Gold-Silver Value 21 June: सोने की कीमत में तेजी बरकरार, चांदी की भी बढ़ी चमक, पढ़ें 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

21 जून को सोने-चांदी के दाम में तेजी आई है। अगर, आप सोने खरीदने के लिए जा रहे है, तो आपको आज सोना 584 रुपए महंगा मिलने वाला है। सोने की कीमत में लगातार तेजी बरकरार है। यह सोना खरीदने का वालों के लिए एक बुरी खबर है। चांदी की कीमत में आज 628 रुपए की तेजी है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 05:50:29 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 05:50:29 PM (IST)

सोने-चांदी की कीमत।

HighLights

  1. 21 जून को सोने की कीमत में आई तेजी।
  2. कल के रेट से 584 रुपये महंगा मिलेगा सोना।
  3. 21 जून को चांदी 90666 पहुंच गया है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Value In the present day: भारतीय सर्राफा बाजार में 21 जून 2024 को सोने के भाव में तेजी आई है। अब सोने की कीमत 72746 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 20 जून 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 584 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 90666 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 20 जून से 628 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 21 जून की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71162 रुपये थी। 21 जून को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 72746 रुपये हो गई है। 20 जून की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 90038 रुपये थी। 21 जून को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 90666 रुपये हो गई है।

21 जून को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 72455 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 66635 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 54560 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42556 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

Ambikapur Information : उच्च न्यायालय के आदेश पर दो भाइयों का ढहाया गया पीएम आवास

ग्रामीणों के विरोध के कारण मामला शांत हो गया और बेदखली की कार्रवाई करने पहुंचे राजस्व अमले को बैरंग लौटना पड़ा था।

By Anang Pal Dixit

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 11:45:54 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 11:45:54 PM (IST)

Ambikapur News : उच्च न्यायालय के आदेश पर दो भाइयों का ढहाया गया पीएम आवास

HighLights

  1. कल्याणपुर में राजस्व टीम ने की कार्रवाई, शासकीय जमीन पर बना था पीएम आवास

नईदुनिया न्यूज, बिश्रामपुर : हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए राजस्व महकमे की टीम ने शुक्रवार को भारी पुलिस बल के साथ लटोरी चौकी इलाके के कल्याणपुर पहुंचकर शासकीय भूमि पर वर्षों से बने दो सगे भाइयों के एक साथ सटे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासों को एक्सीवेटर के जरिए ढहा दिया। तोड़फोड़ के दौरान ग्रामीणों की राजस्व टीम ने नोकझोक भी हुई।

बता दें कि लटोरी तहसील के ग्राम कल्याणपुर हरिजनपारा में शिवकुमार व धनकुमार हरिजन नामक दो सगे भाइयों का साल 2017 – 18 में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास स्वीकृत हुआ था। दोनो भाईयों ने गांव की शासकीय भूमि पर एक साथ पीएम आवास बना लिया था। उसके बाद आवास के पीछे अपने स्वामित्व की भूमि पर मकान बनाकर रह रहे ग्रामीण ने उक्ताशय की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एक बार प्रशासन ने उक्त दोनों भाईयों के साथ बने पीएम आवास को तोड़ने की कोशिश भी की थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण मामला शांत हो गया और बेदखली की कार्रवाई करने पहुंचे राजस्व अमले को बैरंग लौटना पड़ा था।

शुक्रवार को हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए शासकीय भूमि पर बने उक्त दोनों पीएम आवास को ध्वस्त करने सूरजपुर एसडीएम जगन्नाथ वर्मा राजस्व व पुलिस महकमें की टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने पुलिस बल की मौजूदगी में विरोध के बावजूद उक्त दोनों पीएम आवासों को एक्सीवेटर मशीन से जमीदोज कर दिया। इस दौरान एसडीओपी नन्दनी ठाकुर, जयनगर थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी, लटोरी चौकी प्रभारी विराट बीसी समेत लटोरी तहसीलदार सुरेंद्र पैकरा, नायब तहसीलदार सुशील शुक्ला के अलावा बड़ी संख्या में राजस्व व पुलिस टीम मौजूद रही।

USA vs WI Tremendous 8: सुपर 8 में वेस्टइंडीज का सामना अमेरिका से, करो या मरो मुकाबले में भिड़ेंगे दोनों मेजबान

USA vs WI Tremendous 8: टी20 विश्व कप में सुपर 8 का 6वां मैच शनिवार सुबह अमेरिका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पहली बार टी20 में टक्कर होगी। वेस्टइंडीज को पहले सुपर मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड ने 8 विकेट से हराया था।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 09:40:46 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 09:49:29 PM (IST)

USA vs WI Super 8: सुपर 8 में वेस्टइंडीज का सामना अमेरिका से, करो या मरो मुकाबले में भिड़ेंगे दोनों मेजबान
बारबाडोस में खेला जाएगा वेस्टइंडीज और अमेरिका के बीच मैच।

HighLights

  1. उलटफेर में माहिर यूएएस का वेस्टइंडीज से सामना।
  2. पाक को हराने के बाद अमेरिका को जीत की तलाश।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। USA vs WI Tremendous 8: आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2024 अब सुपर 8 के पड़ाव में पहुंच गया है। शनिवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला अमेरिका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरे मुकाबले में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा।

पहला सुपर 8 मैच हारा वेस्टइंडीज

ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज अजेय थी, लेकिन सुपर 8 के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। गत चैंपियन ने मैच 8 विकेट से जीता। अब वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए अमेरिका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

बड़े अंतर से जीतना होगा मैच

टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के बैट्समैन स्ट्राइक रोटेट करने में फेल रहे हैं। पारी में 51 गेंद डॉट रही है। इस हार के बाद रोवमैन पावेल की टीम प्वाइंट्स टेबल में नीचे आ गई है। नेट रनरेट भी -1.343 है। टीम को तीसरी बार चैंपियन बनने की उम्मीद बनाए रखने के लिए बड़े अंतर से मुकाबला जीतना होगा।

मैच पलटने का दम रखती है अमेरिका

ग्रुप स्टेज मैच में पाकिस्तान को शिकस्त देने के बाद अमेरिका ने एक भी मैच नहीं जीता, लेकिन भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद साउथ अफ्रीका पर जीत के करीब पहुंचने के बाद 18 रन से हार गई। यूएएस ने अब तक आक्रामक खेल दिखाया है। इस मैच में उससे यही उम्मीद होगी।

इन खिलाड़ियों का खेलना संदिग्ध

ब्रैंडन किंग का खेलना संदिग्ध है। इंग्लैंड के खिलाफ बांह में खिचाव आ गया था। उनकी जगह शिमरोन हेटमायेर को मौका मिलेगा। यूएएस के कप्तान मोनांक पटेल चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं।

टीमें

अमेरिका

स्टीवन टेलर, एंड्रीस गौस (विकेट कीपर), नितीश कुमार, आरोन जोन्स (कप्तान), कोरी एंडरसन, शायन जहांगीर, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्तुश केंजीगे, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर, मोनंक पटेल, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, शैडली वैन शल्कविक।

वेस्टइंडीज

ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, शाई होप, शिमरोन हेटमायर, ओबेद मैकॉय, शमर जोसेफ।

गौतम गंभीर एक फाइटर हैं… जिन्हें हार मानना पसंद नहीं, अश्विन बोले- उन्हें हमेशा गलत समझा गया

चेन्नई. अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गौतम गंभीर की जमकर सराहना की है. उन्होंने गंभीर को एक उत्कृष्ट ‘फाइटर (हार ना मानने वाला)’ और प्रेरणास्रोत बताया है. टीम इंडिया के बेहतरीन स्पिनर में से एक अश्विन ने कहा कि टेस्ट करियर के शुरुआती दिनों में इस सलामी बल्लेबाज ने उनका हौसला बढ़ाया था. गंभीर भारत के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं.

आर अश्विन (R Ashwin) ने 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए अपनी पहली पूर्ण श्रृंखला के दौरान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ अपनी बातचीत को याद किया. उन्होंने अपनी किताब ‘आई हैव द स्ट्रीट्स – ए कुट्टी क्रिकेट स्टोरी’ के लॉन्च के मौके पर कहा, ‘मैं अपनी पहली पूर्ण श्रृंखला खेल रहा था. विश्व कप (2011) से पहले पहले दो वर्षों के दौरान मैं मैदान पर केवल ड्रिंक्स लेकर जाता था. उन्होंने शुरुआत में मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया. इससे पहले मेरे राज्य (तमिलनाडु) से बाहर ऐसा नहीं हुआ था.’

मैं इतना आगे की नहीं देख रहा… मेरे लिए जवाब देना मुश्किल है, हेड कोच बनने के सवाल पर गंभीर ने दिया जवाब

सुपर 8 में आग उगल रहा इस बैटर का बल्ला, टी20 विश्व कप 2024 में ठोका सबसे तेज अर्धशतक, दूसरे नंबर पर पहुंचे

‘उनके स्वभाव के कारण अक्सर गलत समझा जाता रहा है’
इस 37 वर्षीय ऑफ स्पिनर ने कहा कि गंभीर को उनके स्वभाव के कारण अक्सर गलत समझा जाता रहा है. बकौल अश्विन, ‘गौतम गंभीर को बहुत गलत समझा गया है. यह सब धारणा के बारे में है. वह किसी योद्धा की तरह है जिसे हार मानना पसंद नहीं है. हममें से कई लोगों के साथ सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि हम अपने दिमाग में किसी को नायक का दर्जा दे देते हैं और बाकी सभी को भूल जाते हैं. यह एक खेल है, कोई फिल्मी कहानी नहीं. यहां कोई नायक और खलनायक नहीं हैं. गंभीर एक प्रतिस्पर्धी हैं. उनकी जीतने की इच्छा और भूख अविश्वसनीय है. मेरे मन में (उनके लिए) बहुत सम्मान है.’ गंभीर दो बार विश्व विजेता टीम के सदस्य रहे हैं.

Tags: Gautam gambhir, R ashwin, Ravichandran ashwin

New replace in fan Renukaswamy homicide case, darshan took 40 lakhs from good friend to destroy proof | फैन रेणुकास्वामी मर्डर केस में नया अपडेट: कन्नड़ एक्टर दर्शन ने दोस्त से ₹ 40 लाख उधार लिए थे, सबूत मिटाने और लाश ठिकाने लगाने में खर्च किए

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फैन रेणुकास्वामी के मर्डर के आरोप में कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा इन दिनों जेल में बंद हैं। इस बीच रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि मर्डर के सबूत मिटाने के लिए दर्शन ने अपने दोस्त से 40 लाख रुपए उधार लिए थे। दर्शन ने पुलिस के सामने खुद ये बात कबूल की है।

पुलिस के मुताबिक, दर्शन ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपने दोस्त मोहन राज से 40 लाख रुपए इसलिए उधार लिए थे ताकि ये पैसा वो अपने साथियों को मर्डर के सबूत मिटाने के लिए दे पाएं। पुलिस ने ये 40 लाख रुपए कैश के रूप में जब्त कर लिए हैं। दर्शन ने ये पैसा लाश को ठिकाने लगाने और दूसरों को सरेंडर करके जुर्म कबूलने के लिए खर्च किया था।

मर्डर के बाद बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए एक आरोपी नागराज ने स्कार्पियो कार का इस्तेमाल किया था जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस कार की बैकसीट पर खून के निशान भी पाए गए हैं।

मृतक रेणुकास्वामी।

मृतक रेणुकास्वामी।

रेणुकास्वामी की बॉडी से कान गायब था

हाल ही में रेणुकास्वामी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि मर्डर से पहले उसे टॉर्चर करने के लिए इलेक्ट्रिक शॉक दिए गए थे। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले थे। उसका एक कान भी गायब था और प्राइवेट पार्ट में भी चोट थी। उसकी पीठ, छाती और हाथ-पैर पर कई जख्म थे जिससे खून बह रहा था। शव के कई हिस्सों को कुत्तों ने नोंच डाला था।

दो दिन और बढ़ी कस्टडी

बेंगलुरु पुलिस ने दर्शन और अन्य दो आरोपियों की कस्टडी दो दिन और बढ़ा दी है। अन्य 16 आरोपियों को पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। दर्शन 11 जून से 33 साल के फैन रेणुकास्वामी के मर्डर के आरोप में जेल में बंद हैं। अब तक पुलिस इन्वेस्टिगेशन में इस मर्डर से जुड़ी यह जानकारी सामने आई है कि 33 साल का मृतक रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन का फैन था।

जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाई थी। इससे दोनों की रिलेशनशिप विवादों में आ गई, क्योंकि दर्शन पहले से शादीशुदा हैं।

दर्शन और पवित्रा गौड़ा।

दर्शन और पवित्रा गौड़ा।

पवित्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजता था रेणुकास्वामी

इस खबर से रेणुकास्वामी काफी नाराज था। वह लगातार पवित्रा को मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में पवित्रा ने उसके मैसेज इग्नोर किए, लेकिन बाद में रेणुकास्वामी आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा।

इसके बाद पवित्रा ने दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या करने के लिए उकसाया। उसे सजा देने के लिए भी कहा। दर्शन ने अपने साथियों की मदद से रेणुकास्वामी को किडनैप करवाया। सभी उसे एक गोडाउन में लेकर गए। जहां उसका मर्डर करने से पहले उसे टॉर्चर किया गया।

पुलिस के मुताबिक, गोडाउन में दर्शन और उनके साथियों ने रेणुकास्वामी को जमकर मारा-पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। मर्डर के बाद दर्शन के जिन साथियों के कपड़े खून से सन गए थे। उन्होंने पास में स्थित रिलायंस स्टोर से जाकर नए कपड़े खरीदे और वहीं बदल लिए।

दर्शन 22 जून तक पुलिस कस्टडी में हैं।

दर्शन 22 जून तक पुलिस कस्टडी में हैं।

9 जून को मिली रेणुकास्वामी की लाश

9 जून को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके में एक अपार्टमेंट के पास रेणुकास्वामी की लाश मिली थी। जब पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास की जांच की तो उन्हें CCTV फुटेज में दर्शन और पवित्रा क्राइम सीन से निकलते दिखे। रात 11 बजे से 3 बजे तक दोनों के मोबाइल नंबर उसी एरिया में एक्टिव थे।

इसके बाद 11 जून को दर्शन और पवित्रा की गिरफ्तारी की गई। पुलिस इस मामले में अब तक दर्शन और पवित्रा समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अटल सेतु पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने पुल में दरार की फोटो डाली, प्रोजेक्ट हेड ने कहा- अफवाह फैला रहे

नाना पटोले के अटल सेतु में दरार के आरोप को एमएमआरडीए ने अफवाह करार दिया है। प्राधिकरण ने कहा कि 20 जून 2024 को टीम ने निरीक्षण कर पाया कि अटल सेतु के मुख्य भाग पर कोई दरार नहीं है। रैंप 5 (मुंबई की ओर रैंप) पर सड़क के किनारों पर छोटी दरारे हैं। इनको ठीक किया जा रहा है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 09:27:47 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 09:27:47 PM (IST)

अटल सेतु पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने पुल में दरार की फोटो डाली, प्रोजेक्ट हेड ने कहा- अफवाह फैला रहे
मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (अटल सेतु) को लेकर पुल में दरारें आने की अफवाह फैलाई जा रही है।

HighLights

  1. महाराष्ट्र के मुंबई में बना है भारत का सबसे बड़ा पुल अटल सेतु।
  2. पीएम मोदी ने किया था अटल सेतु का उद्घाटन।
  3. एमएमआरडीए ने कांग्रेस के आरोपों का बताया अफवाह

एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में बने अटल सेतु पर राजनीति गरमा गई है। इस अफवाह को फैलाई की कोशिश हो रही है कि अटल सेतु में दरार आ गई है। दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने अटल सेतु का फोटो शेयर कर भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

नाना पटोले के पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने साफ कहा कि इस मामले में अफवाह फैलाई जा रही है। हमने मौके पर जाकर देखा है कि अटल सेतु पुल के मुख्य भाग पर कोई दरार नहीं आई है।

नाना पटोले ने पोस्ट कर कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि जिस “अटल सेतु” पुल का उद्घाटन सिर्फ तीन महीने पहले नरेंद्र मोदी ने किया था, उसमें दरार आ गई है। बड़ी संख्या में दरारें आने से यात्रियों में डर का माहौल है। बिहार में नवनिर्मित पुल के गिरने की घटना तो ताजा है ही। अब मुंबई में भी यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आने से सरकार के कामकाज पर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

उच्च न्यायालय ले मामले पर संज्ञान

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के आंदोलन के तहत सरकार की भ्रष्ट कार्यप्रणाली को उजागर करने के लिए मैंने अपने सहयोगियों के साथ इस पुल का निरीक्षण किया। मामला बेहद गंभीर है और हमारी मांग है कि माननीय उच्च न्यायालय इस पर तुरंत संज्ञान ले और मामले की जांच कराये।

अटल सेतु के मुख्य भाग में नहीं है कोई दरार

एमएमआरडीए ( मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण) ने कहा कि यह देखा गया है कि अटल सेतु पुल के मुख्य भाग में कोई दरार नहीं है, लेकिन अफवाहें फैलाई जा रही हैं। कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें। अटल सेतु को जोड़ने वाली एप्रोच रोड पर मामूली दरारें पाई गई हैं। मुख्य पुल का एक हिस्सा, लेकिन पुल को जोड़ने वाली एक सर्विस रोड है। यह ध्यान रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है कि दरारें परियोजना में संरचनात्मक दोषों के कारण नहीं हैं। यह पुल की संरचना के लिए कोई खतरा पैदा नहीं करती हैं।

Ola Electrical IPO: ओला इलेक्ट्रिक के IPO को सेबी ने दी मंजूरी, 5500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Ola Electrical IPO: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ओला इलेक्ट्रिक के IPO को मंजूरी दे दी है। इसके जरिए कंपनी 5,500 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह भारत में ईवी स्टार्टअप का पहला आईपीओ होगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 06:25:02 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 06:25:02 PM (IST)

ओला के आईपीओ को मिली मंजूरी।

HighLights

  1. ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ का रास्ता हुआ साफ।
  2. देश में ईवी स्टार्टअप का पहला आईपीओ होगा।
  3. कंपनी को 10 जून को सेबी से स्वीकृति मिल गई है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Ola Electrical IPO: सेबी ने ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रस्तावित 5500 करोड़ रुपये के आईपीओ को मंजूरी दे दी है। इससे कंपनी के लिए मार्केट में उतरने का रास्ता साफ हो गया है, जिससे प्राप्त राशि का बड़ा हिस्सा सेल विनिर्माण संयंत्र की क्षमता बढ़ाने और अनुसंधान एवं विकास में तेजी लाने में इस्तेमाल किया जाएगा।

पिछले साल दिया था आवेदन

ओला ने दिसंबर 2023 को सेबी के पास अपने IPO के डॉक्टूमेंट्स दाखिल किए और 10 जून 2024 को नोट प्राप्त किए। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक का नियोजित सार्वजनिक निर्गम 5,500 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम, प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 9.52 लाख करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश का संयोजन है।

कितना बड़ा होगा ओला आईपीओ

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड अपने 5,500 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू से प्राप्त राशि में से 1,226.43 करोड़ रुपये का उपयोग अपने सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की क्षमता को पांच GWh से बढ़ाकर 6.4 GWh करने की योजना बना रही है। कंपनी 1600 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है, जबकि अन्य 800 करोड़ रुपये से कर्ज चुकाया जाएगा।

एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स आईपीओ को भी हरी झंडी

इसके अलावा सेबी ने एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स के आईपीओ को मंजूरी दी है। कंपनी आईपीओ के जरिए 800 करोड़ के नए शेयर जारी करने के साथ 1.36 करोड़ इक्विटी शेयरों के बिक्री की पेशकश करेगी। IPO से जुटाई जाने वाली धनराशि का इस्तेमाल लोन के भुगतान और कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

Petrol-Diesel Worth Hike: इस राज्य में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जनता पर पड़ी इतने रुपए की मार

गोवा सरकार के वित्त सचिव (वित्त) प्रणव जी भट ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर जनता पर महंगाई का बम फोड़ दिया। अधिकारी ने पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाने की जानकारी देते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमश 1 रुपये और 36 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। गोवा में अब से पेट्रोल 95.40 रुपये प्रति लीटर व डीजल 87.90 रुपये प्रति लीटर बिकेगा है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 07:37:23 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 07:37:23 PM (IST)

गोवा में शनिवार से पेट्रोल-डीजल महंगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस का हमला
  2. कांग्रेस ने कहा- आम लोगों की रीढ़ तोड़ना चाहती है सरकार
  3. पेट्रोल पर 1 रुपये और डीजल पर 36 पैसे की बढ़ोत्तरी

एजेंसी, पणजी। गोवा की सरकार ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर बढ़ा दिया है। लोगों को पेट्रोल एक रुपए व डीजल 36 पैसा महंगा मिलेगा। इस तरह शनिवार का दिन गोवा के लोगों के लिए खास नहीं रहा।

राज्य सरकार में वित्त सचिव प्रणव जी भट ने अधिसूचना जारी कर कहा कि पेट्रोल और डीजल शनिवार से क्रमश: एक रुपये और 36 पैसे महंगा मिलेगा। वैट बढ़ोतरी के कारण पेट्रोल 95.40 रुपये लीटर व डीजल 87.90 रुपये लीटर मिलेगा।

बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए- कांग्रेस

गोवा में विपक्ष के नेता व वरिष्ठ कांग्रेस नेता यूरी अलेमाओ ने सरकार को असंवेदनशील करार दिया है। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से परेशान है। ऐसे में इस तरह का निर्णय असंवेदनशीलता को दिखाता है। सरकार इस फैसले को तुरंत वापस ले।

आम लोगों की कमर तोड़ना चाहती है सरकार

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह जनता को परेशान करना ठीक नहीं है। आपको अपने फैसले पर सोचना चाहिए। इस तरह से जनता पर बोझ डालने से कुछ नहीं होगा, बल्कि आपको अपने फिजूल खर्चों पर रोक लगानी चाहिए। आपने कुछ दिन पहले गोवा में बिजली के रेट बढ़ा दिए थे और अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए। यह फैसला महंगाई में जनता की कमर तोड़ना वाला है।

आप ने गोवा सरकार पर बोला हमला

गोवा आम आदमी पार्टी के प्रमुख अमित पालेकर ने एक्स पर एक पोस्ट कर भाजपा की गोवा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सीएम प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली भाजपा के भ्रष्टाचार की बढ़ती जरूरत को बढ़ाने के लिए अब बीजेपी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर आम लोगों की जेब में हाथ डाला है। आप आम आदमी को और कितना परेशान करेंगे?

Dhar Crime: SDOP बनी गर्लफ्रेंड… थाना प्रभारी ने भेष बदलकर कचरा उठाया, ढाबे में बर्तन धोए और लूट के आरोपियों को ऐसे धर दबोचा

लूट के तीनों आरोपी पीथमपुर में छुपे हुए थे। एसडीओपी धामनोद मोनिका सिंह ने योजना बनाई और पुलिस टीम ने भेष बदलकर आरोपियों को धर दबोचा। SDOP मोनिका सिंह से आरोपियों से गर्लफ्रेंड बनकर बात की और पीथमपुर चौपाटी पर मिलने के लिए बुलाया।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 07:02:44 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 07:02:44 PM (IST)

Dhar Crime: SDOP बनी गर्लफ्रेंड… थाना प्रभारी ने भेष बदलकर कचरा उठाया, ढाबे में बर्तन धोए और लूट के आरोपियों को ऐसे धर दबोचा

HighLights

  1. शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बदला भेष
  2. बगड़ी फाटे पर बैंककर्मी के साथ दिनदहाड़े हुई थी लूट
  3. पीथमपुर चौपाटी से लूट के आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

नईदुनिया न्यूज, नालछा, धार। जिले के बगड़ी फाटे के पास 18 जून की दोपहर में भारत फाइनेंस कंपनी के बैंक कर्मी के साथ 3 अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात की थी और 55 हजार रुपए नकद और एक टैबलेट लूटकर भाग गए थे। पुलिस ने लूट की इस वारदात का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को बदलना पड़ा अंदाज

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस को भी अपना अंदाज बदलना पड़ा। पुलिस ने नया तरीका अपनाया। इसमें SDOP महिला मित्र बनी तो टीआई ने मुस्लिम वेशभूषा में आरोपियों को पीथमपुर चौपाटी से गिरफ्तार किया। आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी ने गन्ने का कचरा साफ किया तो पुलिसकर्मियों ने ढाबे पर बर्तन भी धोए।

naidunia_image

एसडीओपी मोनिका सिंह और थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि घटना के बाद से ही अज्ञात आरोपी फरार थे। आरोपियों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती हो गई थी।

बाइक नंबर के आधार पर मिली सफलता

एसपी मनोज सिंह के निर्देशन में गठित की गई टीम ने घटना पर काम करना शुरू किया। घटनास्थल पर बैंक कर्मी ने आरोपियों की बाइक के नंबर लिखकर पुलिस को बताए थे। इसी आधार पर पुलिस बाइक मालिक तक पहुंची और घटना के दूसरे दिन ही बाइक के मालिक एवं अन्य सहयोगी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाइक का मालिक लूट की वारदात में शामिल नहीं था, लेकिन योजना बनाने में जरूर शामिल था।

वर्षीय संजय पुत्र दितिया भाभर और 21 वर्षीय रवि पुत्र सुखराम सुरताने दोनों निवासी नीलकंठ मांडू को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों से लूट में शामिल तीन अन्य आरोपियों के पीथमपुर में होने की जानकारी और उनके मोबाइल नंबर मिले। बगड़ी फाटे के समीप लूट की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों ही आरोपी उमरबन पहुंच गए थे, जहां से बाद में तीनों आरोपी पीथमपुर आ गए।

आरोपियों ने 2 दिन मोबाइल बंद रखे

पीथमपुर में तीनों आरोपी छुपे हुए थे। इस पर एसडीओपी धामनोद मोनिका सिंह ने योजना बनाई और एक आरोपी, जिसका दो दिन बाद मोबाइल चालू हुआ था, उससे महिला बनकर चर्चा की और उसे जाल में फंसाया। उससे मिलने के लिए समय ले लिया।

महिला होने के पुष्टि करते हुए आरोपियों ने SDOP मोनिका सिंह से मोबाइल पर वीडियो कॉल कर बात की और इसके बाद मिलने का स्थान पीथमपुर चौपाटी बताया। इसी के बाद आरोपियों को पकड़ने की आगे की योजना बनाई। इसके तहत नालछा थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान मुस्लिम युवक की वेशभूषा में तैयार हुए और एबी रोड स्थित पलाश चौराहे से बस में बैठकर आरोपी के बताए स्थान पर रवाना हुए।

नालछा थाने से आरक्षक राहुल, नवीन राठौर, थाना सेक्टर पीथमपुर एक से आरक्षक सचिन सोनेर, सूरज तिवारी व शैलेंद्र भदौरिया की तय स्थान पर तैनात की। इसी बीच आरोपित से एसडीओपी सिंह लगातार संपर्क में रहीं और उन्हें बुलाने का प्रयास किया।

टीआई ने कचरा साफ किया तो पुलिसकर्मियों ने होटल में बर्तन धोए

महिला मित्र से मिलने में आरोपियों द्वारा ज्यादा समय लगाया जा रहा था। किसी को शंका न हो, इसलिए नालछा टीआई चौहान ने गन्ने के रस का कचरा साफ किया, जबकि बस के इंतजार में खड़े पुलिस स्टाफ ने कुछ ढाबे पर बर्तन धोए। इस दौरान सभी सतर्क थे।

इसी बीच तीनों आरोपित 22 वर्षीय योगेश पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम भोपावर थाना सरदारपुर, 24 वर्षीय जीवन पुत्र जगदीश निवासी ग्राम मेहंदी खेड़ा थाना मांडू और 21 वर्षीय संजय पुत्र भेरूसिंह निवासी मांडू बाइक पर आए। इन लोगों ने महिला मित्र से बात करने का प्रयास किया। पहले से ही सतर्क पुलिस बल ने SDOP मोनिका सिंह का इशारा पाते ही तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

नकदी राशि व वाहन जब्त

एसडीओपी सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई कुल राशि 55 हजार 779 रुपये में से 28 हजार 300 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त दो बाइक, फरियादी से छीना टैबलेट बरामद किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है।

IND vs BAN Tremendous 8: क्या बांग्लादेश के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव, इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता

IND vs BAN Tremendous 8 Enjoying XI: टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 में भारत ने जीत के साथ आगाज किया है। अब दूसरे पड़ाव में उसका सामना बांग्लादेश से होगा। दोनों टीमें शनिवार (22 जून) को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 21 Jun 2024 05:34:07 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 21 Jun 2024 05:43:39 PM (IST)

IND vs BAN Super 8: क्या बांग्लादेश के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव, इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता
एंटीगुआ में खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश मैच।

HighLights

  1. सुपर-8 में भारत का दूसरा मैच बांग्लादेश से होगा।
  2. 22 जून को एंटीगुआ में होगी दोनों टीमों के बीच भिड़ंत।
  3. भारत ने पहले सुपर-8 मैच में अफगानिस्तान को हराया था।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs BAN Tremendous 8 Enjoying XI: टी20 विश्व कप 2024 का 47वां मुकाबला शनिवार को भारत और बांग्लादेश के बीच होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में हो खेला जाएगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में एक बदलाव

टीम इंडिया ने सुपर-8 के पहले मैच में अफगानिस्तान को 47 रन से हराया था। ऐसे में मैन इन ब्लू की कोशिश बांग्लादेश को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगी। अफगान के खिलाफ भारत ने एक बदलाव किया। मोहम्मद सिराज की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया था।

संजू सैमयन या यशस्वी जायसवाल को मिलेगा मौका?

बांग्लादेश के खिलाफ भी रोहित शर्मा टीम में बदलाव कर सकते हैं। दरअसल, शिवम दुबे खराब फॉर्म से जूझ रहे है। अमेरिका के खिलाफ शिवम ने 31* रन बनाए थे। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला नहीं चला है। ऐसे में अनुभवी संजू सैमसन या यशस्वी जायसवाल को मौका दिया जा सकता है।

भारत बनाम बांग्लादेश मैच वेदर रिपोर्ट

भारत और बांग्लादेश मैच में बारिश खलल डाल सकती है। वेदर रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को 40% बरसात और बादल छाए रह सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैच इसी मैदान पर खेला गया, जो बरसात के कारण पूरा नहीं खेला गया। डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर कंगारू को विजेता घोषित किया गया।

भारत बनाम बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन/यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

बांग्लादेश

तंजीद हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शाकिब अल हसन, तौहीद हृदयोय, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।