Union Finances 2024-25: मोदी सरकार ने शुरू की पूर्ण बजट की तैयारी, निर्मला सीतारमण ने सभी प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ की बैठक

लोकसभा चुनाव के बाद सरकार पूर्ण बजट पेश करती है, इससे पहले अंतरिम बजट पेश होता है। इसके लिए सरकार ने तैयारियों में जुट गई है और बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 03:05:16 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 03:05:16 PM (IST)

राज्‍यों के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक करती निर्मला सीतारमण

HighLights

  1. राज्‍यों के वित्त मंत्रियों से लिए गए बजट के सुझाव
  2. निर्मला सीतारमण पेश करेंगी 2024-25 का पूर्ण बजट
  3. 1 फरवरी को पेश किया गया था अंतरिम बजट

Union Finances 2024-25 एजेंसी, नई दिल्ली। मोदी सरकार आगामी माह में वित्तीय वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करेगी। इसको लेकर वित्त मंत्रालय ने तैयारियां शुरू कर दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को सभी प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ दिल्ली स्थित भारत मंडपम में बैठक कर उनके बजट के संबंध में सुझाव लिए।

इस बैठक के बाद राजस्थान की डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि ‘आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों को बुलाया और प्री-बजट बैठक की, सुझाव लिए और मुझे राजस्थान से भी यहां अपनी मांगों को रखने का मौका मिला।’

#WATCH | On pre-budget assembly with Union Finance Minister Nirmala Sitharaman, Rajasthan Deputy CM and Finance Minister Diya Kumari says, “Right now Union Finance Minister Nirmala Sitharaman known as the Finance Ministers of all of the states and held a pre-budget assembly, took… pic.twitter.com/PZ8VlxehNl

— ANI (@ANI) June 22, 2024

अंतरिम बजट हुआ था पेश

वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश किया गया था। बता दें कि लोकसभा चुनाव अथवा ट्रांजिशन पीरियड के दौरान अंतरिम बजट पेश किया जाता है। मई माह में चुनाव होने थे, ऐसे में फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया, ताकि सरकारी व्यय और आवश्यक सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित की जा सके। वहीं अब सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी।

24 जून से शुरू होगा लोकसभा का सत्र

18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा, जो कि 3 जुलाई तक चलेगा। सत्र के दौरान सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर का चयन होगा, जो नए सांसदों को शपथ दिलाएगा। जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। फिर सदन की कार्यवाही चलती रहेगी।

हाईकोर्ट ने रद्द किया 75% आरक्षण, तो Tejashwi Yadav ने BJP को बता दिया जिम्मेदार, 15 अगस्त से करेंगे हल्लाबोल

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाईकोर्ट के फैसले पर राजनीति शुरु कर दी है। दरअसल, हाईकोर्ट ने आरक्षण की बढ़ी हुई सीमा को रद्द कर दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बढ़ाई गई आरक्षण की सीमा को रद्द किया है। उन्होंने फिर से इसको लागू करने के लिए संघर्ष करने की बात कही है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 04:32:35 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 04:32:35 PM (IST)

लोकसभा चुनाव के दौरान भाषण देते तेजस्वी यादव। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भाजपा पर आरक्षण लगाया आरक्षण विरोधी होने का आरोप
  2. बिहार सरकार ने 75 फीसदी की थी आरक्षण की सीमा
  3. हाईकोर्ट के आरक्षण की बढ़ी सीमा को रद्द करने के बाद शुरु हुई राजनीति

एजेंसी, पटना। हाईकोर्ट ने आरक्षण की बढ़ी सीमा को रद्द कर दिया, लेकिन बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा को इसका जिम्मेदार ठहरा दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में राजद की जब सरकार थी, तब हम आरक्षण की सीमा 75 फीसदी तक ले गए थे।

तेजस्वी ने कहा कि हमने यह काम पिछड़ों व वंचितों के हक के लिए किया था, लेकिन भाजपा को यह सही नहीं लगा। उन्होंने इसको रद्द कर दिया। हम इसका विरोध करेंगे। हम संघर्ष कर इसको फिर से लागू करेंगे।

तेजस्वी ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी लेकर आएगी, लेकिन इसमें आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाएगा। हम इसका विरोध करेंगे। हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक हम पिछड़ों का हक नहीं दिलवा देते।

लालू और तेजस्वी यादव को गाली देना काम

उन्होंने कहा कि सरकार का काम अब केवल लालू यादव व तेजस्वी यादव को गाली देना रह गया है। देश भर में पेपर लीक का मुद्दा गरमा हुआ है। हमारी मांग है कि पेपर लीक पर कड़ा कानून बनाया जाए, लेकिन भाजपा सरकार के मंत्री यह मानने को ही तैयार नहीं थे कि पेपर लीक हुआ है। ॉ

देश में पुल गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं, लेकिन कार्रवाई किसी पर नहीं हो रही है। ऐसा कब तक चलता रहेगा। लालू और तेजस्वी को गालियां देकर सरकार मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है।

15 अगस्त के बाद करेंगे जनता दर्शन

तेजस्वी यादव ने 15 अगस्त को जनता के बीच में जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान वह जनता के बीच में थे। अब वह एक बार फिर 15 अगस्त के बाद जनता के बीच जाएंगे।

Delhi Water Disaster: आतिशी के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को भाजपा ने बताया ड्रामा, संजय सिंह बोले- डॉक्टर से जांच करवा लो

Delhi Water Disaster: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी पानी की मांग को लेकर शुक्रवार से अनशन कर रही है। बीजेपी ने आप नेता के अनशन स्थल का वीडियो जारी किया। वहीं, संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा वाले नौटंकी कर रहे हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 03:57:40 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 03:57:40 PM (IST)

Delhi Water Crisis: आतिशी के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को भाजपा ने बताया ड्रामा, संजय सिंह बोले- डॉक्टर से जांच करवा लो
दिल्ली जल मंत्री आतिशी। (फोटो-एएनआई)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Water Disaster: दिल्ली में जल संकट का सियासी संग्राम अनशन तक पहुंच गया है। हरियाणा से अतिरिक्त पानी की मांग को लेकर शुक्रवार से जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हैं।

भाजपा ने बताया अनशन को घोटाला

बीजेपी ने अनशन स्थल का वीडियो जारी किया और इसे ड्रामा बताया। एक्स हैंडल पर शेयर कर लिखा कि ये कौन-सा अनिश्चितकालीन सत्याग्रह है, जहां आतिशी लंच के समय और रात में एसी कमरे में खाने और आराम करने चली जाती हैं। गजब का घोटला चल रहा है।

ये कौन सा अनिश्चितकालीन सत्याग्रह है, जहां आतिशी लंच के समय और रात में AC कमरे में खाने और आराम करने चली जाती हैं !

गजब का घोटाला चल रहा है 👇 pic.twitter.com/vrXM0sbrP5

— BJP Delhi (@BJP4Delhi) June 22, 2024

आप नेता संजय ने किया पलटवार

भाजपा पर पलटवार करते हुए AAP नेता संजय सिंह ने कहा, ‘दिल्ली की जनता एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रही है, लेकिन आप (बीजेपी) वाले नौटंकी कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि भाजपाइयों को ये भी नहीं पता की प्रतिदिन अनशनकारी को डॉ. जांच करते हैं। कुछ भी खाने पर जांच में पता चल जाता है। संजय ने कहा, ‘तुम लोग दिल्ली को पानी नहीं दे सकते कम से कम एक अपना डॉक्टर ही भेज दो जांच के लिए।’

पानी की मांग को लेकर हड़ताल

आतिशी ने पानी की मांग को लेकर शुक्रवार को जंगपुरा के भोगल में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया था। उन्होंने कहा कि जितनी गर्मी दिल्ली में इस साल पड़ी है, सौ साल में नहीं पड़ी है। घर के अंदर हो या बाहर सबको प्यास लगती है। दिल्ली के पास अपना पानी नहीं है, सारा पड़ोसी प्रदेश से आता है।

आप नेता ने कहा, ‘दिल्ली को 1005 एमजीडी पानी मिलता है। इसमें 613 एमजीडी पानी हरियाणा से आता है, लेकिन हरियाणा पूरा पानी नहीं दे रहा है।’ उन्होंने कहा कि जब तक दिल्लीवालों की प्यास नहीं बुझती ये अनशन जारी रहेगा।

आज T20 World Cup में टीम इंडिया के लिए जीत जरूरी, मैच रद्द हुआ या हारे तो क्या होगा, समझिए सेमीफाइनल का समीकरण

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए सुपर 8 में आज का मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है. अफगानिस्तान की टीम को मात देकर भारत ने सुपर 8 की शुरुआत की थी अब इरादा सेमीफाइनल की टिकट को पक्का करने का है. आज का मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि इसके बाद एक टीम की उम्मीदों को झटका लग सकता है जबकि एक टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंचेगी. मुकाबले पर बारिश का साया है तो हम आपको बताते हैं भारत-बांग्लादेश के मैच से जुड़े सारे समीकरण.

भारतीय टीम की नजर एक बार फिर से आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीतने पर है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने अब तक कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीता है. यह खिताब उनके लिए आखिरी बताए जा रहे टी20 विश्व कप को यादगार बना सकता है. सुपर 8 तक भारत ने दमदार खेल दिखाया है. लीग स्टेज से अब तक टीम अजेय रही है. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच फंसने के बाद भी जीत दर्ज की और अब बांग्लादेश की टीम सामने होगी.

अगर भारत और बांग्लादेश का मैच बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका तो दोनों टीम में 1-1 अंक बांट दिए जाएंगे. इससे भारती टीम को फायदा होगा जबकि बांग्लादेश के लिए आखिरी मैच करो या मरो का हो जाएगा. भारत एक मैच जीत चुका है और दूसरा मुकाबला जीतने के साथ ही उसके सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा. मैच रद्द होने पर भारत के 3 अंक होंगे जबकि बांग्लादेश के पास 1 अंक हो जाएगा.

अगर इस मैच में बांग्लादेश की टीम किसी तरह का उलटफेर करने में कामयाब हुई फिर भी टीम इंडिया के पास आखिरी लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा. भारत को आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलना है. भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 1-1 मैच जीता है. बांग्लादेश के खिलाफ भारत हार जाता है और ऑस्ट्रेलिया की टीम अफगानिस्तान को हरा देती है तो वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगा. वहीं अफगानिस्तान ने उसे हरा दिया तो फिर नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में जाने वाली टीम पर फैसला किया जाएगा.

FIRST PUBLISHED : June 22, 2024, 14:00 IST

Tamil Nadu Hooch Tragedy: तमिलनाडु में जहरीली शराब का कहर, अब तक 53 की मौत, वेंटिलेटर पर कुछ लोग

पिछले दिनों सामने आए जहरीली शराब मामले में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बाद सरकार भी एक्टिव हो गई। सीएम स्टालिन ने जहरीली शराब पीने से मरने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार द्वारा उठाने की घोषणा की है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 11:50:32 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 12:51:47 PM (IST)

Tamil Nadu Hooch Tragedy: तमिलनाडु में जहरीली शराब का कहर, अब तक 53 की मौत, वेंटिलेटर पर कुछ लोग
जहरीली शराब पीने से मौत -फाइल फोटो

HighLights

  1. जहरीली शराब पीने वालों का 4 अस्‍पतालों में चल रहा इलाज
  2. कुल 193 लोगों को कराया गया भर्ती, अब 140 लोग सुरक्षित
  3. मिथेनॉल युक्‍त जहरीली शराब पीने से कल्लकुरिची में हुआ था हादसा

Tamil Nadu Hooch Tragedy एएनआई, कल्लकुरिची। तमिलनाडु के कल्लकुरिची में जहरीली शराब पीने से 53 लोग अब तक दम तोड़ चुके हैं। जहरीली शराब का यह मामला 19 जून को सामने आया था, जिसके बाद से लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। बताया गया कि मृतकों ने मेथेनॉल युक्त जहरीली शराब का सेवन किया था।

इधर, यह मामला सामने आने के बाद स्टालिन सरकार एक्टिव हो गई है। इसी के चलते डीएमके सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम मा ने सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचकर यहां भर्ती मरीजों से चर्चा की। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बताया कि तमिलनाडु सरकार मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देगी।

कल्लाकुरिची कलेक्टर एमएस प्रशांत के अनुसार, इलाज करा रहे 193 लोगों में से 140 फिलहाल सुरक्षित हैं। कुछ लोग वेंटिलेटर पर हैं। अब तक कुल 53 लोगों की मौत हो चुकी है।

— ANI (@ANI) June 22, 2024

प्रदेश सरकार उठाएगी बच्चों का खर्च

शराब घटना में मरने वालों के बच्चों का खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि जहरीली शराब त्रासदी में ऐसे बच्चे जिन्होंने अपने माता-पिता या इनमें से किसी एक को खोया है, उनकी शिक्षा और छात्रावास का खर्च सरकार उठाएगी। स्‍टालिन ने इस घटना को ‘दर्दनाक’ बताया है।

सात आरोपी गिरफ्तार

जहरीली शराब मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मामले की तमिलनाडु पुलिस की सीबीआई सीआईडी ​​शाखा जांच करेगी।

Anupam Kher workplace theft case: Two arrested by Mumbai Police Mumbai Maharashtra | अनुपम खेर के ऑफिस में रॉबरी करने वाले पकड़े गए: ऑटो रिक्शा से चोरी करने निकलते थे; पुलिस ने दो दिन के अंदर दबोचा

मुंबई8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी करने वाले आरोपी पकड़े गए हैं। अनुपम खेर के मुंबई स्थित वीरा देसाई ऑफिस में दो दिन पहले कुछ सामान और कैश चोरी हो गया था। सामान और कैश मिलाकर टोटल वैल्यू 4.15 लाख रुपए थी।

अब मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने माजिद शेख और मोहम्मद दलेर बहरीम खान नाम के दो अपराधियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि ये दोनों पेशेवर चोर हैं। ये दोनों ऑटो रिक्शा से चोरी करने निकलते हैं। अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी करने के बाद ये दोनों ऑटो रिक्शा से ही निकले थे। सीसीटीवी फुटेज के जरिए यह पता चला था।

दो दिन पहले क्या हुआ था, पहले यह जानिए
अनुपम खेर ने चोरी की वारदात पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- कल रात मेरे वीरा देसाई रोड वाले ऑफिस में दो चोरों ने ऑफिस के दो दरवाजों को तोड़ दिया। अकाउंट्स डिपार्टमेंट से पूरा सेफ (जो शायद वो तोड़ नहीं पाए) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के नेगेटिव (फिल्म का रील) जो एक बॉक्स में रखे थे, चुराकर ले गए।

हमारे ऑफिस ने FIR करवा दिया है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द चोर पकड़े जाएंगे। क्योंकि CCTV कैमरा में दोनों सामान के साथ ऑटो में बैठते दिखाई दिए है। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।

पुलिस ने दो दिन में ही चोरों को धर दबोचा
चूंकि मामला सेलिब्रिटी से जुड़ा था और कुछ ही देर में इस पर काफी चर्चा होने लगी। ऐसे में मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आई और दो दिन के भीतर ही चोरों को धर दबोचा। पुलिस की तरफ से स्टेटमेंट में कहा गया- माजिद शेख और मोहम्मद दलेर बहरीम को मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। ये दोनों पेशेवर चोर हैं और चोरी की वारदात को ऑटो रिक्शा के जरिए अंजाम देते हैं।

चोरों ने पहले दरवाजे को तोड़ा था।

चोरों ने पहले दरवाजे को तोड़ा था।

पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ गंभीर धाराएं दर्ज कीं
पुलिस ने इन दोनों चोरों के खिलाफ IPC की धारा 454, 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ये तीनों धाराएं घर में चोरी और तोड़-फोड़ से संबंधित हैं। पुलिस का कहना है कि उनकी तरफ से मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

जिस दिन चोरी हुई, अनुपम खेर के ऑफिस की तरफ से उसी दिन FIR दर्ज करा दी गई थी।

ये भी पढ़ें..

अनुपम खेर के ऑफिस में हुई चोरी:4.15 लाख का सामान और फिल्म की नेगेटिव रील लेकर फरार हुए चोर, पुलिस में FIR दर्ज

CG Cupboard Enlargement: छत्‍तीसगढ़ में कैबिनेट के विस्तार की सुगबुगाहट तेज, राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री साय

CG Cupboard Enlargement: छत्‍तीसगढ़ में विष्‍णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्‍तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। विष्णुदेव साय कैबिनेट का जल्द ही विस्तार हो सकता है। कैबिनेट अटकलों के बीच मुख्यमंत्री साय ने शनिवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार साय कैबिनेट में दो मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल से चर्चा हुई है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 12:46:53 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 12:52:14 PM (IST)

CG Cupboard Enlargement: मुख्‍यमंत्री साय ने राज्‍यपाल से की मुलाकात

HighLights

  1. लोकसभा चुनाव में जीत के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने दिया मंत्री पद से इस्‍तीफा
  2. विष्‍णुदेव साय कैबिनेट में खाली हुए मंत्री पद के लिए दावेदारों के नाम की चर्चा शुरू
  3. मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के पास रहेगा मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल के विभाग का प्रभार

CG Cupboard Enlargement: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में विष्‍णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्‍तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। विष्णुदेव साय कैबिनेट का जल्द ही विस्तार हो सकता है। कैबिनेट अटकलों के बीच मुख्यमंत्री साय ने शनिवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की।

बतादें कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने विष्‍णुदेव साय सरकार के शिक्षा मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ कैबिनेट में खाली हुए मंत्री पद के लिए दावेदारों के नाम की चर्चा भी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार साय कैबिनेट में दो मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल से चर्चा हुई है।

आज राजभवन में माननीय राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन जी से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश की वर्तमान स्थिति, कृषकों को खरीफ फसल हेतु खाद-बीज की उपलब्धता एवं छत्तीसगढ़ के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया।@GovernorCG pic.twitter.com/Nq64TqNJ0g

— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 22, 2024

इसके अलावा मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसे लेकर भी मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से चर्चा की है। सीएम साय ने राज्‍यपाल से मुलाकात के बारे में बताया कि आज राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन जी से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश की वर्तमान स्थिति, कृषकों को खरीफ फसल के लिए खाद-बीज की उपलब्धता एवं छत्तीसगढ़ के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया।

मुख्‍यमंत्री साय के पास रहेगा बृजमोहन के विभाग का प्रभार

संसदीय परंपरा के अनुरूप यदि कोई मंत्री अपने पद से इस्तीफा देते हैं तो उनके विभाग का प्रभार अन्य किसी मंत्री को औपचारिक हस्तांतरण तक मुख्यमंत्री के पास रहता है। बृजमोहन अग्रवाल के प्रभार के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का प्रभार फिलहाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास रहेगा।

Raigarh: किसान से रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुई महिला पटवारी, मचा हड़कंप, SDM ने दिए जांच के आदेश

Raigarh Information: राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का बोल बाला शुरुआत से ही है। जिसे जब जहां मौका मिलता है, पक्षकार को लूट लेता है। ऐसे ही एक प्रकरण में महिला पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो इंटरनेट में प्रसारित हो गया है। जबकि किसान ने स्वयं यह वीडियो बनवाया है। इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम ने पटवारी के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 11:39:25 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 22 Jun 2024 12:58:55 PM (IST)

Raigarh: किसान से रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुई महिला पटवारी, मचा हड़कंप, SDM ने दिए जांच के आदेश
महिला पटवारी को रिश्‍वत लेते पकड़ा गया। – प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

Bribe in Raigarh: रायगढ़। राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला शुरुआत से ही है। जिसे जब जहां मौका मिलता है, पक्षकार को लूट लेता है। ऐसे ही एक प्रकरण में महिला पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जबकि किसान ने स्वयं यह वीडियो बनवाया है।

इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम ने पटवारी के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं। मामला रायगढ़ तहसील के ग्राम कोतरलिया का है।

मिली जानकारी के मुताबिक कथित वीडियो में हलका पटवारी सुलोचना साव नजर आ रही हैं। उनके साथ बलिराम पटेल नामक किसान भी है।

दोनों के बीच बातचीत से पता चलता है कि किसान की भूमि से संबंधित कोई काम है। पटवारी पहले ही खर्चा देने की बात कहती हैं। इसके बाद आखिर में दोनों के बीच रकम को लेकर बात होती है।

पटवारी सुलोचना साव काम के एवज में और रुपए की मांग करती हैं। मिली राशि को अपर्याप्त बताती हैं। इस वीडियो के सामने आते ही पटवारियों में हडक़ंप मच गया है।

एसडीएम रायगढ़ प्रवीण तिवारी ने मामले में सख्त तेवर दिखाते हुए पटवारी पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही जांच के आदेश भी दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पटवारी को आफिस अटैच किया जा रहा है।

प्लेइंग XI में नहीं मिली थी जगह, अचानक ओपनर बनाकर उतारा, मारे छक्के पर छक्के, 11 ओवर में खेल कर दिया खत्म

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज की टीम ने आईसीसी टी20 सुपर 8 में तूफानी जीत के साथ अपने सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा कर लिया है. अमेरिका के खिलाफ करो या मरो को मैच में टीम को एकतरफा जीत मिली. पहले गेंदबाजी करते हुए सह मेजबान टीम को 128 रन पर ढेर कर दिया और फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर से पहले जीत दर्ज कर ली. वेस्टइंडीज के 9 विकेट की धमाकेदार जीत में शाई होप का बड़ा योगदान रहा जिनको इस मैच में अचानक प्लेइंग इलेवन में जगह देकर ओपनिंग में भेजा गया था.

आईसीसी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए वेस्टइंडीज को अमेरिका के खिलाफ बड़ी जीत की जरूरत थी और टीम ने हासिल किया. टॉस जीतकर कप्तान रोवमैन पॉवेल ने पहले गेंदबाजी चुनी. आंद्र रसेल और रोस्टन चेज ने 3-3 विकेट लेकर अमेरिका की बल्लेबाजी क्रम को तोड़कर रख दिया. नतीजा 128 रन के स्कोर पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई. इसके बाद जो हुआ उसे हर किसी ने सराहा क्योंकि एक ऐसे बैटर ने अचानक आकर ओपनिंग में धमाका किया जिसे प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था.

अचानक मिली प्लेइंग इलेवन में जगह
वेस्टइंडीज की टीम ने अमेरिका से मिले 129 रन के लक्ष्य को महज 10.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल किया. टीम की इस धमाकेदार जीत में एक ऐसे बैटर ने मुख्य भूमिका निभाई जिसे प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई थी. एक मैच पहले तक जो अंतिम ग्यारह में नहीं था उस शाई होप ने आकर ओपनिंग में धमाका किया. मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज को ब्रैंडन किंग की जगह पर यह मौका दिया गया था और उन्होंने 8 छक्के 4 चौके की मदद से 39 गेंद पर नाबाद 82 रन की पारी खेल डाली.

मारे छक्के पर छक्के
नाबाद 82 रन की पारी में शाई होप ने कुल 8 छक्के मारे. इसमें से उन्होंने एक ओवर में तीन लगातार छक्के जमाए. मिलिंद कुमार जो पारी का 9वां ओवर करने आए थे उनको होप ने आड़े हाथों लिया. ओवर चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर साई होप ने जोरदार छक्का लगाया. ओवर ने छक्के के साथ ही मैच को खत्म भी किया.

FIRST PUBLISHED : June 22, 2024, 11:16 IST

Nawazuddin Siddiqui returns as a police officer in ‘Rautu Ka Raaz’ | ‘रौतू का राज’ में फिर पुलिस ऑफिसर बनकर लौटे नवाजुद्दीन: कहा- इस बार का रोल सबसे अलग, कमल हासन से मिली प्रेरणा

42 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

कहानी, रईस और रात अकेली है के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर पुलिस ऑफिसर के किरदार में फिल्म ‘रौतू का राज’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 28 जून से जी5 पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा राजेश कुमार ने भी अहम भूमिका निभाई है।

हाल ही में इस फिल्म को लेकर नवाजुद्दीन और राजेश ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान दिलचस्प बातों का खुलासा किया। नवाज ने बताया कि एक बार कमल हासन ने एक ऐसा टास्क दे दिया था कि उनकी रातें खराब हो गईं थी। लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि ऐसा उन्होंने क्यों कहा था।

उनके टास्क के वजह से एक ही किरदार को अगल- अलग तरीके से निभाने की प्रेरणा मिली। वहीं, राजेश ने बताया कि नवाज के साथ अपनी परफार्मेंस को मैच करने में थोड़ा सा नर्वस थे ।

राजेश आप बताए, क्या खास बात लगी इस फिल्म में आपको?

सबसे बड़ी बात की ‘हड्डी’ के बाद एक बार फिर नवाज भाई के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल रहा था। जब आपको एक अच्छे कलाकार के साथ काम करने का मौका मिले तो उसे नहीं छोड़ना चाहिए। फिल्म की कहानी और किरदार बहुत अच्छे हैं। मेरी पढ़ाई देहरादून में हुई है। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। पहली बार लंबे आउटडोर शूटिंग करने का मौका मिल रहा था। यह सब कारण रहे हैं, फिल्म में काम करने का।

नवाज भाई आप बताए, इस फिल्म में ऐसी कौन सी बात आपको खास लगी?

इस फिल्म का किरदार मुझे काफी अलग लगा। हालांकि मैंने पहले भी कॉप के किरदार निभाए हैं। लेकिन इस फिल्म में कॉप का जो किरदार है, वो अंदर से बहुत अलग इंसान है। इन्वेस्टिगेशन के माध्यम से जब वो प्योरिटी की तरफ जाता है। उसमें आग नजर आता है। वह मुझे बहुत अच्छा लगा। फिल्म की राइटिंग बहुत इंट्रेस्टिंग है।

आपको वर्दी वाले किरदार में देखना दर्शक भी बहुत पसंद करते हैं, यह किरदार आप पर सूट भी बहुत करता है?

ऐसी बात इसलिए हो रही है, क्योंकि यह फिल्म आ रही है। पहले गैंगस्टर की फिल्में आती थी तो लोग कहते थे कि गैंगस्टर के रोल में अच्छे लग रहे हैं। जब आप एक ही किरदार को अलग- अलग तरीके से करते हैं, तो उसमें आपकी स्किल देखी जाती है। इसी स्किल के चक्कर में एक बार कमल हासन साहब ने एक बड़ा टास्क दे दिया था।

क्या था वह टास्क?

एक बार मैं कमल हसन साहब के साथ बैठा हुआ था। यह बहुत पहले की बात है। कमल सर जब ‘अभय’ और ‘हे राम’ फिल्म के दौरान मुंबई आते थे तो मुझे और स्वानंद को बुला लेते थे। हम लोग एक्टिंग पर डिस्कस करते थे। मैंने कमल सर को तुगलग प्ले की स्पीच सुनाई। स्पीच सुनने के बाद कमल जी ने एक टास्क दिया। वो बोले कि अगली बार जब मिलेंगे तो इसके पांच वर्जन सुनाना। मैं यह सुनकर शॉक्ड हो गया। वो बोलकर चले गए और हमारी रातें खराब हो गई। लेकिन हमें बाद में समझ आया कि ऐसा उन्होंने क्यों कहा था। उसी वजह से आज एक ही किरदार को अलग- अलग तरीके से निभा पाता हूं।

फिल्म ‘रौतू का राज’ में दीपक नेगी के किरदार के लिए किस तरह की तैयारी करनी पड़ी?

मैंने इस किरदार के लिए कुछ ज्यादा तैयारी नहीं की थी। जिस गांव में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जब वहां पहुंचे तो हमारी बॉडी खुद ही रिएक्ट करने लगी। हमें वहां एक्टिंग करने की जरूरत ही नहीं पड़ी। सीन की जैसी डिमांड थी, हम वैसा ही कर रहे थे। हमें लग रहा था कि बात ही तो कर रहे हैं और कैमरा हमें फॉलो कर रहा है।

राजेश आप सब इंस्पेक्टर डिमरी के किरदार में हैं, आपकी किस तरह की तैयारी रही है?

मैं थोड़ा नर्वस था। जब हमने फिल्म ‘हड्डी’ में साथ काम किया था, तो वहां ‘वन टू वन परफार्मेंस’ नहीं हुई थी। कुछ सीन हमने साथ में किए थे, लेकिन वह भी बहुत विपरीत परिस्थिति में थी। सीन के बजाय परिस्थितियां बहुत हावी हो रही थीं। उस समय यही था कि किसी तरह से सीन खत्म करना है। लेकिन इस फिल्म में ऐसा नहीं था। यहां मुझे नवाज भाई के साथ अपनी परफार्मेंस को मैच करना था। इस वजह से थोड़ा सा नर्वस था।

नवाज भाई, फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई हैं, शूटिंग के दौरान वहां की क्या खासियत आपको समझ में आई?

फिल्म के डायलॉग में उत्तराखंड का लहजा सुनने को मिलेगा। इस बात का बहुत ध्यान रखना पड़ा कि बोलचाल में कहीं हरियाणवी लहजा न निकल आए और लोग सोचने लगे कि उत्तराखंड में हरियाणा कहां से आ गया।

इस फिल्म की यूएसपी क्या है?

यह ऐसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें ड्रामा नहीं है। एकदम स्लो मोमेंट में फिल्म की कहानी चलती रहती है। यही इस फिल्म की खूबसूरती है। इसमें किरदार भी मुझे इसलिए पसंद आया, क्योंकि इन्वेस्टिगेशन करते- करते उसकी खुद की कंप्लीसिटी उसके साथ चलती है। जिन चीजों से वह काफी समय से जूझ रहा था इन्वेस्टिगेशन के साथ- साथ वह भी पूरा होता है। पहाड़ों पर जिस तरह की शांति होती है, इस फिल्म में इन्वेस्टिगेशन भी उसी तरह से चलता है।