ट तैयारी की जा रही है।

naidunia_image

वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी

सर्वे में अंतिम दौर में भी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जा रही है। खासकर उन स्थानों पर जहां पर अंतिम दौर में खुदाई की गई है। बुधवार को सर्वे के तहत उत्तरी भाग में खुदाई की गई, जहां पर बरसों पहले 153 अवशेष रखे हुए थे। इन्हें यहां से शिफ्ट कर दिया गया था। इस स्थान पर खोदाई कार्य पांचवें दिन किया गया। अब तक यहां पर 13 अवशेष मिल चुके हैं।

90 दिनों का सर्वे पूरा

भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा एवं याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने बताया कि उत्तरी भाग में खुदाई के दौरान तीन अवशेष मिले हैं। 90 दिनों का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। अंदर के भाग में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई है। खासकर नंबरिंग और अन्य कार्य किया जा रहे हैं। अवशेषों की अब रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है।

विराट के सपोर्ट में उतरा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, कहा- सुपर 8 में दिखेगा कोहली का जलवा, कैरेबियाई पिचों पर गेंदबाजों के बनेंगे काल

नई दिल्ली. विराट कोहली का बल्ला आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में अभी तक शांत है. कोहली को इस विश्व कप के तीन मैचों में ओपनिंग में उतारा गया, लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन का यह फॉर्मूला अभी तक फ्लॉप रहा है. विराट 3 पारियों में एक बार भी डबल डिजिट में नहीं पहुंच पाए हैं. बावजूद इसके ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन ने विराट का बचाव करते हुए कहा कि सुपर 8 में वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हेडन ने कहा है कि विराट एक वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर हैं और वेस्टइंडीज लेग में वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

35 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए आईपीएल का 17वां सीजन शानदार रहा था. उन्होंने सर्वाधिक 741 रन बनाए. उन्हें ऑरेंज कैप से नवाजा गया. लेकिन इस विश्व कप की तीन पारियों में विराट के बल्ले से 1, 4 और शून्य का स्कोर ही निकला है. मैथ्यू हेडन (Mathew Hayden) ने ‘स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम’ में कहा, ‘कोहली किसी भी परिस्थिति में एक विश्व स्तरीय बल्लेबाज रहे हैं. कैरेबियाई सरजमीं में आपको अपनी पारी और लक्ष्य बनाने के तरीके के बारे में सोचना होगा. सेंट लूसिया के बाहर पार स्कोर 160-170 रन है. विराट अपने पूरे अनुभव के बूते यह पता कर पाएंगे कि क्या करना है. विराट ने मुश्किल परिस्थितियों का सामना किया. हर कोई इन महान चैम्पियन खिलाड़ियों को खुलकर खेलते हुए देखना चाहता है और ऐसा ही होने वाला है क्योंकि अनुभव मायने रखता है.’

IND vs AFG: भारत या अफगानिस्तान… सुपर 8 की बाजी कौन करेगा अपने नाम? कोहली क्या खेलेंगे ‘विराट’ पारी

एक मैच में 2 शतक… साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय बैटर्स की गूंज, कप्तान- उप कप्तान ने ठोकी सेंचुरी

मैथ्यू हेडन चाहते हैं कि सुपर आठ में कोहली भारत के लिए पारी का आगाज करें. उन्होंने कहा, ‘आईपीएल के दौरान मैंने कहा था कि कोहली को पारी का आगाज करना चाहिए. मुझे नहीं लगता कि तीसरे नंबर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पायेगा. इन विकेट पर आप आते ही 250 रन नहीं बना सकते. आपको सोचकर खेलने वाले क्रिकेटर की जरूरत है. कोहली को कैरेबियाई पिचों पर चुनौती का सामना करना पड़ेगा. वह आपको दिखायेंगे कि भारतीय चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा क्यों किया है.’

हेडन ने कहा कि कोहली को अपने स्ट्राइक रेट को ध्यान में रखना चाहिए. बकौल हेडन, ‘उन्हें शानदार स्ट्राइक भी जारी रखने की जरूरत है. विश्व कप में हमने देखा कि अगर आप पिछड़ गये तो वापसी करना मुश्किल होता है तो आपको पहले 10 ओवर में अच्छा रहना होगा.’

Tags: T20 World Cup, Virat Kohli

Vladimir Putin in North Korea: किम जोंग ने खुद कराई व्लादिमीर पुतिन के स्वागत की तैयारी, देखें वीडियो

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार सुबह नॉर्थ कोरिया पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर किम जोंग उन ने उन्हें रिसीव किया। व्लादिमीर ने किम जोंग को लग्जरी कार ऑरस तोहफे में दी। इसके अलावा एक कटार और टी सेट गिफ्ट किया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 03:33:18 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 03:58:20 PM (IST)

Vladimir Putin in North Korea: किम जोंग ने खुद कराई व्लादिमीर पुतिन के स्वागत की तैयारी, देखें वीडियो
किम जोंग ने एयरपोर्ट पर पुतिन का स्वागत किया। (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. व्लादिमीर पुतिन की किम जोंग से मुलाकात हुई।
  2. नॉर्थ कोरिया में व्लादिमीर पुतिन का हुआ स्वागत।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Vladimir Putin in North Korea: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार को उत्तर कोरिया पहुंचे। जहां कोरियाई शासक किम जोंग उन ने उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे पर रिसीव करने के बाद दोनों दिग्गज नेता एक ही गाड़ी में बैठकर रवाना हुए।

नॉर्थ कोरिया नेता ने प्योंगयांग के एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की। उत्तर कोरिया के ऑफिशियल कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि किम और पुतिन कार में बैठकर प्योंगयांग के कुमसुसन स्टेट गेस्ट हाउस तक गए। एजेंसी ने उनकी मुलाकात को एतिहासिक बताया जो दोनों देशों की दोस्ती और एकता को दिखाती है।

पुतिन का इंतजार करते दिखे किम जोंग

नॉर्थ कोरिया अलग-थलग रहने वाला देश है। जहां व्लादिमीर पुतिन 24 वर्षों में पहली बार गए हैं। ऐसे में रूसी राष्ट्रपति की यात्रा कोरिया के लिए बड़ा इवेंट था। जिसके लिए बड़ी तैयारियां की गई।

एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाए गए

वीडियो सामने आया है जिसमें हवाई अड्डे पर रेड कार्पेट बिछाए जा रहे हैं। किम जोंग रेड कार्पेट पर खड़े होकर व्लादिमीर पुतिन का इंतजार करते नजर आते हैं। जैसे ही रूसी राष्ट्रपति विमान से नीचे उतरते हैं। किम आगे बढ़कर उनसे हाथ मिलाते हैं। फिर दोनों नेता गले मिलते दिखाई देते हैं।

पुतिन ने गिफ्ट की किम जोंग को कार

व्लादिमीर पुतिन ने किम जोंग को तोहफे में कार भेंट की है। इसके अलावा एक कटार और टी सेट तानाशाह को गिफ्ट किया। यह पहली बार नहीं जब रूसी राष्ट्रपति ने किम को गिफ्ट दिए हैं। पिछले साल फरवरी में पुतिन ने ऑरस लिमोजिन कार तोहफे में दी थी।

105 मंजिला इमारत लाइट्स से जगमगाई

ब्रिटिश मीडिया बीबीसी के अनुसार, व्लादिमीर पुतिन के स्वागत में ग्रैंड परेड के अलावा 105 मंजिला रुगयोंग होटल को लाइट्स से सजाया गया। इस पर ‘वेलकम पुतिन’ और ‘फ्रेंडशिप’ लिखा नजर आया। रूस न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक, दोनों शीर्ष नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में रूस का सपोर्ट करने के लिए किम जोंग उन को धन्यवाद कहा।

Heatwave Alert: भीषण गर्मी के कारण देश में लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा, स्वास्थ्य मंत्री को जारी करना पड़ी ये एडवाइजरी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को हीटवेव की स्थिति की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी अस्पताल प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए तैयार रहें।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 06:11:43 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 06:15:28 PM (IST)

Heatwave Alert: भीषण गर्मी के कारण देश में लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा, स्वास्थ्य मंत्री को जारी करना पड़ी ये एडवाइजरी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हीटवेव की स्थिति की समीक्षा की।

HighLights

  1. गर्मी के कारण मौत के मामले में इजाफा हुआ।
  2. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एडवाइजरी जारी की है।
  3. लोगों का प्राथमिकता से इलाज किया जाए- नड्डा।

एएनआई, नई दिल्ली। Warmth Wave Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है। दिल्ली और नोएडा में लू और हीट स्ट्रोक के मामले में बढ़ोतरी हुई है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। हालात को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हीटवेव की स्थिति और अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा की।

हेल्थ मिनिस्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हॉस्पिटल में लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने केंद्र के अस्पतालों में स्पेशल हीटवेव इकाइयां शुरू करने का निर्देश दिया है।

हीट स्ट्रोक से 7 की मौत

पिछले 48 घंटे में दिल्ली में हीट स्ट्रोक से सात लोगों की मौत हो गई। इनमें से पांच मरीज राम मनोहर लोहिया अस्पताल और दो सफरदरगंज अस्पताल में एडमिट थे। आरएमएल हॉस्पिटल में 12 मरीज फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में बीते तीन दिनों में गर्मी और लू से 42 लोगों के मरने की आशंका है। हालांकि इसकी पुष्टि प्रशासन ने नहीं की है।

नोएडा में 24 घंटे में 14 शव मिले

नोएडा में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग जगहों पर 14 शव मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि मौते लू और हीटस्ट्रोक के कारण हुई हैं। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण का पता स्वास्थ्य विभाग ने बताने का कहा है।

सात राज्यों में 4 जून में पहुंचेगा मानसून

देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच गया है। नॉर्थ-ईस्ट के प्रदेशों में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में तीन से चार दिन में मानसून के पहुंचने का अनुमान है।

इन राज्यों में हो रही भारी बारिश

गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 18 जून के बीच देश में 64.5 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो 80.6 मिमी की अवधि के औसत से 20 प्रतिशत कम है। जून से सितंबर तक मानसून सीजन के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज 868.6 मिलीमीटर है।

Wait until Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal have a toddler Swara Bhasker predicts new wave of backlash says assaults on interfaith {couples} received’t finish quickly | सोनाक्षी-जहीर के इंटरफेथ मैरिज पर स्वरा भास्कर बोलीं: बच्चे होने दीजिए, नाम पर भी विवाद होगा, मुस्लिम से शादी कर मैंने भी आलोचना झेली
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • Wait Until Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Have A Youngster Swara Bhasker Predicts New Wave Of Backlash Says Assaults On Interfaith {Couples} Received’t Finish Quickly

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्वरा भास्कर ने कहा कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लिए जहीर इकबाल को चुना है, यह उनकी पर्सनल चॉइस है। इससे किसी को भी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। दोनों एडल्ट हैं, वे अपने फैसले खुद ले सकते हैं। स्वरा ने ये बातें सोनाक्षी के गैर धर्म में शादी को लेकर उठ रहे सवालों पर कही हैं। स्वरा ने कहा कि अभी बच्चे होने दीजिए, फिर उसके नाम को लेकर भी विवाद होगा। सैफ और करीना के केस में हम यह विवाद देख चुके हैं।

स्वरा ने कहा कि उन्हें खुद भी काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। लोगों ने उनकी शादी को लव जिहाद से भी कंपेयर किया। बता दें, स्वरा ने समाजवादी पार्टी के नेता और एक्टिविस्ट फहाद अहमद से पिछले साल शादी की थी। स्वरा ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि अपने यहां के लोग दूसरों की लाइफ में क्यों इतना घुसते हैं।

लव जिहाद सबसे बड़ा मिथ है
स्वरा भास्कर ने कनेक्ट सिने से बात करते हुए कहा- आधुनिक भारत का सबसे बड़ा मिथ अगर कुछ है तो वो लव जिहाद है। बोला जाता है कि अगर कोई हिंदू लड़की किसी मुस्लिम लड़के से शादी करती है तो यह लव जिहाद है। मेरे लिए भी यही कहा गया। वेलेंटाइन डे के मौके पर कई बार ऐसे कपल्स को पीटा भी जाता है।

स्वरा अपने राजनीतिक विचारों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वो अक्सर सरकार के खिलाफ बोलती नजर आती हैं। इसकी वजह से उनके खिलाफ कई बार केस भी हो जाता है।

स्वरा अपने राजनीतिक विचारों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वो अक्सर सरकार के खिलाफ बोलती नजर आती हैं। इसकी वजह से उनके खिलाफ कई बार केस भी हो जाता है।

सोनाक्षी की लाइफ है, वो जिससे शादी करें उनकी मर्जी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर भी स्वरा ने रिएक्ट किया। उन्होंने कहा- मेरी शादी के वक्त भी कई ‘एक्सपर्ट्स’ ने अपना ओपिनियन दिया था। हालांकि मुझे लगता है कि ये कपल्स पर छोड़ देना चाहिए कि वे अपनी लाइफ में किसे चाहते हैं।

चाहे वो शादी करें, निकाह करें या फिर आर्य समाज वाला विवाह करें। किसी और को इससे मतलब ही नहीं होना चाहिए। यह सोनाक्षी की लाइफ है, सोनाक्षी और जहीर ने एक दूसरे को चुना है। दोनों की फैमिलीज भी राजी है। इस पर बात करना समय की बर्बादी के अलावा और कुछ नहीं है।

स्वरा ने कहा कि यह सब बातें इंडिया और साउथ एशियन कंट्रीज में ही होती हैं। यहीं के लोगों को दूसरों की लाइफ में हस्तक्षेप करना बहुत पसंद आता है।

स्वरा ने पिछले साल अचानक शादी कर सबको चौंकाया
स्वरा ने फरवरी 2023 में फहाद अहमद के साथ शादी की। स्वरा और फहाद की मुलाकात 2019 में एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। दोनों पहले सिर्फ दोस्त थे, लेकिन धीरे-धीरे उनमें नजदीकियां बढ़ गईं। स्वरा अब एक बच्ची की मां भी बन चुकी हैं।

स्वरा भास्कर तनु वेड्स मनु, रांझणा और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो 'रसभरी' नाम की वेब सीरीज में भी दिखीं थीं।

स्वरा भास्कर तनु वेड्स मनु, रांझणा और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो ‘रसभरी’ नाम की वेब सीरीज में भी दिखीं थीं।

बात सोनाक्षी की शादी की करें तो वे जहीर इकबाल के साथ 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी। इसी दिन शाम को रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई है।

सोनाक्षी की शादी से जुड़ी स्टोरीज पढ़ने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर जाएं

सोनाक्षी की 22 जून को सगाई, 23 को रिसेप्शन: शादी में शरीक हो रहे मेकअप आर्टिस्ट का दावा- सलमान को गया पहला कार्ड

20 जून को सोनाक्षी-जहीर की हल्दी सेरेमनी:एक्ट्रेस के बांद्रा वाले फ्लैट में फंक्शन, 50 से भी कम मेहमान शामिल होंगे

Accident In Janjgir: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगो की मौत दो गंभीर रूप से घायल, मौके पर तनाव की स्थिति पुलिस बल मौजूद

दर्दनाक हादसे के तस्वीरें चौंका देंने वाली है। शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पर हुआ हादसा, सड़क हादसे के बाद भयानक जाम लगा हुआ है आगे पीछे किसी को आने जाने नहीं दिया जा रहा है आक्रोशित गांव के लोगों ने सड़क के दोनों ओर घेरा कर रखा है।

By Madan Tiwari

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 04:15:24 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 04:15:24 PM (IST)

Accident In Janjgir: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगो की मौत दो गंभीर रूप से घायल, मौके पर तनाव की स्थिति पुलिस बल मौजूद
शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पर हुआ हादसा लगा जाम

HighLights

  1. सवारी बस ने दो बाइक को एक साथ मारी ठोकर।
  2. घटनाकरित बस को छोड़कर ड्राइवर फरार।

जांजगीर चांपा। जांजगीर जिले के ग्राम मेहंदी गांव में तेज रफ्तार सवारी बस ने दो बाइक को जोरदार ठोकर मारी है। हादसे में पति पत्नी और एक युवक की मौत हुई है वही दो लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची हुई है। मृतक के स्वजन मुआवजे कि मांग को लेकर शव को सड़क में रखकर चक्का जाम कर रहे है। जिससे बिलासपुर रायगढ़ मुख्य मार्ग बाधित हुआ है। पुलिस टीम तैनात है तनाव की स्थिति निर्मित है।

बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, बस से टकराई दो बाइक, पति-पत्नी और 1 अन्य युवक की मौत। आक्रोशित लोगों ने चक्जाजाम किया, मौके पर पुलिस बल मौजूद, शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पर लगा जाम, मेंहदी गांव में हुआ हादसा। शिवरीनारायण-बिलासपुर मार्ग पर हुआ हादसा लगा जाम गांव मेंहदी के पास पहुंचा था बस यही दो बाइक को लिया चपेट मेें। टक्कर मार वाहन चालक फरार होगया। दर्दनाक हादसे के तस्वीरें चौंका देंने वाली है।

Khandwa Crime Information: पलासी में दो पक्षों में विवाद, इलाज के दौरान 16 वर्षीय किशोर की इंदौर में मौत

खंडवा जिले के पलासी गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अंकित का शव बुधवार शाम गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 04:31:54 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 04:31:54 PM (IST)

HighLights

  1. खंडवा जिले के पलासी गांव की घटना
  2. किशोर की मौत के बाद गांव में तनाव
  3. हत्या के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। ग्राम पलासी में दो पक्षों में हुए विवाद में घायल 16 वर्षीय अंकित गुर्जर की इलाज के दौरान इंदौर में मौत हो गई है। धनगांव पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। अंकित का शव बुधवार शाम गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय में बताया कि धनगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पलासी में लड़की के प्रेम प्रसंग को लेकर शंकर गुर्जर का गांव के सजातीय हेमू गुर्जर से 15 जून को विवाद हुआ था।

बताया जाता है कि शंकर गुर्जर में अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर लठ्ठ और लोहे के रोड से हमला कर दिया था। इस दौरान बीच बचाव में गांव के 3 लोग घायल हो गए थे। इसमें हेमू गुर्जर का भांजा अंकित सिर में लट्ठ लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इलाज के लिए इंदौर रेफर किया था

अंकित को इंदौर उपचार के लिए रेफर किया गया था। हमले में धर्मेंद्र और एक अन्य युवक घायल हुए थे। इस मामले में धनगांव पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया था। इंदौर में उपचार के दौरान मंगलवार रात मौत हो जाने पर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। धनगांव पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शंकर गुर्जर और उसके दो दामाद पोखर निवासी प्रवीण गुर्जर और बंझर निवासी विशाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है।

हमले में अंकित की मौत होने से ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि हमले में शंकर गुर्जर की ओर से महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने पथराव भी किया था। धनगांव पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी में कोताही गई है। पुलिस को जांच कर हमले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना चाहिए।

T20 वर्ल्‍डकप 2024 में सुपर 8 राउंड से बदलेगा ‘खेला’, बॉलरों पर बैटर कायम करेंगे दबदबा, जानें वजह

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍डकप 2024 (T20 World Cup 2024) के ग्रुप मैचों का दौर खत्‍म होने के बाद बैटरों ने राहत की सांस ली है. इसकी वाजिब वजह भी है. इन मैचों में बॉलरों का बैटरों पर पूरी तरह दबदबा रहा. करीब 80 फीसदी मैच लो-स्‍कोरिंग रहे और दिग्‍गज बैटर भी रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए. अमेरिका में हुए मैचों में अनईवन बाउंस वाले विकटों पर कई बैटर चोटिल भी हुए. बहरहाल, यह दौर अब खत्‍म हो चुका है. टूर्नामेंट के सुपर 8 राउंड (Tremendous 8 matches) से एक बार फिर बैटरों का ‘राज’ कायम होने और बॉलरों के ‘बैकफुट’ पर आने की संभावना है.

इसका कारण यह है कि सुपर 8 राउंड से सारे मुकाबले वेस्‍टइंडीज के मैदानों पर होंगे जहां के विकेट, अमेरिका की तुलना में अधिक बैटिंग फ्रेंडली हैं. वैसे कैरेबियन द्वीप के धीमे विकेट पर स्पिनर भी अच्‍छा प्रदर्शन कर सकते हैं. सुपर 8 के सभी 12 मुकाबले तीन ग्राउंड पर आयोजित होंगे, इसमें से दो ग्राउंड-ग्रास आइसलेट और ब्रिजटाउन की पिच बैटरों के लिए मददगार हैं.मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक तीन बार 200+ का स्‍कोर बना हैं और दो बार ग्रास आइसलेट व एक बार ब्रिजटाउन इसका गवाह बना है. इन दोनों मैदानों के अलावा नॉर्थ साउंड पर भी सुपर 8 मैच आयोजित होने हैं. सुपर 8 का आगाज आज दक्षिण अफ्रीका-अमेरिका मैच (ग्रुप 2) से होगा. भारतीय टीम को इस राउंड में अपना पहला मैच गुरुवार को अफगानिस्‍तान के खिलाफ ब्रिजटाउन में खेलना है.

T20 World Cup 2024, ICC T20 World Cup, Super 8 matches, South Africa Vs USA, AmericaIndia Vs Afghanistan, टी20 वर्ल्‍डकप, आईसीसी टी20 वर्ल्‍डकप, सुपर 8 मुकाबले, दक्षिण अफ्रीका Vs अमेरिका, भारत Vs अफगानिस्‍तान

टी20 वर्ल्‍डकप में इस बार सबसे कम रहा रन रेट
टी20 वर्ल्‍डकप 2024 के ग्रुप दौर की बात करें तो बॉलरों के ‘डॉमिनेशन’ के बीच यह राउंड क्रिकेटप्रेमियों को मजा नहीं दे सका. टी20 मैचों में चौकों-छक्‍के देखने के आदी हो चुके फैंस को इस टूर्नामेंट ने अब तक निराश ही किया है. ग्रुप दौर में 37 मैच हो सके, तीन बारिश की भेंट चढ़ गए. इन 37 मैचों में रन रेट 6.71 का रहा जो कि अब तक का न्‍यूनतम है. इससे पहले कोरोना के के साये तले हुए 2021 के एडिशन में 7.43 के औसत से रन बने थे. मौजूदा वर्ल्‍डकप में गेंद के बैट पर दबदबे को इसी बात से समझा जा सकता है कि किसी मैच में बॉलर के खिलाफ 50 से अधिक रन नहीं बने. सबसे महंगा बॉलिंग विश्‍लेषण नीदरलैंड्स के लोगान वान बीक का रहा जिन्‍होंने श्रीलंका के खिलाफ चार ओवर के स्‍पैल में 45 रन दिए. रनों के इस ‘ सूखे’ के बीच कोई भी बैटर अब तक शतक नहीं बना सका है. यहीं नहीं, अब तक केवल 16 अर्धशतक लगे हैं जो औसतन हर दो मैच में एक से कुछ अधिक है.

T20 WC : अफगानिस्‍तान से कभी नहीं हारा भारत, इस बार ये प्‍लेयर न बन जाएं खतरा

पावर प्‍ले में नहीं दिखा ‘पावर’, टॉप 3 बैटर करते रहे संघर्ष

टी20 और वनडे फॉर्मेट में पावरप्‍ले यानी रन ‘कूटने’ के ओवर लेकिन इस दौरान भी चंद मैचों को छोड़ ज्‍यादातर समय बैटर रनों के लिए संघर्ष करते रहे. टॉप 3 बैटर किसी भी टीम के आधारस्‍तंभ होते हैं और उन पर पारी की बुनियाद रखने और ज्‍यादातर रन जुटाने का दारोमदार होता है लेकिन यह धारणा भी इस वर्ल्‍डकप में टूटती दिखी. इस टूर्नामेंट में टॉप 3 बैटरों का औसत 18.19 और स्‍ट्राइक रेट 110.44 का रहा जो अब तक का सबसे कम है. इससे पहले 2010 के टी20 वर्ल्‍डकप में टॉप 3 बैटरों का औसत 23.73 और स्‍ट्राइक रेट 119.66 का था. संयोग की बात यह है कि इस वर्ल्‍डकप का मेजबान भी वेस्‍टइंडीज था.

ग्रुप मैचों तक ही 38 मेडन ओवर 
गेंदबाजों के वर्चस्‍व वाले इस वर्ल्‍डकप में ग्रुप राउंड तक ही 38 मेडन ओवर फेंके जा चुके हैं जो इससे पहले किसी एक वर्ल्‍डकप में फेंके गए मेडन ओवर की संख्‍या के दोगुनी से कुछ कम है. इससे पहले 2012 के वर्ल्‍डकप के 27 मैचों में 21 मेडन ओवर फेंके गए थे. सबसे कम मेडन ओवर (5) इंग्‍लैंड में 2009 वर्ल्‍डकप के 27 मैचों में फेंके गए थे. टी20 वर्ल्‍डकप के इस एडिशन में सर्वाधिक 20 टीमें हिस्‍सा ले रही हैं, ऐसे में स्‍वाभाविक रूप से मैचों की संख्‍या बढ़ी है.

ओपनिंग विराट करें या यशस्‍वी, प्‍लेइंग XI में कुलदीप कैसे हों फिट, सुपर 8 मैचों से पहले टीम इंडिया के सामने 5 कठिन सवाल

टूर्नामेंट के टॉप 10 स्‍कोर में से 8 कैरेबियन मैदानों पर बने
ग्रुप राउंड में अमेरिका के तीन मैदानों (न्‍यूयॉर्क, डलास और फ्लोरिडा) पर हुए 13 मैचों में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा. उन्‍होंने कुल गिरे विकेटों में से 125 अपने नाम किए जबकि स्पिनर्स के खाते में 34 विकेट आए. इस दौरान तेज गेंदबाजों का औसत 17.50 और इकोनॉमी 5.94 की रही जबकि स्पिन गेंदबाजों का औसत 24.79 और इकोनॉमी 6.86 की. वेस्‍टइंडीज में हुए मैदानों पर स्पिनरों के लिए स्थिति कुछ अधिक अनूकूल मानी जा सकती हैं. बेशक कैरेबियन द्वीप पर हुए मैचों में तेज गेंदबाजों ने स्पिनरों से  ज्‍यादा विकेट लिए हैं लेकिन यह फर्क अमेरिकी मैदानों जैसा नहीं है. तेज गेंदबाजों ने यहां ग्रुप मैचों में 181 और स्पिनरों ने 116 विकेट लिए. इस दौरान इकोनॉमी में स्पिनर ने तेज गेंदबाजों से बेहतर परफॉर्म किया. तेज गेंदबाजों का औसत 17.52 और इकोनॉमी 6.87 की रही जबकि स्पिनर्स का औसत 19.46 और इकोनॉमी 6.61 की. सुपर 8 राउंड से मुकाबलों में बैटरों का दबदबा बढ़ने की संभावना इसलिए भी बढ़ी है क्‍योंकि टूर्नामेंट में अब तक बने टॉप 10 स्‍कोर्स में से 8 कैरेबियन द्वीप के मैदानों पर बने हैं.

कोहली पर भारी पड़ी खराब फॉर्म, 50 के नीचे आया टी20 का औसत, रिजवान दे रहे कड़ी टक्‍कर

बैटरों के लिए आया ‘बाजू खोलने’ का समय

बहरहाल, सुपर 8 मैचों के साथ ही बैटरों के लिए ‘बाजू खोलने’ का समय आ गया है. इस बात की पूरी उम्‍मीद है कि वेस्‍टइंडीज में होने वाले आगे के मैचों में ‘स्‍पोटिंग’ विकेट पर फैंस को बराबरी का मुकाबला देखने को मिलेगा. बैट और बल्‍ले की इस ‘जंग’ में खेलकौशल के धनी बैटर डॉमिनेट कर सकते हैं. एक समय वेस्‍टइंडीज के ज्‍यादातर विकेट तेज गेंदबाजों के लिए मददगार थे लेकिन अब ये धीमे होकर स्पिन गेंदबाजों को मददगार हैं. ऐसे में रिस्‍ट स्पिनर का रोल महत्‍वपूर्ण हो सकता है.संभावना यही है कि आने वाले मैचों में बैटर ‘डिसाइडिंग रोल’ में होगें और चौके-छक्‍के देखने को बेताब फैंस को ‘रन वर्षा’ देखने को मिलेगी.

Tags: Icc T20 world cup, India vs Afghanistan, T20 World Cup, Crew india, West indies

Ayodhya Ram Mandir: राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा में तैनात जवान की गोली लगने से मौत, आत्‍महत्‍या की आशंका

राम मंदिर की सुरक्षा के लिए योगी सरकार द्वारा गठित एसएसएफ में तैनात जवान शत्रुघ्‍न विश्वकर्मा की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले को आत्महत्या के एंगल से जोड़कर भी जांच कर रही है। बताया गया कि मृतक कुछ दिनों से परेशान भी चल रहा था।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Wed, 19 Jun 2024 01:24:52 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 19 Jun 2024 02:09:56 PM (IST)

Ayodhya Ram Mandir: राम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा में तैनात जवान की गोली लगने से मौत, आत्‍महत्‍या की आशंका
राम मंदिर परिसर में गोलीकांड

HighLights

  1. 2019 बैच में भर्ती हुआ था जवान
  2. पुलिस ने मोबाइल जांच के लिए भेजा
  3. पुलिस मामले की जांच में जुटी

Ayodhya Ram Mandir डिजिटल डेस्क, अयोध्या। अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि परिसर में बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोली चलने से एसएसएफ जवान की मौत हो गई। बताया गया कि जवान सुरक्षा में तैनात था, इस दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया। अन्‍य सुरक्षाकर्मी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया। मामले में आत्महत्या की आशंका भी जाहिर की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक का अंबेडकर नगर निवासी शत्रुघ्न विश्वकर्मा है और वह 2019 बैच का जवान है। जवान को राम मंदिर की सुरक्षा के लिए गठित की गई एसएसएफ में तैनात किया गया था। बुधवार सुबह मृतक के अन्‍य साथियों को गोली चलने की आवाज आई, मौके पर जाकर देखा तो शत्रुघ्‍न खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था, जहां से उसे अस्पताल और बाद में ट्रामा सेंटर ले जाया गया। इस बीच उसकी मौत हो गई।

naidunia_image

कुछ दिन से परेशान था मृतक

इस घटना के बाद आईजी और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शत्रुघ्न के साथ तैनात अन्य साथियों ने बताया कि वह कुछ दिन से परेशान था, जिस समय यह घटना हुई, उससे पहले वह फोन पर कुछ देख भी रहा था। पुलिस ने उसका मोबाइल जांच के लिए भिजवाया है। साथ ही शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले भी हो चुकी घटना

गौरतलब है कि तीन माह पूर्व भी राम मंदिर में गोली चलने की घटना सामने आई थी। उस दौरान जवान से बंदूक साफ करते वक्‍त गोली चल गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई।