Bhopal Information: नवविवाहिता के साथ ससुर ने किया दुष्कर्म, सास को भी बनाया आरोपित

पीडि‍ित मह‍िला ने अपने ससुर की करतूत सास को बताई तो, उन्‍होंने उसे ही उल्‍टा डांट द‍िया था। खजुराहो पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर केस डायरी कोलार थाने भेज दी। यहां पर सास- ससुर पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही दोनों ही गिरफ्तारी की जाएगी।

By Brijendra Rishishwar

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 01:12:59 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 01:12:59 PM (IST)

HighLights

  1. कोलार में घटी, आरोप‍ित कोलार का रहने वाला है
  2. खजुराहो से जीरो पर एफआइआर पर केस डायरी
  3. जल्द ही दोनों ही गिरफ्तारी की जाएगी

नवदुनिया प्रतिनिधि , भोपाल। कोलार इलाके में एक नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पीडिता का आरोप है कि उसके साथ उसके ससुर ने दुष्कर्म किया। जब उसने यह बात अपनी सास को बताई तो उसने उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में पीडिता अपने मायके चली गई और जहां उसने अपनी सास और ससुर पर एफआइआर दर्ज करा दी।

कोलार थाने के एएसआइ रूपेश कुमार ने बताया कि 24 वर्षीय युवती खजुराहो की रहने वाली है। दिसंबर 2023 में उसका विवाह कोलार में रहने वाले एक युवक से हुआ था। उसके बाद वह ससुराल में आकर रहने लगी थी। फरवरी 2024 को वह काम करने के बाद कमरे में आराम कर रही थी, इस दौरान उनके ससुर ने उनके साथ गलत काम किया, जब उन्होंने अपने ससुर की इस करतूत को सास को बताया तो उसने उसे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर बहू नाराज होकर अपने मायके चली गई। जहां पर उसने अपने ससुर और सास के खिलाफ इस घटना की शिकायत की।

पुलिसकर्मी की बेटी के अश्लील फोटो के बहुप्रसारित

इधर, छोला इलाके में एक पुलिसकर्मी की बेटी के एक मनचले ने अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर बहुप्रसारित कर दिए थे, जब पीड़िता को इस मामले की जानकारी मिली तो मामले में एफआइआर दर्ज कराई। छोला पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसके पिता पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक हैं।

आरोपित प्रमोद उर्फ संजू जाटव को युवती जानती थी, पहले वह उसके साथ बातचीत करती थी। इस दौरान आरोपित ने युवती के कुछ फोटो खिंच लिए थे। जब युवती को उसने ज्यादा परेशान किया तो उसने आरोपित से बात करना बंद कर दी। इस पर आरोपित प्रमोद उर्फ संजू जाटव ने उसके फोटो इंटरनेट मीडिया के माध्यम इंस्टाग्राम पर अपलोड कर बहुप्रसारित कर दिए। इसके बाद उसने युवती के रिश्तेदारों को भेज दिए। जब युवती को इसकी जानकारी हुई तो उसने पुलिस ने उसकी एफआइआर दर्ज करवा दी है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हाे पाई है।

Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्रि में शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में जलाई जाती है विशेष दीपमालिका, जानें क्‍या है महत्व

शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर मराठाकालीन दीपमाला बनी हुई है। इन्हें विशेष तौर पर गुप्त और शारदीय नवरात्रि में शाम के समय प्रज्वलित किया जाता है। इसे प्रज्वलित करने के लिए भक्तों द्वारा अग्रिम बुकिंग की जाती है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 01:09:55 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 01:09:55 PM (IST)

Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्रि में शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में जलाई जाती है विशेष दीपमालिका, जानें क्‍या है महत्व
प्रसिद्ध हरसिद्धि शक्तिपीठ

HighLights

  1. उज्जैन में स्थित है प्रसिद्ध शक्तिपीठ हरसिद्धि
  2. मंदिर परिसर में बने हैं 501 दीपक के दो स्तंभ
  3. 31 दिसंबर तक दीपमाला की बुकिंग फुल

Gupt Navratri 2024 धर्म डेस्‍क, इंदौर। आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा पर 6 जुलाई से गुप्त नवरात्रि का आरंभ होगा। इस बार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्र दस दिन की रहेगी। गुप्त नवरात्र में साधक शक्तिपीठ हरसिद्धि, गढ़कालिका माता आदि प्राचीन देवी मंदिरों में गुप्त साधना करेंगे। हरसिद्धि मंदिर में प्रतिदिन शाम को संध्या आरती के समय भक्तों के सहयोग से दीपमालिका प्रज्वलित की जाएगी। इसके लिए भक्तों ने अग्रिम बुकिंग करा रखी है। वर्ष 2024 में 31 दिसंबर तक दीपमाला की बुकिंग फुल है।

शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में संध्या आरती के दौरान दीपमाला प्रज्वलित कराने का विशेष महत्व है। पहले सिर्फ शारदीय नवरात्र के दिनों में दीपमालिका प्रज्वलित की जाती थी। लेकिन बीते कुछ वर्षों से मंदिर में दीपमालिका प्रज्वलित कराने के लिए लगातार भक्तों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में नवरात्रि के अलावा शेष दिनों में भी दीपमाला प्रज्वलित कराई जा रही है।

naidunia_image

शारदीय नवरात्र में सामूहिक बुकिंग

शारदीय नवरात्र में अधिक से अधिक भक्त दीपमाला प्रज्वलित कराना चाहते हैं। भक्त भावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने शारदीय नवरात्र के दिनों में सामूहिक दीपमालिका प्रज्वलित कराने का निर्णय लिया है। इन नौ दिनों में कोई भी भक्त 3100 रुपये में दीपमाला की बुकिंग करा सकते हैं।

दीपमाला के संबंध में यह भी जानें

  • मंदिर परिसर में मराठा कालीन दो दीपस्तंभ हैं, इन्हें दीपमाला कहा जाता है।
  • दीपमाला प्रज्वलित करने के लिए तेल के 4 डिब्‍बाें का उपयोग किया जाता है।
  • एक बार दीपमाला प्रज्वलित कराने में करीब 15 हजार रुपये का खर्च आता है।
T20 World Cup 2024: जीत के बाद सूर्यकुमार यादव की वाइफ का आया रिएक्शन, फोटो पोस्ट कर लिखी खास बात

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की ट्रॉफी जीत ली. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी. यह भारत की टी20 विश्व कप में दूसरी जीत है. इससे पहले टीम ने साल 2007 के टी20 विश्व कप में खिताब जीता था. सूर्यकुमार के एक कैच ने यह ट्रॉफी भारत की झोली में डाल दी. सूर्या की वाइफ देविशा शेट्टी भी मैच देखने के लिए आई थी. जीत के बाद उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है.

टीम इंडिया की जीत के बाद देविशा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें पोस्ट की. उन्होंने कैप्शन में लिखा,” आज रात अच्छी नींद आएगी. इस फोटो में सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी एक साथ नजर आ रहे हैं. इसके अलावा देविशा ने एक और पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वो और सूर्या ट्रॉफी को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. कैप्शन में देविशा ने लिखा,” अविश्वसनीय”.

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जब ट्रॉफी लेने स्टेज पर गए तो उन्होंने पहले बेबी स्टेप का डांस मूव किया और इसे करते हुए ही वो स्टेज पर पहुंचे. पहले से स्टेज पर खड़े सूर्यकुमार यादव उनका साथ देते नजर आए. वो भी कप्तान के डांस मूव को फॉलो कर रहे थे. बता दें कि सूर्या ने कॉलेज की अपनी फ्रेंड देविशा से छह साल डेट करने के बाद वर्ष 2016 में शादी की है.आरए पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्‍स में ग्रेजुएशन के दौरान इन दोनों की 2010 में मुलाकात हुई थी. देविशा अच्‍छी डांसर हैं, एक प्रोग्राम में सूर्या ने उन्‍हें डांस करते हुए देखा और दिल दे बैठे.

FIRST PUBLISHED : June 30, 2024, 12:58 IST

Ranveer Shorey obtained emotional in Bigg Boss-OTT-3, Discuss scandel with pooja bhatt | बिग बॉस-OTT-3 में भावुक हुए रणवीर शौरी: ब्रेकअप के समय पूजा भट्ट ने लगाए थे नशे में मारपीट करने के आरोप, एक्टर बोले- निकल नहीं पा रहा था

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिग बॉस ओटीटी-3 में सीनियर एक्टर रणवीर शौरी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शो में उनके लगातार झगड़े हो रहे हैं, वहीं रणवीर निजी जिंदगी से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर बात करने से भी चर्चा में हैं। हाल ही में रणवीर ने पूजा भट्ट से हुए उनके विवादित ब्रेकअप पर बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि ब्रेकअप से निकलना उनके लिए काफी मुश्किल था।

बताते चलें कि रणवीर शौरी एक समय में एक्ट्रेस पूजा भट्ट के साथ रिलेशनशिप में थे। चंद महीनों के रिलेशनशिप के बाद 2000 में पूजा भट्ट ने रणवीर पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने नशे में उनके साथ बदसलूकी की है। साथ ही उनका आरोप ये भी था कि रणबीर नशे में आपा खोते हुए उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी कर चुके हैं।

हाल ही में आए बिग बॉस ओटीटी 3 के एक एपिसोड में रणवीर ने अपनी जिंदगी के बुरे दौर की बात करते हुए पूजा का नाम लिए बिना इस स्कैंडल पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया है कि लद्दाख में फिल्म लक्ष्य की शूटिंग करते हुए उन्हें पता चला था कि उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई है। शूटिंग के चलते वो मां को देखने नहीं जा सके। जब वो शूटिंग से लौटे तो मां हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ चुकी थीं, हालांकि इसके कुछ दिनों बाद ही उनका निधन हो गया।

रणवीर ने कहा है, इसी समय मेरे साथ एक एक्ट्रेस से जुड़ा बड़ा स्कैंडल हुआ था। मैं इस चीज से निकल नहीं पा रहा था। मेरे भाई ने मुझसे कहा कि मैं उनके पास US आ जाऊं। मैंने अपने भाई से पैसे उधार लिए और एक्टिंग कोर्स किया। वहां से लौटने के बाद 2005 में मैंने द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो की शूटिंग शुरू की थी। उसी समय मेरी दो रुकी हुई फिल्में रिलीज हुईं और एक हफ्ते में ही बैक-टु-बैक हिट रहीं। मेरे काम को दर्शकों का प्यार मिला और इस तरह बतौर एक्टर मेरे करियर को उड़ान मिली।

इस पूरी कन्वर्सेशन पर रणवीर शौरी ने कहीं भी पूजा भट्ट का नाम नहीं लिया था, हालांकि पूजा ही वो एक्ट्रेस हैं, जिनके साथ रणवीर का स्कैंडल हुआ था। 2000 में जब पूजा भट्ट ने उन पर आरोप लगाए थे, तो रणवीर ने इनका खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि दूसरे कपल्स की ही तरह उनकी और पूजा की कई मुद्दों पर नहीं बनती है। उन्होंने नशे में मारपीट करने के आरोपों को भी गलत बताया था।

रणवीर अकसर सोशल मीडिया पर एब्यूसिव रिलेशनशिप की खबरों का खंडन करते रहते हैं।

रणवीर अकसर सोशल मीडिया पर एब्यूसिव रिलेशनशिप की खबरों का खंडन करते रहते हैं।

बता दें कि लगातार बढ़ते झगड़ों के चलते रणवीर शौरी और पूजा भट्ट ने ब्रेकअप कर लिया था। ब्रेकअप के बाद रणवीर ने पूजा भट्ट का घर छोड़ दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो जब चंद दिनों बाद रणवीर अपना सामान लेने पूजा के घर गए थे, तब उनकी कार के शीशे फोड़ दिए गए थे। रिपोर्ट्स ये भी रहीं कि पूजा भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने उन्हें रॉड से मारने की भी कोशिश की थी।

रणवीर शौरी से पहले बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में पूजा भट्ट भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं।

Morena Information: चार मंजिला मकान में मिले पांच एसी, बिल सिर्फ 300 रुपये, अधिकारी भी रह गए हैरान

मप्र विद्युत एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव शनिवार को मुरैना दौरे पर आए। जिले में बिजली चोरी का ग्राफ 85 फीसद और 2.35 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर 1600 करोड़ रुपये का बकाया देखकर हैरान रह गए। वे शहर में औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो एसपी बंगले के सामने की गलियों में तीन से चार-चार मंजिला आलीशान मकानों में चार से पांच-पांच एसी लगे थे।

By Hariom Gaur

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 09:50:22 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 12:41:55 PM (IST)

मुरैना में तीन मंजिला मकान के बाहर खड़े अधिकारी, जहां कई एसी लगे हुए हैं।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली चोरी का मामला।
  2. 5 एसी चलने से बिजली की खपत 1500 यूनिट होगी।
  3. ऐसे में बिजली बिल 13 हजार 500 रुपये आना चाहिए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। मध्य प्रदेश विद्युत एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव शनिवार को मुरैना दौरे पर आए। जिले में बिजली चोरी का ग्राफ 85 फीसद और 2.35 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर 1600 करोड़ रुपये का बकाया देखकर हैरान रह गए। वे शहर में औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो एसपी बंगले के सामने की गलियों में तीन से चार-चार मंजिला आलीशान मकानों में चार से पांच-पांच एसी और बाहर दो-दो कारें खड़ी थीं।

एसीएस ने जब इनका बिजली बिल का पूछा तो, पता चला कि इनके यहां मीटर ही नहीं। लोगों ने सब्सिडी के तहत 150 यूनिट आंकलित खपत का बिल महज 300 रुपये महीने आता है। इस मामूली बिल को भी ये लोग जमा नहीं करते। इस दौरान संभाग आयुक्त संजय कुमार झा, एसपी शैलेंद्र चौहान, प्रभारी कलेक्टर डॉ. इच्छित गढ़पाले, बिजली कंपनी के सीजीएम राजीव गुप्ता आदि दर्जनों अधिकारी मौजूद थे।

भाजपा नेता हरिओम शर्मा वाली गली में 32 संपन्न लोगों में से केवल चार उपभोक्ता ही बिजली बिल जमा करते हैं। बकायदारों के वाहन जब्त कर बिल वसूली के आदेश दिए गए है। यहां 62 घरों के कनेक्शनों में से 23 पर 30 लाख रुपये से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है।

पांच एसी की खपत 1500 यूनिट, बिल 13500 रुपये

अगर एक मकान में पांच एसी का उपयोग किया जा रहा है, तो एक माह में बिजली की खपत 1500 यूनिट होगी। वहीं बिजली का बिल 15 हजार 500 रुपये आएगा। बता दें कि एसी एक घंटे में करीब 1.50 यूनिट की खपत करता है। पूरे माह की बात करें तो एक एसी ही 300 यूनिट बिजली खर्च कर देता है।

ऐसे में पांच एसी की खपत पर 9 रुपये यूनिट की दर से महीने का बिल 13 हजार 500 रुपये आएगा। यह तो महज पांच एसी पर बिजली खपत का आंकड़ा है। इसके बाद बहुमंजिला मकान में अन्य बिजली उपकरण की खपत अलग होगी। इस तरह बहुमंजिला मकान का बिजली बिल करीब 15000 रुपये से ज्यादा आएगा।

Gwalior Information: प्रबंधन का ‘कचरा’, अफसर बोले- सब चलता है

शहर में कचरा ठिए समाप्त करने के लिए लगाए गए सेकंडरी वेस्ट वाहनों में शामिल डंपरों का दिन में जब तक इंजन भी स्टार्ट नहीं होता है, तब तक उनके नाम से डिपो से डीजल आवंटित हो जाता है और आधा घंटे बाद ही लैंडफिल साइट पर टनों कचरा लेकर आने की एंट्री कर दी जाती है। ये डंपर 45 लीटर डीजल लेकर लैंडफिल साइट पर सिर्फ एक चक्कर लगारहेहैं।

By Priyank Sharma

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 12:08:33 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 12:08:33 PM (IST)

Gwalior News: प्रबंधन का 'कचरा', अफसर बोले- सब चलता है
सागरताल के कचरा ठिए पर पहुंचा डंपर

HighLights

  1. गड़बड़ रोकने के जिम्मेदार अधिकारी बोले-इतने बड़े सिस्टम में यह सब चलता रहता है
  2. कचरा प्रबंधन में फर्जीवाड़ा, डंपर का चक्कर एक, केदारपुर पर एंट्री तीन
  3. डंपर चलता भी नहीं है और डीजल आवंटित कर दिया जाता है और एंट्री भी हो जाती है

प्रियंक शर्मा, नईदुनिया। नगर निगम में कचरा प्रबंधन के नाम पर व्यवस्थाओं का कचरा किया जा रहा है। जनता के कार्यों के लिए विभागों के बीच आपसी सामंजस्य भले ही ना हो, लेकिन चोरी और बहानेबाजी के लिए परस्पर सहयोग में कोई कमी नहीं है। इसके दो उदाहरण हाल ही में सामने आए हैं।

शहर में कचरा ठिए समाप्त करने के लिए लगाए गए सेकंडरी वेस्ट वाहनों में शामिल डंपरों का दिन में जब तक इंजन भी स्टार्ट नहीं होता है, तब तक उनके नाम से डिपो से डीजल आवंटित हो जाता है और आधा घंटे बाद ही लैंडफिल साइट पर टनों कचरा लेकर आने की एंट्री कर दी जाती है। ये डंपर 45 लीटर डीजल लेकर लैंडफिल साइट पर सिर्फ एक चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कागजों में इनकी दौड़धूप पूरी दिखाई जा रही है।

इस गड़बड़ी को पकड़ने के लिए नगर निगम ने जीपीएस की व्यवस्था लागू कर रखी है, लेकिन यहां तीसरा विभाग भी सहयोग में जुटा है। डंपरों के जीपीएस बंद कराकर रिपोर्ट में डिटेल के बदले नो डाटा लिखकर भेज दिया जाता है। दरअसल, नगर निगम में डीजल चोरी के लिए लगातार नए-नए फंडे इस्तेमाल किए जा रहे हैं। ताजा मामला शहर के वार्ड क्रमांक एक, तीन, चार, पांच, छह व 10 में कचरे ठिए समाप्त करने के लिए लगाए गए दो डंपरों से जुड़ा हुआ है।

डंपर क्रमांक एमपी 07 जीए 9610 और एमपी 07 जेडएफ 5488 से जुड़ा हुआ है। ये दोनों डंपर ट्रिपल आइटीएम स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में खड़े रहते हैं और सुबह आठ बजे के बाद में ही कचरा ठियों को हटाने के लिए निकलते हैं, लेकिन इनके नाम पर तानसेन नगर स्थित डिपो पर एक घंटा पहले ही सुबह सात बजे डीजल देना बताया जाता है और आठ बजे केदारपुर में कचरा लेकर आने की फर्जी एंट्री भी कर दी जाती है।

गत 26 जून को डंपर क्रमांक एमपी 07 जीएम 9610 सुबह 8:11 बजे सागरताल रोड आनंद नगर में जब पहला कचरा ठिया उठा रहा था, उससे ठीक आठ मिनट पहले ही केदारपुर में 8:03 बजे डंपर से 12 टन कचरा लाने की एंट्री हो गई। 10 बजे तक यह डंपर वार्डों में कचरा उठा रहा था, लेकिन केदारपुर पर 9:57 बजे दूसरे चक्कर की एंट्री हो गई। इसी दिन तीसरे चक्कर की एंट्री दोपहर 12:08 बजे की हुई। सबसे विशेष बात कि यह डंपर सिर्फ आखिरी एंट्री के समय ही केदारपुर पहुंचा था।

यही स्थिति दूसरे डंपर एमपी 07 जेडएफ 5488 की रही। डंपर ट्रांसफर स्टेशन से निकला ही नहीं और पूरे दिन फर्जी एंट्री का खेल चलता रहा। यह सारी जानकारी जब गड़बड़ी रोकने के जिम्मेदार अपर आयुक्त विजय राज के संज्ञान में लाई गई, तो उनका कहना था कि इतने बड़े सिस्टम में यह सब चलता रहता है। हमें यह चलेगा।

गड़बड़ियां रोकने के बजाय संरक्षण दे रहे अधिकारी

नगर निगम में डीजल चोरी से लेकर कचरा प्रबंधन की कई गड़बड़ियां नईदुनिया ने उजागर की हैं। भले ही फर्जी ट्रैक्टर-ट्राली को डीजल देना हो या फिर एक ही टिपर वाहन में तय से अधिक डीजल डालना। इसके अलावा बड़ी गाड़ियों को पाइंट काटकर डीजल देने के साक्ष्य भी अधिकारियों को मिल चुके हैं, लेकिन वे कार्रवाई करने के बजाय गड़बड़ियों को संरक्षण दे रहे हैं। नगर निगम में स्वच्छता और कार्यशाला के अपर आयुक्त विजय राज हैं, लेकिन कोई कार्रवाई करने के बजाय उनका रवैया टालमटोल भरा होने के कारण गड़बड़ियां बढ़ती जा रही हैं।

जानबूझकर बंद कर रखे हैं जीपीएस

इन दोनों ही डंपरों में जीपीएस लगे हुए हैं और वे सही से काम भी करते हैं, लेकिन जानबूझकर इन वाहनों के जीपीएस बंद कराए गए हैं। पिछले डेढ़ माह से इनके जीपीएस बंद पड़े हुए हैं, लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। मिलीभगत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डिपो सुपरवाइजर गिर्राज शर्मा ने दो निजी ट्रैक्टर ट्राली क्रमांक 4047 और 1286 में जीपीएस की रीडिंग न आने की शिकायत जीपीएस कंपनी को वाट्सएप ग्रुप में लिखित में की, लेकिन इन दोनों डंपरों को लेकर कोई चर्चा नहीं की। इसका कारण है कि दोनों डंपरों को हर दिन 45-45 लीटर डीजल मिल रहा है और ये चक्कर सिर्फ एक काट रहे हैं।

सीधी बात: विजय राज, अपर आयुक्त नगर निगम

मैं चेक करा लेता हूं

  • प्रश्न: कचरा ठिए समाप्त करने के लिए लगाए गए डंपरों की डिपो और केदारपुर में फर्जी एंट्री हो रही है। डंपरों का इंजन भी चालू नहीं होता, तब तक इनसे कचरा संग्रहण दर्शाया जाता है?
  • उत्तर: अब इतने बड़े सिस्टम में यह सब तो चलता रहता है। आप मुझे डिटेल भेजिए, मैं चेक करा लेता हूं।
  • प्रश्न: पहले भी कई गड़बड़ियां उजागर हुईं, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया?
  • उत्तर: अगर ऐसा करने लगे, तो एक महीने में सब बंद करना पड़ जाएगा। काम भी इन्हीं लोगों से कराना है।
  • प्रश्न: ऐसे तो कभी सिस्टम में सुधार हो ही नहीं सकेगा?
  • उत्तर: वो हमें चलेगा। हम समय-समय पर सुधार कराते रहते हैं।
आधा घंटे पहले सन्नाटा, फिर हजारों लोग सड़क पर…इंडिया की जीत के बाद संस्कारधानी में मनी ‘दिवाली’

जबलपुर: 2011 के बाद आंखें तरस गई थी कि भारतीय टीम के पास वर्ल्ड कप हो. बहरहाल शनिवार की रात वह घड़ी आ गई… जब भारत ने वर्ल्ड कप जीत कर विश्व में अपना तिरंगा झंडा लहरा दिया. जहां एक तरफ पूरा देश देर रात जश्न में डूबा रहा. वहीं संस्कारधानी में रात 3 तक जीत का जश्न मनता रहा.

लगातार तिराहे और चौराहों में लग रही भीड़ और और रैली के चलते पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा. इंडिया की जीत के जश्न के बाद एक तरफ लोग आतिशबाजी कर जश्न मना रहे थे. तो वहीं दूसरी तरफ जबलपुर पुलिस भीड़ को संभाल रही थी. कहीं न कहीं यह दृश्य देखकर सभी हैरान थे कि शायद ऐसा पहला मौका था, जब जनता बेकाबू थी और पुलिस संस्कारधानी की खुशी देखकर कुछ नहीं कर पा रही थी. लिहाजा संस्कारधानी की खुशी के आगे पुलिस को भी घुटने देखना पड़ा.

आधे घंटे पहले सन्नाटा, फिर हजारों लोग सड़क पर
जबलपुर के बहुचर्चित मालवीय चौक में भारत की जीत के आधा घंटे पहले सन्नाटा पसर गया था. मैच को देखकर कहीं ना कहीं दुकानदारों को लगा अब हमारी उम्मीद में पानी फिर जाएगा. जिसके चलते दुकानदारों ने दुकान बंद कर दी. लेकिन आधे घंटे बाद. मालवीय चौक सहित कमानिया, फुहारा और गौरीघाट में जो हुआ शायद संस्कारधानी के इतिहास में पहली बार हुआ. जहां लोग देर रात अचानक घरों से बाहर निकलकर हजारों की संख्या में इकट्ठा हो गए. जिसमें युवा ही नहीं बुजुर्ग से लेकर महिलाएं तक शामिल थी. सभी के मुंह में सिर्फ यहीं शब्द था. लहरा दो, लहरा दो सरफशी का परचम लहरा दो….

जमकर हुई आतिशबाजी, दिवाली सा नजारा
जबलपुर शहर के मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, गौरीघाट में लोगों ने जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया. जश्न को देखकर लग रहा था… कहीं न कहीं शहर में दिवाली मनाई जा रही है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे, जो अपने साथ वर्ल्ड कप लेकर आ गए. तो कुछ घर में रखे स्पीकर लेकर चौराहे में पहुंच गए और अपने परिवार के साथ मिलकर इस जीत का जश्न मनाया.

मिलर ने सूर्यकुमार को वर्ल्ड कप पकड़ाया
लोगों कहना था मैच में तीन टर्निंग पॉइंट आए जहां विराट कोहली ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा तो वही हार्दिक पांड्या ने क्लासेन को आउट कर फिर से उम्मीद जगाई. बाकी काम बूम बूम बुमराह ने कर दिया. इसके बाद डेविड मिल लर जाते-जाते सूर्यकुमार यादव को वर्ल्ड कप थमा गए. लोगों को कहना था यह जीत ऐतिहासिक जीत हैं. हमने ऑस्ट्रेलिया के मुंह से जीत छीनकर लाई है… दुनिया के छक्के छुड़ा दे हम इंडिया वाले.

Tags: Jabalpur information, Newest hindi information, Local18, Mp information, T20 World Cup

Palak Tiwari shared photographs on social media | पलक तिवारी ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो: यूजर्स बोले- इब्राहिम अली ने खींची हैं तस्वीरें, पटौदी पैलेस के छत का है बैकग्राउंड

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अफवाहों के चलते उनका नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान से जोड़ा जाता है। रूमर्ड कपल एक बार फिर इसी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, पलक तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इब्राहिम ने उनकी फोटो पर ‘लुकिंग गुड’ कमेंट किया था। इब्राहिम का कमेंट देखते ही ये बात चर्चा का विषय बन गई। अब सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

पलक तिवारी ने शेयर की थीं ये तस्वीरें।

पलक तिवारी ने शेयर की थीं ये तस्वीरें।

इब्राहिम अली खान का कमेंट।

इब्राहिम अली खान का कमेंट।

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन्स

इब्राहिम के कमेंट पर लोगों ने कहा- हम आपके पूरी फैमिली के फैन हैं, प्लीज पहले सक्सेसफुल हो जाओ। वहीं इन तस्वीरों में जो बैकग्राउंड दिख रहा है उसे देखकर लोगों ने ये भी कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि पलक जहां बैठी हैं, वो तस्वीर पटौदी पैलेस की है। यूजर्स का कहना है कि पलक ने पटौदी पैलेस के छत पर ये तस्वीरें खिंचवाई हैं और इसे खुद इब्राहिम ने खींची है। बता दें, इब्राहिम और पलक को कई बार कैफे और रेस्टोरेंट्स के बाहर स्पॉट किया जा चुका है।​​​

इब्राहिम अली का वर्कफ्रंट

इब्राहिम अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘सरजमीं’ से करने वाले हैं। जिसमें काजोल भी नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्टर बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी होंगे। इसके अलावा इब्राहिम को मैडॉक फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शंस के जॉइंट प्रोजेक्ट में देखा जाएगा, जिसमें जान्हवी कपूर और महिमा मकवाना भी उनके साथ नजर आएंगी। ये फिल्म शशांक खैतान के डायरेक्शन में बनेंगी। वहीं पलक के बारे में बात करें तो, उन्होंने साल 2023 में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

खबरें और भी हैं…
Rain in Jabalpur: जबलपुर में आज भी बारिश के आसार, मौसम में घुली ठंडक ने दिलाई गर्मी से राहत

जबलपुर मे मानसूनी बारिश ने मौसम की रंगत बदल दी है। तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को भी कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा जो आज भी चलेगा। मौसम विभाग ने जबलपुर संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 11:12:34 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 11:19:27 AM (IST)

जबलपुर में बारिश के बाद चल रही ठंडी हवा से मौसम खुशनुमा हो गया है। तस्वीर भंवरताल ब्लूम चौक रोड की है।

HighLights

  1. जबलपुर में इस साल मानसूनी सीजन के शुरुआत में हुई है कम बारिश।
  2. आज जबलपुर सहित संभाग के जिलों में मध्यम बारिश के आसार हैं।
  3. शनिवार को भी कई क्षेत्रों में रात तक रुक-रुककर बारिश जारी रही।

Rain in Jabalpur: नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मौसम में अब मानसूनी रंगत नजर आने लगी है। पिछले दिनों कभी तेज तो कभी हल्की बारिश के बाद शनिवार को जबलपुर सहित संभाग के जिलों में मौसम का नजारा बदला रहा। सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर बाद रिमझिम फुहार से मौसम सुहाना हो गया। इसके बाद रात को कई क्षेत्रों में बारिश की बौछार रुक-रुककर जारी रही।

जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार वर्षा करने वाली मौसमी प्रणालियां अलग-अलग स्थानों पर मजबूती के साथ सकिय हैं। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ लाइन और चक्रवातीय परिसंचरण समेत पांच मौसम प्रणालियां मजबूती के साथ सक्रिय हैं।

जबलपुर सहित संभाग के अन्य जिलों में मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

तापमान में आई गिरावट

शनिवार को तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इस साल साढ़े तीन इंच, पिछले साल हो चुकी थी नौ इंच बारिश

बारिश की बात करें तो पिछले साल दिन के करीब 30.8 मिलीमीटर यानी करीब सवा इंच बारिश हुई थी, जबकि कुल बारिश का आंकड़ा 231.7 मिलीमीटर यानी नौ इंच तक पहुंच गया था। वर्तमान मानसून की सीजन की बात करें तो अब तक मानसून सीजन में कुल 92.2 मिलीमीटर यानि करीब 3.6 इंच बारिश हुई है, जो पिछली बार से कम है।

ATR Chhattisgarh: पन्ना टाइगर रिजर्व के पूर्व डायरेक्टर ने बताया एटीआर में कैसे बढ़ेंगे बाघ

कोई भी टाइगर रिजर्व तब तक एक पूर्ण विकसित व जैव विविधता से समृद्ध नहीं हो सकता, जब तक वहां निवासरत समुदाय का सहयोग और सुरक्षा उस टाइगर रिजर्व को न मिल जाए। इसलिए प्राथमिक आवश्यकता है कि यहां निवासरत जनसमुदाय को इस दिशा में प्रेरित किया जाए। उनका विश्वास जीतने का निर्णायक कदम उठाने की बात भी उन्होंने कही।

By Shiv Soni

Publish Date: Solar, 30 Jun 2024 11:28:17 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 30 Jun 2024 11:28:17 AM (IST)

ATR Chhattisgarh: पन्ना टाइगर रिजर्व के पूर्व डायरेक्टर ने बताया एटीआर में कैसे बढ़ेंगे बाघ
सेवानिवृत्त आइएफएस ने एटीआर के अधिकारियों के भ्रमण भी किया।

HighLights

  1. मानवीय दबाव कम करने पर दिया जोर
  2. पन्ना की तरह प्रेरित करें, अचानकमार टाइगर रिजर्व में बढ़ेगी संख्या
  3. पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या शून्य से आज लगभग 90 तक पहुंच गई है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन बाघों की संख्या बढ़ाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। अब विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है। इसके तहत ही एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें अतिविशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त आइएफएस व पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर आर श्रीनिवास मूर्ति थे। उन्होंने प्रबंधन को बताया कि बाघ कैसे बढ़ेंगे। प्रबंधन ने उनके दिए सभी सुझावों को गंभीरता के साथ पालन करने का आश्वासन भी दिया।

अचानकमार टाइगर रिजर्व लोरमी में बाघों की सुरक्षा, उनका संरक्षण कर संख्या में वृद्धि करने तथा नए बाघों के री-इंट्रोडक्शन और सतत मानिटरिंग के संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल की ओर से लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।

उन्हीं के निर्देश पर शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे व्याख्यान और मार्गदर्शन के लिए अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में आर श्रीनिवास मूर्ति को आमंत्रित किया गया था। मूर्ति मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर भी रह चुके हैं।

जिनकी मेहनत और कुशल नेतृत्व के कारण पन्ना टाइगर रिजर्व में विलुप्त हो गए टाइगर को पुनः री-इंट्रोड्यूस कराया गया और बाघों की संख्या शून्य से आज लगभग 90 तक पहुंच गई है। मूर्ति ने एक्सिस्टिंग बाघों के संरक्षण और उनकी सतत मानिटरिंग के अलावा बायोटिक प्रेशर को कम करने की जरूरत बताई।

वहीं टाइगर री-इंट्रोडक्शन के लिए हैबिटेट इंप्रूवमेंट कर मानवीय दबाव को कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार एक स्वस्थ व्यक्ति की पहचान उनके शरीर के तापमान से हो जाती है। उसी तरह एक बेहतर फारेस्ट की पहचान, वहा टाइगर की उपस्थिति से की जा सकती है। इसीलिए टाइगर को की-स्टोन स्पेसिस कहा जाता है।

कार्यशाला में अचानकमार टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर मनोज पांडेय, डिप्टी डायरेक्टर यूआर गणेश, सहायक संचालक के अलावा कोर व बफर के सभी परिक्षेत्र अधिकारी उपस्थित रहे।

पन्ना की तरह प्रेरित करें

इस कार्यशाला में वन विभाग के वाइल्ड लाइफ एपीसीसीएफ प्रेम कुमार भी उपस्थित थे। उन्होंने टाइगर के संरक्षण और री-इंट्रोडक्शन के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारियों को समझाइश दी और पन्ना टाइगर रिजर्व के अनुरूप समुदाय से बाघों की संरक्षण की दिशा में बढ़ने प्रेरित किया गया। इसके लिए मुख्यालय स्तर पर हर तरह की मदद भी दी जाएगी।